इसराइल: नेतन्याहू के भाषण के दौरान पत्नी सारा और पूर्व पीएम नेफ़्टाली बैनेट के बीच क्यों हुई तीखी बहस?
प्रधानमंत्री नेतन्याहू के भाषण के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस, याशर पार्टी ने गठबंधन वार्ता रद्द की
Quick Look
यरुशलम में इसराइल की 26वीं संसद का पहला सत्र हंगामेदार रहा। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के भाषण के दौरान विपक्ष के साथ तीखी बहस हुई। विवाद के बाद गादी आइज़नकोट की याशर पार्टी ने लिकुड के साथ प्रस्तावित गठबंधन वार्ता रद्द कर दी है।
AI-generated summary
Why It Matters
इसराइल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही है। नेतन्याहू पर हमास के शासन वाले ग़ज़ा में क़तर के धन के उपयोग को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं।
इसराइल की 26वीं संसद का पहला सत्र मंगलवार दोपहर यरुशलम में शुरू हुआ. इस दौरान सभी 120 नवनिर्वाचित सांसदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.
इस बार संसद में प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के पक्ष में सांसदों की संख्या कम है. हालांकि, नई सरकार के गठन तक नेतन्याहू कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहेंगे.
संसद के पहले सत्र के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. कई सांसदों ने एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां कीं, जबकि कुछ सदस्य सदन की कार्यवाही छोड़कर बाहर चले गए.
सबसे ज़्यादा चर्चा उस समय हुई, जब नेतन्याहू के भाषण के दौरान उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू और पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता नेफ़्टाली बैनेट के बीच तीखी बहस हो गई.
नेतन्याहू ने अपने भाषण के दौरान चुनाव में विदेशी दखल के आरोपों का ज़िक्र किया. नेतन्याहू ने कहा, "हमें विदेशी लोगों की भूमिका को लेकर लगे गंभीर आरोपों की आख़िरी हद तक जांच करनी ही चाहिए. इन लोगों पर भारी रकम ख़र्च करके चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने का शक है. इन गंभीर आरोपों की जांच पर अटॉर्नी जनरल ने जो भी रोक लगाई है, उसे हटाया जाना चाहिए."
टाइम्स ऑफ़ इसराइल के मुताबिक, इसी दौरान विपक्षी नेता नेफ़्टाली बैनेट ने सात अक्तूबर को हुए हमास हमले और क़तर की भूमिका का ज़िक्र करते हुए नेतन्याहू पर तंज कस दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ा. नेफ़्टाली बैनेट ने नेतन्याहू को बीच भाषण में टोकते हुए कहा, "सात अक्तूबर की घटना की जांच के लिए सरकारी जांच आयोग का गठन क्यों नहीं करते? कतर को दुश्मन देश क्यों नहीं घोषित करते? आपके कतर से जुड़े सलाहकारों का क्या?"
नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष ओफिर काट्ज़ ने बैनेट को जवाब देते हुए कहा, "अपने तिबी और अब्बास के साथ मिलकर इसकी जांच करो." उनका इशारा जॉइंट लिस्ट के सांसद अहमद तिबी और राम पार्टी के मंसूर अब्बास की ओर था.
इस दौरान सामने आए वीडियो में बैनेट को नेतन्याहू की पत्नी सारा के साथ बहस करते हुए भी देखा गया. इसराइल के दक्षिणपंथी मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने बैनेट से कहा कि वह जॉइंट लिस्ट के साथ बैठते हैं और अब सवाल उठा रहे हैं. विवाद बढ़ने पर नेतन्याहू ने कुछ देर के लिए अपना भाषण रोक दिया और स्थिति शांत होने का इंतज़ार किया.
वहीं, डेमोक्रेट्स पार्टी के सांसद गिलाद करीव ने नेतन्याहू पर निशाना साधते हुए पूछा, "आपको क़तर से कितने पैसे मिले?" करीव ने नेतन्याहू को अक्तूबर 1995 में यरुशलम के सियोन स्क्वायर में हुई रैली की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि उस घटना के बाद भी 'नेतन्याहू ने लोगों को भड़काना बंद नहीं किया.'
टाइम्स ऑफ़ इसराइल कि रिपोर्ट के मुताबिक़, नेतन्याहू ने कई सालों तक ऐसी नीति अपनाई, जिसके तहत हमास के शासन वाले ग़ज़ा में क़तर का पैसा पहुंचाने की अनुमति दी गई. वहीं, उनके कई क़रीबी सलाहकारों की इस आरोप में जांच चल रही है कि प्रधानमंत्री के लिए काम करते हुए उन्होंने क़तर के हितों को बढ़ावा देने के बदले पैसे लिए. रिपोर्ट के मुताबिक उनके लंबे समय से सलाहकार रहे जोनाथन उरीच ने हाल ही में पुलिस पूछताछ के दौरान कथित तौर पर माना कि उन्हें क़तर से जुड़े काम के लिए कई लाख शेकेल मिले थे. यह काम 7 अक्तूबर के हमले के बाद भी जारी रहा. उरीच अब भी नेतन्याहू के लिए काम कर रहे हैं.
संसद के पहले सत्र में तनाव केवल नेतन्याहू के भाषण तक सीमित नहीं रहा. जॉइंट लिस्ट के प्रमुख यूसुफ़ जबरीन के शपथ ग्रहण के दौरान भी विवाद हुआ. इस दौरान इतामार बेन-ग्विर ने उनसे सवाल किया कि क्या वह हमास के प्रति निष्ठा की शपथ ले रहे हैं. इस टिप्पणी पर आइज़नकोट के सहयोगी और वामपंथी नेता यायर गोलान ने कड़ी आपत्ति जताई.
वहीं, नेतन्याहू के भाषण से पहले अरब पार्टियों के सांसद सदन से बाहर चले गए. इस पर लिकुड पार्टी के कुछ सांसदों ने उन पर तंज कसते हुए कहा, 'अरब सांसद क्यों चले गए?'
इसराइल में नई सरकार के गठन को लेकर जारी कवायद के बीच गादी आइज़नकोट की याशर पार्टी ने लिकुड के साथ प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी है. द यरुशलम पोस्ट के मुताबिक़, यह बैठक गठबंधन सरकार बनाने की संभावनाओं और बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को होनी थी. हालांकि, कार्यवाहक प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के संसद में दिए गए भाषण के बाद पार्टी ने इसे रद्द करने का फ़ैसला किया.
याशर की ओर से जारी बयान में कहा गया, "कार्यवाहक प्रधानमंत्री के विभाजनकारी भाषण और संसद में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके शर्मनाक व्यवहार ने नेतन्याहू के शासन में बची-खुची राजनेताओं जैसी गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है."
What to Watch
AI outlook — possibilities, not facts
याशर पार्टी और लिकुड के बीच गठबंधन वार्ता में देरी
Very likely · Within days
Open Questions
- क्या नेतन्याहू के खिलाफ औपचारिक जांच शुरू होगी?
- याशर पार्टी का भविष्य का रुख क्या होगा?


