
केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 और 132वां संविधान संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इसके तहत लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 816 तक हो सकती है।
Translation in progress — showing the original for now.
केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन के लिए संसद के विशेष सत्र में 132वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने जा रही है। इसके तहत मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव है, जिससे लोकसभा सीटों की संख्या 816 तक पहुंच सकती है।
AI-generated summary
संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाना है, जिसमें परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पेश किए जा सकते हैं।
केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभा सीटों के डीलिमिटेशन (परिसीमन) के मक़सद से लाया जाने वाला परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है.
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने घोषणा की है कि संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर-3 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. दूसरी ओर देश में राजनीतिक समीकरण तेज़ी से बदल रहे हैं.
डीएमके, बीआरएस और एनसीपी (शरद पवार) ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वे केंद्र द्वारा लाए जा रहे परिसीमन विधेयक का समर्थन करेंगे.
27 नवंबर को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 को मंज़ूरी दे दी गई है.
राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि संसद के विशेष सत्र में विधेयक पेश करने के उद्देश्य से ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर किए गए 132वें संविधान संशोधन विधेयक-2026 के अनुसार, देश में लोकसभा सीटों की अधिकतम संख्या 850 और किसी राज्य की विधानसभा में सीटों की अधिकतम संख्या 650 से अधिक नहीं हो सकती.
महिलाओं को विधानमंडलों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक के अनुच्छेद 334 (ए) में संशोधन करने वाला विधेयक भी केंद्र ने प्रस्तावित किया है.
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक बयान में कहा कि विधेयक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया है.
हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर ई. वेंकटेशु ने बीबीसी से कहा कि केंद्र परिसीमन विधेयक को महिला आरक्षण से जोड़कर 2029 के आम चुनावों से ही इसे लागू करने के लिए रणनीतिक कदम उठा रहा है.
उन्होंने कहा, “अगर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करनी हैं, तो उन्हें मौजूदा 543 सीटों में ही देना होगा. ऐसा करने पर पुरुषों के अवसर कम हो जाएंगे. पहले से मौजूद कई सांसद अपनी मौजूदा सीटें खो सकते हैं. उनका प्रतिनिधित्व कम न हो, इसके लिए सीटों की संख्या बढ़ाने का विचार केंद्र का प्रतीत होता है.”
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने एक ट्वीट में बताया कि केंद्र सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, राज्यों की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी होने पर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी.
केंद्र सरकार 2026 के बाद होने वाली पहली जनगणना तक निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर रोक लगाने वाले संविधान के अनुच्छेद 81(3)(i) में संशोधन करने जा रही है.
नए विधेयक के जरिए 2051 के बाद होने वाली पहली जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने तक लोकसभा सीटों के परिसीमन पर 'फ्रीज़' लगाया जाएगा.
साथ ही, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभा सीटों के परिसीमन से संबंधित मौजूदा '2001 की जनगणना के आधार' वाले प्रावधान को बदलकर, 132वें संविधान संशोधन विधेयक के लागू होने के समय उपलब्ध जनगणना के आंकड़ों के आधार पर सीटों का परिसीमन करने की व्यवस्था भी इस विधेयक में की जाएगी.
हालांकि, प्रोफे़सर ई. वेंकटेशु का कहना है कि 2051 तक सीटों को फ्रीज़ करना उचित निर्णय नहीं है.
उन्होंने कहा, “संविधान के अनुच्छेद 81 और 82 के अनुसार हर जनगणना के बाद निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन होना चाहिए. लेकिन पिछले 50 वर्षों से निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन नहीं हुआ है. अब सीटें बढ़ाई भी जाती हैं, तो भी उन्हें अगले 25 वर्षों तक फ्रीज़ करने का प्रस्ताव दिखाई देता है. यह देश की राजनीतिक तस्वीर के लिए अच्छा नहीं है.”
