
प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने विपक्षी नेता गादी आइज़नकोट को सत्ता साझा करने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पा रही है।
Translation in progress — showing the original for now.
इसराइल में सरकार गठन के लिए नेतन्याहू ने गादी आइज़नकोट को रोटेशन पीएम पद का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, 7 अक्टूबर के हमले की स्वतंत्र जांच और नीतिगत मतभेदों के कारण गठबंधन पर संशय बना हुआ है।
AI-generated summary
इसराइल में चुनाव के बाद स्पष्ट बहुमत न मिलने से राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है। नेतन्याहू सत्ता में बने रहने के लिए गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं।
इसराइल में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी खींचतान अब और तेज़ हो गई है। चुनाव में बहुमत से दूर रहने के बावजूद प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की कोशिशों में जुटे हैं।
इसराइली मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि उन्होंने विपक्षी नेता और प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार गादी आइज़नकोट को पीएम पद के लिए रोटेशन का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत पहले दो साल आइज़नकोट और अगले दो साल नेतन्याहू प्रधानमंत्री रह सकते हैं। हालांकि, कुछ मुद्दे ऐसे हैं जिनकी वजह से नेतन्याहू और आइज़नकोट के बीच असहमतियां बरकरार हैं।
टाइम्स ऑफ़ इसराइल ने बताया कि शुक्रवार रात आई एक रिपोर्ट के मुताबिक़, नेतन्याहू इस बात की घोषणा करने की तैयारी में हैं कि वह आइज़नकोट के साथ सत्ता साझा करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, नेतन्याहू की पार्टी लिकुड के भीतर ही इस प्रस्ताव को लेकर मतभेद हैं।
कान पब्लिक ब्रॉडकास्टर के मुताबिक़, यह प्रस्ताव अनौपचारिक रूप से आइज़नकोट तक पहुंचाया गया है ताकि लिकुड सार्वजनिक तौर पर इसकी ज़िम्मेदारी लेने से बच सके।
मिडिल ईस्ट मामलों के जानकार क़मर आग़ा का मानना है कि इसराइल में मौजूदा हालात को देखते हुए नेतन्याहू और आइज़नकोट के गठबंधन वाली सरकार बनने की संभावना अधिक है। उन्होंने कहा कि इसराइल में जब भी संकट आता है तो 'नेशनल यूनिटी' गवर्नमेंट बनाने की कोशिश होती है।
आइज़नकोट और नेतन्याहू के बीच समझौते की सबसे बड़ी मुश्किलों में से एक 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले की जांच है। आइज़नकोट चाहते हैं कि इस घटना की जांच के लिए स्वतंत्र जांच आयोग बनाया जाए।
आइज़नकोट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा कि लिकुड ने न तो स्वतंत्र आयोग बनाने पर सहमति दी और न ही सरकार से कट्टरपंथी तत्वों को हटाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'मैं इस तरह की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकता।'
AI outlook — possibilities, not facts
नेतन्याहू और आइज़नकोट के बीच गठबंधन पर अंतिम निर्णय
Possible · Within weeks
DMK chief MK Stalin has attacked Tamil Nadu CM Vijay over the Karthigai Deepam controversy, questioning his silence regarding a Supreme Court order that mandated the lighting of a ceremonial lamp at the Thiruparankundram hill stone pillar.
The NPCC's National Faith Toolkit advises UK police officers to consider religious sensitivities when engaging with Muslim communities, including dress and gender-based interactions, prompting accusations of 'two-tier policing' from political leaders.
The UK's National Police Chiefs' Council faces criticism over a new 'National Faith Toolkit' advising officers on cultural sensitivities when interacting with Muslim communities, including dress codes and gender-specific communication protocols.
Former Uttarakhand HC judge Lokpal Singh criticised former CJI BR Gavai for his letter to President Murmu regarding judicial diversity, alleging insufficient efforts for representation during Gavai's own tenure and warning against political interference.
The Indian government has scheduled a four-day special parliamentary session starting November 30, 2026. The agenda includes introducing three revised Bills concerning women's reservation and the delimitation of constituencies, replacing two previously introduced versions.
The Mamata Banerjee-led Trinamool Congress has accused a rival faction of forging affidavits at police stations to claim party control. General Secretary Abhishek Banerjee has demanded judicial action, citing fake signatures and unauthorized filings.