
धीरेंद्र शास्त्री ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के लिलुआ में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं से शाकाहारी भोजन करने की अपील की, जिससे विवाद खड़ा हो गया। पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने इस अपील को खारिज करते हुए कहा कि बंगाली अपने खाने के आदेश पर चलते रहेंगे और कोई बाहर से आने वाला व्यक्ति उनके खाने-पीने पर टिप्पणी नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने धीरेंद्र शास्त्री को राज्य में एक केंद्र स्थापित करने का न्योता दिया और दुर्गा पूजा के लिए नई गाइडलाइन जारी कीं, जिसमें खाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया।
AI-generated summary
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान पारंपरिक रूप से मांसाहारी भोजन खाया जाता है, जबकि उत्तर भारत के कई हिंदू नवरात्रि में व्रत रखते हैं। बीजेपी पश्चिम बंगाल में नई ताकत के रूप में उभरी है और उसका हिन्दुत्व का दृष्टिकोण स्थानीय संस्कृति से टकरा रहा है।
धीरेंद्र शास्त्री ने बंगाल में नॉन-वेज न खाने की अपील की, बीजेपी को क्यों देनी पड़ी सफ़ाई
प्रकाशित 4 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 6 मिनट
बागेश्वर बाबा के नाम से लोकप्रिय धीरेंद्र कृष्ण गर्ग (जिन्हें धीरेंद्र शास्त्री के नाम से भी जाना जाता है) ने रविवार को हावड़ा ज़िले के लिलुआ में दुर्गा पूजा के दौरान हिन्दुओं से शाकाहारी भोजन करने की अपील की थी.
धीरेंद्र शास्त्री की इस अपील को लेकर पश्चिम बंगाल में विवाद हो गया है. विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि प्रदेश की बीजेपी सरकार बंगाल की संस्कृति को अपमानित कर रही है.
पश्चिम बंगाल बीजेपी की स्टेट यूनिट के अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री का नाम लिए बिना उस अपील को ख़ारिज कर दिया.
भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा, "बंगाली मछली और मांस कैसे नहीं खा सकते? स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि मां काली को मटन चढ़ाया जाएगा. अगर कोई विवेकानंद से ऊपर उठने की कोशिश करता है तो यह ख़तरनाक है. यह उनकी निजी राय है."
सामिक ने 30 वर्षीय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम नहीं लिया. धीरेंद्र बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी हैं.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले के लिलुआ में तीन दिवसीय हनुमंत कथा में शामिल होने आए थे.
शनिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के एक ऑडिटोरियम सौजन्य में उनके लिए डिनर आयोजित किया था.
इस डिनर में कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को एक्स पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें पोस्ट कीं और धार्मिक नेता को बागेश्वर महाराज बताया.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
रविवार को लिलुआ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था, "कृपया बुरा मत मानिए, लेकिन पश्चिम बंगाल की एक बात मुझे पसंद नहीं है. नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों के पास नॉन-वेज खाना खाया जाता है. तरह-तरह का गंदा खाना बनाया जाता है."
उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूँ कि आने वाली नवरात्रि में हर हिंदू जागे और ऐसे लोगों को बाहर निकाले. वे पवित्र नहीं हैं. वे धर्म का अपमान कर रहे हैं."
बंगाली हिन्दुओं की तीखी प्रतिक्रिया
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
इस वीडियो के वायरल होने के बाद बंगाली हिंदुओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई. यह घटनाक्रम विश्व हिंदू परिषद के 26 अगस्त को दिए उस बयान के कुछ दिनों बाद हुआ, जिसमें कहा गया था कि दुर्गा पूजा पंडालों से नॉन-वेज खाना दूर रखा जाना चाहिए.
पश्चिम बंगाल बीजेपी एक बार फिर से बंगालियों के खाने को लेकर विवाद में घिर गई है.
इससे पहले मई में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं को या तो मछली के साथ प्रचार करना पड़ा था या सार्वजनिक रूप से मछली खानी पड़ी थी, ताकि उस समय सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के इस प्रचार का मुक़ाबला किया जा सके कि बीजेपी के सत्ता में आने पर बंगालियों को शाकाहारी बनने के लिए मजबूर किया जाएगा. भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी कभी कोई फरमान जारी नहीं करेगी.
