
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, चक्रवात के कारण 61 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी ने भारी बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद कर दिए गए हैं और 61 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
AI-generated summary
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान 'अर्नब' में तब्दील हो गया है। यह तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक़ बहुत भीषण चक्रवाती तूफ़ान 'अर्नब' तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा की ओर बढ़ रहा है।
आईएमडी ने 27 और 28 अक्तूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में कहीं-कहीं बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी है। 28 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं बेहद भारी बारिश हो सकती है।
आईएमडी के मुताबिक़ तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27-28 अक्तूबर को गरज-चमक के साथ 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।
ओडिशा में 27 अक्तूबर को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने और झोंकों के साथ इसकी रफ़्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। 28 अक्तूबर को यहां हवा की रफ़्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
छत्तीसगढ़ में 28 अक्तूबर को गरज के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ इनकी रफ़्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नज़र रखने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा सलाह का पालन करने को कहा है। आईएमडी ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और ज़रूरी दवाइयों, खाने-पीने के सामान और पीने के पानी जैसी चीज़ें तैयार रखने की सलाह भी दी है।
आईएमडी के मुताबिक़ 'अर्नब' का असर सिर्फ़ तटीय इलाक़ों तक सीमित नहीं रहेगा। तेलंगाना में 28 अक्तूबर को तेज़ आंधी के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर भारत में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने 28 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक का अनुमान जताया है। 29-30 अक्तूबर को इन इलाक़ों में ओले पड़ने की भी संभावना है।
पूर्वी तटीय राज्यों ओडिशा और आंध्र प्रदेश ने बुधवार को चक्रवाती तूफ़ान 'अर्नब' के समुद्र तट से टकराने से पहले एहतियाती क़दम तेज कर दिए हैं। दोनों राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है और बचाव दलों को तैयार रखा गया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना गहरा दबाव पश्चिम की ओर बढ़ गया है और चक्रवाती तूफ़ान 'अर्नब' में तब्दील हो गया है। विभाग के मुताबिक, इसके 28 अक्तूबर की सुबह तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की आशंका है।
चक्रवात 'अर्नब' के कारण रेलवे ने कम से कम 61 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें से 53 यात्री ट्रेनें मंगलवार और बुधवार को रद्द रहेंगी। एयर इंडिया ने मंगलवार को यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी करते हुए चेतावनी दी कि चक्रवात 'अर्नब' के कारण विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती है।
बुधवार से चक्रवात 'अर्नब' के कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में तीन दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य सरकार ने ज़िला प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
AI outlook — possibilities, not facts
28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल
Likely · Within days

Extremely severe cyclonic storm 'Arnab' is moving towards Andhra Pradesh and Odisha coast. IMD has warned of heavy rain and strong winds. In view of security, schools have been closed, rescue teams have been deployed and 61 trains have been cancelled.
The Supporting Oyster Aquaculture and Restoration (SOAR) programme has purchased over 7 million oysters from 150+ growers, protecting 1,000+ jobs and restoring 60+ acres of native reefs across eight US states following the COVID-19 market collapse.

Precautionary measures have been intensified in Odisha and Andhra Pradesh amid the possibility of cyclone 'Arnab' hitting the coast. Schools closed, 61 trains canceled and flights affected.

The lives of villagers are in danger due to the constant presence of lions and leopards in Valadar village of Gujarat. Recent incidents of death of a person and animal hunting have created fear among the local people, affecting their daily routine and farming.
A cyclonic system in the Bay of Bengal is set to become a very severe storm, hitting the Andhra Pradesh coast on October 28. Odisha has mobilized 225 rescue teams and issued a Red Alert for southern districts due to expected heavy rainfall and high winds.
A depression in the Bay of Bengal is forecast to intensify into a severe cyclonic storm, likely crossing the Andhra Pradesh and Yanam coasts by October 28 with wind speeds up to 125 kmph. Authorities have issued high-alert warnings to residents.