
संविधान दिवस पर रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजित सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रैली में दलित-मुस्लिम गठबंधन पर चर्चा
Translation in progress — showing the original for now.
26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में चंद्रशेखर आज़ाद और असदुद्दीन ओवैसी की पहली साझा रैली हुई। दोनों नेताओं ने बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर हमले बोले और दलित-मुस्लिम गठबंधन को मजबूत करने की अपील की।
AI-generated summary
12 नवंबर को एआईएमआईएम और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम के गठबंधन का एलान किया था। यूपी चुनाव के मद्देनज़र यह किसी गठबंधन की पहली साझा रैली है। रमाबाई आंबेडकर मैदान में मायावती ने कई बार रैलियां की हैं, जिनमें लाखों की तादाद में भीड़ जुटी।
25 नवंबर की रात तक़रीबन साढ़े दस बजे, लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में अगले दिन होने वाली सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रैली की तैयारियां चल रही थीं.
बड़ा मंच सजाया गया था और नीचे कुर्सियों का इंतज़ाम कर रहे लोगों का दावा था कि अब तक 26 हज़ार कुर्सियां लगाई गई थीं. दो कुर्सियों के बीच गैप इतना अधिक रखा गया है कि पत्रकारों के बीच ये भी सवाल रहा की कि क्या ऐसा भीड़ दिखाने की स्ट्रैटेजी के तहत किया गया है.
अगले दिन 26 नवंबर यानी संविधान दिवस की सुबह चंद्रशेखर आज़ाद और असदुद्दीन ओवैसी की पहली साझा रैली रमाबाई मैदान में संपन्न हुई. 12 नवंबर को एआईएमआईएम और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम के गठबंधन का एलान किया था.
यूपी चुनाव के मद्देनज़र यह किसी गठबंधन की पहली साझा रैली है. इस रैली का आयोजन जिस मैदान में किया गया, उसकी भी अपनी अहमियत है.
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने यहां कई बार रैलियां की हैं, जिनमें लाखों की तादाद में भीड़ जुटी.
चंद्रशेखर और ओवैसी की रैली का समय सुबह 11 बजे से तय था. सुबह से ही दोनों पार्टियों के समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मैदान पहुंचना शुरू हो गए.
इनमें चंद्रशेखर के समर्थकों और कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक दिखाई दी.
हमने रैली में शामिल होने आए कई लोगों से बात की, यह समझने के लिए कि वे कहां से आए हैं, क्यों आए हैं और इस गठबंधन को लेकर वो क्या सोच रहे हैं.
रैली में आए लोग क्या बोले
आलोक कुमार चौधरी बीस साल के हैं. वह जाटव समाज से आते हैं और सीतापुर से चंद्रशेखर को सुनने पहुंचे हैं.
चंद्रशेखर आज़ाद भी जाटव समाज से आते हैं. आलोक कहते हैं, "भैया हर किसी के लिए बोलते हैं. किसी की जाति देखकर किसी के लिए आवाज़ नहीं उठाते. वह हमें पसंद हैं, इसलिए मैं और मेरे मित्र एक रात पहले ही लखनऊ पहुंच गए थे."
जाटव समाज से ही मायावती भी आती हैं और दलितों का मानना है कि उन्होंने उन्हें सशक्त बनाया है, इसके बावजूद उनका रुझान चंद्रशेखर की तरफ़ क्यों है.
इस सवाल पर आलोक कहते हैं, "हम नए लड़के हैं. हमारी उम्र में जो अच्छा नेता होगा, हम उन्हीं को चुनेंगे. हमारे माता-पिता अब तक मायावती को ही वोट करते आए हैं, लेकिन वो अब वैसे सक्रिय नहीं रहीं."
"समस्या बहनजी में नहीं है, पार्टी के कुछ लोगों में है, जो उन्हें ग़लत सलाह देते हैं. इसलिए इस बार गांववालों ने तय किया है कि चंद्रशेखर भैया को वोट देंगे.''
फ़तेहपुर से आई एक महिला कहती हैं कि उन्हें भैयाजी यानी चंद्रशेखर में बाबा साहेब दिखाई देते हैं.
इस सवाल पर कि दस दिन बाद लखनऊ में मायावती की भी रैली होनी है, वह कहती हैं, ''हम तब भी आएंगे, उनकी रैली में भी आएंगे, क्योंकि दोनों ही हमारे हैं. भैयाजी भी और बहनजी भी.''
बलरामपुर से आई एक महिला भी कुछ ऐसी ही बात कहती हैं. वह कहती हैं, ''मायावती ने भी हमारे लिए बहुत कुछ किया है. उन्हें कैसे छोड़ देंगे? उनको भी साथ लेकर चलेंगे. उन्हें भी साथ आना चाहिए.''
