Breaking
CNBTS Kaohsiung starts singing! Ticket stub discounts at 18 green and friendly restaurants + AirPods Max 2CNNBA》36-year-old veteran P. George scored 27 points, Celtics won 3 consecutive games and beat the Sixers in the next gameINDiwali fireworks, rain force Chennai Open final to be postponedCNHow ironic! Jen-Hsun Huang brought his wife to the show to show off his "super powers" and he caught up with his beloved wife at the age of 17CNA fire broke out in a mixed residential and commercial building in Taiyuan, China, in the dark night! 38 people were sent to hospital and 14 died.TRErdogan and Aliyev celebrated the victory together! 'Your sorrow is our sorrow, your joy is our joy'KR[Video] Magnitude 5.7 earthquake in Shizuoka Prefecture, Japan… “Possibility of a major earthquake within 2-3 days”CNDeep Observation | From Climate Ambition to Fulfillment of Commitments How does COP31 solve implementation problems?CNWorld premiere of the movie "Macau Grand Prix"CNQuan Qing's true reaction to being said to be like Karen Mok and "suing five people" is revealed. It's so romantic to hold hands with Yun An at the Little Arena.CNBTS Kaohsiung starts singing! Ticket stub discounts at 18 green and friendly restaurants + AirPods Max 2CNNBA》36-year-old veteran P. George scored 27 points, Celtics won 3 consecutive games and beat the Sixers in the next gameINDiwali fireworks, rain force Chennai Open final to be postponedCNHow ironic! Jen-Hsun Huang brought his wife to the show to show off his "super powers" and he caught up with his beloved wife at the age of 17CNA fire broke out in a mixed residential and commercial building in Taiyuan, China, in the dark night! 38 people were sent to hospital and 14 died.TRErdogan and Aliyev celebrated the victory together! 'Your sorrow is our sorrow, your joy is our joy'KR[Video] Magnitude 5.7 earthquake in Shizuoka Prefecture, Japan… “Possibility of a major earthquake within 2-3 days”CNDeep Observation | From Climate Ambition to Fulfillment of Commitments How does COP31 solve implementation problems?CNWorld premiere of the movie "Macau Grand Prix"CNQuan Qing's true reaction to being said to be like Karen Mok and "suing five people" is revealed. It's so romantic to hold hands with Yun An at the Little Arena.
Backइसराइल में सरकार बनाने की चुनौती, आइज़नकोट पर क्या बोला अरब मीडिया?
इसराइल में सरकार बनाने की चुनौती, आइज़नकोट पर क्या बोला अरब मीडिया?
BREAKING
BBC हिंदी24 minutes agoWorld3 min readIndiaView translation

इसराइल में सरकार बनाने की चुनौती, आइज़नकोट पर क्या बोला अरब मीडिया?

अरब टीवी चैनलों ने आइज़नकोट के सामने गठबंधन बनाने की चुनौतियों और अरब पार्टियों की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया

Quick Look

इसराइल के राष्ट्रपति आइज़ैक हर्ज़ोग ने गादी आइज़नकोट को अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। अरब मीडिया ने इस पर व्यापक कवरेज दिया है। आइज़नकोट के पास 67 सांसदों का समर्थन है और उनके पास गठबंधन बनाने के लिए 28 दिन हैं।

AI-generated summary

Why It Matters

इसराइल के राष्ट्रपति आइज़ैक हर्ज़ोग ने गादी आइज़नकोट को अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। आइज़नकोट के पास इसराइली संसद के 67 सदस्यों का समर्थन है। उनके पास गठबंधन बनाने के लिए 28 दिन हैं, जिसे दो हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है।

Font size

7 और 8 नवंबर को अरब जगत के टीवी चैनलों ने इसराइल के राष्ट्रपति आइज़ैक हर्ज़ोग के उस फैसले को प्रमुखता दी, जिसमें उन्होंने गादी आइज़नकोट को अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी.

