नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट'
Quick Look
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया, जबकि उनके साथी अभिजीत दीपके के खिलाफ कार्रवाई जारी है और उन्हें एसईएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
AI-generated summary
Why It Matters
नेहा बोरा और अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर की शाम लहरा दो तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में लिया गया था।
प्रकाशित 10 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 2 मिनट
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन' यानी आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह हिरासत से रिहा कर दिया गया.
नेहा बोरा को शुक्रवार शाम में दिल्ली पुलिस ने लहरा दो तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में ले लिया था.
देर रात तक उनके समर्थक दिल्ली पुलिस से पूछते रहे कि नेहा कहाँ हैं.
आधी रात बाद पता चला कि नेहा आरके पुरम पुलिस स्टेशन में हैं. नेहा के एक्स हैंडल से बताया गया है कि उन्हें आरके पुरम पुलिस स्टेशन में पाँच घटे तक रखा गया.
हिरासत से बाहर आने का वीडियो नेहा समाचार एजेंसी एनएआई ने एक्स पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में दिख रहा कि उनके साथ चार-पाँच लोग हैं. नेहा से कुछ प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा- क्या बोलूँ यार? इतना कहकर पर आगे बढ़ गईं.
नेहा बोरा और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर की शाम हिरासत में लिया गया था.
एएनआई के मुताबिक़ दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया.
वहीं, अभिजीत दीपके के ख़िलाफ़ बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है. उन्हें एसईएम कोर्ट में पेश किया जाएगा.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने एक्स पर लिखा है कि अभिजीत दीपके को अरेस्ट कर लिया गया है और उन्हें एसईएम कोर्ट में पेश किया जाएगा.
रत्ना सिंह का कहना है कि अभिजीत को कहाँ रखा गया, इसकी जानकारी उन्हें अब भी नहीं है और वकीलों को भी नहीं मिलने दिया जा रहा है.
इससे पहले रत्ना सिंह ने एक्स पर लिखा था, ''आप घटनाक्रम को समझिए. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया. सभी पर नज़र रखी गई. हिरासत में रखा और फिर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया. दिल्ली पुलिस को अभिजीत और नेहा, दोनों की मौजूदा लोकेशन की जानकारी तुरंत सार्वजनिक करनी चाहिए.
किसी को भी घंटों तक हिरासत में नहीं रखा जाना चाहिए, बिना उसके परिवार, वकीलों या संबंधित लोगों को उसकी लोकेशन और क़ानूनी स्थिति की जानकारी दिए. नेहा और अभिजीत कहां हैं? दिल्ली पुलिस को इसका जवाब देना होगा.''
What to Watch
AI outlook — possibilities, not facts
अभिजीत दीपके को एसईएम कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनकी जमानत पर सुनवाई होगी।
Likely · Within days
नेहा बोरा और उनके समर्थक हिरासत की अवधि और प्रक्रिया के खिलाफ कानूनी चुनौती दायर कर सकते हैं।
Possible · Within weeks
Open Questions
- अभिजीत दीपके की वर्तमान स्थिति और स्थान क्या है?
- क्या नेहा बोरा के खिलाफ कोई आधिकारिक आरोप दर्ज किए गए?
- लहरा दो तिरंगा मार्च का उद्देश्य और मांगें क्या थीं?

