
मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, चक्रवात के कारण 61 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी ने भारी बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद, बचाव दल तैनात और 61 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
AI-generated summary
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान 'अर्नब' में बदल गया है। यह 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक़ बहुत भीषण चक्रवाती तूफ़ान 'अर्नब' तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा की ओर बढ़ रहा है।
आईएमडी ने 27 और 28 अक्तूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में कहीं-कहीं बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी है। 28 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं बेहद भारी बारिश हो सकती है।
आईएमडी के मुताबिक़ तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27-28 अक्तूबर को गरज-चमक के साथ 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।
ओडिशा में 27 अक्तूबर को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने और झोंकों के साथ इसकी रफ़्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
28 अक्तूबर को यहां हवा की रफ़्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
छत्तीसगढ़ में 28 अक्तूबर को गरज के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ इनकी रफ़्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
आईएमडी ने तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27-29 अक्तूबर के दौरान व्यापक बारिश का भी अनुमान जताया है। ओडिशा में 27-30 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नज़र रखने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा सलाह का पालन करने को कहा है।
आईएमडी ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और ज़रूरी दवाइयों, खाने-पीने के सामान और पीने के पानी जैसी चीज़ें तैयार रखने की सलाह भी दी है।
आईएमडी के मुताबिक़ 'अर्नब' का असर सिर्फ़ तटीय इलाक़ों तक सीमित नहीं रहेगा। तेलंगाना में 28 अक्तूबर को तेज़ आंधी के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ़्तार झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 28-30 अक्तूबर के दौरान कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में 28 अक्तूबर को बेहद भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने 28 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक का अनुमान जताया है। 29-30 अक्तूबर को इन इलाक़ों में ओले पड़ने की भी संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक़ पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29-30 अक्तूबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है और कुछ इलाक़ों में बेहद भारी बारिश का अनुमान है।
पूर्वी तटीय राज्यों ओडिशा और आंध्र प्रदेश ने बुधवार को चक्रवाती तूफ़ान 'अर्नब' के समुद्र तट से टकराने से पहले एहतियाती क़दम तेज कर दिए हैं।
दोनों राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है और बचाव दलों को तैयार रखा गया है।
अधिकारियों का लक्ष्य है कि किसी की जान न जाए और बुनियादी ढांचे को कम से कम नुक़सान पहुँचे।
दक्षिण भारत के प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार द हिन्दू के मुताबिक़ आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट पर भय का माहौल है।
तटीय इलाक़ा 28 अक्तूबर को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफ़ान अर्नब का सामना करने की तैयारी कर रहा है।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना गहरा दबाव पश्चिम की ओर बढ़ गया है और चक्रवाती तूफ़ान 'अर्नब' में तब्दील हो गया है।
विभाग के मुताबिक, इसके 28 अक्तूबर की सुबह तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की आशंका है।
इस दौरान हवा की अधिकतम गति 125–135 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' पिछले छह घंटों के दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है।
चक्रवात 'अर्नब' के कारण रेलवे ने कम से कम 61 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें से 53 यात्री ट्रेनें मंगलवार (27 अक्तूब, 2026) और बुधवार को रद्द रहेंगी।
ये ट्रेनें विजयवाड़ा को मछलीपट्टनम, गुडीवाडा, नरसापुर, भीमावरम, राजमुंदरी, काकीनाडा पोर्ट, गुंटूर और रेपल्ले से जोड़ती हैं।
यह डेल्टा क्षेत्र उस जगह के सबसे क़रीब है, जहाँ चक्रवात के तट से टकराने की आशंका है। विशाखापत्तनम से पहाड़ी इलाक़ों की ओर जाने वाले मार्ग पर विशाखापत्तनम–किरंदुल पैसेंजर ट्रेन, जो अराकू तक जाती है, और विशाखापत्तनम–कोरापुट पैसेंजर ट्रेन 30 या 31 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी।
विशाखापत्तनम–किरंदुल नाइट एक्सप्रेस 29 अक्तूबर से चार नवंबर तक एक सप्ताह के लिए रद्द कर दी गई है।
एयर इंडिया ने मंगलवार को यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी करते हुए चेतावनी दी कि चक्रवात 'अर्नब' के कारण विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती है।
आंध्र प्रदेश के तट पर ख़राब मौसम की आशंका को देखते हुए एयरलाइन ने यात्रियों से अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच करने और हवाई अड्डे पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि चक्रवात 'अर्नब' के कारण बुधवार (28 अक्तूबर, 2026) से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिम बंगाल में 28 और 29 अक्तूबर को दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक़, अगले 48 घंटों में कोलकाता में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
29 और 30 अक्तूबर को दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश होने की संभावना है।
मछुआरों को 29 अक्तूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। पश्चिम बंगाल के तट के आसपास और समुद्र में 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
बुधवार से चक्रवात 'अर्नब' के कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में तीन दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य सरकार ने ज़िला प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
आईएमडी ने बुधवार सुबह 8.30 बजे से अगले 24 घंटों के लिए रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम ज़िलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
29 अक्तूबर को सुबह 8.30 बजे से अगले 24 घंटों के दौरान चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश होने की आशंका है।
इसके बाद बारिश और तेज़ होने की संभावना है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में 30 अक्तूबर को सुबह 8.30 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
AI outlook — possibilities, not facts
28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और यानम तट पर चक्रवात का लैंडफॉल
Very likely · Within days

Extremely severe cyclonic storm 'Arnab' is moving towards the coasts of Andhra Pradesh and Odisha. IMD has warned of heavy rain and strong winds. In view of security, schools have been closed and 61 trains have been cancelled.
The Supporting Oyster Aquaculture and Restoration (SOAR) programme has purchased over 7 million oysters from 150+ growers, protecting 1,000+ jobs and restoring 60+ acres of native reefs across eight US states following the COVID-19 market collapse.

Precautionary measures have been intensified in Odisha and Andhra Pradesh amid the possibility of cyclone 'Arnab' hitting the coast. Schools closed, 61 trains canceled and flights affected.

The lives of villagers are in danger due to the constant presence of lions and leopards in Valadar village of Gujarat. Recent incidents of death of a person and animal hunting have created fear among the local people, affecting their daily routine and farming.
A cyclonic system in the Bay of Bengal is set to become a very severe storm, hitting the Andhra Pradesh coast on October 28. Odisha has mobilized 225 rescue teams and issued a Red Alert for southern districts due to expected heavy rainfall and high winds.
A depression in the Bay of Bengal is forecast to intensify into a severe cyclonic storm, likely crossing the Andhra Pradesh and Yanam coasts by October 28 with wind speeds up to 125 kmph. Authorities have issued high-alert warnings to residents.