टीवी चैनलों ने आइज़नकोट के सामने आने वाली चुनौतियों और देश के राजनीतिक भविष्य को तय करने में अरब पार्टियों की निर्णायक भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया.

अरब टीवी चैनलों ने राष्ट्रपति हर्ज़ोग के इस फैसले को व्यापक कवरेज दिया.

प्रमुख अरब मीडिया संस्थानों ने इस बात पर जोर दिया कि आइज़नकोट को इसराइली संसद के 67 सदस्यों का समर्थन मिला है.

हालांकि, 8 नवंबर को उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य जोर पूर्व सैन्य प्रमुख के सामने गठबंधन बनाने की जटिल चुनौतियों और अरब पार्टियों के समर्थन पर निर्भर एक अभूतपूर्व अल्पमत सरकार की संभावना पर रहा.

रिपोर्टों में आने वाले कुछ हफ्तों को इस बात की अहम परीक्षा के तौर पर पेश किया गया कि क्या इसराइल का बिखरा हुआ विपक्ष वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर देश की अगली सरकार के गठन में अरब पार्टियों की भूमिका का फायदा उठा सकता है.

क़तर के अल जज़ीरा ने इस घटनाक्रम को गठबंधन प्रक्रिया में अरब पार्टियों के प्रभाव के नजरिए से पेश किया.

चैनल ने बताया कि आइज़नकोट के पास गठबंधन बनाने के लिए 28 दिन हैं. इस अवधि को दो हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है.

चैनल को दिए एक इंटरव्यू में जॉइंट लिस्ट के नेता अहमद तीबी ने खुले तौर पर आइज़नकोट से ऐसी अल्पमत सरकार बनाने की अपील की, जिसे अरब पार्टियों का बाहरी समर्थन हासिल हो. उन्होंने तर्क दिया कि इसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की सरकार को सत्ता से हटाना होना चाहिए.

अहमद तीबी ने आइज़नकोट के सामने मौजूद चुनौती को मुश्किल बताया, लेकिन कहा कि इसके लिए "राजनीतिक साहस" की जरूरत है.

सऊदी अरब के वित्तीय समर्थन वाले अल अरबिया ने अरब राजनीतिक पार्टियों के उन संकेतों पर अधिक जोर दिया, जिनसे पता चलता है कि वे नेतन्याहू विरोधी गठबंधन बनाने में मदद कर सकती हैं.

चैनल ने बताया कि मंसूर अब्बास के नेतृत्व वाली यूनाइटेड अरब लिस्ट औपचारिक गठबंधन समझौते के बिना भी आइज़नकोट के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, अब्बास ने आइज़नकोट और विपक्षी नेता यायर लापिड के साथ बातचीत की थी. पार्टी का इरादा अरब मतदाताओं की राजनीतिक बदलाव की इच्छा के अनुरूप काम करने का था.

चैनल ने इसराइली मामलों के विश्लेषक इस्मत मंसूर को भी शामिल किया. उन्होंने कहा कि आइज़नकोट के लिए अल्पमत सरकार बनाना सबसे व्यावहारिक रास्ता है.

मंसूर ने बताया कि ऐसी सरकार उन पार्टियों से बन सकती है, जो नेतन्याहू को सत्ता से हटाने के मुद्दे पर एकजुट हों. इसके लिए अरब और कुछ धार्मिक पार्टियों से उन मतदानों में अनुपस्थित रहने की उम्मीद होगी, जिनका मकसद सरकार के गठन को रोकना या उसे गिराना हो.

उन्होंने तेजी से गठबंधन बनाने की जरूरत पर जोर दिया. साथ ही चेतावनी दी कि देरी होने पर नेतन्याहू राजनीतिक तरीकों या सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों के जरिए इस प्रक्रिया को विफल कर सकते हैं.

इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात स्थित स्काई न्यूज़ अरबिया ने आइज़नकोट के सामने मौजूद गठबंधन के अलग-अलग विकल्पों की पड़ताल की.

