Breaking
GLOBALTrump announces deal for Russian diesel as Zelensky criticises 'gift to Putin'RUPutin and Trump hold phone talks – KremlinBRTruck loaded with pine overturns and closes Raposo Tavares in AngatubaDENobel Peace Prize winner Navanethem Pillay shocked by US sanctions against The HagueGLOBALNI secretary to ban the Drumcree paradeCNNFL Hall of Fame legend Ditka dies at 86, family and team mournRUAn AI model sent a false murder report to US policeRUPanama airport closed after earthquakeTRHe was wanted with a red notice! DAESH suspect caught in EskişehirRUDrones attacked TuapseGLOBALTrump announces deal for Russian diesel as Zelensky criticises 'gift to Putin'RUPutin and Trump hold phone talks – KremlinBRTruck loaded with pine overturns and closes Raposo Tavares in AngatubaDENobel Peace Prize winner Navanethem Pillay shocked by US sanctions against The HagueGLOBALNI secretary to ban the Drumcree paradeCNNFL Hall of Fame legend Ditka dies at 86, family and team mournRUAn AI model sent a false murder report to US policeRUPanama airport closed after earthquakeTRHe was wanted with a red notice! DAESH suspect caught in EskişehirRUDrones attacked Tuapse
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने के बाद किया ये दावा
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने के बाद किया ये दावा
Developing
BBC हिंदी·3 hours ago·Politics·3 min read·🇮🇳India·

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने के बाद किया ये दावा

विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मेमोरेंडम सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और ईवीएम हटाने की मांग की है।

Quick Look

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है।

AI-generated summary

Why It Matters

विपक्षी दल चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न (एसआईआर) प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिए गए फैसलों पर विवाद खड़ा हुआ था।

Font size

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात के बाद उनका धन्यवाद किया है.

राहुल गांधी ने कहा, "हमने राष्ट्रपति को मेमोरेंडम दिया और कहा कि अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतंत्र को ख़त्म करने का षड्यंत्र रचा. मुझे लग रहा था कि राष्ट्रपति कहेंगी कि चुनाव चोरी नहीं होता है. लेकिन राष्ट्रपति ने हमारी बातें सुनीं. उन्होंने हमारी बातों को नकारा नहीं. हम हैरान रह गए. उन्होंने ऐसा नहीं कहा कि भारत में चुनाव चोरी नहीं हो रहे हैं."

इससे पहले विपक्षी सांसदों ने बैठक की और राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किया.

विपक्षी दलों का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग किया है. उनका कहना है कि स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न (एसआईआर) के ज़रिए देश में मतदाताओं के अधिकार छीने जा रहे हैं और वोट चोरी की जा रही है. उन्होंने ज्ञानेश कुमार और बीजेपी के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया है.

हालांकि, चुनाव आयोग विपक्षी दलों के इन आरोपों को लगातार ख़ारिज कर रहा है. आयोग का कहना है कि एसआईआर के ज़रिए मतदाता सूची में उन लोगों के रिकॉर्ड अपडेट किए जा रहे हैं, जो अपना पता बदलकर दूसरी जगह चले गए हैं या जिनकी मौत हो चुकी है.

वहीं बीजेपी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल चुनाव आयोग को बदनाम करके देश के लोकतंत्र को कमज़ोर कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा- 'सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे'

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति भवन से बाहर आकर कहा, "हमें चुनाव चोरी के सबूत देने हैं. मैंने कहा कि पूरा देश जानता है कि चुनाव चोरी हो रही है."

उन्होंने कहा, "हमने राष्ट्रपति से कहा कि नरेंद्र मोदी वोट चोरी के आर्किटेक्ट हैं और अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसे अंजाम देने वाले हैं. राष्ट्रपति ने हमारी बातों को ध्यान से सुना."

राहुल गांधी ने कहा, "इससे पहले जब हम मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गए थे, तो हमें हिरासत में लिया गया और पीटा गया. अब हम राष्ट्रपति के पास गए हैं. सोमवार को हम यही मेमोरेंडम लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. हम सभी रास्ते अपनाएंगे."

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम राष्ट्रपति को वोट चोरी के बारे में बताने गए थे. ज्ञानेश कुमार की वजह से यह सब हो रहा है. हमने ईवीएम हटाने और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है."

खड़गे ने कहा, "उन्होंने वोट चोरी के सबूत मांगे हैं. हम वे सबूत इकट्ठा कर रहे हैं. उन्होंने हमारी बात ध्यान से सुनी और कहा कि संबंधित लोगों से बात करके फ़ैसला लेंगी."

विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थीं.

उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ने कहा है कि 'मैं जांच कराऊंगी. मुझे सबूत चाहिए.' हमने और राहुल जी ने कहा कि हम सबूत सौंपेंगे. देश बहुत ज़्यादा चिंतित है और आप इसकी संरक्षक हैं. इस लिहाज़ से कृपया इस पर ध्यान दें, ताकि देश का लोकतंत्र बचा रहे."

विपक्ष का प्रदर्शन जारी

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने शुक्रवार शाम संसद के सेंट्रल हॉल में बैठक की. बैठक के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकाला.

