Breaking
TRLondra'daki Atık Tesisi Yangını Metro ve Tren Seferlerini DurdurduCRYPTO-ENBitcoin drops after Fed Chair Warsh's hawkish Jackson Hole remarksTRZeytinburnu'nda T1 Tramvayında İki Araç Kafa Kafa ÇarptıAUParramatta Open debuts with access to historic sites including Australia's oldest public buildingUKMan dies, six injured after sign collapses at Christian festival in West SussexUSFamily of Missing Americans Holds Hope Amid Nepal-China Border Flash FloodsRUПремьер-министр Украины обвинил Россию в ударе по военному складу в Киевской областиINTLRussia losing 6,000 more troops monthly than it can recruit, Western officials sayAUAFL concussion waiver controversy highlights insurance gap and player safety concernsCRYPTO-ENCharles Schwab to Add Solana, Avalanche, and Chainlink to Crypto Trading PlatformTRLondra'daki Atık Tesisi Yangını Metro ve Tren Seferlerini DurdurduCRYPTO-ENBitcoin drops after Fed Chair Warsh's hawkish Jackson Hole remarksTRZeytinburnu'nda T1 Tramvayında İki Araç Kafa Kafa ÇarptıAUParramatta Open debuts with access to historic sites including Australia's oldest public buildingUKMan dies, six injured after sign collapses at Christian festival in West SussexUSFamily of Missing Americans Holds Hope Amid Nepal-China Border Flash FloodsRUПремьер-министр Украины обвинил Россию в ударе по военному складу в Киевской областиINTLRussia losing 6,000 more troops monthly than it can recruit, Western officials sayAUAFL concussion waiver controversy highlights insurance gap and player safety concernsCRYPTO-ENCharles Schwab to Add Solana, Avalanche, and Chainlink to Crypto Trading Platform
Backनेपाल में बाढ़ से कई भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर चर्चा
नेपाल में बाढ़ से कई भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर चर्चा
BREAKING
BBC हिंदी46 minutes agoWorld4 min readIndia

नेपाल में बाढ़ से कई भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर चर्चा

Quick Look

नेपाल के रसुवा ज़िले में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई, जिसमें कई भारतीय लापता हो गए. विदेश मंत्रालय ने कहा कि 320 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पाया है, जबकि 63 को त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट से और 21 को कैलाश मानसरोवर यात्रा से सुरक्षित बचा लिया गया है. लेख में कैलाश मानसरोवर यात्रा के मार्ग, लागत, नियम और आध्यात्मिक महत्व का भी विवरण दिया गया है.

AI-generated summary

Why It Matters

नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ और भूस्खलन का इतिहास रहा है. कैलाश मानसरोवर हिंदुओं, बौद्धों, जैन और बोन अनुयायियों के लिए एक पवित्र स्थल है, जिसकी यात्रा भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाती है.

Font size

नेपाल में कई प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक स्थल हैं. कैलाश मानसरोवर के तीर्थयात्री भी नेपाल से होकर गुज़रते हैं.

नेपाल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर देश है, जहाँ नदियाँ, झीलें, घाटियाँ और विशाल पर्वत शिखर हैं.

हालाँकि, ये देश कभी-कभार होने वाली बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित रहता है.

26 अगस्त की सुबह नेपाल के रसुवा ज़िले में भोटेकोशी नदी के किनारे अचानक बाढ़ आई, जिससे भारी तबाही हुई.

इस आपदा में कई भारतीय लापता हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नेपाल में मौजूद 320 भारतीय नागरिकों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है.

मंत्रालय ने बताया कि त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले 63 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल की बाढ़ में फंसे 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

ऐसे में सवाल है कि भारत के लोग नेपाल की यात्रा क्यों करते हैं? आध्यात्मिक विचार वाले लोग, ख़ासकर हिंदू नेपाल क्यों जाना चाहते हैं? वे वहाँ कैसे पहुँचते हैं? इसके लिए क्या कुछ करना पड़ता है?

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

कैलाश मानसरोवर कहाँ स्थित है?

कैलाश मानसरोवर तिब्बत में स्थित है और यह हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है.

