
बीजेपी ने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें वसुंधरा राजे, राम माधव और प्रोफ़ेसर तारिक़ मंसूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है, जिसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, मोर्चा अध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रमुख पद पर बदलाव किए गए हैं।
AI-generated summary
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में फेरबदल करते हुए नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और सोशल मीडिया प्रमुख की घोषणा की है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी के सभी पदाधिकारियों की घोषणा की है.
इस घोषणा में नए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, महासचिवों, संयुक्त सचिवों, कोषाध्यक्ष और अलग-अलग मोर्चा के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं.
बीजेपी ने 13 उपाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है. इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव और प्रोफ़ेसर तारिक़ मंसूर जैसे नाम शामिल हैं.
वहीं, राष्ट्रीय महासचिव के लिए आठ नाम, राष्ट्रीय सचिव के लिए 16 नामों की घोषणा की गई है.
सात अलग-अलग मोर्चा अध्यक्षों में सबसे ज़्यादा चर्चा कुंवर बासित अली और हेमांग जोशी की है. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का और हेमांग जोशी को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.
नया सोशल मीडिया इंचार्ज दीपक म्हस्के को बनाया गया है जबकि इस पद पर अब तक चर्चित नेता अमित मालवीय थे.
कौन हैं दीपक म्हस्के
रायपुर में बीबीसी के सहयोगी पत्रकार आलोक पुतुल बताते हैं कि कैमिस्ट्री के टीचर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले 58 वर्षीय दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रवक्ता रह चुके हैं.
इसके अलावा वो पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में गैर-सरकारी, स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत रहे हैं.
उन्हें पिछले साल छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है.
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड राज्य के सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों, सर्जिकल सामग्री और मेडिकल उपकरणों की ख़रीद व आपूर्ति से जुड़ी संस्था है.
हालांकि उनके कार्यकाल में दवाइयों, सर्जिकल सामग्री और मेडिकल उपकरणों की खरीद व आपूर्ति में गड़बड़ी के कई मामले सामने आए हैं लेकिन इनमें से अधिकांश मामलों में दीपक म्हस्के के निर्देश पर ही कार्रवाई हुई है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा, "छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के जी को बीजेपी के सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं."
"आपकी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता और तकनीक के प्रभावी उपयोग से बीजेपी के विचारों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के महा अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी."
"हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन का डिजिटल संवाद और अधिक प्रभावी एवं सशक्त होगा."
अमित मालवीय ने क्या कहा?
अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर नए पदाधिकारियों को बधाई दी है. साथ ही सोशल मीडिया टीम को भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.
उन्होंने लिखा, "बीजेपी के सभी नए बने पदाधिकारियों को बधाई. उनकी नियुक्ति ऐसे अहम मोड़ पर हुई है, जब पार्टी नई ऊंचाइयों को छूने और अपने संदेश और संगठन को देश के कोने-कोने तक ले जाने की तैयारी कर रही है."
"मैं ख़ासतौर पर दीपक म्हस्के जी को बधाई देना चाहता हूं, जो मेरी जगह बीजेपी के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के हेड का काम संभालेंगे, और सह संयोजकों प्रीति गांधी जी, शिवानंद द्विवेदी जी, आलोक भट्ट जी और अरुण यादव जी को."
"मुझे पिछले दस सालों में इन सभी के साथ मिलकर काम करने का मौका मिला है. मुझे पूरा भरोसा है कि उनकी लीडरशिप में बीजेपी का डिजिटल कम्युनिकेशन नए मुकाम हासिल करेगा और भरोसे, क्रिएटिविटी और साफगोई के साथ भारत के सार्वजनिक विमर्श को आकार देता रहेगा."
"सोशल मीडिया पर बीजेपी के बड़े सपोर्ट बेस को बहुत-बहुत धन्यवाद, यह एक ऐसी कम्युनिटी है जो कमिटमेंट, एनर्जी और आइडिया से भरी हुई है. यह परिवार हर अच्छे-बुरे समय में साथ रहा है और भारत की पब्लिक बातचीत को नया आकार देने में अहम भूमिका निभाई है."
