
मुंबई के विले पार्ले में अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग ने पुष्टि की है कि अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।
AI-generated summary
मुंबई में हाल के दिनों में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों को धमकियां मिलने और गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में गोली चलाए जाने की ख़बर सामने आई है.
बीसीसी न्यूज़ मराठी के मुताबिक़, मुंबई के विले पार्ले पश्चिम में जुहू पुलिस थाने की सीमा के भीतर गोलीबारी की घटना की रिपोर्ट है. मुंबई के वेस्ट ज़ोन-2 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मोहित गर्ग ने टाइगर श्रॉफ़ से जुड़ी गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है.
डीसीपी मोहित गर्ग के मुताबिक़, "टाइगर श्रॉफ़ सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी है और वे घायल नहीं हुए हैं."
मोहित गर्ग ने यह भी बताया कि गोलीबारी की घटना की आगे की जांच जारी है.
इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने एक्स पर लिखा, "अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर गोली चलाए जाने की ख़बर बेहद चौंकाने वाली है. मुंबई में आख़िर चल क्या रहा है?"
उन्होंने लिखा, "बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान ख़ान के घर पर फ़ायरिंग, कई अभिनेताओं और निर्माताओं को धमकियां.. मुंबई में क़ानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. यहां क़ानून का राज नहीं, बल्कि अराजकता है. मुख्यमंत्री पूरी तरह नाकाम रहे हैं."
सचिन सावंत ने आगे कहा, "एक समय कहा जाता था कि महाराष्ट्र, बिहार बन गया है, लेकिन अब कहने का समय आ गया है कि बिहार बेहतर है. मुंबई को अपराधियों के ख़ौफ़ में धकेलने वाली सरकार की जनता को निंदा करनी चाहिए."
AI outlook — possibilities, not facts
पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच और संदिग्धों की पहचान।
Very likely · Within days
Unidentified individuals fired multiple rounds at actor Tiger Shroff's car near Pushpa Park in Mumbai's Juhu area on Sunday. Shroff was unharmed, while his driver reportedly sustained a potential injury. The Lawrence Bishnoi gang has claimed responsibility.
Unidentified individuals fired multiple rounds at actor Tiger Shroff's car in Mumbai's Juhu area on Sunday. The actor escaped unhurt, while his driver reportedly sustained a potential injury. The Lawrence Bishnoi gang has claimed responsibility for the attack.
Suspected militants burned 15 Kuki community houses in Chassad village, Manipur, forcing residents to flee to forests and an Army camp. One civilian was killed and several injured in the violence, leading to increased security deployments.
At least nine workers were killed after being struck by a speeding car while sitting on the roadside in Punjab's Sangrur district on Sunday. Local police confirmed the fatalities and stated that the injured were transported to a hospital.
Model Shraddha Dubey, wanted for the death of restaurant owner Shiva Sharma in Lucknow, has released a video denying murder allegations. She claims Sharma died by suicide and urges police to review CCTV footage from her apartment building to prove her innocence.
A stampede at the Chorbagan Durga Puja pandal in Kolkata during Maha Saptami resulted in 19 deaths and 25 injuries. Triggered by heavy rain and crowd surges, the incident has prompted a high-level safety review and government compensation for victims.