Backअमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल
BREAKING
BBC हिंदी24 minutes agoCrime3 min readIndiaView translation

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल

व्हाइट हाउस के पास स्थित एक व्यावसायिक इलाके में हुई गोलीबारी, संदिग्ध इमारत के अंदर बंद

Quick Look

वॉशिंगटन डीसी के लॉगन सर्कल इलाके में गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। संदिग्ध एक इमारत के अंदर बंद है और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

AI-generated summary

Why It Matters

घटना वॉशिंगटन डीसी के लॉगन सर्कल इलाके में 15वीं और पी स्ट्रीट के पास हुई, जो व्हाइट हाउस से एक मील से भी कम दूरी पर है। यह इलाका दुकानों और रेस्तरां के लिए जाना जाता है।

Font size

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई. पुलिस ने इसे 'सक्रिय गोलीबारी' की स्थिति बताया है. घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गई है जबकि चार अन्य घायल हैं.

गोलीबारी शहर के मध्य हिस्से में स्थित लॉगन सर्कल इलाके में 15वीं और पी स्ट्रीट के पास हुई. यह जगह व्हाइट हाउस से एक मील से भी कम दूरी पर है.

डीसी पुलिस ने पुष्टि की है कि इस घटना में पांच लोगों को गोली लगी है. हालांकि, पुलिस को अभी उनकी हालत के बारे में जानकारी नहीं है.

पुलिस के मुताबिक़, गोलीबारी के करीब एक घंटे बाद संदिग्ध 15वीं स्ट्रीट की एक इमारत के अंदर बंद है.

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों को सील कर दिया है और लोगों से वहां न जाने की अपील की है.

डीसी पुलिस ने कहा, "इस घटना के बाद नॉर्थवेस्ट की 15वीं स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक में घेराबंदी की स्थिति बन गई है. पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम घटनास्थल पर मौजूद है. घटना से निपटने के दौरान लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील की जाती है."

वॉशिंगटन डीसी के लॉगन सर्कल इलाके में गोलीबारी की ख़बर के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और आपातकालीन वाहन पहुंच गए. घटनास्थल पर दर्जनों आपातकालीन वाहन देखे गए. उनकी लाइटें जल रही थीं. इलाके के ऊपर एक हेलिकॉप्टर भी उड़ता देखा गया.

बीबीसी प्रोड्यूसर जोनाथन च्सापो उस इमारत में रहते हैं, जहां गोलीबारी हुई. घटना के समय वह इमारत के अंदर ही थे. उन्होंने बताया कि इमारत में फ़ायर अलार्म बजने के बाद वह फ़ायर एस्केप से नीचे आ रहे थे.

उन्होंने कहा, "जब मैं बाहर निकल रहा था, तभी मेरे बहुत क़रीब गोलियां चलने लगीं. मैं धुआं और चमक देख सकता था. हम सभी भागने लगे. उस समय हमारी पहली प्रतिक्रिया यही थी." उन्होंने बताया कि वे इमारत के पास ईंटों से बनी एक छोटी-सी संरचना के पीछे छिप गए. इसके बाद उन्हें तुरंत एक इमारत के अंदर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया.

गोलीबारी की घटना लॉगन सर्कल स्थित विडा फ़िटनेस सेंटर के अंदर और बाहर हुई. जिम में मौजूद माइकल कार्नी ने 'वॉशिंगटन सन' को बताया कि वह ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे, तभी उन्हें एक धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी. उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लगा कि कोई एक्सरसाइज़ बॉल फटी है. लेकिन इसके बाद उन्होंने ज़मीन पर एक ऐसे व्यक्ति को देखा, जिसे गोली लगी थी.

कार्नी के मुताबिक़, वहां मौजूद लोग गमलों और दूसरी चीज़ों के पीछे छिपने लगे. इसी दौरान फ़ायर अलार्म बजाया गया. उन्होंने बताया कि जिम से बाहर निकलने के बाद उन्हें पास की एक गली से पांच से दस गोलियां चलने की आवाज़ सुनाई दी.

एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि जब उन्हें जिम से बाहर निकाला जा रहा था, तब महिलाओं के चेंजिंग रूम से एक बहुत तेज़ आवाज़ सुनाई दी. इसके बाद जिम के बाहर भी गोलियां चलने की आवाज़ें आईं.

बीबीसी की नॉर्थ अमेरिका एडिटर सारा स्मिथ ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कई ब्लॉक सील कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि इलाके में बड़ी संख्या में आपातकालीन वाहन मौजूद हैं. सारा स्मिथ के मुताबिक़, पुलिस ने पांच लोगों को गोली लगने की पुष्टि की है.

बीबीसी न्यूज़ के डोनोवन स्लैक ने बताया कि जिस इमारत में गोलीबारी हुई, वहां वह अक्सर जाते हैं. यह इलाका दुकानों और रेस्तरां की एक व्यावसायिक पट्टी के पास है. यह तेज़ी से विकसित हो रहा एक ट्रेंडी इलाका है, जहां बड़ी संख्या में युवा रहते हैं. यह व्हाइट हाउस से क़रीब एक मील उत्तर में है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • पुलिस द्वारा संदिग्ध की गिरफ्तारी या स्थिति का समाधान

    Very likely · Within hours

Open Questions

  • संदिग्ध की पहचान क्या है?
  • गोलीबारी का उद्देश्य क्या था?
  • घायलों की वर्तमान स्थिति क्या है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories