
अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. टोंड दूध दो रुपये और फुल क्रीम दूध चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. कंपनियों ने बढ़ते चारे, पशु आहार, पैकिंग और ढुलाई के खर्च को वजह बताया है.
AI-generated summary
अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. टोंड दूध दो रुपये और फुल क्रीम दूध चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. कंपनियों ने बढ़ते चारे, पशु आहार, पैकिंग और ढुलाई के खर्च को वजह बताया है.
12 नवंबर से अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. टोंड दूध दो रुपये और फुल क्रीम दूध चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.
मदर डेयरी का पैकेट वाला टोंड दूध अब 60 की जगह 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. फुल क्रीम दूध की क़ीमत 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
अमूल ने भी अपने टोंड दूध 'अमूल ताज़ा' की क़ीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाई है. वहीं, फुल क्रीम दूध 'अमूल गोल्ड' चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.
कंपनी के मुताबिक़, अमूल ताज़ा की क़ीमत में 3.3 फ़ीसदी और अमूल गोल्ड में 5.5 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है. नई क़ीमतें देशभर में आज से लागू होंगी.
दोनों कंपनियां इसकी वजह किसानों से दूध ख़रीदने और उसे ग्राहकों तक पहुंचाने का बढ़ता ख़र्च बता रही हैं. लेकिन सवाल यह है कि यह ख़र्च अचानक इतना क्यों बढ़ गया?
दूध महंगा होने की शुरुआत कहां से होती है?
ग्राहक को दूध का पैकेट डेयरी या दुकान से मिलता है, लेकिन उसकी क़ीमत बढ़ने की शुरुआत पशुपालक के यहां से होती है. मदर डेयरी ने अपने बयान में कहा है कि देश के कई हिस्सों में कहीं कम और कहीं ज़्यादा बारिश होने का असर चारे की उपलब्धता पर पड़ा है.
कंपनी के मुताबिक़, पिछले एक साल में हरे और सूखे चारे की क़ीमतें 20 फ़ीसदी तक बढ़ी हैं. पशु आहार के दाम में भी क़रीब 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा दूध की पैकिंग, ढुलाई और दूसरे कामकाज का ख़र्च भी 25 फ़ीसदी तक बढ़ा है.
अमूल की मार्केटिंग करने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फ़ेडरेशन यानी जीसीएमएमएफ़ ने भी कम और अनियमित बारिश को क़ीमत बढ़ाने की एक वजह बताया है.
अमूल का कहना है कि हरे और सूखे चारे के साथ पशु आहार में इस्तेमाल होने वाली खल, मक्का और शीरे की क़ीमत बढ़ी है. पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और ईंधन भी महंगा हुआ है.
कंपनी के मुताबिक़, उसके सदस्य दूध संघों ने पिछले एक साल में किसानों से दूध ख़रीदने की क़ीमत चार से पांच फ़ीसदी बढ़ाई है.
यानी कंपनियों का तर्क है कि दूध केवल डेयरी में उसकी प्रोसेसिंग, पैकिंग या ढुलाई की वजह से महंगा नहीं हो रहा. बढ़ते ख़र्च की शुरुआत पशुओं को पालने और उनसे दूध लेने के स्तर पर ही हो जाती है.
पशुओं की खुराक का दूध की क़ीमत से क्या संबंध है?
जीसीएमएमएफ़ के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर आरएस सोढ़ी कहते हैं कि दूध पैदा करने के कुल ख़र्च में सबसे बड़ा हिस्सा पशुओं की खुराक का होता है.
उनके मुताबिक़, दूध की उत्पादन लागत का क़रीब 70 फ़ीसदी हिस्सा चारे और पशु आहार पर ख़र्च होता है. पिछले डेढ़ साल में यह ख़र्च तेज़ी से बढ़ा है.
डॉक्टर सोढ़ी इसे आसान शब्दों में समझाते हैं. जिस तरह लोगों के खाने-पीने की चीज़ें महंगी होती हैं, उसी तरह पशुओं को खिलाने का ख़र्च भी बढ़ता है. इसके बाद दूध को ठंडा रखने, उसकी प्रोसेसिंग, पैकिंग और ढुलाई का ख़र्च जुड़ता है.
