
एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में समस्या के कारण अमेरिका में उड़ानों पर रोक
अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में समस्या के कारण देशभर में उड़ानें रोक दी गई हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह साइबर हमला या एआई के कारण नहीं लगता। गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने इसे 9/11 जैसी घटना नहीं बताया।
AI-generated summary
अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में समस्या के कारण देशभर में उड़ानें रोक दी गई हैं। सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, नेटवर्क अपडेट के कारण कम्युनिकेशन सिस्टम में यह समस्या आई है। एल3हैरिस इस नेटवर्क का संचालन करती है। अपडेट के बाद नेटवर्क रीबूट हुआ और इसके बाद क्रैश हो गया।
अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में आई समस्या के कारण देशभर में उड़ानों को रोक दिया गया है.
अमेरिका में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के पूर्व प्रमुख का कहना है कि 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद से अमेरिका में उड़ानों का इतना व्यापक निलंबन कभी नहीं हुआ.
बीबीसी के अमेरिकी मीडिया पार्टनर सीबीएस न्यूज से बात करते हुए रॉबर्ट एल. सुमवाल्ट ने कहा, ''यह हैरान करने वाली बात है कि आज के दौर में भी ऐसा हो सकता है.''
अमेरिका की गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा है कि इस घटना के पीछे अमेरिका पर किसी हमले का संकेत नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं.
एयर कनाडा ने कहा है कि कनाडा और अमेरिका के बीच सभी उड़ानें शुक्रवार शाम तक रद्द कर दी गई हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा है कि ऐसा नहीं लगता कि यह समस्या किसी साइबर हमले या एआई के कारण हुई है.
मार्कवेन मुलिन ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए बार-बार कहा कि यह 'एक और 9/11' जैसी घटना नहीं है.
इससे पहले अमेरिकी विमानन अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी उड़ानों को रोकने का आदेश दिया था. उन्होंने इसे 'असाधारण हालात' बताया.
व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग में मार्कवेन मुलिन ने उन दावों को खारिज किया कि यह आउटेज माइक्रोसॉफ्ट के उस आउटेज से जुड़ा है, जिसका सामना कई लोगों को एक दिन पहले करना पड़ा था.
मुलिन ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व तेजी से काम कर रहा है कि सभी सुरक्षित रहें और फंसे हुए यात्रियों की मदद की जा सके.
उन्होंने आगे कहा कि आम जनता कभी ख़तरे में नहीं थी. उनके शब्दों में, "किसी की जान को कभी कोई खतरा नहीं था."
क्या है कारण
सीबीएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि नेटवर्क अपडेट के कारण कम्युनिकेशन सिस्टम में यह समस्या आई है.
सीबीएस को कई सूत्रों ने बताया है कि देशभर में विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगाने की जो तकनीकी ख़राबी वजह बनी है, वह अमेरिका के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम को जोड़ने वाले प्राइवेट कम्युनिकेशन नेटवर्क के अपडेट के कारण हुई.
सीबीएस के मुताबिक़, एल3हैरिस इस नेटवर्क का संचालन करती है. अपडेट के बाद नेटवर्क रीबूट हुआ और इसके बाद क्रैश हो गया.
एल3हैरिस अपनी वेबसाइट पर खुद को दुनिया के सबसे आधुनिक एयरस्पेस, हथियार प्रणालियों और कमांड एंड कंट्रोल प्लेटफ़ॉर्म के लिए कम्युनिकेशन सिस्टम उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी बताती है.
एल3हैरिस ने बीबीसी के कमेंट के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है.
इस बीच ऑस्ट्रेलिया से बीबीसी संवाददाता सिमोन एट्किंसन ने बताया है कि सिडनी में मौजूद देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कहा है कि अमेरिका से जुड़ी सभी उड़ानों को फ़िलहाल रोक दिया गया है.
2023 में भी हुआ था देशव्यापी असर
बीबीसी वेरिफ़ाई के जैक होर्टन के मुताबिक़ अमेरिका में विमानों की उड़ानों पर लगी रोक की तुलना पिछली घटनाओं से की जा रही है.
अमेरिका में देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने बार-बार कहा कि यह घटना 9/11 जैसी नहीं है.
बीबीसी वेरिफ़ाई ने क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी में एविएशन एंड एनवायरनमेंट के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर गाइ ग्रैटन से बात की.
उन्होंने कहा, "यह 9/11 के बाद की सबसे गंभीर घटना लग रही है, लेकिन स्पष्ट रूप से उस स्तर की नहीं है."
ऐसी ही घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर डॉक्टर ग्रैटन ने साल 2023 में अमेरिका में हुई उस घटना का जिक्र किया, जब नोटिस टू एयर मिशन्स (NOTAM) सिस्टम में ख़राबी के कारण उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी.
उन्होंने कहा, "वह स्थिति 1 घंटे 52 मिनट तक रही थी. इस दौरान क़रीब 9,500 उड़ानों में देरी हुई और लगभग 1,300 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं."
इस सिस्टम में ख़राबी के कारण हवाई यातायात से जुड़े सुरक्षा नोटिस जारी नहीं किए जा सके थे. सिस्टम के दोबारा चालू होने तक उड़ानों पर रोक लगी रही.
AI outlook — possibilities, not facts
उड़ान संचालन जल्द ही फिर से शुरू होगा
Likely · Within hours
A major communications outage grounded all US flights on November 13, 2026, stranding hundreds of thousands of travelers ahead of Thanksgiving. Government officials said the grounding was not due to a nefarious attack, but passengers faced long delays and formed lines at rental car counters seeking alternatives.

In the US, flights were stopped for about four hours due to a technical glitch in the air traffic control communication system, which has now been removed. President Donald Trump said that this was not caused by a cyber attack or AI. Homeland Security Minister Markwayne Mullin said that this is not an incident like 9/11 and everyone is safe.
The US Federal Aviation Administration issued a nationwide ground stop for more than four hours on Friday due to a telecommunications outage affecting multiple air traffic control centres, delaying or cancelling over 10,000 flights. Homeland Security Secretary Markwayne Mullin ruled out a cyberattack, calling it mechanically driven. It was the second nationwide disruption since September 11, 2001.

In America, flights have been stopped across the country due to a problem in the communication system of air traffic control. The private communications network operated by L3Harris crashed after a network update, CBS reported. Homeland Security Minister Markwayne Mullin said this was not an attack and everyone was safe.
A telecommunications outage traced to overloaded network routers disrupted US air travel on Friday, forcing the FAA to order a nationwide ground stop. More than 4,000 flights were cancelled and over 10,000 delayed, stranding an estimated 1.5 million passengers. US officials said there was no indication of a cyberattack or national security threat.
Air India warned of disruptions to US flights after an FAA communication outage triggered a nationwide ground stop, halting departures across America and affecting thousands of passengers; the ground stop has since been lifted but disruptions may continue.