
केरल की आइसा क्यूटिस लैक्सा बीमारी से जूझ रही हैं, समाज में ताने झेलने के बावजूद डॉक्टर बनना चाहती हैं
Translation in progress — showing the original for now.
केरल के वायनाड की छह वर्षीय आइसा दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी क्यूटिस लैक्सा से पीड़ित हैं। समाज में ताने और मज़ाक झेलने के बावजूद वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। उनके माता-पिता इलाज के खर्च और सोशल मीडिया के प्रभाव से जूझ रहे हैं।
AI-generated summary
क्यूटिस लैक्सा एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है जिससे दुनिया भर में लगभग 400 लोग पीड़ित हैं। भारत में इसके सात मरीज़ हैं। इस बीमारी का कोई पूर्ण इलाज नहीं है, केवल लक्षणों को कम करने का प्रयास किया जाता है।
"मेरे बच्चे को देखने वाले लोग तरह-तरह की बातें करते हैं. वे पूछते हैं कि इस बच्ची को बाहर क्यों लेकर आते हैं, इसे घर पर ही क्यों नहीं रखते? लेकिन मेरा बच्चा ऐसा ही है. उसे बाहर जाना चाहिए और लोगों को उसे देखना चाहिए." यह कहना है अंजलि का.
केरल के वायनाड ज़िले के मानंतवाड़ी गांव में रहने वाले अंजलि और अखिल दंपति की छह साल की बेटी का नाम थक्कू यानी आइसा है. एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी की वजह से आइसा को समाज में कई तरह के ताने और मज़ाक का सामना करना पड़ता है.
लेकिन इन सब बातों को नज़रअंदाज़ करते हुए आइसा डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं. उनके माता-पिता भी अपनी बेटी का यह सपना पूरा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करना चाहते हैं.
आइसा क्यूटिस लैक्सा नाम की एक रेयर जेनेटिक बीमारी से पीड़ित हैं.
आइसा की मां अंजलि बताती हैं, "जब थक्कू छह महीने की थी, तब उसके शरीर की झुर्रियां कम नहीं हुईं. इसलिए हम उसे अस्पताल लेकर गए. डॉक्टरों ने कहा कि बीमारी का पता लगाने के लिए जेनेटिक टेस्ट करनी होगी. करीब एक महीने बाद जांच की रिपोर्ट आई. डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को क्यूटिस लैक्सा नाम की रेयर बीमारी है."
ढाई साल की उम्र में ही दो सर्जरी हुईं
अंजलि बताती हैं कि इस बीमारी की वजह से आइसा को अक्सर सर्दी, खांसी और बुखार जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती हैं. उन्हें महीने के कई दिन अस्पताल में बिताने पड़ते हैं.
अंजलि कहती हैं, "हम हर महीने दो से तीन अस्पतालों में जाते हैं."
अंजलि के मुताबिक, जब आइसा ढाई साल की थीं, तभी उन्हें हर्निया (आंत का अपनी जगह से खिसकना) और एक आंख में समस्या होने के कारण दो सर्जरी करानी पड़ी थीं.
आइसा की डॉक्टर अंजना बताती हैं कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सांस लेने और दिल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. क्यूटिस लैक्सा कई तरह की होती है.
डॉक्टर अंजना कहती हैं, "मरीज़ की उम्र कितनी होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसे क्यूटिस लैक्सा का कौन-सा प्रकार है और बीमारी उसके अंदरूनी अंगों को कितना प्रभावित कर रही है. इसके इलाज में सिर्फ़ लक्षणों को कम करने की कोशिश की जाती है. इस बीमारी को पूरी तरह ठीक करने का कोई इलाज नहीं है."
अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संस्था क्यूटिस लैक्सा इंटरनेशनल के मुताबिक, दुनिया भर में क़रीब 400 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं. यानी हर 20 लाख लोगों में से लगभग एक व्यक्ति को यह बीमारी है. भारत में इसके सात मरीज़ हैं.
यह संस्था इस बीमारी से पीड़ित लोगों को मानसिक और भावनात्मक सहयोग देती है. साथ ही, उनके परिवारों को बीमारी से जुड़ी सलाह भी मुहैया कराती है.