रूरल वॉइस के संपादक और कृषि मामलों के जानकार हरवीर सिंह भी चारे की महंगाई और उसकी कमी को मौजूदा बढ़ोतरी की अहम वजह मानते हैं. वह भारत के कुछ इलाकों में अलनीनो की वजह से भी सूखे जैसी स्थिति हुई है, जिससे चारे क़िल्लत हुई है.
वह कहते हैं कि चारे की कमी वाले इलाक़ों में पशुपालकों के सामने दोहरी मुश्किल खड़ी हो जाती है.
एक तरफ़ पशुओं को खिलाना महंगा हो जाता है. दूसरी तरफ़ अगर उन्हें पूरी खुराक नहीं मिले, तो उनसे मिलने वाले दूध की मात्रा पर भी असर पड़ सकता है.
इसलिए ग्राहक के लिए दूध महंगा होने का मतलब यह नहीं है कि किसान की कमाई भी उसी हिसाब से बढ़ गई है. किसान को दूध बेचकर मिले पैसे में से चारे, पशु आहार और दूसरे ख़र्च भी चुकाने होते हैं.
फुल क्रीम दूध पर चार रुपये क्यों बढ़े?
फुल क्रीम और टोंड दूध की क़ीमत में हुई अलग-अलग बढ़ोतरी को समझने के लिए दूध में मौजूद फ़ैट को समझना होगा. अमूल के बयान के मुताबिक़, उसके टोंड दूध में तीन फ़ीसदी और फुल क्रीम दूध में छह फ़ीसदी फ़ैट होता है.
यानी फुल क्रीम दूध में फ़ैट की मात्रा टोंड दूध के मुक़ाबले दोगुनी है.
हरवीर सिंह कहते हैं कि डेयरियों के लिए दूध का फ़ैट महंगा पड़ रहा है. फुल क्रीम दूध में फ़ैट ज़्यादा होता है, इसलिए उसकी क़ीमत पर भी अधिक दबाव है.
वह बताते हैं कि भैंस के दूध में आम तौर पर गाय के दूध से अधिक फ़ैट होता है. इसलिए किसी डेयरी के लिए केवल यह मायने नहीं रखता कि उसे कितने लीटर दूध मिल रहा है.
यह भी उतना ही अहम है कि उस दूध में फ़ैट कितना है और वह किस क़ीमत पर मिल रहा है. दूध के फ़ैट की बढ़ती क़ीमत का संकेत मक्खन के दाम से भी मिलता है.
कृषि और अर्थव्यवस्था मामलों के पत्रकार हरीश दामोदरन की आठ नवंबर को द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक़, अक्तूबर 2023 से अक्तूबर 2026 के बीच डेयरी स्तर पर मक्खन की औसत क़ीमत 348 रुपये से बढ़कर 537 रुपये प्रति किलो हो गई.
यह लगभग 54 फ़ीसदी की बढ़ोतरी है. मक्खन में क़रीब 82 फ़ीसदी फ़ैट होता है. ये डेयरी स्तर की क़ीमतें हैं, दुकानों पर बिकने वाले मक्खन के पैकेटों के दाम नहीं.
इससे यह समझ आता है कि जिन दूध और डेयरी उत्पादों में फ़ैट की मात्रा अधिक है, उन्हें तैयार करने का ख़र्च ज़्यादा दबाव में क्यों है.
क्या भारत में दूध का उत्पादन घटना एक वजह है?
हरवीर सिंह का आकलन है कि इस समय दूध की सप्लाई पर दबाव है और उत्पादन ज़रूरत के मुताबिक़ नहीं बढ़ रहा.
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि देश का कुल दूध उत्पादन घट गया है.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, भारत में दूध का उत्पादन 2022-23 में लगभग 23.06 करोड़ टन था. यह 2023-24 में बढ़कर 23.93 करोड़ टन हो गया.
हालांकि, उत्पादन बढ़ने की रफ़्तार लगातार कुछ कम हुई है.
