
श्रीनगर के तनवीर ख़ान ने 13 साल में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 300 अल्पाइन झीलों तक का रिकॉर्ड तैयार किया है
Translation in progress — showing the original for now.
श्रीनगर के 42 वर्षीय तनवीर ख़ान ने 13 साल में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 300 अल्पाइन झीलों तक पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 31 अक्तूबर को लद्दाख के चांग ला दर्रे के पास त्सो लतक पहुंचकर यह आंकड़ा पूरा किया। कश्मीर पर्यटन विभाग उन्हें अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर सम्मानित करने की योजना बना रहा है।
AI-generated summary
तनवीर ख़ान ने 2012 में जेकेएमएचसी के साथ ट्रेकिंग शुरू की थी और 2016 में 'पाथफ़ाइंडर्स' ग्रुप बनाया। उन्होंने 2024 में 200 अल्पाइन झीलों का आंकड़ा पूरा किया था, जिसे कश्मीर पर्यटन विभाग और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स ने मान्यता दी थी। कश्मीर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की 2026 की स्टडी में 1980 से 2013 के बीच कश्मीर के ग्लेशियरों के क्षेत्रफल में 17 प्रतिशत की कमी पाई गई है।
श्रीनगर के रहने वाले तनवीर ख़ान के परिवार में रविवार को कोई फ़ंक्शन नहीं होता. इसकी वजह यह है कि पिछले 13 साल में शायद ही कोई ऐसा रविवार बीता हो, जब तनवीर घर पर रहे हों.
42 साल के तनवीर का दावा है कि वह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 300 अल्पाइन झीलों तक जाने वाले रास्तों का रिकॉर्ड तैयार करने वाले पहले भारतीय हैं. वह लगभग हर रविवार को इस अभियान में जुट जाते हैं.
अल्पाइन झीलें पहाड़ी इलाक़ों में काफ़ी ऊंचाई पर स्थित होती हैं. ये आमतौर पर उस ऊंचाई पर होती हैं, जहां पेड़ उगना बंद हो जाते हैं.
तनवीर ने 31 अक्तूबर को लद्दाख के चांग ला दर्रे के पास त्सो लतक पहुंचकर यह आंकड़ा पूरा किया. लद्दाखी और तिब्बती भाषाओं में 'त्सो' का मतलब झील होता है.
कश्मीर का पर्यटन विभाग हर साल 11 दिसंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर तनवीर को सम्मानित करने की योजना बना रहा है.
सरकारी अधिकारी महमूद शाह कहते हैं, “हर अच्छी गतिविधि का असर दूर तक जाता है. तनवीर ने बहुत से लोगों को प्रेरित किया है और अगली पीढ़ी अब उनसे आगे निकलना चाहती है.”
महमूद जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग में कश्मीर डिवीज़न के डायरेक्टर रह चुके हैं और फ़िलहाल कश्मीर पावर डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.
इस मुक़ाम तक पहुंचने के लिए तनवीर ने 13 साल में भारतीय हिमालयी क्षेत्र के ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों और ऊंचे दर्रों पर सात हज़ार किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी पैदल तय की है.
साल 2024 में जब उन्होंने 200 अल्पाइन झीलों का आंकड़ा पूरा किया था, तब कश्मीर के पर्यटन विभाग और निजी संस्था इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स ने उनकी इस उपलब्धि को मान्यता दी थी.
कश्मीर में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण करने वाले लोगों के छोटे से समुदाय में तनवीर को 'तानी ख़ान' के नाम से जाना जाता है.
वह कहते हैं, “रविवार को हमारे यहां कोई पारिवारिक कार्यक्रम नहीं रखा जाता, क्योंकि सबको मालूम है कि मैं मौजूद नहीं रहूंगा. कोविड के दौरान भी मैं रविवार को पहाड़ों पर जाता था.”
तनवीर के मुताबिक़, हर व्यक्ति अलग-अलग वजहों से पहाड़ों पर जाता है.