दोपहर के तक़रीबन डेढ़ बजे असदुद्दीन ओवैसी ने मंच से अपना भाषण शुरू किया. अपने भाषण में ओवैसी बीजेपी और समाजवादी पार्टी, दोनों पर हमलावर नज़र आए.
उन्होंने कहा, ''आज जनता से वोट लिया जाता है, लेकिन राज जनता का नहीं होता. कभी यादवों का राज होता है तो कभी ठाकुरों का. उन्होंने कहा कि अगर संविधान कमज़ोर होगा तो प्रदेश में ठाकुर राज और यादव राज हो जाएगा, जिसमें दलित और मुसलमान पिस जाएंगे.''
ओवैसी के बाद मंच पर आए चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, ''अब्दुल अब चटाई नहीं बिछाएगा, उपमुख्यमंत्री बनेगा, मेरे बगल में बैठेगा." वह कहते हैं कि दूसरा डिप्टी सीएम अति पिछड़े समाज से होगा.
ओवैसी जहां समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे, वहीं चंद्रशेखर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी से साथ आने की अपील की. उन्होंने कहा, ''लड़ाई बीजेपी से है, आपसे नहीं. मेरे साथ खड़े हो जाओ. बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे.''
आज़म ख़ान के बयान पर क्या बोले लोग
समाजवादी पार्टी के गठबंधन न करने पर ओवैसी के एक समर्थक नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहते हैं, ''अखिलेश यादव पता नहीं किस घमंड में हैं. मुस्लिम और दलितों ने ठाना है कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर को बनाना है. जो हमारे मुद्दे उठाएगा, हम उसे ही वोट देंगे.''
वह सहारनपुर में कथित तौर पर मस्जिद गिराए जाने और ईद की नमाज़ से जुड़े मामलों का ज़िक्र करते हुए कहते हैं कि उस वक्त चंद्रशेखर आज़ाद उनके साथ खड़े हुए थे. वह सवाल करते हैं, ''अखिलेश यादव ने क्या किया?''
वहीं, एआईएमआईएम के एक कार्यकर्ता आज़म ख़ान को लेकर नाराज़गी जताते हुए कहते हैं, ''हम आज़म ख़ान के लिए दुआएं करते थे, अब सोच रहे हैं कि वो क्यों ही बाहर आ गए.''
वह आगे कहते हैं, ''आज़म ख़ान का ये कहना कि दाढ़ी रखने से कोई मौलवी नहीं हो जाता, ग़लत है. उन्होंने हमारी दाढ़ी पर सवाल कैसे उठाया?''
चंद्रशेखर का भाषण डिजिटल स्क्रीन पर ध्यान से सुन रहे एक शख़्स ने कहा, “बहनजी अब पिछड़ रही हैं. उनसे नवयुवक दूर जा रहे हैं और उनकी राजनीति कमज़ोर हो रही है.”
लखनऊ कैंट से आज़ाद समाज पार्टी के उम्मीदवार अनिकेत धानुक दावा करते हैं कि उम्मीद से अधिक लोग रैली में पहुंचे हैं.
उनके मुताबिक़, “आने वाले दिनों में ओवैसी और चंद्रशेखर की ऐसी ही रैलियां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भी आयोजित होंगी.”
अलग लीडरशिप या सत्ता परिवर्तन?
दलित राजनीति के जानकार और एक्टिविस्ट अनिल खोटे कहते हैं कि यह रैली मूल रूप से चंद्रशेखर की ही थी, लेकिन इसमें ओवैसी के समर्थकों और मुस्लिम समुदाय के एक हिस्से की मौजूदगी भी साफ़ दिखाई दी.
उनके मुताबिक़, पारंपरिक तौर पर मुस्लिम मतदाता उसी राजनीतिक दल या गठबंधन के साथ खड़े होते रहे हैं, जिसे वे बीजेपी को हराने में सक्षम मानते हैं. लेकिन इस बार ओवैसी के प्रति मुस्लिम समुदाय के एक हिस्से में सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई दे रही है.
खोटे कहते हैं कि रैली के बाद लोगों से बातचीत में भी उन्हें ऐसी प्रतिक्रिया मिली है.
उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पिछले दो कार्यकालों के दौरान अल्पसंख्यकों, ख़ासकर मुसलमानों के बीच बने राजनीतिक माहौल को देखते हुए इस बार मुस्लिम मतदाताओं का एक हिस्सा ओवैसी के प्रभाव में आकर उनके साथ जा सकता है.
हालांकि वरिष्ठ पत्रकार असद रिज़वी ऐसा नहीं मानते. रिज़वी का आकलन है कि इस चुनाव में मुस्लिम समाज का मक़सद अपनी अलग राजनीतिक लीडरशिप तैयार करना नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन है.
उनका कहना है कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में बीजेपी सरकार के दौरान भेदभाव का सामना करने की धारणा के बीच मुस्लिम मतदाताओं की प्राथमिकता सरकार बदलने की है.
इसलिए, उनके मुताबिक़, समाजवादी पार्टी मुस्लिम उम्मीदवारों को कम टिकट भी देती है, तब भी मुस्लिम मतदाता एसपी और इंडिया गठबंधन के साथ रह सकते हैं.
रैली स्थल पर जगह-जगह डिज़िटल स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि लोग बैठकर आराम से अपने नेताओं का भाषण सुन सकें. वहीं शहर के प्रमुख इलाक़ों में भी चंद्रशेखर-ओवैसी की साझा रैली से जुड़े बैनर और पोस्टर नज़र आते हैं, जिनमें एक पोस्टर लोगों का ध्यान खींचता है.
इस पर लिखा है- ''दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम''.
मैदान में अलग-अलग दलित नायकों की तस्वीरें लगी हुई थीं. इनमें वीपी सिंह और फूलन देवी के चेहरे भी थे.
वरिष्ठ पत्रकार असद रिज़वी कहते हैं कि फूलन देवी और वीपी सिंह जैसे चेहरों को जगह देना, इसके पीछे की कोशिश ये मैसेज देने की है कि ओवैसी-चंद्रशेखर अपने गठबंधन को केवल दलित-मुस्लिम तक सीमित नहीं रखना चाहते. इन चेहरों की स्टैंडी लगाना उनके सामाजिक आधार को व्यापक बनाने की रणनीति का हिस्सा है.
चंद्रशेखर के निशाने पर सपा
इस सवाल पर कि क्या इस साझा रैली को सफल माना जाए, अनिल खोटे कहते हैं, ''संयुक्त रैली रणनीतिक लिहाज़ से सफल रही. दोनों नेताओं ने जिस तरह मुद्दे उठाए और एक-दूसरे के साथ तालमेल दिखाया, उससे उनके गठबंधन को उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई जगह मिली है.”
खोटे का मानना है कि इस रैली से चंद्रशेखर और ओवैसी की राजनीतिक सौदेबाज़ी की ताक़त यानी बार्गेनिंग पावर भी बढ़ी है.
''चंद्रशेखर और ओवैसी ने अपने भाषणों में राहुल गांधी या कांग्रेस, फिर बीएसपी और मायावती को सीधे निशाने पर नहीं लिया. इसके उलट, उनके हमले का बड़ा हिस्सा समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर केंद्रित रहा.''
''पहले की तुलना में इस बार उनका भाषण एक मुख्यमंत्री पद के दावेदार की तरह था. उनके बोलने के अंदाज़, मुद्दों को रखने के तरीके और राजनीतिक विस्तार में पहले के मुकाबले बड़ा बदलाव दिखाई दिया.''
दलित युवाओं के बीच चंद्रशेखर की लोकप्रियता भी बढ़ी है.
इस लोकप्रियता के पीछे के प्रमुख कारणों को समझाते हुए असद रिज़वी कहते हैं, '' मायावती की सक्रियता में कमी और उनकी राजनीतिक गैरमौजूदगी इसकी सबसे प्रमुख वजह है. मायावती अब न तो पहले की तरह सड़क पर उतरकर आंदोलन करती दिखाई देती हैं और न ही संसद या विधानसभा में उनकी प्रभावी मौजूदगी है.”
“ऐसे में दलित समाज के सामने अपने मुद्दे उठाने और उनकी राजनीतिक नुमाइंदगी करने वाले नेतृत्व की तलाश है.”
रिज़वी मानते हैं कि चंद्रशेखर इस खाली जगह में एक उम्मीद के तौर पर उभरे हैं. उनके पास लोकसभा में एक सांसद भी है, जो संसद में दलितों के मुद्दे उठा सकता है.
किधर जा सकता है बीएसपी का वोटर?
असद रिज़वी के मुताबिक़, चंद्रशेखर की बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा राजनीतिक नुकसान बीएसपी को हो सकता है.
उनका कहना है कि चंद्रशेखर की अपील ख़ास तौर पर जाटव समुदाय के बीच है. अब तक यह वोट बैंक पूरी तरह मायावती से दूर नहीं हुआ था, लेकिन चंद्रशेखर के उभार ने इसके सामने एक नया राजनीतिक विकल्प खड़ा कर दिया है.