दक्षिण भारत के राज्यों में वर्तमान 129 सीटों की संख्या बढ़कर 195 हो जाएगी.
केंद्र सरकार का कहना है कि मौजूदा सीटों के हिसाब से इनकी हिस्सेदारी 23.76 प्रतिशत है, जो सीटें बढ़ने के बाद 23.90 प्रतिशत हो जाएगी.
उत्तर और मध्य भारत के दस राज्यों की सीटों की संख्या वर्तमान 231 से बढ़कर 349 हो जाएगी.
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, इन दस राज्यों में लोकसभा की कुल 231 सीटें हैं, जो बढ़कर 349 हो जाएंगी.
वर्तमान में 543 लोकसभा सीटों में इन राज्यों की हिस्सेदारी 42.54 प्रतिशत है. यदि लोकसभा की कुल सीटें बढ़कर 816 हो जाती हैं और इन राज्यों की सीटें 349 तक पहुंचती हैं, तो संसद में इनकी हिस्सेदारी मामूली बढ़कर 42.77 प्रतिशत हो जाएगी.
दक्षिण भारत के राज्यों के रूप में पहचाने जाने वाले तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तेलंगाना में वर्तमान में 129 लोकसभा सीटें हैं. इनमें 50 प्रतिशत की वृद्धि होने पर यह संख्या 195 तक पहुंच जाएगी. यानी लगभग 66 अतिरिक्त सीटें बढ़ सकती हैं.
तेलुगु राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में फिलहाल 25 लोकसभा सीटें हैं. इनमें 50 प्रतिशत वृद्धि होने पर 13 सीटें बढ़कर कुल संख्या 38 तक पहुंच सकती है.
विधानसभा सीटों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 175 सीटें हैं. यदि इनकी संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाई जाती है तो 88 सीटें बढ़कर कुल संख्या 263 तक पहुंच सकती है.
तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं. यहां 9 सीटें बढ़कर कुल संख्या 26 तक पहुंच सकती है. वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो यहां 119 सीटें हैं. 50 प्रतिशत वृद्धि होने पर इनकी संख्या 179 तक पहुंच सकती है.
हालांकि, विधानसभा सीटों की संख्या को लेकर केंद्र की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
ऐसे में अगर 2011 की जनगणना के आधार पर सीमाएं तय की जाती हैं, तो क्या परिसीमन पुराने संयुक्त ज़िलों के आधार पर होगा या नए ज़िलों के अनुसार किया जाएगा, इस पर अभी तस्वीर स्पष्ट नहीं है.
प्रोफेसर ई. वेंकटेशु ने बीबीसी से कहा कि परिसीमन आयोग के गठन और उसके प्रस्ताव आने के बाद ही सीटों के पुनर्विभाजन को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी.
वहीं लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, लद्दाख और चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में वर्तमान एक लोकसभा सीट बढ़कर दो हो सकती है.
निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्विभाजन के मुद्दे पर दक्षिण भारत से मुख्य रूप से आलोचनाएं सामने आती रही हैं.
कुछ प्रमुख दलों का कहना रहा है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन किए जाने से जनसंख्या नियंत्रण में सफल रहे दक्षिण भारतीय राज्यों को नुकसान होगा.
हालिया प्रस्तावों के तहत मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का विधेयक लाने की केंद्र की तैयारी के बाद राजनीतिक दल अपने रुख़ में बदलाव कर रहे हैं.
डीएमके ने घोषणा की है कि वह केंद्र द्वारा लाए जा रहे परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी.
बीआरएस ने घोषणा की है कि वह राज्यसभा में इस विधेयक का समर्थन करेगी.
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने भी कहा है कि वह इस विधेयक का समर्थन करेगी.
दूसरी ओर, टीडीपी, जनसेना और जेडीयू एनडीए के सहयोगी दल हैं, इसलिए इन पार्टियों के भी विधेयक का समर्थन करने की संभावना है.
