
दिल्ली सरकार के पोर्टल के अनुसार सुबह छह बजे औसत एक्यूआई 366 दर्ज किया गया, सबसे अधिक प्रदूषण सोनिया विहार में 449 रहा
दिल्ली-एनसीआर में घनी धुंध छाई हुई है और कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। सबसे अधिक प्रदूषण सोनिया विहार में 449 एक्यूआई रहा। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का दूसरा चरण लागू है।
AI-generated summary
दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण की स्थिति हर साल बिगड़ती है। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (गीआरएपी) का दूसरा चरण लागू है। एक्यूआई 401 से 500 के बीच को सिवियर माना जाता है।
सोमवार की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई. कई इलाकों में एक्यूआई 400 के करीब दर्ज किया गया है. कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम पाई गई है.
कुछ इलाकों में तो लोगों को काफी करीब की चीजें भी नहीं दिख रही हैं.
राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में बीते कई दिनों से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब और सिवियर कैटेगरी में दर्ज की गई है.
आशंका है कि प्रदूषण के साथ ही विजिबिलिटी कम होने का असर ट्रेन और हवाई सेवाओं पर भी पड़ सकता है.
दिल्ली में प्रदूषण का हाल
दिल्ली सरकार के वायु गुणवत्ता निगरानी पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह छह बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 रहा.
सबसे अधिक प्रदूषण सोनिया विहार में दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 449 रहा. इसके बाद बुराड़ी क्रॉसिंग में 445, विवेक विहार में 441, जहांगीरपुरी में 439 और नॉर्थ कैंपस में 437 एक्यूआई दर्ज किया गया.
आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 55 निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण की मुख्य वजह पीएम2.5 रहा. वहीं, राजधानी में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (गीआरएपी) का दूसरा चरण लागू है.
दिल्ली में रविवार के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में 17 अंकों का सुधार हुआ है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी बेहद खराब बनी हुई है.
दिल्ली के 71 निगरानी केंद्रों में से 59 केंद्रों के आंकड़े उपलब्ध हैं, जबकि 12 केंद्रों से आंकड़े नहीं मिले.
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड यानी सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई 401 से 500 के बीच हो तो इसे सिवियर माना जाता है. यह स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी असर डाल सकती है. ऐसी हवा बीमार लोगों पर गंभीर असर डाल सकती है.
वहीं एक्यूआई 301 से 400 के बीच हो तो लंबे समय तक ऐसी हवा में सांस लेने पर सांस संबंधी बीमारी हो सकती है.
सीबीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई 0 से 50 के बीच हो तभी इसे अच्छा माना जाता है.
सर्दियों में प्रदूषण क्यों बढ़ता है?
द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) की वरिष्ठ शोधकर्ता और एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अंजू गोयल कहती हैं कि सर्दियों में मौसम की वजह से दिल्ली की हवा बिगड़ने का खतरा हर साल बना रहेगा.
गाड़ियों, कारखानों, निर्माण कार्यों और कचरा जलाने से पूरे साल धुआं और धूल हवा में पहुंचते हैं. लेकिन गर्मियों और सर्दियों में इस प्रदूषण के छंटने की रफ्तार एक जैसी नहीं होती.
सर्दियों में कई बार जमीन के पास की हवा ठंडी और उसके ऊपर की हवा गर्म होती है. इस वजह से नीचे की हवा आसानी से ऊपर नहीं जा पाती.
अगर हवा की रफ्तार भी कम हो, तो धुआं और धूल जमीन के पास जमा होने लगते हैं.
हवा किस दिशा से आ रही है, इससे भी फर्क पड़ता है. अगर हवा पराली जलने वाले इलाकों से दिल्ली की ओर आती है, तो वह अपने साथ वहां का धुआं भी ला सकती है.
डॉ. गोयल के मुताबिक, मौसम को बदला नहीं जा सकता. इसलिए सरकारों को पूरे साल उन जगहों पर प्रदूषण कम करना होगा, जहां से धुआं और धूल निकलते हैं.
दिल्ली का प्रदूषण कहां से आता है?
डॉ. गोयल के मुताबिक, दिल्ली का प्रदूषण केवल पराली की वजह से नहीं होता.
उनके शोध में खेती से निकलने वाली अमोनिया से जुड़े प्रदूषण का हिस्सा 27 फीसदी पाया गया. गाड़ियों और दूसरे यातायात साधनों का हिस्सा 23 फीसदी, कचरा और लकड़ी जैसी चीजें जलाने का 20 फीसदी और धूल का 17 फीसदी था.
कुछ बारीक कण धुएं और धूल के साथ सीधे हवा में पहुंचते हैं. वहीं, कुछ कण हवा में मौजूद अलग-अलग गैसों के मिलने से बनते हैं.
डॉ. गोयल के मुताबिक, पूरे साल के औसत में पराली के धुएं का हिस्सा करीब चार फीसदी रहता है. हालांकि कुछ खास दिनों में इसका असर काफी बढ़ सकता है.
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर और नवंबर 2025 के दौरान पराली के धुएं का औसत हिस्सा 4.2 फीसदी था. नवंबर में कुछ समय के लिए यह बढ़कर 22 फीसदी से ऊपर पहुंच गया.
इसके बाद दिसंबर में पराली का हिस्सा घटकर केवल 0.2 फीसदी रह गया. फिर भी दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 की औसत मात्रा 163 से बढ़कर 210 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गई.
इसका मतलब है कि पराली का असर लगभग खत्म होने के बाद भी दिल्ली की हवा और खराब हो गई थी.

Smog and poisonous air increases in winter in Lahore and Delhi, the air quality index has reached 300 to 350. The author says that the air does not respect borders and the people of both cities are breathing this common poison.
Delhi's air quality deteriorated further on Monday morning, with parts of the national capital slipping into the 'severe' category as thick smog reduced visibility. CPCB data showed AQI of 406 at ITO at around 4.20am, while Rajiv Chowk recorded 381 and South Extension 360. GRAP Stage III remains in force across Delhi-NCR. Delhi minister Kapil Mishra accused AAP convenor Arvind Kejriwal of orchestrating a campaign against Diwali and Sanatan Dharma under the pretext of pollution.
The Eckert family donated a Mason County, Texas cave to The Nature Conservancy in 1990, protecting about four million female Mexican free-tailed bats that use the preserve as a nursery from May to September. The cave remains open to the public for education and enjoyment, with viewing available each summer until the 2026 season ended.
South Carolina has permanently protected more than 62,000 acres of forestland across Marion, Williamsburg, and Georgetown counties through the $70 million Pee Dee Basin Initiative, the state's largest conservation easement. The project spans three river basins, protects habitats for at least 115 species of conservation concern, and allows sustainable timber production under permanent conservation restrictions while preventing development and mining.
Scientists have discovered that ancient terrestrial forests drowned off Mozambique thousands of years ago have become living marine reefs. The peat structures, up to 5,000 years old, support fish, sharks, rays, turtles, seagrasses and invertebrates, and store up to 40% organic carbon by dry weight, offering new blue carbon habitats as sea levels rise.
South Carolina has permanently protected more than 62,000 acres of forestland through the $70 million Pee Dee Basin Initiative, the largest conservation easement in state history. Announced October 29, 2025, the project spans Marion, Williamsburg, and Georgetown counties along the Pee Dee, Santee, and Black rivers, protecting wildlife habitats, wetlands, and flood-prone bottomland hardwood forests while allowing sustainable timber production to continue under permanent conservation restrictions.