Breaking
UKEngland get one-match suspended ban on away tickets for anti-pope chants in SpainUKDonald Trump issues posthumous pardon to MLB ‘superstar and legend’ Pete RoseUKWoman drugged and advertised for sex by husband speaks out as abusers found guiltyAUMan charged with DV murder of three-month-old daughter in 2024GLOBALUnbeaten Zverev hopes to be 'pain-free' after overcoming Fils at ATP FinalsBRJovem suspeito de matar companheira a facadas no Paraná é preso em rodovia no interior de SPTRAnthropic'in hisseleri ilk işlem gününü yükselişle tamamladıARالعدالة تلحق بملف الروهينجا.. محكمة العدل الدولية تدين ميانمار بالإبادة الجماعيةBR'Tenho medo do ódio, mas é uma coisa que precisa ser feita', diz mulher trans que levou Brasil à Corte internacionalBRHot Chip volta a SP neste domingo para show que celebra 20 anos de álbum; INKY abre apresentação após dez anos longe dos palcosUKEngland get one-match suspended ban on away tickets for anti-pope chants in SpainUKDonald Trump issues posthumous pardon to MLB ‘superstar and legend’ Pete RoseUKWoman drugged and advertised for sex by husband speaks out as abusers found guiltyAUMan charged with DV murder of three-month-old daughter in 2024GLOBALUnbeaten Zverev hopes to be 'pain-free' after overcoming Fils at ATP FinalsBRJovem suspeito de matar companheira a facadas no Paraná é preso em rodovia no interior de SPTRAnthropic'in hisseleri ilk işlem gününü yükselişle tamamladıARالعدالة تلحق بملف الروهينجا.. محكمة العدل الدولية تدين ميانمار بالإبادة الجماعيةBR'Tenho medo do ódio, mas é uma coisa que precisa ser feita', diz mulher trans que levou Brasil à Corte internacionalBRHot Chip volta a SP neste domingo para show que celebra 20 anos de álbum; INKY abre apresentação após dez anos longe dos palcos
Backराहुल गांधी की बात पर भारतीय संस्कृति में स्त्री, आलिंगन और देह की आत्मीयता पर छिड़ी बहस
राहुल गांधी की बात पर भारतीय संस्कृति में स्त्री, आलिंगन और देह की आत्मीयता पर छिड़ी बहस
Politics
BBC हिंदी10 hours agoPolitics7 min readIndia

राहुल गांधी की बात पर भारतीय संस्कृति में स्त्री, आलिंगन और देह की आत्मीयता पर छिड़ी बहस

सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन पर राहुल गांधी के बयान के बाद भारतीय परंपरा में प्रेम, स्पर्श और काम के इतिहास पर एक नज़र।

Quick Look

सोनिया गांधी के संस्मरण विमोचन पर राहुल गांधी द्वारा माता-पिता के अंतरंग क्षणों को याद करने पर शुरू हुए विवाद के बीच, भारतीय शास्त्र, साहित्य और कला में दांपत्य की आत्मीयता के ऐतिहासिक पक्षों की पड़ताल की गई है।

AI-generated summary

Why It Matters

सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' के विमोचन पर राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के संबंधों से जुड़ी याद साझा की थी जिस पर राजनीतिक बहस छिड़ गई।

Font size

सोनिया गांधी की संस्मरणों वाली पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' के विमोचन के मौके पर राहुल गांधी ने अपनी माँ के अपने पिता राजीव गांधी की गोद में बैठने से जुड़ी एक याद को साझा किया.

अपने माता-पिता के संबंधों से जुड़ी उन्होंने कुछ और बातें भी साझा कीं लेकिन इस एक बात की चर्चा सबसे ज़्यादा हो रही है.

भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने इसे भारतीय संस्कारों के विरुद्ध बताया है. सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी की इस बात की आलोचना हो रही है. हालांकि कई लोग राहुल गांधी के प्रति समर्थन भी जता रहे हैं.

