
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक निजी स्कूल में होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षिका द्वारा कथित पिटाई के बाद 6 साल के छात्र की मौत हो गई।
विशाखापट्टनम के एक निजी स्कूल में 6 साल के प्रणय तेजा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षिका ने उसे पीटा था। सीसीटीवी में बच्चा गिरता हुआ दिखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।
AI-generated summary
बच्चा तीन दिन स्कूल नहीं गया था, जिसके कारण उसका होमवर्क अधूरा था। गुरुवार को होमवर्क जाँचते समय शिक्षिका ने उसे डाँटा और कथित तौर पर मारा, जिसके बाद वह गिर गया।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 6 साल के बच्चे की स्कूल में ही मौत का मामला सामने आया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि बच्चे को शिक्षिका ने पीटा था।
सीसीटीवी फ़ुटेज में बच्चा कक्षा के भीतर अचानक गिरता हुआ दिखाई देता है।
उस दिन कक्षा में आख़िर क्या हुआ था? बच्चा क्यों गिर पड़ा? स्कूल कर्मचारियों ने तुरंत क्या किया? पुलिस इस मामले में क्या कह रही है? आइए जानते हैं।
छह साल का प्रणय तेजा गुरुवार, 20 अगस्त की सुबह रोज़ की तरह स्कूल गया था। कक्षा की शिक्षिका, जिनका नाम स्कूल प्रशासन ने सार्वजनिक नहीं किया है, सुबह लगभग 11:30 बजे से 12 बजे के बीच बच्चों का होमवर्क जाँच रही थीं। इसके बाद प्रणय तेजा की बारी आई। होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षिका उसे डाँट रही थीं। इसी दौरान प्रणय तेजा अचानक शिक्षिका के ऊपर ही गिर पड़ा।
स्कूल कर्मचारियों ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया कि शिक्षिका की कार्रवाई की वजह से ही उसकी मौत हुई। इसी आरोप को लेकर परिवार के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। विशाखा वन टाउन पुलिस ने बीबीसी से कहा, "हमने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जाँच कर रहे हैं।"
पुलिस का कहना है, "लेकिन बच्चे की मौत की असली वजह क्या थी, यह पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ़ हो पाएगा।"
गुरुवार को केजीएच अस्पताल के शवगृह के बाहर बच्चे के पिता कृष्णप्रसाद ने बीबीसी से बात की। उन्होंने कहा, "हम तीन दिन के लिए धार्मिक दर्शन करने बाहर गए थे। इसी वजह से हमारा बेटा तीन दिन स्कूल नहीं जा पाया। इस कारण उसका होमवर्क पूरा नहीं हो सका। गुरुवार को कक्षा की शिक्षिका ने उससे होमवर्क के बारे में पूछा।"
विशाखापट्टनम के आरडीओ दिलीप चक्रवर्ती ने बीबीसी से कहा, "शिक्षिका जब बच्चे को डाँट रही थीं, तभी वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल पहुँचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने हमें यही जानकारी दी है।"
शाम 6:31 बजे आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने एक्स पर पोस्ट कर बच्चे की मौत की घटना पर प्रतिक्रिया दी। लोकेश ने अपनी पोस्ट में लिखा, "विशाखापट्टनम के एक स्कूल में बच्चे की मौत बेहद दुखद घटना है। इस घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।"
डीईओ प्रेम कुमार ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, "हमने स्कूल का सीसीटीवी फ़ुटेज देखा है। फ़ुटेज में शिक्षिका बच्चे से ग़ुस्से में बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। यह भी दिखाई देता है कि उन्होंने बच्चे के गाल पर एक बार थप्पड़ मारा था।"
वन टाउन के पुलिस निरीक्षक वरप्रसाद ने बीबीसी से कहा, "घटना का सीसीटीवी फ़ुटेज देखा है। फ़ुटेज में दिखाई देने वाले दृश्यों और माता-पिता की शिकायत के आधार पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 194 के तहत दर्ज किया गया है। फ़िलहाल पैथोलॉजी रिपोर्ट मंगाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जाँच की जाएगी।"
AI outlook — possibilities, not facts
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर शिक्षिका पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Likely · Within weeks
Former Pasadena police sergeant Michael Palitz surrendered his law-enforcement license to avoid criminal prosecution after an internal investigation found he used Flock Safety surveillance technology to track and stalk a female colleague.
A Hindu family of four, including a retired teacher, his wife, daughter, and 12-year-old son, were found murdered in their locked home in Rangpur, Bangladesh. Suspects, identified as Mugdha and Siddhartha, allegedly stayed in the house post-killing, used yaba, and attempted to disguise the crime as a robbery before fleeing.
Four members of a family were found dead in their locked home in Rangpur, Bangladesh, on Saturday. Police, who discovered the bodies in various locations throughout the house, suspect robbery and strangulation, though an investigation is ongoing.
Police have identified the victim of a dismembered body found in a suitcase on the Tamil Nadu Express as Haidul Nisha. Investigators have identified two suspects from Odisha and are currently tracking them after tracing the suitcase to a residence in Guduvanchery.
Eight Meerut police officers were recalled after farmer leader Digvijay Bhati and his associate Mohit Jatav alleged they were tortured in custody. The incident, involving beatings and casteist slurs, has triggered a high-level inquiry and the transfer of the SSP.
A video shows the final moments of 18-year-old Kunal Chandwade, who jumped to his death from Khavdya Dongar near Tisgaon after a dispute over an iPhone. His mother's attempts to persuade him failed, and both Kunal and his father died in the incident.