Breaking
FRPerturbations sur le RER A après un vol de câbles électriquesFRUn nouvel incendie de forêt se déclare au sud-est d'Athènes, attisé par de forts ventsCRYPTO-FRLe Sénat américain adopte une loi de sanctions contre la Russie ciblant les cryptomonnaiesFRMali : au moins dix militaires tués dans une attaque jihadiste à SanFRLa Russie affirme avoir abattu 456 drones ukrainiens lors d'attaques nocturnes faisant plusieurs mortsFRIncendies en France : le feu fixé en Lozère, progresse dans la Drôme, un suspect écrouéFRLa fintech Revolut obtient une licence bancaire en FranceFRUne éclipse solaire partielle visible en France le 12 aoûtFRPerpignan : cinq policiers blessés après un refus d'obtempérer et un choc frontal sur la RD 900FRDe faux sites de streaming et escroqueries en ligne surfent sur la sortie du film L'OdysséeFRPerturbations sur le RER A après un vol de câbles électriquesFRUn nouvel incendie de forêt se déclare au sud-est d'Athènes, attisé par de forts ventsCRYPTO-FRLe Sénat américain adopte une loi de sanctions contre la Russie ciblant les cryptomonnaiesFRMali : au moins dix militaires tués dans une attaque jihadiste à SanFRLa Russie affirme avoir abattu 456 drones ukrainiens lors d'attaques nocturnes faisant plusieurs mortsFRIncendies en France : le feu fixé en Lozère, progresse dans la Drôme, un suspect écrouéFRLa fintech Revolut obtient une licence bancaire en FranceFRUne éclipse solaire partielle visible en France le 12 aoûtFRPerpignan : cinq policiers blessés après un refus d'obtempérer et un choc frontal sur la RD 900FRDe faux sites de streaming et escroqueries en ligne surfent sur la sortie du film L'Odyssée
Newsgather
Backरांची में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक टकराव
रांची में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक टकराव
Developing
BBC हिंदी6 hours agoPolitics2 min readIndia

रांची में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक टकराव

सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, वाटर कैनन का इस्तेमाल।

Quick Look

झारखंड की राजधानी रांची में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जबकि नौ दिन से अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी स्ट्रेचर पर मार्च में शामिल हुए।

AI-generated summary

Why It Matters

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन चल रहा है। 10 अगस्त को प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला।

Font size

प्रकाशित 10 अगस्त 2026, 13:16 IST

अपडेटेड 35 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 3 मिनट

झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है.

अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की है. हालांकि, प्रदर्शनकारी अब भी मौके पर डटे हुए और उन्होंने कई बैरिकेड भी पार किए हैं.

इस मार्च में नौ दिन से अनशन पर बैठे स्टूडेंट लीडर देवेंद्र नाथ महतो भी शामिल हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि वो कंटीले तारों की बाड़ और बैरिकेडिंग पार करके आए हैं.

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन जारी है. 10 अगस्त को प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए मार्च कर रहे हैं.

सरकार का कहना है कि उसने छात्रों की करीब 98 फ़ीसदी मांगें मान ली हैं, लेकिन स्टूडेंट इस दावे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. सबसे बड़ा विवाद जेएसएससी (झारखंड स्टाफ़ सिलेक्शन कमीशन)-सीजीएल परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच को लेकर है.

देवेंद्र नाथ महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं भूख हड़ताल पर हूं, इसके बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने आया हूं. मैं यहां एंबुलेंस से पहुंचा हूं और स्ट्रेचर पर आगे बढ़ रहा हूं."

उन्होंने कहा कि सरकार को अभ्यर्थियों की मांगें माननी होंगी.

सरकार के साथ बातचीत में क्या हुआ?

सरकार और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में बातचीत हुई जिसमें 14वीं जेपीएससी (झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन) की प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने और एक उच्च स्तरीय जांच कमिटी बैठाने की मांग पर सहमति बनी है.

बीबीसी संवाददाता सीटू तिवारी के मुताबिक़, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्रनाथ महतो गुट के प्रवक्ता रविंद्र रवि ने बताया, "सरकार के साथ 14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने पर सहमति बनी है. जेपीएससी की दोनों बैकलॉग परीक्षा 2023 और 2025 रद्द किए जाने और परीक्षाओं की सीआईडी, ईडी, रिटायर जज से जांच कराए जाने पर सहमति बनी है."

