
राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगदंबा नगर में 11 नवंबर की शाम को एक हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।
जयपुर के जगदंबा नगर में 11 नवंबर को हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। पुलिस ने अनीश गोल्या सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सात साल पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।
AI-generated summary
मृतक विजय बाजिया और अभियुक्त अनीश गोल्या के बीच सात साल पुरानी रंजिश थी। बाजिया पर 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
एक पिक अप गाड़ी एक कार से टकराती है, कार सवार उतरकर भागने की कोशिश करता है, पिक अप से उतरे लोग कुछ ही दूरी पर उसे गिरा लेते हैं और कुल्हाड़ी से हमला करते हैं.
राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगदंबा नगर इलाक़े में 11 नवंबर की शाम को हुई हत्या की इस घटना के संबंध में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है जिनकी उम्र 21 से 23 साल के बीच है.
इस घटना में मारे गए युवक का नाम विजय बाजिया था और पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक़ वह एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी था.
एक बयान में जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि घटना की वजह सात साल पुरानी दुश्मनी थी.
पुलिस के बयान के मुताबिक़ मृतक विजय बाजिया और उसके साथियों ने इस मामले में गिरफ़्तार अभियुक्त अनीश के पिता कैलाश गोल्या की सात साल पहले हत्या कर दी थी.
डीसीपी प्रशांत किरण के मुताबिक़, "पिछले सात साल से रंजिश चल रही थी, अनीश के पिता की हत्या का बदला लेने के मक़सद से गैंग 7007 ने हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है."
पुलिस ने चार गिरफ़्तार अभियुक्तों की पहचान अनीश गोल्या, कमलेश गोल्या, दिनेश चौधरी और युवराज चौधरी के रूप में की है. ये सभी जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के तिबारिया गांव के रहने वाले हैं.
डीसीपी प्रशांत किरण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बुधवार शाम क़रीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने जगदंबा नगर इलाक़े के रावण गेट के पास एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया है.
पुलिस के मुताबिक़, घायल को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था.
पुलिस के मुताबिक़ मृतक विजय बाजिया और अभियुक्त अनीश गोल्या के बीच पुरानी रंजिश थी और घटना के दिन भी दोनों के बीच बहस हुई थी.
पुलिस जांच में यह भी दावा किया गया है कि घटना से पहले अनीश गोल्या और उसके साथियों ने बाजिया का कई घंटे तक पीछा भी किया था.
जयपुर पुलिस के मुताबिक़ मृतक विजय बाजिया का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक़, विजय बाजिया पर कम से कम 15 मुक़दमे दर्ज थे और उसे साल 2024 में हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था.
जयपुर पश्चिम के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता ने बीबीसी को बताया, "जिस व्यक्ति की हत्या हुई है उसका आपराधिक रिकॉर्ड है और 2019 में हुई एक अभियुक्त के पिता की हत्या की घटना में भी वह शामिल था."
हालांकि हत्या के आरोप में जिन अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है उनमें से सिर्फ़ एक के ख़िलाफ़ ही पहले मुक़दमा दर्ज हुआ है. पुलिस के मुताबिक़, अभियुक्तों ने 7007 नाम से एक ग्रुप बनाया था. हालांकि इनका इससे पहले कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.
एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "हम यह जांच कर रहे हैं कि और कौन-कौन लोग इन अभियुक्तों से जुड़े थे और क्या ये किसी तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे, हालांकि अभी तक गिरफ़्तार किए गए चार में से सिर्फ़ एक अभियुक्त का ही आपराधिक रिकॉर्ड मिला है."
विजय बाजिया गांव के सरपंच पद पर भी उम्मीदवारी कर रहे थे और उन्होंने इससे जुड़े कई पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए थे. बाजिया 0302 नंबर की गाड़ी से चलते थे. जयपुर पुलिस ने उनकी गाड़ी के नंबर की पुष्टि की है.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के मुताबिक़, विजय बाजिया 1507 नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय थे. उनसे जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच जयपुर ग्रामीण पुलिस अलग से कर रही है.