उनके आकलन में उत्तर प्रदेश का दलित वोट आने वाले चुनाव में तीन हिस्सों में बंट सकता है. एक बड़ा हिस्सा अब भी मायावती के साथ रह सकता है. ख़ासकर 55 साल से अधिक उम्र के दलित मतदाताओं में मायावती का प्रभाव बना रह सकता है.
दूसरा हिस्सा चंद्रशेखर की ओर जा सकता है, जबकि तीसरे हिस्से पर कांग्रेस और राहुल गांधी का प्रभाव हो सकता है.
रिज़वी रैली में युवाओं की मौजूदगी को भी चंद्रशेखर की बढ़ती अपील का संकेत बताते हैं.
उनके मुताबिक़, रैली में 35 साल से कम उम्र के युवाओं और 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का अनुपात करीब 75:25 था. यानी बुजुर्गों के मुकाबले युवा बड़ी संख्या में मौजूद थे.
नया राजनीतिक समीकरण
लेकिन अनिल खोटे का मानना है कि इस नए राजनीतिक समीकरण को सिर्फ बीएसपी या इंडिया गठबंधन के संभावित नुकसान के तौर पर नहीं देखना चाहिए. इसका असर बीजेपी और एनडीए के चुनावी गणित पर भी पड़ सकता है.
उनके आकलन में इस मोर्चे के ज़रिए बीएसपी से दूर होने वाले वोटरों को एक नया राजनीतिक विकल्प मिल सकता है, ताकि वे कांग्रेस या महागठबंधन की ओर न जाएं.
वह यह भी कहते हैं कि इस रैली में उन दलित समुदायों की मौजूदगी दिखाई दी, जिन्हें अब तक गैर-जाटव दलित वोट बैंक के तौर पर देखा जाता रहा है. इनमें वाल्मीकि, पासी, धोबी और धनुक जैसे समुदाय शामिल हैं.
उनके मुताबिक़, इन समुदायों का एक हिस्सा पहले बीजेपी की तरफ़ जाता रहा है, लेकिन अगर वह बीजेपी से निराश होता है तो परिवर्तन मोर्चा उसके लिए नया विकल्प बन सकता है.
खोटे का मानना है कि अगर बीएसपी से दूर होने वाला वोट और बीजेपी से निराश गैर-जाटव दलित वोट इस नए मोर्चे की तरफ़ जाता है तो इससे उत्तर प्रदेश का चुनावी गणित बदल सकता है.
AI outlook — possibilities, not facts
आने वाले दिनों में ओवैसी और चंद्रशेखर की ऐसी ही रैलियां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होंगी।
Likely · Within weeks
उत्तर प्रदेश का दलित वोट आने वाले चुनाव में तीन हिस्सों में बंट सकता है - मायावती, चंद्रशेखर और कांग्रेस/राहुल गांधी के बीच।
Possible · Within months
South Korea's spy agency is monitoring reports of a possible visit by North Korean leader Kim Jong Un to China, following indications from Chinese President Xi Jinping to his South Korean counterpart. Emergency measures are reportedly being implemented in Dandong after Kim's earlier visit there, and Kim may discuss recent US-China talks to enhance diplomatic ties.
The Maharashtra Congress criticised ally NCP (SP) for supporting the BJP-led Centre's delimitation exercise, recalling that Congress had set aside its Rajya Sabha seat claim to facilitate Sharad Pawar's re-election at age 85. NCP (SP) leader Jitendra Awhad confirmed the party's support after discussions with Pawar, while Congress spokesperson Sachin Sawant called the move gerrymandering and said it should have been discussed within the INDIA bloc.
Tamil Nadu Congress Committee president Manickam Tagore urged the Supreme Court to review its order directing the lighting of the Karthigai Deepam lamp at the Deepathoon stone pillar atop Thiruparankundram Hill in Madurai, citing concerns over federal principles, religious harmony, temple administration, and the deployment of central paramilitary forces.
A Canadian e-petition signed by nearly 300,000 people calls for US Ambassador Pete Hoekstra to be declared persona non grata and stripped of diplomatic status, accusing him of interfering in domestic affairs and normalising annexation threats; the government must respond within 45 days but is not obliged to act.
The Central Reserve Police Force has been deployed at Thiruparankundram Hill in Madurai to oversee security for the Karthigai Deepam lamp lighting at the Deepathoon stone pillar on November 28, following the Supreme Court's directive and its finding of wilful disobedience of an earlier order.
Italy's Chamber of Deputies approved the Decreto Scuola education reform banning burqas and niqabs in schools and capping students of foreign origin at 30 percent in first-year classes, passing 142-112 with four abstentions amid opposition protests. The law also mandates Italian language courses for foreign parents whose children struggle to integrate.