इससे पहले 6 अक्तूबर को सांसदों ने 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकाला था. इसके बाद 7 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जाते समय उन्हें रास्ते में रोक दिया गया था.

वहीं, 8 अक्तूबर को विपक्षी सांसदों ने कनॉट प्लेस से राजघाट तक मार्च निकाला था.

दरअसल, अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अन्य दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना एसआईआर से जुड़े कई फ़ैसले लिए थे.

चुनाव आयोग ने इस रिपोर्ट पर सफ़ाई दी थी, लेकिन इससे विपक्षी दलों का विरोध ख़त्म नहीं हुआ.

राहुल गांधी लंबे समय से चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद यह मुद्दा सियासी तौर पर और गरमा गया.

विपक्षी दलों के अलावा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और एसआईआर की प्रक्रिया पूरी तरह ख़त्म करने की मांग की है.

सीजेपी अपनी मांगों को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है. हालांकि, पुलिस ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी है.

सीजेपी का प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दावा किया है कि देशभर में उसके 10 हज़ार समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि हिरासत में लिए गए लोगों में पार्टी के समर्थकों के अलावा अलग-अलग छात्र, किसान और दलित संगठनों के सदस्य और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी शामिल हैं.

उन्होंने लिखा, "यह इमरजेंसी है."

आशुतोष रांका की पोस्ट साझा करते हुए सीजेपी के सह-संस्थापक सौरव दास ने भी एक्स पर लिखा, "भारत में इमरजेंसी लगा दी गई है."

दरअसल, सीजेपी ने 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • विपक्ष सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मेमोरेंडम दाखिल करेगा।

    Very likely · Within days

Open Questions

  • ?क्या विपक्ष चुनाव आयोग के खिलाफ ठोस सबूत पेश कर पाएगा?
  • ?सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाएगा?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Negative
Emotional intensity
High
News value
Moderate
Global impact
National
Urgency
Developing
Follow-up likelihood
Certain
Relevance window
Days

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Hard news
Source quality
Full
Published
3 hours ago

Related Stories

More on this topic
'She didn't contest our vote chori claim, sought proof': Rahul after meeting Prez
Developing·1 hour ago

'She didn't contest our vote chori claim, sought proof': Rahul after meeting Prez

Opposition leaders, including Rahul Gandhi and Mamata Banerjee, met President Droupadi Murmu to allege electoral fraud in the 2024 elections. The delegation demanded the resignation of the CEC and a return to paper ballots, with the President requesting evidence.

Times of India
2 min read
'Repeal all assembly polls over last 2 yrs': Oppn leaders meet Prez, make 4 big demands
Developing·1 hour ago

'Repeal all assembly polls over last 2 yrs': Oppn leaders meet Prez, make 4 big demands

INDIA bloc leaders met President Droupadi Murmu to demand the resignation of CEC Gyanesh Kumar, the cancellation of recent assembly elections, and a return to paper ballots, citing alleged electoral roll manipulation.

Times of India
1 min read
Delhi Police denies permission for CJP protest
Developing·1 hour ago

Delhi Police denies permission for CJP protest

Delhi Police has denied the Cockroach Janata Party permission to protest at Jantar Mantar on October 10, citing previous violence, crowd management issues, and limited venue capacity. Authorities are preparing to detain protesters upon arrival.

Economic Times
2 min read
Rahul's claim that Prez Murmu accepted 'vote theft' allegation incorrect: Report
Developing·1 hour ago

Rahul's claim that Prez Murmu accepted 'vote theft' allegation incorrect: Report

Congress leader Rahul Gandhi claimed President Droupadi Murmu accepted allegations of 'vote theft' during a meeting. Sources and BJP spokesperson Sudhanshu Trivedi rejected the claim as false, accusing Gandhi of politicizing constitutional offices.

Times of India
2 min read
Delhi traffic police issues advisory ahead of Oct 10 protests; check affected routes
Urgent·2 hours ago

Delhi traffic police issues advisory ahead of Oct 10 protests; check affected routes

Delhi Traffic Police announced traffic diversions at 30 locations in New Delhi for Saturday due to a planned protest by the Cockroach Janata Party at Jantar Mantar against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar despite denied permissions.

Times of India
2 min read
Jantar Mantar stir: Govt to shut internet for 24hrs within 4km radius in New Delhi
Urgent·6 hours ago

Jantar Mantar stir: Govt to shut internet for 24hrs within 4km radius in New Delhi

The Delhi government has ordered a 24-hour suspension of mobile internet services within a 4-kilometer radius of the Janpath–Kartavya Path crossing, citing preventive measures ahead of planned protests by the opposition INDIA bloc and the Cockroach Janta Party.

Times of India
1 min read
More on this topic
View translation
राहुल गांधी
द्रौपदी मुर्मू
चुनाव आयोग
राहुल गांधी
द्रौपदी मुर्मू
अमित शाह
ज्ञानेश कुमार
कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी
चुनाव आयोग
सुप्रीम कोर्ट
राष्ट्रपति भवन
जंतर-मंतर
संसद
राजघाट
द्रौपदी मुर्मू
चुनाव आयोग
ज्ञानेश कुमार
विपक्ष
लोकतंत्र
राहुल गांधी
राहुल गांधी