
नेटवर्क अपडेट के बाद निजी कम्युनिकेशन नेटवर्क क्रैश होने से देशभर में विमानों का परिचालन ठप
अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में आई समस्या के कारण देशभर में उड़ानों को रोक दिया गया है। सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, नेटवर्क अपडेट के बाद एल3हैरिस द्वारा संचालित निजी कम्युनिकेशन नेटवर्क क्रैश हो गया। गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि यह कोई हमला नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं।
AI-generated summary
अमेरिका में पहले भी 2023 में NOTAM सिस्टम में ख़राबी के कारण उड़ानों पर रोक लगी थी, जो 1 घंटे 52 मिनट तक रही और इसमें क़रीब 9,500 उड़ानों में देरी हुई तथा लगभग 1,300 उड़ानें रद्द हुईं।
अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में आई समस्या के कारण देशभर में उड़ानों को रोक दिया गया है.
अमेरिका में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के पूर्व प्रमुख का कहना है कि 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद से अमेरिका में उड़ानों का इतना व्यापक निलंबन कभी नहीं हुआ.
बीबीसी के अमेरिकी मीडिया पार्टनर सीबीएस न्यूज से बात करते हुए रॉबर्ट एल. सुमवाल्ट ने कहा, ''यह हैरान करने वाली बात है कि आज के दौर में भी ऐसा हो सकता है.''
अमेरिका की गृह सुरक्षा मंत्री ने कहा है कि इस घटना के पीछे अमेरिका पर किसी हमले का संकेत नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं.
मार्कवेन मुलिन ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए बार-बार कहा कि यह 'एक और 9/11' जैसी घटना नहीं है.
इससे पहले अमेरिकी विमानन अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी उड़ानों को रोकने का आदेश दिया था. उन्होंने इसे 'असाधारण हालात' बताया.
क्या है कारण
सीबीएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि नेटवर्क अपडेट के कारण कम्युनिकेशन सिस्टम में यह समस्या आई है.
सीबीएस को कई सूत्रों ने बताया है कि देशभर में विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगाने की जो तकनीकी ख़राबी वजह बनी है, वह अमेरिका के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम को जोड़ने वाले प्राइवेट कम्युनिकेशन नेटवर्क के अपडेट के कारण हुई.
सीबीएस के मुताबिक़, एल3हैरिस इस नेटवर्क का संचालन करती है. अपडेट के बाद नेटवर्क रीबूट हुआ और इसके बाद क्रैश हो गया.
एल3हैरिस अपनी वेबसाइट पर खुद को दुनिया के सबसे आधुनिक एयरस्पेस, हथियार प्रणालियों और कमांड एंड कंट्रोल प्लेटफ़ॉर्म के लिए कम्युनिकेशन सिस्टम उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी बताती है.
एल3हैरिस ने बीबीसी के कमेंट के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है.
2023 में भी हुआ था देशव्यापी असर
बीबीसी वेरिफ़ाई के जैक होर्टन के मुताबिक़ अमेरिका में विमानों की उड़ानों पर लगी रोक की तुलना पिछली घटनाओं से की जा रही है.
अमेरिका में देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने बार-बार कहा कि यह घटना 9/11 जैसी नहीं है.
बीबीसी वेरिफ़ाई ने क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी में एविएशन एंड एनवायरनमेंट के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर गाइ ग्रैटन से बात की.
उन्होंने कहा, "यह 9/11 के बाद की सबसे गंभीर घटना लग रही है, लेकिन स्पष्ट रूप से उस स्तर की नहीं है."
ऐसी ही घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर डॉक्टर ग्रैटन ने साल 2023 में अमेरिका में हुई उस घटना का जिक्र किया, जब नोटिस टू एयर मिशन्स (NOTAM) सिस्टम में ख़राबी के कारण उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी.
उन्होंने कहा, "वह स्थिति 1 घंटे 52 मिनट तक रही थी. इस दौरान क़रीब 9,500 उड़ानों में देरी हुई और लगभग 1,300 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं."
इस सिस्टम में ख़राबी के कारण हवाई यातायात से जुड़े सुरक्षा नोटिस जारी नहीं किए जा सके थे. सिस्टम के दोबारा चालू होने तक उड़ानों पर रोक लगी रही.
AI outlook — possibilities, not facts
एल3हैरिस और अमेरिकी विमानन अधिकारी नेटवर्क बहाली पर जल्द बयान जारी करेंगे
Likely · Within hours
A telecommunications outage traced to overloaded network routers disrupted US air travel on Friday, forcing the FAA to order a nationwide ground stop. More than 4,000 flights were cancelled and over 10,000 delayed, stranding an estimated 1.5 million passengers. US officials said there was no indication of a cyberattack or national security threat.
Air India warned of disruptions to US flights after an FAA communication outage triggered a nationwide ground stop, halting departures across America and affecting thousands of passengers; the ground stop has since been lifted but disruptions may continue.
Air India warned of disruptions to flights to and from the US after an FAA communication outage triggered a nationwide ground stop, affecting departures across American airports and leaving thousands of passengers with disrupted travel plans.

In the US, all flights across the country were stopped due to a technical glitch in the air traffic control communication system. According to CBS report, the problem occurred after an update to the private communications network operated by L3Harris. Homeland Security Minister Markwayne Mullin said there was no indication of an attack behind the incident.
US President Donald Trump said the nationwide flight disruption was unlikely caused by a cyberattack or AI, as Homeland Security Secretary Markwayne Mullin stated there was no indication of a national security threat following an FAA telecommunications outage that grounded all flights.
US President Donald Trump, Chinese President Xi Jinping and Russian President Vladimir Putin are expected to hold an unprecedented trilateral meeting at the APEC summit in Shenzhen, China, to discuss nuclear stockpiles and the war with Iran, the White House confirmed.