
एरियाना अफ़ग़ान एयरलाइंस के पूर्व पायलट मोहम्मद उमर अफ़ज़ल ने बीबीसी पश्तो को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि मई 1996 की एक उड़ान में ओसामा बिन लादेन सवार था।
Translation in progress — showing the original for now.
एरियाना अफ़ग़ान एयरलाइंस के पूर्व पायलट मोहम्मद उमर अफ़ज़ल ने दावा किया कि मई 1996 में एक विमान ने ओसामा बिन लादेन को सूडान की राजधानी खार्तूम से अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाया था। उड़ान का कॉल साइन FG602 था और कप्तान सैयद नबी आग़ा थे। चालक दल को बाद में पता चला कि यात्रियों में अल-क़ायदा प्रमुख भी शामिल था।
AI-generated summary
मई 1996 में एक विमान अफ़ग़ानिस्तान से सूडान की राजधानी खार्तूम के लिए रवाना हुआ था। 11 सितंबर, 2001 के हमलों की 25वीं बरसी पर एरियाना अफ़ग़ान एयरलाइंस के पूर्व पायलट मोहम्मद उमर अफ़ज़ल ने बीबीसी पश्तो को इंटरव्यू में दावा किया कि इसी उड़ान से ओसामा बिन लादेन सूडान से अफ़ग़ानिस्तान आया था।
यह कहानी उस विमान की है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि उसने ओसामा बिन लादेन को सूडान से अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाया था.
मई 1996 में एक विमान अफ़ग़ानिस्तान से सूडान की राजधानी खार्तूम के लिए रवाना हुआ.
11 सितंबर, 2001 के हमलों की 25वीं बरसी के मौके पर एरियाना अफ़ग़ान एयरलाइंस के पूर्व पायलट मोहम्मद उमर अफ़ज़ल ने बीबीसी पश्तो को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि ओसामा बिन लादेन इसी उड़ान से सूडान से अफ़ग़ानिस्तान आया था.
हालांकि, उस समय उन्हें पता नहीं था कि अल-कायदा का प्रमुख भी विमान में सवार था.
याद रहे कि ओसामा बिन लादेन चरमपंथी संगठन अल-क़ायदा का प्रमुख था. उस पर 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में हुए हमलों की साज़िश रचने का आरोप था.
मई 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान वह मारा गया था.
बीबीसी से बातचीत में मोहम्मद उमर अफ़ज़ल ने उस उड़ान का पूरा ब्योरा दिया, जिसके बारे में उनका दावा है कि बाद में उन्हें पता चला कि उसमें ओसामा बिन लादेन भी सवार था.
मोहम्मद उमर अफ़ज़ल बताते हैं कि इस उड़ान के कप्तान सैयद नबी आग़ा थे, जिनका अब निधन हो चुका है. इस विमान को सूडान की सरकार ने चार्टर किया था.
“विमान दोपहर तीन या चार बजे बगराम से रवाना हुआ और जलालाबाद पहुंचा. योजना पेशावर से आ रहे सूडानी यात्रियों को उनके देश ले जाने की थी.”
मोहम्मद उमर को पहली बार इस उड़ान के असामान्य होने का अंदाज़ा तब हुआ, जब विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में दाख़िल हुआ.
उन्होंने बताया कि उड़ान का कॉल साइन FG602 था. आमतौर पर इस कॉल साइन का इस्तेमाल जेद्दा जाने वाली उड़ानों के लिए किया जाता था.
कॉल साइन विमानन क्षेत्र में किसी उड़ान की पहचान के लिए इस्तेमाल होने वाला एक ख़ास कोड या नाम होता है. इसके जरिए एयर ट्रैफ़िक कंट्रोलर और पायलट एक-दूसरे से संपर्क करते हैं.
उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, जब विमान सऊदी हवाई क्षेत्र में दाख़िल हुआ और उन्होंने एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल से संपर्क किया और सऊदी अधिकारियों ने उतरने का निर्देश दिया.
चालक दल ने जवाब दिया, “नहीं, हम खार्तूम जा रहे हैं.”
विमान को तुरंत आगे बढ़ने की अनुमति देने के बजाय सऊदी अधिकारियों ने उसे हवा में ही इंतज़ार करने को कहा.
उनके मुताबिक़, विमानन की भाषा में इसे 'होल्डिंग पैटर्न' कहा जाता है. इसमें विमान एक तय घेरे में चक्कर लगाता रहता है. सऊदी अधिकारियों ने कहा, “यह उड़ान संख्या जेद्दा के लिए आरक्षित है, लेकिन आप सूडान जा रहे हैं.”