चैनल ने नेतन्याहू विरोधी खेमे के भीतर अरब पार्टियों के साथ सहयोग को लेकर मौजूद तनाव को प्रमुखता दी. चैनल ने बताया कि विपक्षी नेता एविग्डोर लिबरमैन ऐसी किसी भी सरकार के खिलाफ हैं, जो अरब पार्टियों के वोटों पर निर्भर हो.

चैनल ने दूसरे विकल्पों पर भी चर्चा की. इनमें अति-रूढ़िवादी यहूदी पार्टियों के साथ समझौते या नेतन्याहू के खेमे के कुछ धड़ों को शामिल करते हुए व्यापक 'राष्ट्रीय एकता सरकार' बनाने की संभावनाएं शामिल थीं.

आइज़नकोट और नेतन्याहू के बीच मतभेद

ईरान समर्थक अरब मीडिया संस्थानों ने भी इस घटनाक्रम पर रिपोर्टिंग की.

बेरूत स्थित अल-मयादीन टीवी ने 7 नवंबर को रिपोर्ट दी कि आइज़नकोट ने नेतन्याहू पर "इसराइली समाज में विभाजन पैदा करने" का आरोप लगाया है.

आइज़नकोट का यह बयान नेतन्याहू की इसराइल के अरब समुदाय को लेकर बार-बार की गई टिप्पणियों के बाद आया है. नेतन्याहू ने कहा था कि आइज़नकोट के नेतृत्व वाली एकता सरकार को अरब पार्टियों का समर्थन मिलेगा, जो "इसराइल को भीतर से तबाह कर देंगी".

ईरान के अल-आलम टीवी ने 8 नवंबर को रिपोर्ट दी कि आइज़नकोट ने नेतन्याहू के साथ गठबंधन की संभावना को "पूरी तरह खारिज कर दिया" है.

चैनल ने यह भी कहा कि अमेरिका ने नेतन्याहू से दूरी बना ली है और इसराइल को दी जाने वाली करीब 4 अरब डॉलर की सालाना सहायता रोकने की घोषणा की है.

चैनल ने इसे "सिर्फ एक आर्थिक रुख नहीं, बल्कि अमेरिकी नीति में व्यापक बदलाव बताया, जो इसराइल को समर्थन देने की बढ़ती कीमत को दर्शाता है".

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • आइज़नकोट 28 दिनों के भीतर गठबंधन बनाने का प्रयास करेंगे

    Likely · Within weeks

  • अरब पार्टियां आइज़नकोट के नेतृत्व वाली सरकार का बाहरी समर्थन कर सकती हैं

    Possible · Within weeks

Open Questions

  • क्या आइज़नकोट सफलतापूर्वक गठबंधन बना पाएंगे?
  • अरब पार्टियां किस हद तक समर्थन देंगी?
  • नेतन्याहू इस प्रक्रिया को कैसे प्रभावित करेंगे?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

First foreign astronaut on China’s Tiangong station will be from Pak
Developing·

First foreign astronaut on China’s Tiangong station will be from Pak

China has confirmed a Pakistani astronaut will become the first foreign national aboard its Tiangong space station on the Shenzhou-24 mission, selected from candidates Muhammad Zeeshan Ali and Khurram Daud. The mission, under a February 2025 agreement, marks China's first joint crewed flight with a foreign astronaut and positions Tiangong as an international platform as the ISS nears retirement, adding a geopolitical dimension to India's human spaceflight ambitions.

Times of India
3 min read
In 2001, jet ran out of fuel over Atlantic; pilot glided 306 people to safety
World·

In 2001, jet ran out of fuel over Atlantic; pilot glided 306 people to safety

Air Transat Flight 236, an Airbus A330 en route from Toronto to Lisbon, lost both engines over the Atlantic in August 2001 after a fuel leak caused by incompatible maintenance parts. Captain Robert Piché and First Officer Dirk DeJager guided the aircraft 65 nautical miles without power to Lajes Air Base in the Azores, where all 306 people aboard survived the emergency landing, though 16 passengers and two crew were injured.

Times of India
4 min read
More on this topicइसराइल