
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।
Translation in progress — showing the original for now.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर परिसीमन के जरिए चुनावी नक्शा बदलने और राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लोकसभा सीटों को 850 करने के प्रस्ताव को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए विपक्षी नेताओं से एकजुट होने की अपील की है।
AI-generated summary
सरकार ने संसद में सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है, जिसे राहुल गांधी ने लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) डीलिमिटेशन (परिसीमन) के ज़रिए देश का चुनावी नक्शा दोबारा तैयार कर राजनीतिक फ़ायदा उठाना चाहती है। राहुल ने सवाल उठाया कि सरकार को ऐसा करने का अधिकार किसने दिया है।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अब लोकसभा की 850 सीटें करने का नया प्रस्ताव लेकर आए हैं।
उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए ख़तरा बताते हुए कहा कि इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमज़ोर होगी। राहुल ने दावा किया कि जेन-ज़ी का मानना है कि देश में वोट चोरी हो रही है और युवा उनके साथ हैं।
राहुल गांधी का कहना है कि केंद्र सरकार कह रही है कि लोकसभा में 543 सदस्यों की जगह 850 सदस्य होने चाहिए। इसके लिए वह महिला आरक्षण का तर्क दे रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा, “ऐसा करके उनके पास भारत के मानचित्र में बड़े राजनीतिक बदलाव करने का मौका होगा। जैसे कोई कोरे कैन्वॉस पर जैसे चाहे वैसे पेंटिंग कर सकता है। ठीक वैसे ही एक बड़ी संसदीय सीटों वाले देश में वे अपने हिसाब से ज़्यादा राजनीतिक बदलाव ला सकते हैं।”
“उनके पास मौका होगा कि वे जिस तरह चाहे भारतीय लोकतंत्र को रीड्रॉ करके ध्वस्त करें।”
उन्होंने कहा कि इस तरह से क्षेत्रों को रिमैप किया जाएगा, जिसमें वे अपने मुताबिक़ इलाकों और लोगों का चुनाव करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा, “यह कहा जा रहा है कि हर राज्य को समान अनुपात में 50 फ़ीसदी बढ़ी हुई सीटें मिलेंगी। यह मुद्दा ही नहीं है क्योंकि जब सरकार को 850 सीटें बढ़ाकर एक ब्लैंकचेक मिल जाएगा तो वे जैसा मन चाहेंगे, लोकतंत्र में वैसा बदलाव करेंगे।”
ग़ौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को आए एक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय कैबिनेट ने संविधान संशोधन के जिस विधेयक को मंजूरी दी है, उसके तहत संसद में 650 सीटें करने का प्रस्ताव शामिल है।
जबकि अप्रैल में सरकार ने जो प्रस्ताव संसद में पेश किया था, उसमें संसद की सीटें बढ़ाकर 850 सीटें किए जाने का प्रस्ताव था जो पारित होने में विफल रहा।
राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन और विपक्षी एनडीए गठबंधन के प्रमुख नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की इस लड़ाई में सबको साथ आना होगा।
राहुल गांधी से पत्रकारों ने एनसीपी-एसपी के नेता शरद पवार के स्टैंड को लेकर सवाल किया, जिस पर राहुल ने जवाब दिया।
पत्रकारों ने राहुल गांधी से जब सवाल किया कि इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता शरद पवार की गठबंधन के अंदर क्या स्थिति बदल जाएगी क्योंकि उनकी पार्टी एनसीपी इस विधेयक के लिए केंद्र सरकार का समर्थन करने का संकेत दे चुकी है?
इस पर राहुल गांधी बोले, “भले शरद पवार इस बिल का समर्थन कर दें मगर इंडिया ब्लॉक में उनकी पोजिशन चेंज नहीं होगी।”
अपने संबोधन में बार-बार वे जेन-ज़ी को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने कहा, “मैं साफ़-साफ़ कहता हूं कि आज लोग डरपोक हो गए हैं। जो डरते हैं वो भाग जाते हैं, जो नहीं डरते वो खड़े रहते हैं और मैंने देखा है कि जेन-ज़ी डरता नहीं है इसलिए मैं उनपर भरोसा करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि ये मामला हर स्टेट के बराबर प्रतिनिधित्व, सीटों को फ़्रीज करने या महिला आरक्षण से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का तो हम समर्थन कर चुके हैं और यह 543 सीटों के आधार पर पहले ही पास हो चुका है, हमारी मांग है कि सरकार इसे तुरंत लागू करे।
राहुल ने कहा कि यह मामला सरकार को 850 सीटें देने जैसे ब्लैंक चेक से जुड़ा है।
वह बोले, “मैं सभी नेताओं को, चाहे वो हमसे अलाइन्ड हों या न हों.. यह समझाना चाहता हूं कि वो इस मुद्दे को समझें।”
राहुल ने आगे कहा, “मैं जगन मोहन जी, चंद्रबाबू नायडू जी से कह रहा हूं कि हिन्दुस्तान के लोकतंत्र की हत्या हो रही है, जाग जाइए प्लीज़।”
AI outlook — possibilities, not facts
विपक्षी दलों द्वारा परिसीमन प्रस्ताव का संसद में विरोध।
Likely · Within weeks
The Indian government has scheduled a four-day special parliamentary session starting November 30, 2026. The agenda includes introducing three revised Bills concerning women's reservation and the delimitation of constituencies, replacing two previously introduced versions.
The Mamata Banerjee-led Trinamool Congress has accused a rival faction of forging affidavits at police stations to claim party control. General Secretary Abhishek Banerjee has demanded judicial action, citing fake signatures and unauthorized filings.
The BJP has strongly criticized Rahul Gandhi for his claims that the Centre's proposed delimitation exercise is designed to manipulate electoral boundaries. Gandhi alleges the plan threatens democracy, while the BJP defends it as a tool for empowerment.
Jharkhand Mukti Morcha (JMM) will finalize its stance on the proposed delimitation and women's reservation Bills after assessing their impact on Jharkhand, specifically regarding the proportionate increase of seats reserved for Scheduled Tribes.
Eknath Shinde's Shiv Sena has resolved to support upcoming Constitutional Amendment and Delimitation Bills, aiming to increase Lok Sabha seats to 815 and boost women's representation. All 15 party MPs are directed to vote in favor of the legislation.
Rahul Gandhi has challenged opposition allies DMK and NCP (SP) for supporting the government's revised delimitation bill. Meanwhile, the Samajwadi Party opposes the move, labeling the proposed 50% seat increase a political blunder by the BJP.