इन सबके बीच राहुल ने शिव-पार्वती की प्रतिमा की तस्वीर साझा करते हुए अपना पक्ष भी रखा है. लेकिन इसको लेकर बहस जारी है और यही वजह है कि इन सबको लेकर एक सवाल यह भी उठ रहा है कि भारतीय शास्त्र, साहित्य और कला दांपत्य की दैहिक आत्मीयता को किस रूप में दर्ज करते हैं?

भारतीय चिंतन में काम चार पुरुषार्थों में एक है. धर्म, अर्थ और मोक्ष के साथ-साथ काम का स्थान मनुष्य की इच्छा और आनंद को जीवन का अभिन्न अंग मानता है. इसका अर्थ यह नहीं कि प्राचीन समाज यौन स्वतंत्रता या लैंगिक समानता के आदर्श थे.

भारतीय ज्ञान परंपरा में भी सांस्कृतिक अभिलेख प्रेम और स्पर्श के ऐसे दृश्य सुरक्षित रखते हैं जिन्हें आधुनिक निषेधों के सहारे मिटाया नहीं जा सकता. किसी धार्मिक आदर्श और आम जनजीवन के बीच फ़र्क़ रखते हुए ही उनसे ऐतिहासिक निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं.

वामांक: गोद से देवप्रतिमा तक

संस्कृत में 'अंक' का एक अर्थ गोद और 'वामांक' का अर्थ शरीर का बायाँ भाग अथवा बाईं गोद है. उमा-महेश्वर की प्रतिमाओं में पार्वती कभी शिव के वामांक पर बैठी हैं, कभी उनसे सटी हुई हैं; शिव की बाँह उनके कंधे या देह के चारों ओर है. यह शिल्परूप भारत के विभिन्न क्षेत्रों तथा नेपाल तक मिलता है.

श्रीमद्भागवत महापुराण के छठे स्कंध के सत्रहवें अध्याय में चित्रकेतु विमान से जाते हुए शिव को मुनियों की सभा में पार्वती का आलिंगन करते देखते हैं. श्लोक में शब्द हैं 'आलिङ्ग्याङ्कीकृतां देवीं बाहुना मुनिसंसदि'.

चित्रकेतु सभा में इस निकटता पर टिप्पणी करते हैं. शिव मुस्कराते हैं, लेकिन पार्वती चित्रकेतु को शाप देती हैं. कथा में आलिंगन, सार्वजनिक आपत्ति और उस आपत्ति के प्रतिरोध तीनों मौजूद हैं. चित्रकेतु आगे वृत्रासुर के रूप में जन्म लेते हैं.

कथा का धार्मिक आशय शाप, भक्ति और आत्मज्ञान से भी जुड़ा है; इसलिए इसे केवल दांपत्य आचरण की स्वीकृति का आख्यान मानना अधूरा होगा.

रामरक्षा स्तोत्र के ध्यानश्लोक में राम का वर्णन है 'वामाङ्कारूढसीतामुखकमलमिलल्लोचनम्'. सीता उनके वामांक पर हैं और उनकी दृष्टियाँ एक-दूसरे से मिलती हैं. लक्ष्मी-नारायण की कुछ प्रतिमाओं में भी लक्ष्मी विष्णु की गोद में बैठी हैं.

दांपत्य स्पर्श इन उपासना-रूपों में देवत्व के विरोध में नहीं, उसके साथ उपस्थित है. यद्यपि राम-सीता की दूसरी कथाओं में वियोग, राजधर्म और स्त्री की परीक्षा जैसे प्रसंग भी हैं. एक ही परंपरा में पारिवारिक आत्मीयता और कठोर मर्यादा साथ दर्ज हैं.

संस्कृत के विद्वान राधावल्लभ त्रिपाठी कहते हैं, "भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में स्त्री पुरुष संबंधों विशेषकर दांपत्य भाव में बहुत बेबाकी है. कुछ भी छिपाना गलत है. चाहे शिव और पार्वती हों या राधा कृष्ण, उनके दैहिक संबंधों के चित्रण और वर्णन बहुत उन्मुक्त हैं."

