अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, पांच लोग घायल
Quick Look
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के नॉर्थ-वेस्ट इलाके में एक जिम के पास गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इसे सक्रिय गोलीबारी की स्थिति बताया है और इलाके की घेराबंदी कर दी है।
AI-generated summary
Why It Matters
वॉशिंगटन डीसी के 15वीं और पी स्ट्रीट के नॉर्थ-वेस्ट इलाके में एक जिम के पास गोलीबारी हुई है।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के मध्य हिस्से में गोलीबारी की घटना हुई है. पुलिस ने इसे "सक्रिय गोलीबारी" की घटना बताया है. यानी गोलीबारी अभी जारी है. इसमें पांच लोगों को गोली लगी है.
पुलिस के मुताबिक़, फ़िलहाल घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है.
गोलीबारी एक जिम के अंदर और उसके आसपास हुई. एक चश्मदीद ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि एक्सरसाइज़ बॉल फटने की आवाज़ आई है, लेकिन बाद में पता चला कि किसी को गोली लगी है.
घटना 15वीं और पी स्ट्रीट के नॉर्थ-वेस्ट इलाके में हुई. तस्वीरों में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दे रहे हैं. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद इलाक़े में घेराबंदी की स्थिति बन गई है.
Open Questions
- हमलावर की पहचान क्या है?
- घायलों की वर्तमान स्थिति क्या है?


