
टीम मैनेजमेंट के फैसले पर मोहम्मद कैफ, हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर और मुनाफ पटेल ने जताई नाराजगी
Translation in progress — showing the original for now.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को डेब्यू का मौका दिया गया। पूर्व क्रिकेटरों मोहम्मद कैफ, हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर और मुनाफ पटेल ने इस फैसले की आलोचना की है।
AI-generated summary
पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड को ऑलआउट करने में नाकाम रहे थे और मैच ड्रॉ रहा था। पिछले साल ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ सिराज ने शानदार गेंदबाजी की थी और भारत को छह रन से जीत दिलाई थी। उस मैच के बाद से उन्होंने सात टेस्ट में 21 विकेट लिए हैं।
पहले टेस्ट में टीम से बाहर रखे जाने पर सवाल उठे थे और दूसरे टेस्ट में उन्हें शामिल करने की मांग भी तेज़ हुई थी. इसके बावजूद मोहम्मद सिराज को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर जगह नहीं मिली.
सिराज को लगातार दूसरे टेस्ट में बाहर रखने का फ़ैसला ऐसे समय में आया है, जब सीरीज़ के पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाज़ न्यूज़ीलैंड को ऑलआउट करने में नाकाम रहे थे. मेहमान टीम ने भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण का डटकर सामना किया और मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रही.
इन हालात में सिराज को टीम में जगह नहीं मिलने के फ़ैसले पर सवाल उठ रहे हैं.
पिछले साल ओवल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले गए टेस्ट मैच में सिराज ने शानदार गेंदबाज़ी की थी और भारत को छह रन से अविश्वसनीय जीत दिलाई थी. उस मैच के बाद से उन्होंने सात टेस्ट मैचों में 21 विकेट लिए हैं.
भारत ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में सिर्फ़ एक बदलाव किया है. गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर रखा गया है और उनकी जगह गुरनूर बराड़ को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौक़ा दिया गया है.
फ़ैन्स को उम्मीद थी कि अगर किसी गेंदबाज़ को इस टेस्ट में बाहर रखा गया, तो सिराज को टीम में जगह मिलेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
भारत के पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट के जानकारों ने टीम मैनेजमेंट के इस फ़ैसले पर सवाल उठाए हैं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अब कमेंटेटर मोहम्मद कैफ़ ने भी सिराज को टीम से बाहर रखने के फ़ैसले पर सवाल उठाए.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि यह यक़ीन करना मुश्किल है कि भारत के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ों में से एक मोहम्मद सिराज को फिर से टीम से बाहर कर दिया गया है.
कैफ़ ने लिखा, “विदेशी धरती पर होने वाले टेस्ट मैचों में भारत के गेंदबाज़ी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह के साथ सिराज का नाम भी सबसे पहले लिया जाना चाहिए. दिलचस्प बात यह है कि गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मोर्कल ने ख़ुद सिराज को विश्वस्तरीय गेंदबाज़ बताया था और कहा था कि वह अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे हैं.”
मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इस फ़ैसले पर निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि सिराज अब भारत के छठे रैंकिंग वाले तेज़ गेंदबाज़ हैं और उन्हें टीम से बाहर रखना सही नहीं लगता.
भोगले ने कहा, “वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष पांच गेंदबाज़ों में से भारत के पास अब सिर्फ़ बुमराह को ही टीम में जगह देने का फ़ैसला किया गया है. उम्मीद है कि उन्हें गेंदबाज़ी के लिए शानदार हालात मिलेंगे. लेकिन वे यह भी जानते होंगे कि जब उनकी बारी आएगी, तो उन्हें लंबे समय तक ख़ुद को साबित करने का मौक़ा नहीं मिलेगा.”
पहले टेस्ट में सिराज को टीम में जगह नहीं दिए जाने पर भी भोगले ने सवाल उठाए थे.
उस समय भोगले ने एक्स पर लिखा था, “यह देखकर हैरानी और निराशा हुई कि भारत ने सिराज को टीम से बाहर कर दिया है. उन्होंने टीम के लिए जो भी ज़िम्मेदारी दी गई, उसे बख़ूबी निभाया है. बुमराह की गैरमौजूदगी में गेंदबाज़ी आक्रमण को संभाला है और एक सकारात्मक सोच वाले बेहतरीन टीम प्लेयर रहे हैं. कंबोज को शुभकामनाएं देनी चाहिए, लेकिन उम्मीद है कि सिराज के साथ इस फ़ैसले को लेकर बेहद ईमानदारी से बातचीत की जाएगी.”
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने भी पहले टेस्ट के लिए सिराज को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर हैरानी जताई थी.
सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान कहा था, “जब वह टेस्ट टीम के साथ जल्दी नहीं जुड़े थे तभी इसके संकेत मिल गए थे. जब उन्होंने आखिरी वनडे खेला तो मुझे लगा था कि वे उन्हें टेस्ट में खिलाने जा रहे हैं. लेकिन यह एक हैरानी की बात है. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने भारत को निराश किया है. उन्होंने भारत को कभी निराश नहीं किया.”
शुक्रवार को एक बार गावस्कर ने टीम सेलेक्शन पर हैरानगी जताई.
लेकिन उन्होंने सिराज के साथ-साथ रविंद्र जडेजा को भी ना खिलाने पर सवाल उठाए.
गावस्कर ने कहा कि सिराज और जडेजा, दोनों को टीम से बाहर रखना मुश्किल फैसला है. उन्होंने जडेजा को बाहर रखने के फैसले को एक चूक बताया, खासकर इसलिए क्योंकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है.
गावस्कर ने खेल शुरू होने से पहले सोनी स्पोर्ट्स से कहा, “आप सिराज की बात कर रहे हैं. लेकिन जडेजा का क्या? वह 33 विकेट के साथ वहां तीसरे नंबर पर हैं. मेरा मानना है कि चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन गेंदबाजी काफी उपयोगी साबित हो सकती थी, क्योंकि वह गेंद को अच्छी तरह टर्न कराते हैं. वह ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जो गेंद को बहुत ऊपर उछालकर फेंकते हैं, लेकिन उन्हें गेंद को पिच पर पकड़ दिलाने और टर्न कराने के लिए जाना जाता है. यहां तक कि सपाट पिचों पर भी वह ऐसा कर सकते हैं.”
टीवी एंकर सुमंत रमन ने भी एक्स पर सिराज को टीम से बाहर रखने के फ़ैसले की आलोचना की.
उन्होंने लिखा, “मोहम्मद सिराज के साथ यह नाइंसाफ़ी है. पहले टेस्ट की चौथी पारी में क़रीब दो दिनों तक न्यूज़ीलैंड को ऑलआउट नहीं कर पाने वाले उन्हीं तेज़ गेंदबाज़ों को एक बार फिर टीम में चुन लिया गया है और सिर्फ़ एक बदलाव किया गया है. यह हैरान करने वाली बात है.”
पूर्व भारतीय गेंदबाज़ मुनाफ़ पटेल ने भी इस विषय पर एक्स पर एक पोस्ट की है. उन्होंने लिखा, “अगर आप सिराज, शमी और जडेजा की तरफ़ नहीं देख रहे हैं तो फिर आप की टीम की बॉलिंग यूनिट में ऐसा कौन है जो इस मैच को जिता पाएगा?”
Akash Deep took 5/95 as India bowled out New Zealand for 356 on Day 2 of the second Test in Christchurch, becoming only the fifth Indian fast bowler to take a five-wicket haul in a Test innings in New Zealand.
Yashasvi Jaiswal was dismissed for a six-ball duck on Day 2 of the second Test against New Zealand in Christchurch, moving him to eight ducks in World Test Championship matches — the most by any Indian batter, ahead of Virat Kohli's seven and Cheteshwar Pujara's six. New Zealand were bowled out for 356 in their first innings, with Akash Deep taking 5 for 99.
Mohammed Siraj appeared emotional after being left out of India's playing XI for the second Test against New Zealand in Christchurch. Former India cricketers Ajinkya Rahane and Murali Kartik commented on his reaction during live commentary. Siraj is India's leading wicket-taker in the ongoing WTC cycle with 43 wickets from 11 matches. India made one change, leaving out Prasidh Krishna and handing a Test debut to 26-year-old Gurnoor Brar, who received India's 321st Test cap.
Jasprit Bumrah finished wicketless after 19 overs on Day One of the second Test against New Zealand at Hagley Oval, with his pace hovering around 127-130 kmph and lacking its usual zip. Sunil Gavaskar and Ish Sodhi noted concerns about his rhythm and intensity with the second new ball. Bumrah's wicket drought has stretched to 220 balls, the third-longest of his Test career, raising questions about India's workload management strategy ahead of the WTC final and Border-Gavaskar Trophy.
India's Akash Deep took three key wickets including Tom Latham and Rachin Ravindra on day one of the second Test against New Zealand in Christchurch, helping restrict the hosts to 246/5 at stumps. Jasprit Bumrah went wicketless with an unusual run-up, while Washington Sundar dismissed Daryl Mitchell for 31.
Jasprit Bumrah's altered run-up drew attention on Day 1 of the second Test against New Zealand at Hagley Oval in Christchurch. Akash Deep took two wickets on his return from a back stress injury as India fought back to restrict New Zealand to 246/5 after 85 overs.