भट्टाचार्य ने कहा, "पश्चिम बंगाल में लोग क्या खाएंगे और क्या पहनेंगे, इस पर हमें कुछ नहीं कहना है. बंगाली वही करेंगे जिसके वे आदी हैं. जो लोग धोती पहनना चाहते हैं, वे धोती पहनेंगे. जो लोग लुंगी पहनना पसंद करते हैं, वे लुंगी पहनेंगे. बंगाली मछली कैसे नहीं खा सकते? यह बात लगातार चलती जा रही है. कोई बाहर से आकर यहाँ क्या कहता है, इसकी चिंता क्यों करें?"
उन्होंने कहा, "किसी का लोगों से शाकाहारी बनने की अपील करना ग़लत नहीं है. शाकाहार को लेकर एक अभियान चल रहा है. कई लोग और यहाँ तक कि कुछ डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं. लेकिन कोई साधु या राजनीतिक पार्टी आपको यह कैसे बता सकती है कि आप घर में क्या खाएंगे? वह पूरे देश में सम्मानित और लोकप्रिय हैं. उन्होंने सिर्फ़ एक अपील की है."
एक्स और फ़ेसबुक पर ऐसी पोस्ट सामने आई हैं, जिनमें बंगाली हिंदुओं के लिए निर्देश देने की कोशिश करने को लेकर धीरेंद्र कृष्ण गर्ग की आलोचना की गई है.
पत्रकार और लेखक अभिजीत मजूमदार ने एक्स पर लिखा, "पश्चिम बंगाल में हिंदुत्व का अपना बहुत मुखर स्वरूप है. यह हिंदू राष्ट्रवाद की जन्मस्थली है. यह शक्ति उपासना का भी केंद्र है. इसलिए दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास नॉन-वेज खाने के ख़िलाफ़ बागेश्वर धाम की अपील जानकारी की कमी पर आधारित है, ग़ैर-ज़रूरी है और इसका कोई असर नहीं होगा."
घीरेंद्र कृष्ण गर्ग की अपील पर बिरिंची बाबा की याद
धीरेंद्र की अपील पर बंगालियों को सत्यजीत रे की फ़िल्म महापुरुष और उसमें दिखाए गए पूरे आत्मविश्वास से भरे धर्मगुरु बिरिंची बाबा की याद आ गई.
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "बिरिंची बाबा वापस आ गए."
दूसरे ने पूछा, "सत्यजीत रे की कपुरुष ओ महापुरुष की याद आ रही है. बिरिंची बाबा याद हैं?" वहीं कुछ लोगों ने कहा, "नए ज़माने के बिरिंची बाबा!" और "बिरिंची बाबा... वाक़ई मौजूद हैं."
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ मंच साझा किया था और उन्हें राज्य में एक केंद्र स्थापित करने का न्योता दिया था.
अधिकारी ने कहा था, "दुर्गा पूजा के दौरान सरकार पश्चिम बंगाल और भारत की संस्कृति की रक्षा के लिए काम करेगी. बाबा महाराज जी, कृपया यहां एक केंद्र खोलिए. यहां बागेश्वर धाम का एक केंद्र भी होना चाहिए. यह संतों की धरती है. यह आध्यात्मिक जागरण की धरती है."
इसके बाद एक पोस्ट में इसका अपना टाइमलाइन दिया गया, ''बिरिंची बाबा को राजशेखर बसु ने 1920 के दशक में लिखा था, रे ने 1965 में महापुरुष बनाई थी और 2026 में बंगाल सरकार ने बागेश्वर बाबा का स्वागत किया.''
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए नई गाइडलाइन
शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार शाम दुर्गा पूजा आयोजकों के साथ बैठक में इस साल दुर्गा पूजा के लिए नियमों की घोषणा की है.
बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार 16 अक्तूबर से 21 अक्तूबर के बीच मनाया जाएगा. हालांकि, इस साल रेड रोड पर होने वाला पारंपरिक कार्निवल नहीं होगा. इसके बजाय कोलकाता और बंगाल के छह अन्य स्थानों पर रोड शो आयोजित किए जाएंगे. सभी मूर्ति विसर्जन 24 अक्तूबर तक पूरे करने होंगे.
कम बजट वाले दुर्गा पूजा आयोजक एक वैकल्पिक योजना के तहत एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता के पात्र होंगे. इसके लिए आवेदन स्थानीय पुलिस थानों में जांच के लिए जमा करने होंगे, जिसके बाद उन्हें मुख्य सचिव के कार्यालय भेजा जाएगा.