आइसा के पड़ोस में डॉक्टर अंजना रहती हैं. आइसा भी उन्हीं की तरह डॉक्टर बनना चाहती हैं.
आइसा को नाचना, चित्रकारी करना और गाना गाना बहुत पसंद है. जब भी उनसे कोई तस्वीर बनाने के लिए कहता है, तो वह तुरंत एक डॉक्टर की तस्वीर बनाती हैं. पूछने पर बताती हैं कि यह डॉक्टर अंजना हैं.
आइसा की मां अंजलि कहती हैं, "आने वाले समय में थक्कू को मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. हो सकता है कि वह दौड़ने और कूदने जैसी गतिविधियां भी न कर पाए. उसके लिए नाचना, गाना और चित्रकारी करना भी मुश्किल हो सकता है."
'इसे स्वीकार करना मुश्किल था'
आइसा के पिता अखिल एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं.
वह कहते हैं, "शुरुआत में इस बीमारी को स्वीकार करना हमारे लिए बहुत मुश्किल था. हमने इससे पहले न तो ऐसी बीमारी के बारे में सुना था और न ही किसी को इस हालत में देखा था. इससे हमें बहुत तकलीफ़ हुई. बच्ची के शरीर को देखकर ऐसा लगता था, जैसे वह 70-80 साल की कोई बुज़ुर्ग महिला हो."
"उस समय जब मैं अपनी बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गया, तो उन्होंने बताया कि इस बीमारी को ठीक करने का कोई इलाज नहीं है. यह सुनकर हमें बहुत दुख हुआ."
आइसा के पिता का कहना है कि अपनी मासिक तनख़्वाह से इलाज का ख़र्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है.
अखिल कहते हैं, "हम अपनी आमदनी के हिसाब से ही ख़र्च चला रहे हैं. इलाज का ख़र्च उठाने के लिए हमें दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ती है. ज़्यादातर इलाज केरल में ही कराया जाता है."
वह आगे कहते हैं, "मुझे थक्कू के सपने पर गर्व है. वह डॉक्टर बनना चाहती है. हमारे पड़ोस में एक डॉक्टर दीदी रहती हैं. उन्हें देखकर ही थक्कू के मन में डॉक्टर बनने का ख़याल आया. उसी से उसे प्रेरणा मिली. जब मैं उसे डॉक्टर बनने की बात करते सुनता हूं, तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है."
आइसा फिलहाल अपने घर के पास के एक सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती हैं. जब उनसे पूछा जाता है कि उन्हें कौन-सा विषय पसंद है, तो वह कहती हैं, "गणित." इसके बाद वह तुरंत अपनी कॉपी में जोड़ के सवाल लिखकर उनके जवाब भी दिखाने लगती हैं.
आइसा की मां कहती हैं, "आइसा को अभी यह नहीं पता कि उसे क्या बीमारी है. लेकिन कभी-कभी वह पूछती है, 'सब लोग मुझे इस तरह क्यों देखते हैं? कोई मुझसे दोस्ती क्यों नहीं करता?' पहली बार स्कूल जाने पर उसे ऐसा अनुभव हुआ था. सभी बच्चे उसे 'अम्मुम्मा' यानी दादी कहकर बुलाते थे."
वह आगे बताती हैं, "इसके बाद हम स्कूल गए और प्रिंसिपल को पूरी बात बताई. फिर प्रिंसिपल ने दूसरे बच्चों को इस बीमारी के बारे में समझाया. इसके बाद हालात बदल गए."
बच्ची की टीचर ने क्या बताया
आइसा की शिक्षिका ऐश्वर्या कहती हैं कि वह बहुत होशियार बच्ची हैं.
ऐश्वर्या बताती हैं, "थक्कू हर मामले में बहुत समझदार है. दोस्तों की मदद करने से लेकर दूसरे कामों तक, वह हर चीज़ में आगे रहती है. शुरुआत में स्कूल के कुछ बच्चे उसका मज़ाक उड़ाते थे, लेकिन अब सभी उसके साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं."
