NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र, कांग्रेस ने पूछा- शीतकालीन सत्र क्यों नहीं बुला रही सरकार?
संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र, कांग्रेस ने पूछा- शीतकालीन सत्र क्यों नहीं बुला रही सरकार?
Developing
BBC हिंदी·6 hours ago·Politics·4 min read·🇮🇳India

संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र, कांग्रेस ने पूछा- शीतकालीन सत्र क्यों नहीं बुला रही सरकार?

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

केंद्र सरकार ने संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। कांग्रेस ने नियमित शीतकालीन सत्र न बुलाने पर सवाल उठाए हैं और महिला आरक्षण व परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार की मंशा पर संदेह जताया है।

AI-generated summary

Why It Matters

संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। 2023 में महिला आरक्षण कानून पारित हुआ था, लेकिन इसके कार्यान्वयन के लिए परिसीमन और जनगणना की प्रक्रिया आवश्यक है।

Font size

केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से शुरू होगी।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक़, कामकाज को देखते हुए दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर को ख़त्म हो सकती हैं।

इस बीच चर्चा है कि सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन (डीलिमिटेशन) विधेयक को फिर संसद में ला सकती है, जो अप्रैल में आगे नहीं बढ़ पाया था।

प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं और शीतकालीन सत्र न बुलाए जाने की आशंका ज़ाहिर की है।

रिजिजू ने बीते गुरुवार को एक्स पर कहा कि ये बैठकें ज़रूरी सरकारी कामकाज के लिए बुलाई जा रही हैं। उन्होंने किसी विधेयक का नाम नहीं लिया।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक्स पर पूछा कि सरकार नियमित शीतकालीन सत्र क्यों नहीं बुला रही।

उनका कहना है कि विशेष सत्र को नियमित सत्र की जगह नहीं लेनी चाहिए। सरकार अगर अप्रैल में पास नहीं हुए विधेयक को फिर लाना चाहती है, तो वह नियमित सत्र में भी ऐसा कर सकती है।

द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि लोकसभा की बैठकें 30 नवंबर और 1 दिसंबर को, जबकि राज्यसभा की बैठकें 2 और 3 दिसंबर को हो सकती हैं। हालांकि, सरकार ने सिर्फ दोनों सदनों की पहली बैठक के लिए तारीख़ें सुझाई हैं।

इससे पहले, 13 अगस्त को लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें जब स्थगित हुई थीं तो अगली बैठक की तारीख़ तय नहीं थी।

लेकिन मानसून सत्र को औपचारिक तौर पर ख़त्म नहीं किया गया था। यानी उस दिन बैठकें रुकी थीं, सत्र समाप्त नहीं हुआ था।

हालांकि, सरकार का ताज़ा बयान किसी भी नियमित शीतकालीन सत्र का एलान नहीं है।

ग़ौरतलब है कि मानसून सत्र को स्थगित हुए 104 दिन हो चुके हैं। इसके स्थगन की घोषणा 13 अगस्त को की गई थी।

संसद ने 2023 में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का क़ानून पास किया था।

लेकिन आरक्षण तुरंत लागू नहीं होना था। क़ानून के मुताबिक़, इसके प्रभावी होने के बाद होने वाली पहली जनगणना के संबंधित आंकड़े प्रकाशित होने हैं। उन आंकड़ों के आधार पर परिसीमन के बाद आरक्षण लागू होगा।

परिसीमन में चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय की जाती हैं। अप्रैल 2026 में सरकार ने नई जनगणना का इंतज़ार किए बिना परिसीमन कराने और महिला आरक्षण जल्दी लागू करने का प्रस्ताव रखा था।

साथ ही लोकसभा की कुल सीटें बढ़ाने की बात भी थी। इसलिए बहस सिर्फ़ इस पर नहीं थी कि आरक्षण कब लागू होगा। सवाल यह भी था कि नई व्यवस्था में किस राज्य को लोकसभा की कितनी सीटें मिलेंगी।