वात्स्यायन: स्पर्श का शास्त्र

कामसूत्र का विषय केवल मैथुन की मुद्राएँ नहीं है. वात्स्यायन आकर्षण, परिचय, विवाह, सामाजिक व्यवहार, संगीत, शृंगार और दांपत्य का विवेचन करते हैं.

दूसरे खंड के दूसरे अध्याय में अनेक प्रकार के आलिंगन हैं. 'क्षीरनीरक' आलिंगन में प्रेमियों का मिलन की उपमा दूध और पानी के मिश्रण से दी गई है.इसमें स्त्री का पुरुष की गोद में बैठना भी वर्णित है. वात्स्यायन इस प्रकार के आलिंगन का वर्णन प्रेमियों की तीव्र आकर्षणावस्था के संदर्भ में करते हैं.

यह किताब सामाजिक असमानता से मुक्त भी नहीं है. उसमें पुरुष केंद्रित मान्यताएँ, वर्गगत विशेषाधिकार और स्त्री पर नियंत्रण के भाव मौजूद हैं. इसलिए किसी व्यवहार का शास्त्रीय वर्णन उस युग में सभी व्यक्तियों को मिली स्वतंत्रता का प्रमाण नहीं देता फिर भी स्पर्श, इच्छा और सुख की इस व्यवस्थित चर्चा से भारतीय बौद्धिक परंपरा का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष सामने आता है.

कालिदास, जयदेव और शृंगार

कालिदास के कुमारसंभव में शिव-पार्वती का संबंध तपस्या, कामदेव के दहन और पार्वती की साधना के बीच विकसित होता है. मेघदूत का विरही यक्ष प्रिया की आँखों, चाल, केश और अंतरंग संगति को स्मरण करता है.

संस्कृत काव्य शास्त्र ने शृंगार रस में संयोग और विप्रलंभ मिलन (जुदाई के बाद मिलन) और विरह दोनों को स्थान दिया. यहाँ वियोग केवल मन की अवस्था नहीं, इंद्रियों में सुरक्षित स्मृति भी है.

बारहवीं शताब्दी में जयदेव का गीतगोविंद राधा-कृष्ण की आकांक्षा, मान, ईर्ष्या और पुनर्मिलन को दैहिक बिंबों के साथ रचता है. राधा इच्छा व्यक्त करती हैं, कृष्ण से उत्तर चाहती हैं.

यह भक्ति और शृंगार के सहअस्तित्व का महत्त्वपूर्ण पाठ है. बाद की ब्रज, अवधी और अन्य काव्य परंपराओं में नायिका-भेद, अभिसार तथा विरह के अनेक रूप विकसित हुए. उनके स्त्री-पात्रों को वाणी मिलती है, भले ये रचनाएँ प्रायः पुरुष कवियों की कल्पना से निर्मित हों.

इस साहित्य में प्रिय की प्रतीक्षा करती नायिका के साथ स्वयं मिलने निकलती अभिसारिका भी है. दोनों के माध्यम से प्रेम की क्रिया और स्त्री की पहल के भिन्न दृश्य बनते हैं.

मंदिरों में मिथुन आकृतियाँ

खजुराहो के दसवीं-ग्यारहवीं शताब्दी के चंदेलकालीन मंदिरों और तेरहवीं शताब्दी के कोणार्क सूर्य मंदिर में आलिंगनरत युगल तथा रतिक्रियाओं के शिल्पांकन हैं.

ओडिशा के अन्य मंदिरों में भी ऐसी आकृतियाँ मिलती हैं. कला-इतिहास में इन्हें मांगल्य, उर्वरता, सांसारिक जीवन, तांत्रिक प्रभाव अथवा काम-संबंधी प्रतीकों के रूप में पढ़ा गया है. सभी मूर्तियों के लिए एक ही व्याख्या पर्याप्त नहीं.

इन मंदिरों में देवताओं के साथ नर्तक, संगीतकार, पशु, योद्धा और सामान्य जन भी अंकित हैं. धार्मिक वास्तुकला ने मानव जीवन के कई पक्षों को समेटा. लेकिन शिल्प में यौन दृश्य होने का अर्थ यह नहीं कि तत्कालीन समाज में स्त्रियों को समान अधिकार थे. जाति, विवाह और उत्तराधिकार की व्यवस्थाएँ लैंगिक आचरण पर नियंत्रण रखती थीं.