वह आगे कहती हैं, "थक्कू कहती है कि वह डॉक्टर बनकर अपनी तरह की बीमारी से जूझ रहे दूसरे बच्चों का इलाज करना चाहती है. जब मैं उसकी यह बात सुनती हूं, तो दिल से दुआ करती हूं कि उसका सपना पूरा हो."
इंस्टाग्राम पर आइसा के 25 हज़ार से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. पड़ोस में रहने वाले अर्जुन ने जब आइसा की नाचने में दिलचस्पी देखी, तो उन्हें सुझाव दिया कि उसके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा सकते हैं.
बच्ची की ख़ुशी के लिए उसके माता-पिता भी इसके लिए तैयार हो गए. साल 2024 में आइसा का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया. अब तक इस अकाउंट को अर्जुन ही संभालते हैं.
अर्जुन बताते हैं, "शुरुआत में लोग बहुत ज़्यादा नकारात्मक टिप्पणियां करते थे. उन्हें स्वीकार करना बहुत मुश्किल था. मेरी कोशिश रहती थी कि दूसरे लोग उन टिप्पणियों को देखें, उससे पहले ही मैं उन्हें हटा दूं."
वह आगे कहते हैं, "शुरुआत में लोग थक्कू को देखकर उस पर तरस खाते थे. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने उसे स्वीकार करना शुरू किया और अब उसके बारे में सकारात्मक नज़रिया रखते हैं."
अर्जुन बताते हैं कि एक बार थक्कू ने उनसे कहा, "मैं मशहूर हो गई हूं, इसलिए मुझे अपनी सुरक्षा के लिए एक गार्ड चाहिए."
हालांकि, मनोचिकित्सक कृपाकर का कहना है कि पहले से ही एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को इतनी कम उम्र में सोशल मीडिया का आदी बनाना उसके लिए और मानसिक तनाव की वजह बन सकता है.
इस बारे में पूछे जाने पर आइसा के माता-पिता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रील्स के ज़रिए आइसा को दुनिया के सामने एक सकारात्मक रूप में पेश किया जा सकेगा और इससे उसके ख़िलाफ़ की जाने वाली नकारात्मक टिप्पणियां भी कम होंगी.
आइसा के माता-पिता कहते हैं कि तमाम मुश्किलों के बावजूद वह उनके जीवन में ख़ुशियां लेकर आई हैं.
AI outlook — possibilities, not facts
आइसा का इलाज केरल में जारी रहेगा और उसके माता-पिता खर्च जुटाने का प्रयास करेंगे।
Likely · Within months
आइसा का इंस्टाग्राम अकाउंट जारी रहेगा और उसके फॉलोअर्स बढ़ सकते हैं।
Possible · Within months
India will conduct nationwide checks of packaged drinking water brands after a dispute between FSSAI and Bisleri over a sample initially declared unsafe but later found compliant. The controversy involved bromate and PAH levels at Bisleri's Goa facility, with the company saying it submitted results in February 2026 and received no further communication.
Dr Mahesh Khanna alleges a corporate hospital director pressured him to admit a patient with acute diarrhoea for revenue, saying he left after telling management he could not sell his conscience; the video sparked social media debate about patient care and hospital targets.
India's food safety regulator FSSAI has sanctioned prosecution against Bisleri International and four other food businesses over unsafe or substandard products, while suspending licences of two establishments over serious hygiene violations.

आईसीएमआर के एक अध्ययन में पाया गया कि मूंगफली के तेल की तुलना में नारियल तेल और घी का इस्तेमाल करने वालों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल अधिक होने की आशंका रहती है. एक्सपर्ट्स ने संतृप्त वसा की मात्रा सीमित करने और मूंगफली या तिल के तेल को बेहतर विकल्प बताया है.
A 17-year-old girl in Kerala developed membranous nephropathy after using an online-purchased fairness cream for a year. Medical tests revealed mercury levels of 12,500 ppm in the product. The State Commission for Protection of Child Rights has initiated a probe.

वेल्स की राजकुमारी कैथरीन ने बीबीसी की आने वाली डॉक्यूमेंट्री 'हील' में अपने कैंसर के अनुभव और उससे उबरने के सफ़र को साझा किया है। यह 30 मिनट की फ़िल्म 29 नवंबर को बीबीसी वन पर प्रसारित होगी।