वह कहते हैं, “कोई पहाड़ों में सुकून खोजता है. कोई वहां एक दिन बिताना चाहता है और कोई अच्छी तस्वीरें लेने जाता है. लेकिन मैं इससे आगे निकल चुका हूं. मैं ख़ुद को चुनौती देने और हर दिन पहले से बेहतर बनाने के लिए पहाड़ों पर जाता हूं.”
हालांकि, तनवीर की मां शकीला अपने बेटे के पहाड़ों के प्रति इस जुनून को लेकर उतनी उत्साहित नहीं हैं.
वह कहती हैं, “शनिवार आते ही मुझे चिंता होने लगती है. मैं उससे कुछ नहीं कहती, क्योंकि मुझे लगता है कि उसे बुरा लगेगा. लेकिन जब तक वह वापस नहीं आता, मैं बहुत परेशान रहती हूं.”
अल्पाइन झीलें दुनिया की सभी बड़ी पर्वत शृंखलाओं में पाई जाती हैं. लद्दाख में ऐसी सैकड़ों झीलें हैं, लेकिन अभी तक किसी आधिकारिक सर्वेक्षण में उनका नक़्शा तैयार नहीं किया गया है.
वन और रिमोट सेंसिंग विभागों के एक सर्वेक्षण के मुताबिक़, जम्मू-कश्मीर में 533 अल्पाइन झीलें हैं. ये झीलें इस क्षेत्र में पीने के पानी की ज़रूरतों के लिहाज़ से बेहद अहम हैं.
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की अल्पाइन झीलें समुद्र तल से तीन हज़ार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर मौजूद हैं. सर्दियों में ये पूरी तरह नहीं जमतीं और इनमें ग्लेशियरों से लगातार पानी आता रहता है.
इन झीलों के साथ तनवीर का सफ़र साल 2012 में शुरू हुआ.
उस समय कश्मीर के कुछ शौकिया पर्वतारोहियों ने जम्मू-कश्मीर माउंटेनियरिंग एंड हाइकिंग क्लब यानी जेकेएमएचसी को दोबारा शुरू किया था. ब्रिटिश शासन के दौर का यह एडवेंचर क्लब श्रीनगर में स्थित है.
कश्मीर पावर डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महमूद शाह इस पहल को शुरू करने वालों में शामिल थे.
वह बताते हैं, “हम हर रविवार ट्रेक आयोजित करते और सोशल मीडिया पर उसका प्रचार करते थे. शुरुआत में आठ से दस लोग आते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ने लगी.”
कश्मीर के पर्यटन विभाग में निदेशक रह चुके शाह कहते हैं, “इन रविवार के ट्रेक ने कश्मीर में ट्रेकिंग की संस्कृति को मज़बूत किया.”
लेकिन तनवीर की पहाड़ों पर जाने की इच्छा इससे भी पूरी नहीं हुई.
अपनी नानी, मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने वाले तनवीर कहते हैं, “जेकेएमएचसी के साथ समस्या यह थी कि रविवार के ट्रेक नियमित रूप से नहीं होते थे. इस व्यवस्था से मेरी इच्छा पूरी नहीं होती थी. साल 2016 तक मैं उनके साथ जाता रहा.”
तनवीर कश्मीर में एक निजी कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक के तौर पर काम करते हैं. साल 2016 में उन्होंने सोशल मीडिया पर 'पाथफ़ाइंडर्स' नाम का एक ग्रुप बनाया.
तनवीर का दिन सूरज निकलने से पहले शुरू हो जाता है. वह जिम में एक घंटे कसरत करते हैं. इसके बाद अपने दोनों बच्चों और पत्नी को स्कूल जाने के लिए तैयार होने में मदद करते हैं और फिर दफ़्तर निकल जाते हैं.
शाम को वह हर दिन एक घंटे दौड़ते हैं. जिम में एक निजी ट्रेनर उनके पैरों को मज़बूत बनाने में मदद करता है. तनवीर खान खानपान और कसरत के सख़्त नियमों का भी पालन करते हैं.