मोहम्मद उमर अफ़ज़ल का कहना है कि विमान क़रीब सात मिनट या शायद इससे कुछ ज़्यादा समय तक हवा में रुका रहा और 360 डिग्री का एक चक्कर पूरा किया. इसके बाद सऊदी अधिकारियों ने उनसे दोबारा संपर्क किया और विमान को खार्तूम की ओर आगे बढ़ने की अनुमति दे दी.
इसके बाद जब विमान सूडान पहुंचा, तो वहां भी कुछ असामान्य घटनाएं हुईं. विमान को पार्किंग के लिए एक सैन्य क्षेत्र में ले जाया गया, जहां सैन्यकर्मी और सादे कपड़ों में कुछ लोग मौजूद थे.
मुहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, खार्तूम पहुंचने पर चालक दल के सदस्यों के पासपोर्ट की जांच नहीं हुई और न ही उनसे कोई पूछताछ की गई. उन्हें सीधे होटल ले जाया गया.
अगली सुबह 10 बजे, जब चालक दल के सदस्य नाश्ता कर चुके थे, तो उन्हें बताया गया, “नीचे आ जाइए, अफ़ग़ान राजदूत हमसे मिलेंगे.”
अफ़ग़ान राजदूत ने चालक दल को बताया कि चार लोगों के लिए वीज़ा जारी किए गए हैं और करीब 11 टन यानी 11,000 किलोग्राम सामान अफ़ग़ानिस्तान ले जाना है.
उन्होंने कहा, “जब वे तैयार हो जाएंगे, तो आपको बता दिया जाएगा. इसके बाद आप उड़ान भरेंगे.”
मुहम्मद उमर अफ़ज़ल ने बीबीसी को बताया कि विमान का चालक दल क़रीब चार दिन तक खार्तूम में रुका रहा. इसके बाद वे वापसी की तैयारी के लिए हवाई अड्डे पहुंचे.
हालांकि, विमान में सवार होने पर उन्हें एक और हैरानी हुई.
विमान में पहुंचने पर चालक दल हैरान रह गया
अफगान राजदूत ने उन्हें बताया था कि चार लोगों के लिए वीजा जारी किए गए हैं, “लेकिन जब हम विमान में चढ़े, तो वह यात्रियों से भरा हुआ था.”
मुहम्मद उमर अफ़ज़ल का कहना है कि यह स्थिति उनके लिए हैरान करने वाली थी. साथ ही, यह हवाई यात्रा की सामान्य प्रक्रिया के भी ख़िलाफ़ थी.
उन्होंने बीबीसी को बताया, “सच कहूं तो, यह एक असामान्य स्थिति थी. हम सोच रहे थे कि जब हम विमान में चढ़ेंगे, तो उसमें चार लोग बैठे होंगे और बाकी का विमान खाली होगा, जिसमें कार्गो के निचले हिस्से में 11 टन माल भरा होगा.”
उनके मुताबिक़, चालक दल के सदस्य बोइंग 727 विमान के पिछले दरवाज़े से अंदर दाख़िल हुए. वहां सीढ़ियां भी लगी थीं. लेकिन विमान के अंदर पहुंचते ही वे हैरान रह गए.
मुहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक, पिछली सीटों के पास किताबें और कंप्यूटर रखे हुए थे. विमान में चार से छह महिलाएं भी थीं और यात्रियों की कुल संख्या करीब 95 थी.
यह संख्या पहले बताई गई संख्या से कहीं ज़्यादा थी. जब चालक दल ने इस पर आपत्ति जताई, तो चार्टर करने वाली कंपनी के कोऑर्डिनेटर ने जवाब दिया, “हमने इस विमान को किराए पर लिया है और इसके लिए भुगतान किया है. हम क्या ले जा रहे हैं, यह हमारा काम है. आपको सिर्फ़ विमान उड़ाना है.”
मुहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, चालक दल ने इस स्थिति पर चिंता जताई और अफ़ग़ान राजदूत से संपर्क करने की मांग की. हालांकि, उन्हें बताया गया कि विमान किराए पर लिया गया है और उसे उड़ाना उनकी ज़िम्मेदारी है.
उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्य यात्रियों की पहचान नाम से नहीं करते, बल्कि सिर्फ़ उनकी संख्या की पुष्टि करते हैं. इसलिए उनके लिए यह जानना संभव नहीं था कि विमान में कौन-कौन सवार था.