मानसरोवर पहुंचने के तीन रास्ते हैं, जिनमें से दो भारत से होकर और एक नेपाल से होकर जाता है.

भारत में कैलाश मानसरोवर यात्रा दो अलग-अलग मार्गों से की जा सकती है, जिनमें लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) और नाथू ला दर्रा (सिक्किम) शामिल हैं. इसी तरह, पश्चिमी नेपाल में हुमला के रास्ते भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा की जाती है.

नेपाल में यात्रा कैसे करें?

नेपाल में हुमला के रास्ते मानसरोवर जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्तूबर के बीच माना जाता है. हालांकि, लोग अक्तूबर के अंत तक मानसरोवर घूमने आते हैं.

मानसरोवर जाने वाले अधिकांश तीर्थयात्री भारतीय होते हैं. वे सबसे पहले काठमांडू से नेपालगंज जाते हैं. वहां वे एक रात रुकते हैं. नेपालगंज से सिमिकोट तक 45 मिनट की ड्राइव में पहुंचा जा सकता है.

सिमिकोट से हिल्सा तक के लिए एक छोटे विमान से यात्रा की जा सकती है और वहां से तिब्बत के तकलाकोट तक मोटर व्हीकल से सफ़र कर सकते हैं, जहां से मानसरोवर की यात्रा शुरू होती है.

भारत के रास्ते कैसे कैलाश मानसरोवर जाएं?

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

भारतीय विदेश मंत्रालय हर साल जून से सितंबर तक कैलाश मानसरोवर यात्रा का आयोजन दो अलग-अलग मार्गों से करता है, लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) और नाथू ला दर्रा (सिक्किम).

एक ट्रैवल वेबसाइट के अनुसार, लिपुलेख दर्रे (उत्तराखंड) से यात्रा की अनुमानित लागत एक लाख 70 हज़ार रुपये है. इस मार्ग में लगभग 200 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा शामिल है. तीर्थयात्रियों को इस मार्ग पर पांच समूहों में भेजा जाता है और पूरी यात्रा में 22 दिन लग सकते हैं.

नाथू ला दर्रे से होकर यात्रा करने की अनुमानित लागत बढ़कर 2 लाख 83 हज़ार रुपये हो जाती है. इस मार्ग में लगभग 36 किलोमीटर की पहाड़ी सड़क पर यात्रा करनी होती है. तीर्थयात्री इस मार्ग से 10 समूहों में यात्रा कर सकते हैं. यात्रा पूरी करने में 21 दिन लग सकते हैं.

समुद्र तल से 6,638 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील का बौद्ध धर्म और जैन धर्म में विशेष महत्व है.

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से 2025 में दी गई जानकारी के अनुसार, यात्रा शुरू होने से पहले यात्रियों की चिकित्सा जांच की जाती है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, सभी यात्रियों के लिए एक साथ यात्रा करना और एक साथ लौटना अनिवार्य है. सभी यात्रियों को अपनी यात्रा दिल्ली से शुरू करनी होती है.

यात्रा शुरू करने से पहले, एक वैध पासपोर्ट, पासपोर्ट आकार की छह रंगीन तस्वीरें और 100 रुपये मूल्य का नोटरी किया हुआ इंडेम्निटी बॉन्ड मंत्रालय के अधिकारियों के पास जमा कराना होता है.

इनके साथ-साथ, इमरजेंसी में हेलीकॉप्टर से निकासी के लिए एक शपथ पत्र और चीन में मृत्यु होने पर शव के अंतिम संस्कार के लिए सहमति पत्र भी देना ज़रूरी है. अगर इन दस्तावेज़ों में कोई कमी पाई जाती है, तो यात्रा की अनुमति नहीं मिलती है.

कौन आवेदन कर सकता है?

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए कुछ नियम बनाए हैं. पहली शर्त यह है कि तीर्थयात्री का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है.

तीर्थयात्री के पास कम से कम छह महीने की वैधता वाला भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए. वर्तमान वर्ष की 1 जनवरी के मुताबिक़ यात्री की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए.

तीर्थयात्रा के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ तीर्थयात्री का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) है. यानी, केवल उन्हीं लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी जाती है जिनका बीएमआई 25 या उससे कम होता है.

