
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कालीघाट स्थित उनके आवास के पास एक महिला द्वारा चाकू से हमला करने की कोशिश की गई, टीएमसी का आरोप है कि महिला नशे में थी और उन्होंने गाली-गलौज की, जबकि पुलिस ने कहा कि महिला के पास से कोई हथियार नहीं मिला और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
AI-generated summary
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री हैं और तृणमूल कांग्रेस की नेता हैं। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। कालीघाट कोलकाता का एक क्षेत्र है जहां उनका आवास स्थित है।
ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अब तक क्या-क्या पता है?
Author, रुप्सा सेनगुप्ता
प्रकाशित 3 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 2 मिनट
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित तौर पर एक महिला सिविक वॉलंटियर ने हमला करने की कोशिश की.
टीएमसी की डोला सेन ने दावा किया कि ममता बनर्जी पूजा के उद्घाटन के लिए जा रही थीं, तभी कालीघाट स्थित उनके आवास के पास तनिष्ठा साहा (38) नाम की एक महिला ने कथित तौर पर उन पर हमला किया.
टीएमसी कार्यकर्ताओं ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया और कालीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में दावा किया गया कि साहा ने ममता बनर्जी के साथ गाली-गलौज की और चाकू से उन पर हमला करने की कोशिश की. यह भी आरोप लगाया गया कि महिला नशे में थी.
पुलिस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की ओर से दर्ज शिकायत की पुष्टि की, लेकिन कहा कि महिला के पास से कोई हथियार नहीं मिला.
पुलिस ने यह भी बताया कि मौके पर सिविक वॉलंटियर की तीखी बहस हुई थी. वहीं, पार्टी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी को मिलने वाली जेड प्लस सुरक्षा में सेंध हुई है.
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की शिकायत में हमले की कोशिश करने वाली महिला का नाम तनिष्ठा साहा बताया गया है, जबकि पुलिस ने उसका नाम अनुषा साहा बताया है.
कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय नंदा ने कहा, "मौके से एक महिला को हिरासत में लिया गया है. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं है. उसके मकसद का पता लगाने की कोशिश की जा रही है."
इससे पहले पूर्व सांसद साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नशे की आदी एक महिला ममता बनर्जी के घर तक पहुंच गई और उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
गोखले ने लिखा, "बंगाल की स्थिति ऐसी है कि ज़ेड प्लस सुरक्षा प्राप्त और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी नेता भी सुरक्षित नहीं हैं. क्या यह भाजपा की कोई सुनियोजित साज़िश थी, क्योंकि दीदी दिल्ली में उन्हें चुनौती देने के लिए दृढ़ हैं?"
उन्होंने पुलिस शिकायत की एक कॉपी भी शेयर की है. इसमें लिखा है कि आज शाम क़रीब छह बजे एक महिला आक्रामक हालत में वहां पहुंची और उसने चाकू से ममता बनर्जी पर हमला करने की कोशिश की.
शिकायत के मुताबिक़ उसने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी होने का दावा भी किया.
AI outlook — possibilities, not facts
पुलिस महिला के मानसिक स्थिति की जांच पूरी करेगी और उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।
Very likely · Within weeks
टीएमसी इस घटना को लेकर राजनीतिक रूप से भाजपा पर आरोप लगाएगी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग करेगी।
Likely · Within days

Students and activists detained during the ongoing protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar in Delhi have accused the police of assault, abuse and intimidation, including pulling of clothes, hair pulling, slapping and lack of basic facilities.

Students and journalists protesting against the Chief Election Commissioner in Delhi have accused the police of assault, misconduct and intimidation during his detention. The protesters have also shown signs of injuries, while the police have not yet responded to these allegations.
Union Minister of State L Murugan has requested to resign from his ministerial position and Rajya Sabha membership. He intends to focus on strengthening the BJP in Tamil Nadu at the grassroots level in preparation for the 2029 Lok Sabha elections.

Neha Bora is the only young left leader to march with Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi in Delhi. There is intense discussion on his political future and the attention given to him by Congress.
Pregnant journalist Richa Parashar alleged Congress leader Rahul Gandhi grabbed and pulled her during an INDIA bloc protest in New Delhi, causing her to fall. The BJP condemned the incident, while Congress rejected the claims as propaganda.

Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi and Leader of Opposition in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge had sought an appointment with Chief Justice of India Justice Surya Kant, but the Chief Justice refused the meeting, saying that related matters were already pending in the Supreme Court and a separate meeting would not be in keeping with judicial decorum.