उनकी पत्नी नाज़िया राशिद श्रीनगर के एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं.
वह कहती हैं, “वह कसरत के अपने नियमों का पूरी तरह पालन करते हैं. उनका पूरा ध्यान फ़िटनेस पर रहता है और वह ख़ुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रखते हैं.”
ऊंचे पहाड़ों में मौजूद 300 अल्पाइन झीलों तक पहुंचना तनवीर के लिए आसान नहीं रहा है. वहां के रास्ते मुश्किल और ख़तरनाक हैं और ऊंचाई के कारण हवा भी कम होती है.
तनवीर मुस्कुराते हुए अपने पैरों की उंगलियां दिखाते हैं और कहते हैं, “लंबे समय तक जूते पहनने के कारण मेरे नाख़ून घिस गए हैं. मेरे एक डॉक्टर दोस्त ने सलाह दी है कि मैं एक साल आराम करूं, ताकि नाख़ून दोबारा आ सकें. लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता.”
तनवीर की पत्नी नाज़िया बताती हैं कि शादी के बाद भी वह हर रविवार ट्रेकिंग पर चले जाते थे.
वह कहती हैं, “हमारे बीच बहस होती थी. कश्मीर में ट्रेकिंग के साथ ख़तरा भी जुड़ा है. मुझे ग़ुस्सा आता था, लेकिन कहीं न कहीं मैं जानती थी कि पर्वतारोहण उनका जुनून है और मुझे उनके साथ खड़ा रहना होगा.”
पिछले कुछ वर्षों में कश्मीर में स्थानीय ट्रेकिंग क्लबों और टूर ऑपरेटरों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है. ये क्लब रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए रविवार के ट्रेक और उनकी पसंद के मुताबिक़ रास्ते तय करते हैं.
महमूद शाह कहते हैं, “मैं पहाड़ों पर मुख्य रूप से इसलिए जाता हूं, क्योंकि वहां सीखने के लिए बहुत कुछ है. वहां वनस्पति विज्ञान, भूगोल, जीव विज्ञान, मानव विज्ञान और पक्षी विज्ञान है. सभी विज्ञान पहाड़ों में मौजूद हैं. जब आप लौटते हैं, तो पहले से ज़्यादा जानकार होते हैं. शारीरिक मेहनत से ध्यान लगाने और सही दिशा में सोचने में भी मदद मिलती है.”
शाह का मानना है कि ट्रेकिंग को बढ़ावा देने से जम्मू-कश्मीर में रोज़गार के नए रास्ते खुल सकते हैं.
वह कहते हैं, “हमने पारंपरिक रूप से आराम और घूमने-फिरने वाले पर्यटन पर ध्यान दिया है. लेकिन एडवेंचर पर्यटन भी बेहद अहम क्षेत्र है. इसमें जम्मू-कश्मीर में लोगों की कमाई और रोज़गार के बहुत से अवसर पैदा करने की क्षमता है.”
कश्मीर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की साल 2026 की एक स्टडी में पाया गया कि 1980 से 2013 के बीच कश्मीर के ग्लेशियरों का क्षेत्रफल क़रीब 17 फ़ीसदी घट गया.
तनवीर ने इस संकट को अपनी आंखों के सामने होते देखा है.
वह कहते हैं, “जब से मैंने साल 2013 में यह सफ़र शुरू किया, कुछ अल्पाइन झीलें ग़ायब हो चुकी हैं और कई छोटी हो गई हैं. जहां भी ग्लेशियर हैं, वे पीछे हट रहे हैं.”
“बर्फ़ की परत कम होने से पहाड़ों की चट्टानी ढलानें जल्दी टूटने लगती हैं. इससे पत्थर गिरते हैं और ट्रेकिंग करने वालों के लिए ख़तरा पैदा होता है.”