मूर्तियाँ कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रमाण हैं, सामाजिक समानता का नहीं. खजुराहो की अधिकांश मूर्तियाँ स्पष्ट यौन दृश्य नहीं हैं; मंदिरों का शिल्प-संसार कहीं अधिक विस्तृत है. कुछ प्रसिद्ध कामदृश्यों को पूरे स्थापत्य का पर्याय बना देना कला और इतिहास दोनों को सीमित करता है.

समलैंगिक आकर्षण की ऐतिहासिक उपस्थिति

भारतीय प्रेम का साहित्यिक इतिहास स्त्री-पुरुष दांपत्य तक सीमित नहीं. कामसूत्र में 'तृतीया प्रकृति' का उल्लेख है, जिसके अंतर्गत प्रचलित लैंगिक भूमिकाओं से अलग व्यक्तियों और यौन व्यवहारों की चर्चा होती है.

वेंडी डोनिगर जैसे अध्येताओं ने इसके समलैंगिक और लैंगिक विविधता संबंधी पक्षों का विश्लेषण किया है. इन प्राचीन श्रेणियों को आधुनिक यौन पहचानों का सीधा पर्याय मानना सही नहीं होगा. ग्रंथ में व्यक्तियों के वर्गीकरण के साथ विशिष्ट यौन व्यवहारों के उल्लेख हैं; वर्गीकरण और व्यवहार के बीच यह अंतर आधुनिक शोध में भी महत्वपूर्ण माना जाता है.

रूथ वनिता और सलीम किदवई द्वारा संपादित सेम सेक्स लव इन इंडिया: रीडिंग्स फ्रॉम लिटरेचर एंड हिस्ट्री में संस्कृत, पालि, फ़ारसी, उर्दू और अन्य भारतीय भाषाओं से समानलिंगी प्रेम तथा आकर्षण के उदाहरण संकलित हैं. ये प्रमाण बताते हैं कि ऐसे अनुभव भारतीय इतिहास में आधुनिक पश्चिमी संपर्क से बहुत पहले दर्ज हो चुके थे.

उत्तर भारत की अठारहवीं-उन्नीसवीं शताब्दी की उर्दू रेख़्ती कविता में स्त्रियों की बोलचाल और स्त्री-स्त्री अंतरंगता के प्रसंग मिलते हैं. अधिकांश रेख़्ती पुरुष कवियों ने स्त्री-वक्ता की आवाज़ में लिखी थी.

इसलिए इन रचनाओं को स्त्रियों की प्रत्यक्ष आत्मकथा नहीं मान सकते, लेकिन वे उस दौर की साहित्यिक कल्पना में लैंगिक आकांक्षाओं की विविधता दिखाती हैं.

मुगल चित्रकला और 'लिहाफ़'

लॉस एंजिलिस काउंटी म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में सुरक्षित लगभग 1615–1620 का एक लघुचित्र चित्रकार गोवर्धन से संबद्ध है. 'एंपरर जहांगीर एम्ब्रैसिंग नूर जहां' शीर्षक से प्रसिद्ध चित्र में जहाँगीर एक स्त्री का आलिंगन करते हैं, जिन्हें नूरजहाँ माना जाता है; हालांकि उनकी पहचान पर मतभेद भी हैं.

मुगल चित्रकला ने फ़ारसी, भारतीय और यूरोपीय दृश्य-परंपराओं से तत्त्व ग्रहण किए. इस चित्र में राजसत्ता के साथ व्यक्तिगत अंतरंगता भी दर्ज है. जहाँगीर के शासनकाल में चित्रांकन ने व्यक्तिचित्र, सूक्ष्म भावाभिव्यक्ति और दरबारी निजी जीवन को उल्लेखनीय स्थान दिया. यह दृश्य उसी विकसित मुगल लघुचित्र शैली से संबंधित है.