17 अप्रैल को लोकसभा में 528 सांसदों ने वोट दिया। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़, 298 सांसदों ने संविधान संशोधन के पक्ष में और 230 ने विरोध में वोट दिया।

उस मतदान में दो-तिहाई समर्थन के लिए 352 वोट चाहिए थे। जो विधेयक पास नहीं हुआ, वह 2026 का संविधान संशोधन था, 2023 का महिला आरक्षण क़ानून नहीं।

इसके बाद सरकार ने परिसीमन और केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़े दो अन्य विधेयकों को भी आगे नहीं बढ़ाया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद के शीतकालीन सत्र में देरी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है।

उन्होंने कहा कि सरकार संसद को बहस और जवाबदेही का मंच बनाने के बजाय केवल विधेयकों पर मुहर लगाने वाली संस्था बनाना चाहती है।

थरूर ने कहा, “1950 के दशक में संसद की बैठकें साल में 120 से 170 दिन तक होती थीं, जबकि अब यह घटकर करीब 70 दिन रह गई हैं।”

उन्होंने संसदीय लोकतंत्र के प्रति सरकार के रवैये को 'अजीब' बताते हुए लिखा, “हमने देखा है कि गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड विधानसभा सत्रों की अवधि कम करने का रहा है। मेरी जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के आखिरी कुछ वर्षों में गुजरात विधानसभा की साल भर में केवल 50 से 55 दिन ही बैठकें होती थीं। हम निश्चित रूप से नहीं चाहते कि संसद में भी ऐसा हो।”

थरूर ने संसद का कैलेंडर 9 से 12 महीने पहले जारी करने की मांग की। उन्होंने परिसीमन विधेयक पर भी गंभीर चर्चा की ज़रूरत बताई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एक्स पर लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह या तो भूलने की बीमारी से पीड़ित हैं या फिर सच को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।”

“उनका दावा है कि कांग्रेस लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने के वादे को लागू होने से नहीं रोक सकती।”

“संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 पहले ही पारित हो चुका है। इस विधेयक को संसद के दोनों सदनों ने 20 और 21 सितंबर, 2023 को पारित किया था।”

“कांग्रेस ने इस विधेयक के पारित होने का पूरा समर्थन किया था और लगातार इस अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग कर रही है। बीजेपी सरकार इस अधिनियम को लागू क्यों नहीं कर रही है?”

चिदंबरम ने पूछा कि नए विधेयक की क्या ज़रूरत है?

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने भी एएनआई से कहा कि सरकार अगर महिला आरक्षण और परिसीमन पर चर्चा करना चाहती है तो वह नियमित शीतकालीन सत्र में ऐसा कर सकती है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक़, प्रस्तावित बैठकों के लिए अपनी रणनीति तय करने को कांग्रेस ने 27 नवंबर को दिल्ली में अपने संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है।

फ़िलहाल सरकार ने बताया है कि वह दोनों सदनों को कब बुलाना चाहती है। अप्रैल में रुके प्रस्ताव इस विशेष सत्र में फिर पेश होंगे या नहीं, यह संसद के कामकाज की सूची आने पर साफ़ होगा।

पश्चिं बंगाल में बीजेपी नेता रोहन गुप्ता ने कहा, “यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण होगा। आपने देखा होगा कि विपक्ष हर बार अपनी राजनीति के लिए एक के बाद एक संसद सत्र को बाधित करता रहा है। इस बार मैं विपक्ष को सलाह देना चाहूंगा कि संसद का सत्र सुचारू रूप से चलने दिया जाए, ताकि ऐतिहासिक तरीके से सभी विधेयक पारित हो सकें।”

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • कांग्रेस 27 नवंबर को संसदीय रणनीति समूह की बैठक करेगी।

    Very likely · Within days

Open Questions

  • ?विशेष सत्र का आधिकारिक एजेंडा क्या है?
  • ?क्या सरकार महिला आरक्षण को लेकर नया विधेयक लाएगी?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