वर्तमान में देश में लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्र हैं. इनमें 423 सामान्य, 79 अनुसूचित जाति (एससी) और 41 अनुसूचित जनजाति (एसटी) सीटें हैं.
निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्विभाजन का अर्थ है देश या किसी राज्य की विधायिका के लिए क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का निर्धारण करने की प्रक्रिया.
इस प्रक्रिया को परिसीमन आयोग या सीमा आयोग नामक एक उच्चस्तरीय निकाय द्वारा तय किया जाता है.
अब तक भारत में चार बार परिसीमन आयोग गठित किए गए हैं. ये 1952, 1963, 1973 और 2002 में बने थे.
परिसीमन आयोग द्वारा लिए गए निर्णयों को किसी भी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती.
देश में आख़िरी बार 2002 में परिसीमन आयोग का गठन हुआ था. इसके प्रस्तावों को 2009 के चुनावों से लागू किया गया. वहीं, लोकसभा सीटों की संख्या 1973 में हुए परिसीमन के बाद से अब तक 543 से नहीं बदली है.
कई वर्षों से इस बात पर चर्चा होती रही है कि निर्वाचन क्षेत्र बहुत बड़े हो गए हैं, जिसके कारण पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के अनुसार, 2001 के परिसीमन क़ानून के तहत 19 लाख की आबादी पर एक सांसद का प्रतिनिधित्व है. उन्होंने कहा कि अब यह संख्या बढ़कर 27 लाख हो गई है.
उन्होंने कहा, “नई परिसीमन प्रक्रिया के बाद ऐसी स्थिति बनेगी कि लगभग 18 लाख की आबादी पर एक सांसद का प्रतिनिधित्व होगा.”
चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि परिसीमन के कारण यदि सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ती है, तो इसका लाभ सभी को मिलेगा.
संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026.
केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026.
निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्विभाजन विधेयक, 2026.
उन्होंने घोषणा की थी कि मौजूदा लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी. हालांकि उस समय के विधेयक में केंद्र ने ऐसा प्रस्ताव नहीं रखा था.
17 अप्रैल को हुई मतदान प्रक्रिया में महिला आरक्षण क़ानून और परिसीमन से संबंधित संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पारित नहीं हो सके.
AI outlook — possibilities, not facts
संसद के विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक पेश किया जाएगा
Very likely · Within days
Israeli President Isaac Herzog renewed his offer to host talks between prosecutors and Prime Minister Benjamin Netanyahu's defense team to end his ongoing corruption trial, following judges' suggestions that conviction is unlikely in key cases.
Israeli caretaker PM Benjamin Netanyahu and Yashar party chairman Gadi Eisenkot are set to hold talks at IDF headquarters in Tel Aviv amid disputes over a proposed prime ministerial rotation and conditions regarding Iran.
RSS chief Mohan Bhagwat stated in Delhi that all Indian citizens belong to one family despite differences, highlighting youth aspirations and global recognition.
Bangladesh's Awami League launched a two-day nationwide lockdown with road blockades and fires as the government deployed extra police and 120 Border Guard platoons amid rising tensions over ousted Prime Minister Sheikh Hasina's planned return on December 16. Hasina, living in India since August 5, 2024, accused the government of an era of impunity and persecution, while authorities accused her supporters of petrol bomb attacks.
Awami League has begun a two-day nationwide lockdown with road blockades and fires in Gopalganj and Faridpur; police and 120 BGB platoons deployed. Sheikh Hasina, a death-row convict, plans to return on December 16, 2026, but the government denies her travel documents and seeks extradition from India.
Newly released UK government records show Peter Mandelson retained shares in lobbying firm Global Counsel while serving as UK ambassador to the US, sought feedback from a former colleague on a China-US speech, passed details of a proposed Washington meeting involving a Trump adviser to a Global Counsel employee, and received security clearance despite concerns about his overseas contacts. Mandelson was arrested in February on suspicion of misconduct in public office but has not been charged and denies allegations.