
विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के विरोध में संसद से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला, लेकिन नीति आयोग कार्यालय के सामने रोक दिए जाने के बाद सड़क पर धरना देकर विरोध जताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और आरएसएस वर्दी में उनके कटआउट लेकर चल रहे थे।
AI-generated summary
विपक्षी दलों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकाला था। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे nationwide विरोध के बीच हुआ।
प्रकाशित 4 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 3 मिनट
विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर के विरोध में संसद से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक मार्च शुरू किया.
यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच निकाला गया.
लेकिन इन सांसदों को नीति आयोग कार्यालय के सामने रोक दिया गया है.
यह जगह नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के बीच स्थित उस मार्ग पर है, जो निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर जाता है.
आगे जाने से रोके जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया.
विपक्षी सांसदों के हाथों में आरएसएस की वर्दी में ज्ञानेश कुमार को दर्शाने वाले कटआउट थे.
उन्होंने "बीजेपी ही मुख्य चुनाव आयुक्त है", "वोट चोर, गद्दी छोड़" और "लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है" जैसे नारे लगाए.
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ज्ञानेश, ज्ञानेश इट्स डन ब्रो. अब इस्तीफ़ा देने का समय है."
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
विपक्ष की एकजुटता
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पर रोक दिया. इसके बाद सांसदों ने वहीं धरना दिया.
यह विरोध प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के एक दिन बाद हुआ, जिसमें अदालत ने कहा था कि उसने फ़ॉर्म 6 के किसी भी संशोधन को मंज़ूरी नहीं दी है.
विपक्ष मतदाता सूचियों के एसआईआर में अनियमितताओं का आरोप लगा रहा है.
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों के दौरान बेईमानी से काम किया.
अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने "पूरी तरह बेख़ौफ़ तरीक़े से खेल खेला.
उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद का ज़िक्र करते हुए कहा, "चंडीगढ़ का खेल कौन भूल सकता है?"
मार्च को देखते हुए संसद और निर्वाचन आयोग मुख्यालय के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की गई थी.
सांसदों के पहुँचने से काफ़ी पहले ही इलाक़े में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी.
आकाशवाणी और निर्वाचन आयोग मुख्यालय के आसपास रैपिड एक्शन फ़ोर्स (आरएएफ़) के जवानों की भारी मौजूदगी देखी गई.
इंडिया ब्लॉक के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलना चाहते हैं.
विरोध प्रदर्शन का आह्वान 30 सितंबर को 19 विपक्षी दलों की बैठक के बाद किया गया था.
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 10 अक्तूबर को जंतर मंतर से विरोध प्रदर्शन का एलान किया है.
सोमवार को सीजेपी ने इंडिया ब्लॉक के प्रस्तावित प्रदर्शन का स्वागत किया था.
पार्टी ने कहा कि 10 अक्तूबर का उसका कार्यक्रम किसी एक संगठन के बजाय युवाओं के व्यापक आह्वान के रूप में देखा जाना चाहिए.
AI outlook — possibilities, not facts
निर्वाचन आयोग विपक्ष के आरोपों पर जांच शुरू कर सकता है
Possible · Within weeks
अगले कुछ दिनों में और विपक्षी दल इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं
Likely · Within days

MPs from the 'India' block, including Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi, marched from Parliament to the Election Commission to protest against vote theft and SIR of voter lists. After being stopped by the police, the leaders staged a protest on the road and demanded the resignation of the Chief Election Commissioner.

Opposition India Bloc MPs marched from Parliament to the Election Commission headquarters in protest against alleged vote theft and special intensive revision of the voter list. When stopped near Niti Aayog, the MPs staged a protest on the road and demanded the resignation of the Chief Election Commissioner.

The Election Commission, for the first time, sought information about the names of voters' families in the old voter list by adding an additional declaration in Form 6, which was opposed by the Election Commissioners and the Supreme Court clearly said that it has not approved the revised Form 6, while the matter is still under consideration.

The additional declaration added by the Election Commission to Form 6, which asks for information about whether the applicant's parents or grandparents were in the previous voter list, has been a matter of controversy. The Election Commission says this was a separate requirement to the SIR, while critics and two other election commissioners believe it was a change in the statutory form and required an amendment to the rules. The Supreme Court clearly stated that it has not approved the revised Form 6 and sought records as to who changed it.
Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav stated the party's focus is on winning all 403 Assembly seats in Uttar Pradesh rather than the Rajya Sabha elections, confirming nominations of Ram Gopal Yadav and Dhanraj Parimal Nathwani for the upper house polls while BJP has fielded eight candidates. Nominations close today, with polling on October 16.

The BJP has announced its candidates for eight of the 12 Rajya Sabha seats from Uttar Pradesh, including Dharampal Singh, Prakash Pal, Shruti Gangwar, Vidyasagar Sonkar, Radhakant Ojha, Gopi Krishna Pandey, Priyanka Singh Rawat and Ram Pratap Singh Chauhan. The party says that this is routine work, but political analysts believe that this is an attempt to create social and caste balance in view of the 2027 Uttar Pradesh Assembly elections.