अधिकारी ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री के पद की शक्ति का दुरुपयोग नहीं करना चाहता. मैंने पहले ही कहा था कि छोटे पूजा आयोजकों को आर्थिक सहायता दी जाएगी. जिनका बजट बड़ा है, मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वे सरकारी फंड न लें. जो लोग आर्थिक सहायता के बिना पूजा आयोजित नहीं कर सकते, सरकार उनकी मदद करेगी."
मुख्यमंत्री की अहम बातें
दुर्गा पूजा आयोजकों को मुफ़्त बिजली मिलेगी
पंडालों में या विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की अनुमति नहीं होगी
सभी मूर्ति विसर्जन 24 अक्तूबर तक पूरे करने होंगे
महाष्टमी के दिन बार और शराब की दुकानें बंद रहेंगी
पूजा की थीम और मूर्तियां धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करनी चाहिए
अधिकारी ने त्योहार के दौरान खाने को लेकर किसी प्रतिबंध की बात नहीं की
पश्चिम बंगाल में हिंदू दुर्गा पूजा में नवरात्रि के दौरान नॉन वेज भी खाते हैं, जबकि उत्तर भारत के हिंदू व्रत रखते हैं. एक सर्वे के अनुसार पश्चिम बंगाल में 99 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सत्ता में आई है. बीजेपी की पहचान हिन्दी भाषी राज्यों की सियासी पार्टी के रूप में रही है. ऐसे में बंगाल में बीजेपी की राजनीति को लेकर विपक्षी पार्टियां सवाल उठाती रही हैं.
बीजेपी नेता और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री सपन दासगुप्ता ने बीबीसी हिन्दी से 2021 में कहा था, ''बंगाल का हिन्दुत्व नॉन वेजिटेरियन है. यह उत्तर भारत से मेल नहीं खाता है. बंगाल में नवरात्रि में भी लोग मांसाहार करते हैं. हमने जय श्रीराम के नारे को यहाँ विरोध का नारा बना दिया. यहां जय श्रीराम कोई सांप्रदायिक नारा नहीं है. ममता बनर्जी को इस नारे से चिढ़ होती थी इसलिए हमने इसे हथियार की तरह इस्तेमाल किया. उत्तर प्रदेश में जय श्रीराम का नारा अलग है. वहाँ हिन्दू गर्व से जुड़ा हो सकता है लेकिन बंगाल में विरोध का स्लोगन है.''
AI outlook — possibilities, not facts
पश्चिम बंगाल बीजेपी भविष्य में किसी भी बाहरी धार्मिक नेता के स्थानीय सांस्कृतिक अभ्यासों पर टिप्पणी करने से बचेगी।
Likely · Within months
धीरेंद्र शास्त्री की अपील का बंगाल के हिंदुओं पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा और यह घटना कुछ हफ्तों में शांत हो जाएगी।
Possible · Within weeks
Lok Sabha Speaker Om Birla stated that 33% reservation for women in Parliament and state assemblies is a historic need that will open new avenues for women in political leadership, amid discussions about early implementation of the women's reservation bill passed in 2023, which links implementation to delimitation after the census.
Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay accused the DMK party of systemic corruption in the state assembly, citing the 1976 Sarkaria Commission report and a December 2025 Enforcement Directorate letter to allege wrongdoing by Karunanidhi, Murasoli Maran, M K Stalin, and Udhayanidhi Stalin. His speech triggered protests and a walkout by DMK MLAs after being denied a chance to respond.
California Legislature approved AB 1795, the Smoke Damage Recovery Act, establishing the nation's first science-based framework for wildfire smoke damage assessment. The bill requires insurers to cover testing and restoration costs, extends additional living expense coverage for displaced families, and creates a rebuttable presumption that smoke damage in wildfire impact zones is wildfire-caused. It now awaits the Governor's signature.
Naval engineer Ilya Espino de Marotta has been appointed to lead the Panama Canal administration, with her immediate priority focused on advancing a major reservoir project to secure future water supply for millions and support canal operations, while managing geopolitical tensions and maintaining canal neutrality as the first woman to hold the position since 1999.
The Election Commission announced bypolls for five Assembly constituencies in West Bengal, Tamil Nadu, Puducherry, and one Lok Sabha seat in Assam, with polling on October 6 and vote counting on October 9. Key contests include Nandigram, vacated by West Bengal CM Suvendu Adhikari, and Rejinagar, following MLA Humayun Kabir's resignation.
The AfD won 44.5% of the vote in Saxony-Anhalt, defeating the CDUs 18.5%. The historic result underscores a broader rightward political shift across Europe, impacting dynamics within the EU, NATO, and relations with Russia and the US.