इस यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति का फ़िज़िकली और मेडिकली स्वस्थ होना अनिवार्य है. विदेशी नागरिक इस यात्रा के लिए आवेदन नहीं कर सकते. इसी तरह प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) कार्डधारक भी इस यात्रा के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं.

'नेपाल को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है'

तिरुवन्नामलाई के बोलूर निवासी गोकुलकृष्णन महाराज का कहना है कि नेपाल के आध्यात्मिक पर्यटन स्थल होने का कारण यह है कि इसे शिव का निवास स्थान माना जाता है, जिन्हें हिंदुओं का प्रथम देवता माना जाता है.

बीबीसी तमिल से बात करते हुए उन्होंने कहा, "नेपाल एक स्वर्ग जैसी भूमि है जिसमें प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिकता दोनों हैं. हिंदुओं का सपना होता है कि वे जीवन में कम से कम एक बार इस भूमि पर कदम रखें और कैलाश पर्वत के दर्शन करें. इसी के तहत मुझे दो साल पहले वहां जाने का मौक़ा मिला."

गोकुलकृष्णन ने बताया कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित पशुपति नाथ मंदिर को काशी के समानांतर माना जाता है.

उन्होंने कहा, "जिस तरह काशी में यह मान्यता है कि दाह संस्कार करने पर आत्मा स्वर्ग जाती है, उसी तरह नेपाल में पशुपति नाथ मंदिर को लेकर यह मान्यता है. काशी में बहने वाली गंगा नदी की तरह ही बागमती नदी भी इस मंदिर के पास से बहती है."

वहां की पूजा पद्धति के बारे में बताते हुए वह कहते हैं, "यहां एक विशेष समुदाय की दो से पांच साल की उम्र की एक बच्ची को चुनकर उसे 'लिविंग गॉडेस' के रूप में पूजा जाता है, जो सिर्फ़ त्योहारों के दौरान प्रकट होती है और दुनियाभर से कई लोग उसे देखते हैं. दिव्य शक्तियों से संपन्न मानी जाने वाली यह देवी, जब तक बड़ी नहीं हो जाती, तब तक देवी के रूप में वहीं रहती है."

गोकुलकृष्णन के अनुसार, "जब लड़की यौवन अवस्था में पहुँच जाती है, तो दूसरी लड़की को देवी के रूप में चुना जाता है. यह अनुष्ठान आज भी नेपाल में प्रचलित है. इसे महिलाओं को देवी के रूप में पूजने का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा देवी भगवती का मंदिर मनकामना भी एक प्रसिद्ध पूजा स्थल है."

गोकुलकृष्णन ने यह भी बताया कि काठमांडू के पास नागरकोट, चंद्रगिरी हिल और सिसपानी जैसी कई जगहें हैं, लेकिन सबसे खूबसूरत सनराइज़ देखने के लिए नागरकोट सबसे अच्छी जगह है.

इसी तरह बुद्ध की पवित्र जन्मस्थली लुम्बिनी, विष्णु को समर्पित वैष्णव तीर्थस्थल मुक्तिनाथ मंदिर और जनकपुर सीता मंदिर, जहां देवी सीता का जन्म हुआ माना जाता है, नेपाल में हिंदुओं के लिए लोकप्रिय स्थल हैं.

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के बारे में गोकुलकृष्णन कहते हैं, "कैलाश एक ऐसा स्थान है जहाँ हर कोई, विशेषकर साधु और हिंदू, जाना चाहते हैं. ऐसा माना जाता है कि वहाँ जाकर पूजा-अर्चना करने से आध्यात्मिक परिवर्तन होता है. इतना ही नहीं, कैलाश की परिक्रमा और पूजा विश्व के सबसे लोकप्रिय तीर्थयात्राओं में से एक है. इस पर्वत को आंतरिक शांति और सामंजस्य के शक्तिशाली प्रतीक के रूप में पूजा जाता है."

हिंदू मान्यता के अनुसार, भगवान शिव अपने परिवार के साथ यहाँ निवास करते हैं. जैन धर्म में इस पर्वत को अष्टपद कहा जाता है. यहीं पर 24 तीर्थंकरों में से प्रथम ऋषभ को ज्ञान प्राप्त हुआ था.

तिब्बती बौद्ध धर्म और शमनवादी बोन धर्म के अनुयायी इस पर्वत को 'ताइसे' कहते हैं, जो देवी सिपामेन का निवास स्थान है. तिब्बती बौद्ध इस शिखर को डेमचोक और उनकी पत्नी तोर्जे बागमो का निवास स्थान मानते हैं.

गोकुलकृष्णन बताते हैं, "एशिया की चार महान नदियाँ और उनके उद्गम स्थल से जुड़े हिमनद मिलकर पर्वत की चोटी पर स्थित हिंदू प्रतीक स्वस्तिक का निर्माण करते हैं. उत्तर से बहने वाली सिंधु नदी, दक्षिण से बहने वाली कर्णबी (गंगा की एक सहायक नदी), पश्चिम से बहने वाली सतलुज नदी और पूर्व से बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी एशियाई महाद्वीप की जीवनरेखा हैं. वहीं, कैलाश पर्वत के पास स्थित मानसरोवर झील को पवित्र माना जाता है."

'मानसरोवर झील की रचना ब्रह्मा के मन में हुई थी'

गोकुलकृष्णन कहते हैं, "हिंदू मान्यता के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि मानसरोवर झील की उत्पत्ति ब्रह्मा के मन में हुई थी. इसीलिए इसे मानसरोवर कहा जाता है. 'मानसरोवर' नाम दो संस्कृत शब्दों से मिलकर बना हुआ है. 'मानस' का अर्थ है 'मन' या 'ज्ञान' और 'सरोवर' का अर्थ है 'झील'."

उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि कैलाश-मानसरोवर में देवता निवास करते हैं और ध्यान करते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि न सिर्फ़ हिंदू बल्कि कई धर्मों के आध्यात्मिक रूप से झुकाव वाले लोग भी वहां दर्शन करने आते हैं.

तिरुवन्नामलाई के गोकुलकृष्णन महाराज ने नेपाल घूमने के लिए अक्तूबर और नवंबर के महीनों को सबसे अच्छा समय बताया.

नेपाल कैसे जाएं?

कुंभकोणम में सुपर यात्रा एजेंसी 50 से ज़्यादा सालों से चल रही है. इसके मालिक सैयद सादिक ने बीबीसी तमिल को बताया कि हिंदू, ख़ासकर तमिलनाडु से हर साल नेपाल की आध्यात्मिक भूमि की यात्रा करने के लिए उत्सुक रहते हैं.

सैयद सादिक बताते हैं, "हम अपनी एजेंसी के ज़रिए हर साल एक समूह आध्यात्मिक पर्यटन के लिए नेपाल भेजते हैं. कभी-कभी मैं भी उनके साथ जाता हूँ."

वह बताते हैं, "हमारी एजेंसी के ज़रिए यात्रा कर चुके लोगों की प्राथमिकताओं को हम तय करते हैं. हम उनके स्वास्थ्य की भी जांच करते हैं और उन्हें तभी ले जाते हैं जब वे शारीरिक रूप से स्वस्थ हों."

चार दिनों की यात्रा

वह बताते हैं, "हम काठमांडू से चार दिन बस से यात्रा करने के बाद कैलाश क्षेत्र पहुंचते हैं. वहाँ जाते समय हम बहुत धैर्य से बस यात्रा करते हैं. हम सुनिश्चित करते हैं कि बस यात्रा लोगों के लिए सही हो. रास्ते में किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में उनके लिए डॉक्टरों से इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है. अगर कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या होती है, तो हम उन्हें वैकल्पिक वाहन से शेल्टर तक पहुंचा देते हैं."

सैयद सादिक कहते हैं, "चार दिन की यात्रा के बाद कैलाश पहुँचने पर वहाँ दर्शन करने के बाद कुछ लोग पर्वत की परिक्रमा करते हैं. इसमें दो दिन लगते हैं और कार्यक्रम समय-समय पर बदलता रहता है. साथ ही, क्योंकि यह एक ठंडा क्षेत्र है. हम उन्हें सही कपड़े पहनाकर अपने साथ ले जाते हैं और अगर ज़रूरी हुआ तो हम उनके लिए कपड़े खरीदते हैं."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • भारतीय विदेश मंत्रालय लापता नागरिकों के बारे में अगले 24-48 घंटों में अपडेट प्रदान करेगा.

