NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|तमिलनाडु दीपक विवाद: क्या मुश्किल में पड़ सकती है सीएम विजय की सरकार?
तमिलनाडु दीपक विवाद: क्या मुश्किल में पड़ सकती है सीएम विजय की सरकार?
Developing
BBC हिंदी·14 hours ago·Law·3 min read·🇮🇳India

तमिलनाडु दीपक विवाद: क्या मुश्किल में पड़ सकती है सीएम विजय की सरकार?

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक नहीं जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

सुप्रीम कोर्ट में मदुरै के जिलाधिकारी समेत चार अधिकारियों के खिलाफ अदालत की अवमानना की याचिका दायर की गई है। आरोप है कि तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर कार्तिगई दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया। बीजेपी नेता ने चेतावनी दी है कि सरकार को परिणाम भुगतने होंगे।

AI-generated summary

Why It Matters

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै जिले की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम के दिन एक बार दीपक जलाने की सशर्त अनुमति दी थी। हालांकि, कार्तिगई दीपम के दिन पहाड़ी की चोटी पर दीपक नहीं जलाया गया। मंदिर प्रशासन ने उचिप पिल्लयार मंडपम में कार्तिगई दीपम जलाया। वकील रामसुप्पु ने बुधवार (25 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट में अदालत की अवमानना की याचिका दायर की।

Font size

मदुरै के ज़िलाधिकारी समेत चार अधिकारियों के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अदालत की अवमानना का मामला दायर किया गया है. आरोप है कि तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपस्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया.

हालांकि, मदुरै के ज़िलाधिकारी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने अदालत के आदेश पर अमल करने के लिए हर संभव क़दम उठाए थे.

बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने चेतावनी दी है, “सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करने से इनकार करने के लिए टीवीके सरकार को नतीजे भुगतने होंगे.”

क्या आदेश पर अमल न करने के कारण टीवीके सरकार को क़ानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा? क़ानूनी विशेषज्ञों का इस बारे में क्या कहना है?

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै ज़िले की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम के दिन एक बार दीपक जलाने की सशर्त अनुमति दी थी.

हालांकि, कार्तिगई दीपम के दिन पहाड़ी की चोटी पर दीपक नहीं जलाया गया. मंदिर प्रशासन ने उचिप पिल्लयार मंडपम में कार्तिगई दीपम जलाया, जहां आम तौर पर दीपक जलाया जाता है.

अदालत के आदेश का जान-बूझकर उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए वकील रामसुप्पु ने बुधवार (25 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट में अदालत की अवमानना की याचिका दायर की.

यह याचिका मदुरै के ज़िलाधिकारी, मदुरै शहर के पुलिस आयुक्त, हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त और तिरुपरनकुंद्रम सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के कार्यकारी अधिकारी के ख़िलाफ़ दायर की गई है.

याचिका में कहा गया है कि अधिकारियों ने 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश और उस पर अमल करने के लिए मद्रास हाई कोर्ट को दिए गए आश्वासन की पूरी तरह अनदेखी की.

इससे पहले, बुधवार सुबह सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरविंद कुमार और विपुल पंचोली की पीठ के सामने तिरुपरनकुंद्रम मामले की सुनवाई हुई.

ज़िलाधिकारी ने क्या कहा?

मदुरै के ज़िलाधिकारी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने अदालत का ध्यान इस ओर दिलाया कि पहाड़ी की चोटी पर दीपक नहीं जलाया गया.

उन्होंने उस समय मदुरै के ज़िलाधिकारी की ओर से अदालत में एक बयान पेश किया. उन्होंने कहा कि वह यह बयान इसलिए पेश कर रहे हैं, ताकि विरोधी पक्ष के इस मुद्दे को उठाने से पहले अदालत को इसकी जानकारी हो.

बयान में मदुरै के ज़िलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने अदालत के आदेश पर अमल करने के लिए हर संभव क़दम उठाए थे.

ज़िलाधिकारी ने कहा कि मंदिर प्रशासन ने दीपक जलाने जाने वाले लोगों के नाम नहीं दिए थे. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि दीपक जलाने की व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए थे.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चूंकि मंदिर हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के नियंत्रण में है, इसलिए विभाग के आयुक्त से ज़रूरी क़दम उठाना सुनिश्चित करने को कहा गया था.