"आप मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और इस मकसद के लिए बहुत बड़ी ताकत रहे हैं. अपने 11 सालों के कार्यकाल में, मुझे आप में से कई लोगों से मिलने और बातचीत करने का मौका मिला है, और ये बातचीत हमेशा खास रहेगी."
दो मुस्लिम चेहरे शामिल
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं और दोनों ही शख़्स उत्तर प्रदेश से संबंध रखते हैं.
पहला चेहरा उपाध्यक्ष के रूप में प्रोफ़ेसर तारिक़ मंसूर का है जबकि दूसरा चेहरा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली का है.
हालांकि, साल 2023 में ही प्रोफ़ेसर तारिक़ मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया था. वो उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं.
वो 2017 के बाद से बुक्कल नवाब, मोहसिन रज़ा और दानिश आज़ाद अंसारी के बाद पार्टी की ओर से विधान परिषद में भेजे गए चौथे मुस्लिम सदस्य हैं.
उनके कुलपति रहते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए थे.
तब पहली बार कैंपस के अंदर पुलिस आई थी. विद्यार्थियों के पक्ष में नहीं खड़े होने को लेकर उनकी आलोचना की गई थी.
अल्पसंख्यक मोर्चा का नया अध्यक्ष
बीजेपी ने सात अलग-अलग मोर्चों के लिए भी अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है.
इसमें युवा मोर्चा के लिए हेमांग जोशी के नाम की घोषणा की गई है. अब तक इस पद पर बेंगलुरु साउथ से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या थे.
वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा की ज़िम्मेदारी कुंवर बासित अली को दी गई है. अब तक इस पद पर जमाल सिद्दीक़ी थे.
उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले से संबंध रखने वाले कुंवर बासित अली राज्य में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं.
बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में कुल 12 महिलाएं
बीजेपी ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी पीयूष गोयल को दी है, इससे पहले इस पद पर राजेश अग्रवाल थे. संगठन के राष्ट्रीय महासचिव की ज़िम्मेदारी बीएल संतोष के पास ही है.
16 राष्ट्रीय सचिवों में केरल से के सुरेंद्रन और अनिल एंटनी का नाम है.
सेंट्रल ऑफ़िस इंचार्ज के पद पर तरुण चुग, सेंट्रल ऑफ़िस सेक्रेटरी के पद पर महेंद्र पांडे, नॉर्थ ईस्ट कॉर्डिनेटर के पद पर संबित पात्रा और मीडिया संयोजक के पद पर अनिल बलूनी का नाम तय किया गया है.
बीजेपी ने पदाधिकारियों में कई नए महिला चेहरों को भी शामिल किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में कुल 12 महिलाएं हैं.
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के 13 नामों की बात करें तो इनमें छह महिलाएं हैं. इनमें राजस्थान से वसुंधरा राजे सिंधिया, आंध्र प्रदेश से डी पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा, गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र से भारती प्रवीण पवार और पश्चिम बंगाल से मधुचंद्र कर शामिल हैं.
Data from PRS Legislative Research reveals that 53% of bills introduced in the 18th Lok Sabha were passed in the same session. Many bills were cleared without debate or within five minutes, raising concerns about the lack of parliamentary scrutiny.
Samajwadi Party leader Akhilesh Yadav defended dynastic politics as a stabilizing force for his party. He also criticized the BJP government over rising commodity prices, ethanol policies, and the state of public education in Uttar Pradesh.
US Ambassador to India Sergio Gor stated at the ET World Leaders Forum 2026 that the India-US relationship is anchored in personal friendship between leaders and robust growth in bilateral trade, energy imports, and defense cooperation.
Former UK PM Boris Johnson joked about his 2022 promise to finalize the India-UK Free Trade Agreement by Diwali. Speaking at the ET World Leaders Forum, he celebrated the reduction of Scotch whisky tariffs and emphasized the post-Brexit surge in bilateral trade.
The Pakistani government has authorized a six-month deployment of three army companies in Rawalpindi for 'sensitive security duties' following a recent shooting incident involving an individual allegedly linked to Imran Khan's PTI party.
Iranian President Masoud Pezeshkian claims global acceptance of Iran's victory over the U.S. Meanwhile, U.S. envoy Tom Barrack faces criticism after stating Israel occupies the Golan Heights in violation of U.N. resolutions, contradicting current U.S. policy.