राजेश गुप्ता ने बीबीसी से कहा, "विजय कोई संगठित ग्रुप चला रहे थे या नहीं, इसकी जांच भी की जा रही है."
जयपुर पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही चार अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया था. बाद में अभियुक्तों को घटनास्थल पर ले जाया गया. इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. कई वीडियो में स्थानीय लोग जयपुर पुलिस के समर्थन में नारेबाज़ी करते हुए दिख रहे हैं.
पुलिस का दावा है कि घटना के बाद स्थिति सामान्य बनी हुई है. एसीपी राजेश गुप्ता के मुताबिक़, "हत्या की ये घटना आपसी रंजिश में हुई है, बाजिया का भी आपराधिक रिकॉर्ड है, घटना के बाद इलाक़े में शांति बनी हुई है."
अपराध की घटनाओं पर लंबे समय से रिपोर्ट कर रहे क्राइम रिपोर्टर ओम प्रकाश कहते हैं कि हत्या कि इस घटना के बाद लोगों में कोई ख़ास रोष नहीं है. हालांकि वो यह भी कहते हैं कि घटना के तरीक़े को लेकर ज़रूर लोग सकते में है.
ओम प्रकाश कहते हैं, "राजस्थान में पहले अपराध की बहुत अधिक घटनाएं नहीं होती थी, लेकिन अब अपराध की ऐसी घटनाएं हैरान नहीं करती हैं. इस घटना के बाद कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं हुई है क्योंकि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है उसका ख़ुद आपराधिक रिकॉर्ड था."
स्थानीय रिपोर्टर ओम प्रकाश के मुताबिक़ घटना के लाइव वीडियो रिकॉर्ड कर लिए गए थे और इन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया जिसकी वजह से इस घटना को लेकर चर्चा हो रही है.
ओम प्रकाश कहते हैं, "यदि लाइव वीडियो ना आए होते तो शायद इस घटना को लेकर इतनी बात नहीं होती. चूंकि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि मरने वाला कौन था. चूंकि पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया, ऐसे में पुलिस पर भी बहुत अधिक सवाल नहीं उठ रहे हैं."
AI outlook — possibilities, not facts
पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और जांच जारी रहेगी।
Very likely · Within weeks

In South Carolina, America, an 11-month-old child was buried alive by his father Michael Comer after locking him in a cage. After a 24-hour search, the police rescued the child safely from the forest, his condition is critical.
A 19-year-old worker named Talha died after being mauled by a tigress at a private breeding facility in Lahore. The animal was allegedly released from its enclosure to film a TikTok video. Police have arrested the farm owner and the influencer involved.
ICE agent David Brouillette, who fatally shot 25-year-old Colombian national Johan Sebastián Durán Guerrero in Maine, allegedly had a history of racist behavior and inadequate training, according to a New York Times investigation and family claims.

In Dindori district of Madhya Pradesh, 35-year-old Rajendra Barautia was fed a pig-killing bomb by his friend, passing it off as Rasgulla. Rajendra died during treatment in the hospital and the police have arrested two people.
Dr Matt Lambert, 55, shot and killed building manager James Stuart, 46, at the Vida Fitness gym inside Washington DC's Metropole Condominiums on Thursday morning, injuring four others before killing himself during a police standoff. Lambert had repeatedly complained about mould and water damage in his unit, filed a $290,000 lawsuit against the condo association, and posted grievances on X under @OfMiceandMold. Three firearms were recovered from his apartment.
Jammu and Kashmir Police attached Rs 81 lakh property belonging to a PoJK-based terror handler in Rajouri under CrPC and EIMCO Act sections, while Baramulla Police and security forces arrested Ghulam Jeelani Reshi and recovered two hand grenades from Baderkoot forest in Tangmarg.