वापसी की यात्रा में विमान दुबई में कुछ देर रुकने के बाद अफ़ग़ानिस्तान के लिए रवाना हुआ. मोहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक, विमान को बगराम में उतरना था. लेकिन जब उन्होंने काबुल से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि विमान का गंतव्य बदल दिया गया है.
कंट्रोल टावर से संदेश मिला, “आपको काबुल में उतरने की अनुमति नहीं है. आपको इसके बजाय जलालाबाद में उतरना होगा.”
मोहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, जब विमान जलालाबाद में उतरा, तो यात्रियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे.
उन्होंने बताया, “अफगानों के अलावा अरब देशों के लोग भी थे. मैंने जमीयत-ए-इस्लामी, हिज्ब-ए-इस्लामी और दूसरे संगठनों के लोगों को देखा.”
“जब यात्री विमान से उतरे, तो हर तरफ ख़ुशी का माहौल था. लोग एक-दूसरे को गले लगा रहे थे, बधाई दे रहे थे और कुछ लोग तो खुशी से रो भी रहे थे.”
उस समय तक चालक दल को यह पता नहीं था कि विमान में कौन लोग सवार थे. मुहम्मद उमर अफ़ज़ल का दावा है कि उन्हें कई साल बाद पता चला कि उस विमान में सवार यात्रियों में ओसामा बिन लादेन भी शामिल था.
उनका कहना है कि तालिबान के काबुल पर क़ब्ज़ा करने के बाद उन्होंने काबुल, कंधार, दुबई, शारजाह और जलालाबाद के बीच नियमित व्यावसायिक उड़ानें फिर से शुरू कर दी थीं.
उस समय एरियाना के तीन या चार बोइंग 727 विमान रोज़ इन मार्गों पर उड़ान भरते थे.
मुहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, एक दिन वह अपने साथी कप्तान सैयद नबी के साथ उड़ान पर थे. तभी सैयद नबी ने उनसे कहा, “उमर, मुझे तुम्हें कुछ बताना है.”
सैयद नबी ने कहा, “क्या तुम्हें पता है कि सूडान से लाए गए विमान में कौन-कौन लोग सवार थे?”
मुहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, मौलवी मंसूर के सैयद नबी आग़ा के साथ करीबी संबंध थे. उन्होंने सैयद नबी से कहा था, “तुम लोग ही उसे (ओसामा बिन लादेन को) अफ़ग़ानिस्तान लाए थे.”
AI outlook — possibilities, not facts
इस दावे पर आगे जांच या सार्वजनिक बहस हो सकती है।
Possible · Within weeks
Former Philippine President Rodrigo Duterte goes on trial at the International Criminal Court in The Hague on charges of crimes against humanity over his anti-drug crackdown. Victims' families welcome the proceedings as a chance for justice, while Duterte's lawyers argue he is too frail to defend himself. The trial tests the ICC's authority amid US sanctions pressure.
China warned that Taiwan's reunification with the mainland is inevitable and cannot be stopped, responding to local elections where the ruling DPP expanded control of cities and counties but lost the Taipei mayoral race. Beijing vowed to oppose Taiwan independence and external interference, while attention turns to Taiwan's 2028 presidential election.
A Delta Air Lines flight aborted its landing at Los Angeles International Airport after a magnitude 5.0 earthquake struck off the Southern California coast near Manhattan Beach. Air traffic control instructed the crew to go around as tremors shook the airport. Authorities reported no immediate major structural damage or serious injuries, though ceiling tiles fell inside a terminal. The Los Angeles Fire Department activated its earthquake response, and the US National Tsunami Warning Center confirmed no tsunami threat. Flames from Chevron's El Segundo refinery were attributed to safety flaring, not earthquake damage. At least 19 aftershocks were recorded in the following 45 minutes.
A magnitude 5.0 earthquake struck off the Southern California coast on Saturday, shaking buildings and triggering car alarms in Los Angeles while forcing a Delta Airlines flight to abort landing at the city's airport. California authorities urged residents to prepare for aftershocks as officials assessed impacts.
Iran allegedly used Elon Musk's Starlink satellite internet to support military operations against US forces in West Asia after February strikes, coordinating troops and overseeing one-way attack drone operations, according to The Washington Post citing people familiar with the matter. Musk reportedly learned of the alleged use in early March and was furious.
At least 100 crude bomb explosions and arson attacks on 92 vehicles occurred across Bangladesh between November 7 and 25, with four police establishments targeted. Security has been strengthened in Gopalganj, where police have filed 46 cases and arrested 80 people. Malaysia has postponed PM Anwar Ibrahim's scheduled visit to Bangladesh.