केंद्र सरकार ने संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। कांग्रेस ने नियमित शीतकालीन सत्र न बुलाने पर सवाल उठाए हैं और महिला आरक्षण व परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार की मंशा पर संदेह जताया है।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Negative
Emotional intensity
High
News value
High
Global impact
National
Urgency
Developing
Follow-up likelihood
Certain
Relevance window
Weeks

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Hard news
Source quality
Full
Published
6 hours ago
संसद
कांग्रेस
महिला आरक्षण
संसद
किरेन रिजिजू
मनीष तिवारी
शशि थरूर
नरेंद्र मोदी
लोकसभा
राज्यसभा
कांग्रेस
बीजेपी
दिल्ली
गुजरात
कांग्रेस
महिला आरक्षण
परिसीमन
किरेन रिजिजू
शीतकालीन सत्र

Related Stories

More on this topicसंसद
यूपी चुनाव 2027: नौकरियों से सरकारी ठेकों तक, सपा ने घोषणापत्र के ज़रिए बीजेपी के सामने क्या चुनौती रखी?
Politics·39 minutes ago

यूपी चुनाव 2027: नौकरियों से सरकारी ठेकों तक, सपा ने घोषणापत्र के ज़रिए बीजेपी के सामने क्या चुनौती रखी?

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने 'सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र' जारी किया है। इसमें सरकारी नौकरियों, किसानों के कर्ज माफी, गन्ने के भुगतान और दलितों व पिछड़ों के लिए आरक्षण से जुड़े वादे शामिल हैं।

BBC हिंदी
8 min read
LeT, JeM figures back Munir as Pakistan army pushes to mainstream terror outfits
Developing·1 hour ago

LeT, JeM figures back Munir as Pakistan army pushes to mainstream terror outfits

Lashkar-e-Taiba founder Hafiz Saeed’s son, Talha Saeed, and Jaish leader Masood Ilyas Kashmiri have publicly praised Pakistan's Asim Munir, highlighting an alleged military strategy to mainstream terror outfits and boost Munir's image.

TOI World
2 min read
डीलिमिटेशन बिल: क्या इस बार पास करा पाएगी मोदी सरकार, क्या कहता है गणित?
Developing·2 hours ago

डीलिमिटेशन बिल: क्या इस बार पास करा पाएगी मोदी सरकार, क्या कहता है गणित?

संसद के विशेष सत्र में मोदी सरकार द्वारा डीलिमिटेशन बिल पेश करने की चर्चा है। अप्रैल में दो-तिहाई बहुमत न होने के कारण यह बिल गिर गया था। अब सरकार डीएमके और अन्य क्षेत्रीय दलों के समर्थन से इसे पारित कराने की गणित बिठा रही है, जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक साजिश बता रहा है।

BBC हिंदी
5 min read
Special Parliament session from November 30; women’s quota on agenda
Developing·11 hours ago

Special Parliament session from November 30; women’s quota on agenda

The Indian government has called a short parliamentary session starting November 30 to reintroduce delimitation and women's quota bills, aiming for a two-thirds majority following previous defeat.

Times of India
3 min read
Watch: DMK recreates ‘Theri’ scene, hangs TVK MLA’s effigy over harassment case
Developing·yesterday

Watch: DMK recreates ‘Theri’ scene, hangs TVK MLA’s effigy over harassment case

DMK student wing members hung an effigy of TVK MLA C Arul Vignesh from a bridge in Vandavasi, Tiruvannamalai district, demanding his arrest over a sexual harassment complaint filed by a woman district collector. A case was registered on November 24 under the Tamil Nadu Prohibition of Harassment of Women Act and Bharatiya Nyaya Sanhita provisions.

Times of India
2 min read
‘Could be something good’: Supriya Sule strikes softer tone on delimitation Bill
Developing·yesterday

‘Could be something good’: Supriya Sule strikes softer tone on delimitation Bill

NCP (SP) national working president Supriya Sule said it would be premature to oppose the Centre's delimitation Bill before its details are known, while ruling out merger speculation between the two NCP factions following Ajit Pawar's death.

Times of India
2 min read
More on this topicसंसद