साल 2022-23 में दूध उत्पादन 3.83 फ़ीसदी बढ़ा था. 2023-24 में यह बढ़ोतरी 3.78 फ़ीसदी रही.
इसलिए दो बातों के बीच अंतर करना ज़रूरी है.
देश का कुल दूध उत्पादन कम नहीं हुआ है, लेकिन उसके बढ़ने की रफ़्तार धीमी हुई है.
इसके अलावा सरकारी आंकड़े पूरे देश और पूरे साल की तस्वीर बताते हैं. उनसे यह सीधे पता नहीं चलता कि नवंबर 2026 में किसी ख़ास इलाक़े या डेयरी को कितना दूध मिल रहा है.
मौजूदा स्थिति समझने के लिए यह भी देखना होगा कि कंपनियां किन इलाक़ों से दूध ख़रीद रही हैं, वहां उसकी उपलब्धता कैसी है और उस दूध में फ़ैट कितना है.
सर्दियों की शुरुआत में क़ीमत बढ़ना असामान्य क्यों है?
हरवीर सिंह के मुताबिक़, आम तौर पर अगस्त से फ़रवरी के बीच पशु ज़्यादा दूध देते हैं और बाज़ार में सप्लाई बढ़ती है. कई बार इस दौरान दूध अधिक आने के कारण कंपनियां किसानों से ख़रीद की क़ीमत कम भी कर देती हैं.
लेकिन इस बार सर्दियों की शुरुआत में ही चारा महंगा है, दूध की उपलब्धता पर दबाव बताया जा रहा है और ग्राहकों के लिए क़ीमत बढ़ाई गई है. हरवीर सिंह अपने लंबे पत्रकारिता अनुभव में फुल क्रीम दूध की क़ीमत में एक साथ चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को असामान्य मानते हैं.
डॉक्टर सोढ़ी इसे लंबे समय से बढ़ रहे ख़र्चों के साथ देखते हैं. उनका मानना है कि दूसरी चीज़ों की महंगाई के मुक़ाबले दूध की क़ीमत में कम बढ़ोतरी हुई है.
यानी दोनों विशेषज्ञ मानते हैं कि दूध पैदा करने का ख़र्च बढ़ा है. हालांकि, मौजूदा बढ़ोतरी को देखने का उनका नज़रिया अलग है.
पिछले कुछ वर्षों में दूध का ख़र्च कितना बढ़ा?
मार्च 2022 की बढ़ोतरी से पहले दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 57 रुपये और टोंड दूध 47 रुपये प्रति लीटर था. मदर डेयरी के उस समय के आधिकारिक बयान में ये क़ीमतें दी गई थीं.
अब फुल क्रीम दूध की क़ीमत 76 रुपये और टोंड दूध की क़ीमत 62 रुपये प्रति लीटर है.
इन दोनों तारीख़ों की तुलना करें, तो मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध क़रीब 33 फ़ीसदी और टोंड दूध क़रीब 32 फ़ीसदी महंगा हुआ है.
हालांकि, हर ब्रांड और हर आकार के पैकेट की क़ीमत का सफ़र एक जैसा नहीं रहा.
अमूल ने जनवरी 2025 में अपने एक लीटर वाले दूध के पैकेटों की क़ीमत एक रुपये कम भी की थी. इसलिए किसी ब्रांड में हुई कुल बढ़ोतरी निकालते समय बीच में हुई कटौती और पैकेट के आकार को भी ध्यान में रखना होगा.
अमूल और मदर डेयरी ने लगभग एक साथ दाम क्यों बढ़ाए?
डॉक्टर सोढ़ी कहते हैं कि दूध के बाज़ार में सहकारी संस्थाओं और बड़े ब्रांड की क़ीमतों की अहम भूमिका होती है.
जब कोई बड़ा ब्रांड दूध की क़ीमत बदलता है, तो दूसरे ब्रांड और छोटे कारोबारी भी उसे ध्यान में रखते हैं.
इस बार अमूल और मदर डेयरी ने लगभग एक जैसी वजहें बताई हैं. इनमें किसानों से दूध ख़रीदने की बढ़ी क़ीमत, महंगा चारा, पशु आहार, पैकिंग और ढुलाई का ख़र्च शामिल है.