वैज्ञानिकों ने कश्मीर जैसे हिमालयी इलाक़ों में लोगों की बढ़ती मौजूदगी और ग्लोबल वॉर्मिंग के असर को लेकर भी चिंता जताई है.
कश्मीर यूनिवर्सिटी के जियोइन्फ़ॉर्मेटिक्स विभाग में एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर ख़ालिद उमर मुर्तज़ा कहते हैं कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने की रफ़्तार बढ़ गई है.
वह कहते हैं, “ग्लेशियरों के पीछे हटने से केवल कश्मीर में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अल्पाइन झीलें बनी हैं. भविष्य में ये झीलें ग्लेशियर झील के अचानक फटने से आने वाली बाढ़ का ख़तरा बन सकती हैं, जैसी बाढ़ हमने नेपाल में देखी.”
चीन-नेपाल सीमा पर ग्लेशियर टूटने के कारण अचानक आई बाढ़ की कई घटनाओं में नेपाल में कम से कम 1,455 और तिब्बत में 43 लोगों की मौत हुई. छह हज़ार से अधिक लोग लापता हैं और उनके मारे जाने की आशंका है.
कश्मीर में आज के दौर की ट्रेकिंग गतिविधियों को शुरू करने वालों में शामिल महमूद शाह कहते हैं कि साल 2015 में जब उन्होंने 100 अल्पाइन झीलों की यात्रा पूरी की थी, तब कश्मीर के पहाड़ी रास्ते साफ़ और अछूते हुआ करते थे.
वह कहते हैं, “वह समय दूर नहीं है, जब ये झीलें ख़त्म हो जाएंगी, क्योंकि पूरे कश्मीर में ग्लेशियर तेज़ी से पिघल रहे हैं.”
“सोनमर्ग, पहलगाम और थजीवास में जहां भी छोटे ग्लेशियर थे, वे ग़ायब हो चुके हैं और बड़े ग्लेशियर बहुत तेज़ी से सिकुड़ गए हैं.”
AI outlook — possibilities, not facts
कश्मीर पर्यटन विभाग अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर तनवीर ख़ान को सम्मानित करेगा
Likely · Within days
जम्मू-कश्मीर में एडवेंचर पर्यटन से रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे
Possible · Within months

26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के दस चरमपंथियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमला किया, जिसमें 164 लोग मारे गए। हमला चार दिन तक चला और लियोपोल्ड कैफ़े, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, कामा अस्पताल और नरीमन हाउस को निशाना बनाया गया।
Macy's 100th Thanksgiving Day Parade has been postponed for the first time in its history, moving from Thanksgiving Day, November 26, to Saturday, November 28, due to a powerful storm bringing high winds and heavy rain to New York City. The decision was made by Macy's in consultation with city officials and the NYPD, citing safety as the top priority.
A bus owned by a Kerala-based travel company rammed into a parked truck in Ras Al Khaimah, UAE, killing 11 Indians, including four from Kerala, while carrying 41 passengers returning from Oman after visa formalities.
India urged Bangladesh to investigate violence against minorities and bring perpetrators to justice, while stating that former PM Sheikh Hasina's passport plea and Bangladesh's extradition request are separate matters. India also condemned a Houthi attack on a Riyadh financial district tower that injured two Indians, saying such strikes endanger civilian lives and undermine regional security.
Lululemon founder Chip Wilson triggered backlash after remarks about women's reproductive choices, birth control, and importing brides from Thailand at the Axis Connects Leadership Forum in Calgary. Axis Connects CEO Nuvyn Peters called the comments offensive and inconsistent with the organization's values. Wilson previously stepped down as Lululemon chairman in 2013 over comments about women's bodies.
Di Liu, a Chinese-born assistant professor of chemistry at Arizona State University, was arrested by ICE agents at a Phoenix airport in July while preparing to board a domestic flight to Nashville for an academic conference. Released on July 28 after detention, he described the experience as deeply frightening and said it jeopardized his tenure prospects, grant deadlines, and research publications.