
वालिकाले में 71 सैनिकों पर मुक़दमा, चार बरी और एक को 10 साल की सज़ा
कांगो गणराज्य में कम से कम 66 सैनिकों को कायरता, बग़ावत और आदेश न मानने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गई है। वालिकाले में 71 सैनिकों पर मुक़दमा चला, चार बरी हुए और एक को 10 साल की सज़ा मिली।
AI-generated summary
कांगो गणराज्य ने मार्च 2024 में मौत की सज़ा पर 20 साल पुरानी रोक हटा दी थी। सरकार ने कहा था कि सेना के भीतर 'ग़द्दारों' को ख़त्म करने के लिए यह ज़रूरी है। पूर्वी कांगो में दशकों से संघर्ष चल रहा है।
स्थानीय मीडिया में प्रकाशित ख़बरों के मुताबिक़, कांगो गणराज्य में कम से कम 66 सैनिकों को कायरता, बग़ावत और आदेश मानने से इनकार करने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गई है।
ये सज़ाएं डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के उत्तरी कीवू प्रांत के वालिकाले में 71 सैनिकों के ख़िलाफ़ सुनाई गईं।
इन 71 सैनिकों में से चार को बरी कर दिया गया, जबकि एक सैनिक को 10 साल जेल की सज़ा सुनाई गई।
सेना का कहना है कि इस मुक़दमे का मक़सद कांगो गणराज्य के पूर्वी इलाक़ों में हथियारबंद गुटों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियानों के दौरान सैनिकों के बीच अनुशासन बेहतर करना था।
इस इलाक़े में दशकों से संघर्ष चल रहा है. यहां सरकारी बलों और फ्रंट फ़ॉर द रिफ़ाउंडेशन ऑफ़ द नेशन (एफ़आरएन) नाम के विद्रोही गठबंधन के बीच लड़ाई जारी है. इस गठबंधन में एम23 गुट भी शामिल है.
ख़बरों के मुताबिक़, सैनिकों को 20 अक्तूबर को वालिकाले में गिरफ़्तार किया गया था. उन पर आरोप था कि एफ़आरएन के लड़ाकों के साथ मुठभेड़ के दौरान वे अपनी चौकियां छोड़कर भाग गए थे.
एम23 समेत दूसरे हथियारबंद गुटों के ख़िलाफ़ कांगो की सेना का अभियान लंबे समय से उसके भीतर अनुशासन की कमी और कुप्रबंधन की समस्या से जूझ रहा है.
अब तक 381 सैनिकों को मौत की सज़ा
कांगो की सरकार बार-बार पड़ोसी देश रवांडा पर एम23 का समर्थन करने का आरोप लगाती रही है. हालांकि, किगाली और विद्रोही गुट दोनों इन आरोपों से इनकार करते हैं, जबकि इस समर्थन के स्पष्ट सबूत सामने आ चुके हैं.
कांगो की सेना को पेशेवर मानकों और अनुशासन की कमी को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.
वहीं, सैनिकों ने भी कम वेतन और ज़रूरत के मुताबिक़ उपकरण नहीं मिलने की शिकायत की है.
पिछले महीने भी 27 अन्य सैनिकों को इसी तरह के आरोपों में मौत की सज़ा सुनाई गई थी. उन पर विद्रोहियों के साथ मुठभेड़ के दौरान अग्रिम मोर्चे से भागने का आरोप था.
मार्च 2024 में कांगो गणराज्य ने मौत की सज़ा पर लगी 20 साल पुरानी रोक हटा दी थी. सरकार ने कहा था कि सेना के भीतर 'ग़द्दारों' को ख़त्म करने की ज़रूरत को देखते हुए यह फ़ैसला लिया गया है.
सरकार ने कहा था कि मौत की सज़ा हथियारबंद गुटों में शामिल लोगों, बग़ावत में शामिल तत्वों और देशद्रोह तथा युद्ध अपराधों के दोषियों पर भी लागू होगी.
मौत की सज़ा फिर से लागू करने के इस फ़ैसले की मानवाधिकार संगठनों ने कड़ी आलोचना की थी. हालांकि, रोक हटाए जाने के बाद से अब तक आधिकारिक तौर पर किसी को भी मौत की सज़ा नहीं दी गई है.
फ़्रांस के प्रसारक आरएफ़आई की ओर से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक़, 2025 की शुरुआत से अब तक कम से कम 507 सैनिकों को अलग-अलग अपराधों में दोषी ठहराया गया है. इनमें से 381 सैनिकों को मौत की सज़ा सुनाई गई है.
मौत की सज़ा पाने वालों में कांगो गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला भी शामिल हैं.
उन्हें अक्तूबर 2025 में युद्ध अपराधों और देशद्रोह समेत कई आरोपों में उनकी ग़ैरमौजूदगी में मौत की सज़ा सुनाई गई थी. उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था, लेकिन वह अपना बचाव करने के लिए अदालत में पेश नहीं हुए थे.
बाद में उन्हें एफ़आरएन का नेता घोषित किया गया.
AI outlook — possibilities, not facts
कांगो की सेना पूर्वी इलाक़ों में अनुशासन सुधारने के लिए और सैन्य मुक़दमे चलाएगी।
Likely · Within weeks
रवांडा और कांगो के बीच राजनयिक तनाव बढ़ सकता है।
Possible · Within months
Juliane Koepcke reflects on surviving the Christmas Eve 1971 crash of LANSA Flight 508 at age 17. The sole survivor among 92 aboard, she spent 10 days walking through the Peruvian rainforest before rescue.
Former Pakistan prime minister Imran Khan was hospitalized and returned to prison after more than three years behind bars, Reuters reported citing sources. His close aide Shah Mahmood Qureshi was also hospitalized after collapsing in his barrack at Lahore's Kot Lakhpat Jail.
Former US President Joe Biden, 83, was heckled by pro-Palestinian protesters who threw objects at his motorcade as he left Trinity College in Dublin, Ireland. At least two people were arrested by Irish police. Biden was attending his son Hunter Biden's award ceremony at the college.

Prime Minister Binyamin Netanyahu's coalition has not got a majority in Israel. Former General Gadi Aizencott has got the responsibility of forming the government, but he also does not have enough support. If both fail, re-elections may be held.
US Treasury Secretary Scott Bessent said the US and China will establish a superintelligence dialogue and direct AI incident alert channel ahead of Trump's meeting with Xi Jinping in Shenzhen next week, while also outlining trade initiatives on reciprocal tariffs and market access; separately, Nvidia CEO Jensen Huang faces a shareholder lawsuit over his relationship with Alice Huang and alleged links to Chinese intelligence.
France accused an Iranian Revolutionary Guard Corps cyber unit of disrupting refrigeration systems at around 700 supermarkets and food facilities across France on October 11-12, causing food spoilage worth tens of millions of euros and at least 15 fires. Iranian Foreign Minister Seyed Abbas Araghchi mocked France as "unable to manage fridges" and denied the allegations, while Paris summoned Iran's ambassador and warned of potential EU sanctions.