1942 में प्रकाशित इस्मत चुगताई की कहानी लिहाफ़ में बेगम जान और रब्बू की अंतरंगता एक बच्ची की निगाह, छाया और संकेतों से सामने आती है. विवाह के भीतर उपेक्षा और स्त्री की दबी इच्छा कहानी के केंद्रीय पक्ष हैं.

इस्मत को अश्लीलता के आरोप में मुकदमे का सामना करना पड़ा. कथा स्त्री-स्त्री संबंध का सीधा घोषणापत्र नहीं है; उसकी संरचना मौन, अनुमान और बाल-कथावाचक की सीमित समझ पर आधारित है. इससे साहित्य में स्त्री की अपनी कामना के चित्रण पर आधुनिक समाज की प्रतिक्रिया का पता चलता है.

औपनिवेशिक नैतिकता और क़ानून

राधावल्लभ त्रिपाठी इस संदर्भ में कहते हैं, "इस तरह के संबंधों में शर्म की अवधारणा भारतीय नहीं है. यह क्रिश्चियनिटी से भारत में आई है. भारतीय संस्कृति में दैहिक संबंधों में किसी भी तरह का लज्जाभाव कभी नहीं रहा. जितने भी टैबू हैं, उनकी जनक ईसाई संस्कृति रही है. स्त्री पुरुष के संबंधों को लेकर हम आज जो नैतिकता देखते हैं, वह अंगरेजी शासन काल की उपज है."

त्रिपाठी की यह व्याख्या औपनिवेशिक प्रभाव को रेखांकित करती है. हालाँकि प्राचीन भारतीय स्रोतों में भी शील, लज्जा, विवाह-नियम और स्त्री की यौनिकता पर सामाजिक नियंत्रण मिलते हैं. ब्रिटिश शासन की विक्टोरियाई नैतिकता ने स्थानीय पितृसत्तात्मक व्यवस्थाओं के साथ मिलकर नए कानूनी प्रतिबंध बनाए.

1860 की भारतीय दंड संहिता की धारा 377 ने तथाकथित 'प्रकृति के विरुद्ध' यौन कृत्यों को अपराध ठहराया. सहमति से बने समलैंगिक संबंधों को दंडित करने का वह आधार बना.

6 सितंबर 2018 को सर्वोच्च न्यायालय ने नवतेज सिंह जौहर बनाम भारत संघ में वयस्कों के निजी, सहमति-आधारित संबंधों के अपराधीकरण को असंवैधानिक घोषित किया. निर्णय का आधार समानता, निजता और गरिमा था.

भारतीयता और आत्मीयता

इन स्रोतों में किसी एकसमान भारतीय नैतिकता का इतिहास नहीं मिलता. पुराण में आलिंगन और उस पर विवाद, कामशास्त्र में सुख का विवेचन, काव्य में प्रेमिका की इच्छा, मंदिरों में दैहिक शिल्प, सामाजिक व्यवहार में निषेध और कानून में दंड- ये सभी पहलू विस्तृत समाज का हिस्सा रहे हैं.

राहुल गांधी ने जो यादें साझा कीं, वो दो वयस्कों के दांपत्य जीवन का प्रसंग थी. उससे किसी स्त्री का संस्कार अथवा भारतीयता निर्धारित नहीं होती. किसी व्यक्ति के विदेशी जन्म को उसकी निजी आत्मीयता की वैधता से जोड़ने का भी ऐतिहासिक आधार नहीं दिखता है.

Open Questions

  • क्या इस बयान का दीर्घकालिक राजनीतिक प्रभाव होगा?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Trump pushes Iran war decision to 2027, says he'll 'see what happens' after Jan 1
Developing·

Trump pushes Iran war decision to 2027, says he'll 'see what happens' after Jan 1

US President Donald Trump said he will wait until after the beginning of 2027 before deciding on any fresh military action against Iran, signalling a pause in possible renewed bombing. His remarks come amid tensions with Tehran, ongoing US naval blockade and economic pressure, and reported Israeli pressure for strikes. The Senate rejected a measure to curb Trump's war powers, and a Pentagon official estimated the war cost $48.3 billion as of November 13.

Times of India
2 min read