ज़िलाधिकारी ने कहा कि ट्रस्टी बोर्ड ने बताया था कि मंदिर में लंबे समय से चली आ रही परंपराओं को ध्यान में रखते हुए यह फ़ैसला लिया गया था.

उन्होंने कहा, “इसी वजह से दीपक जलाने के लिए जाने वाले लोगों के नामों की सिफ़ारिश नहीं की गई.”

ज़िलाधिकारी ने यह भी कहा कि दीपक नहीं जलाए जाने के लिए वह माफ़ी मांगते हैं. उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन ने मंदिर की अनुमति से 'दीपक रखने की जगह' पर दीपक जलाने की हर संभव कोशिश की थी.

हालांकि, याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि “दीपक नहीं जलाना अदालत के आदेश का उल्लंघन था.”

याचिकाकर्ता के वकील ने यह भी दलील दी कि “उचिप पिल्लयार मंदिर के पास जलाए गए दीपक को वहां से ले जाकर दीपस्तंभ पर जलाया जाना चाहिए था.”

उन्होंने अदालत से इस मामले में पहल करने और अदालत की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया.

'नतीजे भुगतने होंगे' - बीजेपी

तिरुपरनकुंद्रम का मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बन गया है. कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दलों ने पहाड़ी की चोटी पर दीपक नहीं जलाने के फ़ैसले का स्वागत किया है.

हालांकि, तमिलनाडु बीजेपी के नेता एन नागेंद्रन ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि उसने उपचुनावों में अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने और सत्ता में बने रहने के लिए न्यायपालिका की गरिमा का सम्मान नहीं किया.

तमिलनाडु बीजेपी की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा है कि क़ानून मंत्री का सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश पर अमल किए बिना काम करना निंदनीय है.

मद्रास हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के वरिष्ठ वकीलों में से एक राममूर्ति कहते हैं, “तिरुपरनकुंद्रम दीपम के मुद्दे में मुझे संवैधानिक व्यवस्था का पतन दिखाई देता है. 20 नवंबर को जारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया था कि एक बार दीपक जलाया जा सकता है. हालांकि, मंत्री सीटीआर निर्मलकुमार और वन्नियारसु पहाड़ी की चोटी पर दीपक जलाने का विरोध कर रहे थे.”

“जब उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी, तो उन्होंने कहा था कि वे संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं. लेकिन इसके बजाय उन्होंने अदालत के आदेश का उल्लंघन किया है. इसे असंवैधानिक माना जा सकता है.”

क्या विजय सरकार मुश्किल में पड़ेगी?

वरिष्ठ वकील केएम विजयन कहते हैं, “सरकार को इस मामले में किसी बड़ी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा. अदालत के आदेश का उल्लंघन करने पर अवमानना का नोटिस जारी किया जाएगा. सरकार इस पर सफ़ाई देगी. इस मामले में सज़ा मिलने की संभावना कम है.”

“हमें यह देखना होगा कि अदालत के आदेश पर अमल करने को लेकर सरकार का क्या रुख़ है. पिछले दस साल तक तिरुपरनकुंद्रम की ज़्यादा चर्चा नहीं हुई. अब हर चीज़ को राजनीति के नज़रिए से देखा जा रहा है.”

इसी तरह की राय रखने वाले वरिष्ठ वकील सत्यचंद्रन कहते हैं, “अदालत में प्रक्रियागत समस्याओं के कारण उस याचिका पर सुनवाई नहीं हुई. इसके लिए तमिलनाडु सरकार को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. इससे अदालत की अवमानना की कार्रवाई किए जाने की संभावना कम हो जाती है.”

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सत्यचंद्रन ने कहा, “नियमों के मुताबिक़, फ़ैसला सिर्फ़ मंदिर प्रशासन को लेना है. यह नहीं कहा जा सकता कि इससे संविधान की अवमानना हुई है. सार्वजनिक व्यवस्था अलग है. क़ानून-व्यवस्था अलग है. सार्वजनिक व्यवस्था का मतलब बड़े दंगे होने से रोकना है. तिरुपरनकुंद्रम मामले में यह कहने का कोई आधार नहीं है कि संवैधानिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.”