    Likely · Within hours

  • कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए अगले सीजन के आवेदनों पर प्रभाव पड़ सकता है.

    Possible · Within months

Open Questions

  • लापता भारतीयों की exact संख्या क्या है?
  • बचाव अभियान की वर्तमान स्थिति क्या है?
  • भोटेकोशी नदी में बाढ़ का कारण क्या था?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

रात्को म्लादिच का निधन: बोस्निया का 'क़साई' 84 वर्ष की आयु में मरा
World·2 hours ago

रात्को म्लादिच का निधन: बोस्निया का 'क़साई' 84 वर्ष की आयु में मरा

बोस्नियाई सर्ब सेना के पूर्व कमांडर रात्को म्लादिच का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 'बोस्निया का क़साई' कहा जाता था और वे स्रेब्रेनित्सा जनसंहार सहित युद्ध अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए थे। हेग में उनके मुकदमे की सुनवाई के दौरान उन्होंने पीड़ितों के परिवारों को अंगूठा दिखाया था।

BBC हिंदी
3 min read
Deepak and Madhu Ahuja Missing After Flash Floods Strike Nepal-Tibet Border During Kailash Pilgrimage
BREAKING·2 hours ago

Deepak and Madhu Ahuja Missing After Flash Floods Strike Nepal-Tibet Border During Kailash Pilgrimage

Deepak Ahuja, 60, and his wife Madhu Ahuja, 57, an Indian-origin US couple from Texas, are among approximately 90 US citizens unaccounted for after flash floods and mudslides struck the Nepal-Tibet border during a Mount Kailash pilgrimage. Their daughters reported losing contact before the disaster and have sought help from US authorities and embassies in India, Nepal, and China. The US State Department confirmed three Americans were rescued and noted no known US deaths. Initial reports suggested an earthquake-triggered ice avalanche, but the USGS later determined seismic energy originated from the landslide itself, with rainfall or melting ice possibly destabilizing the ground. Over 500 tourists from 28 countries were reported missing by Nepal police, while Chinese state media cited hundreds missing in Tibet.

TOI World
2 min read
Rescue operations continue in Nepal as newly formed lake overflows after glacial collapse
BREAKING·2 hours ago

Rescue operations continue in Nepal as newly formed lake overflows after glacial collapse

Rescue operations continued in flood-hit Nepal as authorities monitored a newly formed lake near the Nepal-China border that began overflowing after a glacial detachment blocked a river, raising fears of another flash flood. The lake, formed by debris from a massive glacier collapse, is located at 2,950 metres elevation and contains water equivalent to 1,200 Olympic-sized pools. Over 500 people have died and more than 1,500 remain missing from the initial floods, with India reporting 320 nationals missing and sending emergency supplies.

Times of India
3 min read
NRI couple Dhaval Shah and Megha Shah missing in Nepal flood
Urgent·5 hours ago

NRI couple Dhaval Shah and Megha Shah missing in Nepal flood

Dhaval Shah, 52, and Megha Shah, 50, a British Columbia-based NRI couple, are among 30 Canadians and permanent residents listed as missing by Global Affairs Canada after a devastating flood in Nepal's Timure region. The couple was last seen at Hotel Kailash while on a pilgrimage organized by Himalayan Glacier Adventures. Their families have circulated missing posters in British Columbia seeking information.

TOI World
2 min read
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 579 हुई, चीन ने झील के ढहने का खतरा जताया
BREAKING·6 hours ago

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 579 हुई, चीन ने झील के ढहने का खतरा जताया

नेपाल में बुधवार को आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 579 पहुंच गई है, जबकि 1900 से अधिक लोग लापता हैं. चीन के दूतावास ने कहा कि भूस्खलन से बनी झील के ढहने का खतरा है और बचाव कार्य एक महत्वपूर्ण चरण में है.

BBC हिंदी
3 min read
More on this topicनेपाल