
ग्रेटर नोएडा के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पति, पत्नी और तीन बच्चों के शव घर में मिले, पुलिस मामले की जांच कर रही है
ग्रेटर नोएडा के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में महेश, उनकी पत्नी ललिता और तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है, जिसमें फूड पॉइजनिंग और अन्य पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
AI-generated summary
मृतक परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद का इतिहास रहा है। परिवार के अन्य सदस्यों की पहले ही असामान्य परिस्थितियों में मृत्यु हो चुकी है।
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाक़े में एक ही परिवार के पांच सदस्य शनिवार को अपने घर में संदिग्ध परिस्थियों में मृत पाए गए हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई ने नोएडा पुलिस के हवाले से बताया है कि मृतकों की पहचान महेश (37 साल), उनकी पत्नी ललिता (35 साल), बच्चे लड्डू (11), मिष्टी (बेटी, 7 साल) और साक्षात (3 साल) के रूप में हुई है.
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, एंबुलेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. फ़ील्ड यूनिट और फ़ॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए हैं.
पुलिस के मुताबिक़, पहली नज़र में यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है.
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने कहा, "बहुत दुखद घटना हुई है. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है. इनमें पति. पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं."
उन्होंने कहा, "रात में (शुक्रवार) दस बजे ये लोग आए. सुबह जब बच्चे को परीक्षा के लिए जगाने के लिए गए तो उन्हें मृत पाया गया. इन्होंने जो खाया है उसके आधार पर जांच कर रहे हैं और अन्य सबूत इकट्ठा किए गए हैं, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है."
पड़ोसियों के मुताबिक़ मारे गए सभी लोग शुक्रवार को मेला देखने गए थे और वहां लौटकर सभी ने नूडल्स खाए. सुबह जानकारी मिली की नूडल्स खाने वाले पति, पत्नि और तीन बच्चों की मौत हो गई है.
पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों और मृतक महेश की मां के मुताबिक़, "परिवार के सदस्यों ने पिछली रात नूडल्स खाए थे."
मौत की असल वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ललिता के चाचा कन्हैया सिंह ने बताया, "अभी कोई चश्मदीद नहीं है. घर में पांच सदस्य थे. पांचों की मौत हो चुकी है तो कुछ भी कहा नहीं जा सकता. इस परिवार के पास अच्छी संपत्ति थी."
उन्होंने बताया, "परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का इतिहास रहा है. ये लोग दो भाई थे और तीन बहनें थीं. पहले बड़े भाई की ट्रेन से कटकर मौत हुई. फिर पिताजी की मौत हुई और अब इनकी मौत हो गई. अब यह पूरा परिवार ख़त्म हो गया."
कन्हैया सिंह ख़ुद दिल्ली में रहते हैं और घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे, जहां सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है.
उन्होंने आगे बताया, "इस परिवार में अब केवल मां बची हैं और बताया जा रहा है कि वह भी उठ-बैठ नहीं पाती हैं. कुछ दिन पहले विवाद हुआ है. इनका ज़्यादातर संपत्ति मां के नाम थी. मां से बेटियों ने संपत्ति का कुछ मुद्दा बनाया है, लेकिन मैं पुख़्ता तौर पर कुछ नहीं बता सकता."
कन्हैया सिंह के मुताबिक़, "आज से दो-तीन साल पहले भी इसने कमरे में दो-तीन हीटर जला लिए थे, मैं भागते हुए आया था और फिर बचाया था. क्या हुआ है यह पता नहीं. पोस्टमार्टम से भी केवल यही पता चलेगा कि किस वजह से मौत हुई है, लेकिन क्यों हुई है, इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते."
इस घटना में बच्चों के मामा यानी ललिता के भाई सोनू ने बताया, "मेरा छोटा भाई इसी इलाक़े में काम करने के लिए आया था. उसने कहा कि चलो दीदी से मिल आते हैं. जब यहां आए तो देखा सब ख़त्म हो गया है."
मृतकों की कुछ पड़ोसी महिलाओं का दावा है कि पीड़ित परिवार के घर से अक्सर लड़ाई-झगड़े की आवाज़ें आती रहती थीं.
पड़ोस की एक महिला ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "रात को सब लोग मेला देखकर लौटे तो सास (ललिता की) ने कहा कि इतनी रात को खाना मत बनाना, सब मैगी खाकर सो जाओ."
उन्होंने दावा किया, "इस घर से सास के साथ अक्सर झगड़े की आवाज़ आती थी और ललिता की सास कहती थीं कि वे अपनी सारी संपत्ति बेटियों को दे देंगीं."
यह घटना गौतम बुद्ध नगर ज़िले के जेवर विधानसभा क्षेत्र के नगला पदम गांव में हुई है.
स्थानीय बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री कार्यालय को घटना की जानकारी दे दी गई है. सभी प्रशासनिक अधिकारी यहां मौजूद हैं और फ़ॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है. खाद्य विभाग मामले की जांच कर रहा है."
"ज़हरीले पदार्थ के सेवन की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी. संबंधित पदार्थ को जांच के लिए क़ब्जे में ले लिया गया है. अगर यह ज़हरीला पाया जाता है, तो इसे बनाने वाली कंपनी के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी."
हालांकि फ़ूड सेफ़्टी ऑफ़िसर ओपी सिंह ने जांच के बाद बताया, "हमने सारे रैपर की जांच की, कोई भी चीज़ एक्सपायरी डेट के बाद की नहीं मिली है. कोई भी अन्य संदिग्ध चीज़ हमें नहीं मिली है."
उन्होंने कहा, "अगर फ़ूड पॉइज़निंग का केस होता तो उल्टी या दस्त के लक्षण पाए जाते. जो डेड बॉडी मिली है वह सामान्य अवस्था में लेटे हुए मिली."
उन्होंने आशंका जताई कि 'यह सेथ पॉइज़निंग (ज़हर या खेती में इस्तेमाल होने वाले केमिकल वगैरह से होने वाली पॉइज़निंग) का केस हो सकता है.'
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
AI outlook — possibilities, not facts
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Very likely · Within days
Ashish Kumar was arrested for allegedly strangling his 27-year-old sister, Komal, in Lakhanor village, Saharanpur, after discovering a man in her room. The accused claimed he acted to prevent family disgrace.
A 36-year-old man was killed and four others injured during an attack by suspected militants on Chassad village in Manipur's Kamjong district. The incident follows a series of violent clashes between Kuki-Zo and Naga communities in the region.
Captain Smit Machchhar, who was attacked by his co-pilot on a flydubai flight to Tel Aviv, recounts his survival struggle. The incident caused a mid-air altitude drop, forcing an emergency landing in Tabuk, Saudi Arabia.
Police filed an FIR against 10 officials from Reliance Consumer Products, Reliance Retail, Blinkit, and Zomato Hyperpure after Maharashtra FDA seized expired food worth Rs 48 lakh during raids in Thane and Pune.
A minibus carrying around 17 passengers veered off the Delhi-Mumbai Expressway near pole number 384 and fell into a 15-foot-deep drain early Saturday, killing at least four people and critically injuring two. Rescue operations were hampered by silt and water in the drain, with authorities fearing the death toll may rise as identities are verified.
A teacher and an armed father, Kaylub Giamanco, stopped a 16-year-old former student who opened fire at Silver Rail Elementary School in Bend, Oregon, killing three children and a teacher. The gunman, Griffin J John II, fired at least 15 rounds inside the classroom before being subdued. Police are investigating the motive and how the teenager obtained the firearm.