लेकिन आसपास के समय में क़ीमत बढ़ाने भर से यह साबित नहीं होता कि दोनों कंपनियों ने मिलकर दाम तय किए हैं.
दोनों का ढांचा भी अलग है. अमूल सहकारी दूध संघों के फ़ेडरेशन का ब्रांड है. मदर डेयरी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है.
बढ़ी क़ीमत में से किसान को कितना मिलेगा?
अमूल का कहना है कि ग्राहकों से मिलने वाले राजस्व का क़रीब 80 फ़ीसदी हिस्सा उसके सहकारी ढांचे के ज़रिए दूध उत्पादकों तक लौटता है.
मदर डेयरी के मुताबिक़, दूध की बिक्री से मिलने वाली रकम का लगभग 75 से 80 फ़ीसदी हिस्सा दूध ख़रीदने पर ख़र्च होता है.
डॉक्टर सोढ़ी कहते हैं कि ग्राहकों से मिलने वाली बढ़ी क़ीमत का हिस्सा किसानों तक पहुंचना चाहिए. उनका तर्क है कि अगर बिक्री की क़ीमत नहीं बढ़ेगी, तो पशुपालकों को उनके बढ़ते ख़र्च के हिसाब से अधिक भुगतान करना मुश्किल होगा.
ग्राहक को दूध के हर पैकेट के लिए अब अधिक पैसे देने होंगे. कंपनियां बढ़े हुए ख़र्च का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाल रही हैं. वहीं, पशुपालक महंगे चारे और पशु आहार से जूझ रहे हैं.
फुल क्रीम दूध पर बढ़ोतरी ज़्यादा होने के पीछे उसमें मौजूद फ़ैट की अधिक मात्रा और दूध के फ़ैट की बढ़ती क़ीमत को एक अहम वजह माना जा रहा है.
यानी इस बार दूध की क़ीमत केवल पैकिंग या ढुलाई के कारण नहीं बढ़ी. इसके पीछे पशु को खिलाने से लेकर दूध में मिलने वाले फ़ैट और उसे ग्राहक तक पहुंचाने तक की पूरी लागत का दबाव है.
AI outlook — possibilities, not facts
दूध की कीमतों में आगे भी वृद्धि हो सकती है
Possible · Within months

The company's shares fell eight percent and market value dropped by more than half a trillion dollars following allegations of a second affair against Nvidia CEO Jensen Huang. The company has launched an independent investigation, while the board is considering removing him from the post.
Dairy giants Amul and Mother Dairy have increased milk prices by Rs 2-4 per litre across India, effective November 12, 2026. The companies cite rising costs for cattle feed, fuel, and packaging, noting the need to support farmers amid challenging environmental conditions.
Indian AI startups raised $1.6 billion across 81 rounds in the first nine months of 2026, up from $677 million a year earlier, but funding concentrated in four large infrastructure rounds accounting for 72% of the total. Application startups raised $390 million, down 27%, while vertical AI funding fell 87% to $41 million. Neysa ($600 million), Sarvam ($255 million), Yotta ($150 million), and Emergent ($130 million) dominated the period.
Mother Dairy has raised liquid milk prices by Rs 2-4 per litre across Delhi-NCR from November 12, 2026, citing higher procurement costs paid to farmers. Full cream milk rises from Rs 72 to Rs 76 per litre, while toned, double toned, and cow milk variants also see increases. The company, a wholly-owned NDDB subsidiary, sells around 35 lakh litres daily in Delhi-NCR.
Pakistan spent just 10.4% of its PKR 1 trillion annual development budget between July and October, despite recording a 0.8% budget surplus in Q1. External debt nearly doubled from $68.67 billion in 2015 to $135.1 billion in 2025, with China as the largest creditor at $22.4 billion.
India's exports to West Asia fell 7.2% in April-September, but Oman (+45% to $3.2 billion) and Jordan (+2.4x to $1.2 billion) surged, driven by ships, rice, buffalo meat, oil products, and pharma, while petrol/diesel shipments dropped 27% to $3.5 billion.