रविंद्र रवि ने कहा कि स्टूडेंट्स परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने की माँग पर अड़े हुए हैं.

देवेंद्रनाथ महतो गुट के एक छात्र नेता रवींद्र पासवान ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को हुई वार्ता में सरकार ने स्टूडेंट्स की लगभग सभी मांगों पर सहमति जताई है लेकिन कुछ मुद्दे अभी भी नहीं सुलझे हैं.

उन्होंने कहा, "यह सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत का दूसरा दौर था. ख़ास तौर पर 14वीं जेपीएससी, जेपीएससी बैकलॉग 2023 और जेपीएससी बैकलॉग 2025 परीक्षाओं को लेकर. सरकार ने इन तीनों को रद्द करने पर विचार करने का फ़ैसला किया है."

"इसके अलावा, सरकार ने टीडीपीएल एजेंसी की तरफ़ से आयोजित सभी परीक्षाओं की सीआईडी और ईडी जांच कराने का प्रस्ताव दिया है. सुधारों से जुड़ी हमारी लगभग सभी मांगों को सरकार ने स्वीकार कर लिया है, सिर्फ़ एक-दो मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी, जैसे उम्र सीमा में छूट."

अखिलेश ने कहा- भारत सरकार ज़िम्मेदार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झारखंड में चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी है.

अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि बेरोज़गारी के लिए असली ज़िम्मेदार भारत सरकार है.

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, "झारखंड के बच्चों से सरकार बातचीत कर रही है, हमें उम्मीद है रास्ता निकलेगा लेकिन असली जिम्मेदार है भारत की सरकार. भारत की सरकार ने क्या किया झारखंड के लोगों को नौकरी देने के लिए?"

उन्होंने कहा, "अगर भारत सरकार कुछ अच्छा काम करती है, तो इससे राज्य सरकार को भी फ़ायदा होता है. बेरोज़गारी और नौजवानों का भविष्य अंधकार में डालने के लिए असली ज़िम्मेदार भारत सरकार है."

गौरतलब है कि झारखंड सरकार के साथ रविवार को बातचीत होने के बाद सोमवार को आंदोलनकारी पुराने विधानसभा परिसर से नए विधानसभा भवन की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे हैं.

Open Questions

  • क्या सीबीआई जांच की मांग पूरी होगी?
  • उम्र सीमा में छूट के मुद्दे पर क्या फैसला होगा?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट: मांगें, सरकार का रुख और गतिरोध के कारण
Developing·4 hours ago

झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट: मांगें, सरकार का रुख और गतिरोध के कारण

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर जुलाई के आखिरी सप्ताह से रांची में विद्यार्थियों का प्रदर्शन जारी है। सरकार ने 98 फ़ीसदी मांगें मानने का दावा किया है, लेकिन जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग पर गतिरोध बना हुआ है।

BBC हिंदी
5 min read
संसद का मॉनसून सत्र: एफसीआरए, उच्च शिक्षा और वंदे मातरम जैसे बिलों पर घमासान के आसार
Developing·4 hours ago

संसद का मॉनसून सत्र: एफसीआरए, उच्च शिक्षा और वंदे मातरम जैसे बिलों पर घमासान के आसार

संसद के मॉनसून सत्र के अंतिम सप्ताह में एफसीआरए संशोधन, उच्च शिक्षा, वंदे मातरम और ट्रिब्यूनल सुधार बिलों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

BBC हिंदी
6 min read
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं के ख़िलाफ़ स्टूडेंट आंदोलन का 16वां दिन, सरकार के साथ कई मांगों पर बनी सहमति
Developing·5 hours ago

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं के ख़िलाफ़ स्टूडेंट आंदोलन का 16वां दिन, सरकार के साथ कई मांगों पर बनी सहमति

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ छात्र आंदोलन के 16वें दिन सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच रांची में बातचीत हुई। 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा और बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने पर सहमति बनी, जबकि छात्र सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं।

BBC हिंदी
5 min read
More on this topicरांची