कर्नाटक सरकार के सचिव के ख़िलाफ़ क्या है मामला?

अदालत की अवमानना से जुड़ा टीआर धनंजय बनाम वासुदेवन का मामला अहम माना जाता है. 1995 में कर्नाटक में शहरी विकास सचिव रहे वासुदेवन के ख़िलाफ़ अदालत की अवमानना का मामला दायर किया गया था.

बेंगलुरु नगर निगम में डीआर धनंजय की पदोन्नति से जुड़े अदालत के आदेश का पालन नहीं करने के लिए आईएएस अधिकारी वासुदेवन के ख़िलाफ़ अदालत की अवमानना का मामला दायर किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, “सरकारी अधिकारी होने के बावजूद क़ानून के सामने सभी बराबर हैं.”

अदालत ने आदेश का उल्लंघन करना क़ानून के शासन के ख़िलाफ़ बताते हुए उन्हें एक महीने की जेल की सज़ा सुनाई थी.

सत्यचंद्रन ने तमिलनाडु बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक एच राजा के ख़िलाफ़ दायर अदालत की अवमानना के मामले का ज़िक्र करते हुए कहा, “इस एक मामले को छोड़ दें, तो हाल के वर्षों में अदालत की अवमानना के बारे में ज़्यादा बात नहीं हुई है.”

जस्टिस सीटी सेल्वम और निर्मल कुमार की पीठ ने अपने स्तर पर अदालत की अवमानना के मामले पर सुनवाई शुरू की थी.

इसके बाद मद्रास हाई कोर्ट ने अदालत की अवमानना का मामला बंद कर दिया. इसका ज़िक्र करते हुए सत्यचंद्रन ने सुप्रीम कोर्ट में मदुरै के ज़िलाधिकारी की ओर से दाख़िल माफ़ीनामे का हवाला दिया.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • अदालत अवमानना का नोटिस जारी करेगी और सरकार सफाई देगी।

    Likely · Within days

  • इस मामले में सजा मिलने की संभावना कम है।

    Possible · Within weeks

Open Questions

  • ?क्या अदालत अवमानना की कार्रवाई शुरू करेगी?
  • ?सरकार को किस प्रकार की कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा?
  • ?अदालत का अंतिम फैसला क्या होगा?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

सुप्रीम कोर्ट में मदुरै के जिलाधिकारी समेत चार अधिकारियों के खिलाफ अदालत की अवमानना की याचिका दायर की गई है। आरोप है कि तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर कार्तिगई दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया। बीजेपी नेता ने चेतावनी दी है कि सरकार को परिणाम भुगतने होंगे।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Negative
Emotional intensity
High
News value
Moderate
Global impact
National
Urgency
Developing
Follow-up likelihood
Likely
Relevance window
Days

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Hard news
Source quality
Full
Published
14 hours ago
Last updated
10 hours ago

Related Stories

More on this topic
Federal Appeals Court reopens Trump's route to challenge his New York conviction
Developing·27 minutes ago

Federal Appeals Court reopens Trump's route to challenge his New York conviction

A federal appeals court has reopened the possibility of transferring Donald Trump's New York hush-money case to federal jurisdiction, offering his legal team a renewed path to challenge his conviction on presidential immunity grounds.

Times of India
3 min read
Michigan doctor skips divorce hearing for flight; default stands, support voided
Law·yesterday

Michigan doctor skips divorce hearing for flight; default stands, support voided

The Michigan Court of Appeals upheld a default divorce judgment against Marcus Ma after he skipped a mandatory pretrial conference to catch a flight, but remanded spousal support, child support, and custody provisions for further proceedings due to insufficient income evidence and missing factual findings.

TOI World
3 min read
Idaho residents fight 100 new boat slips; court says group lacked standing
Law·yesterday

Idaho residents fight 100 new boat slips; court says group lacked standing

The Idaho Supreme Court ruled on November 23, 2026, that four residents and their nonprofit lacked standing to challenge a marina expansion permit on the Spokane River because they never formally intervened in the original administrative hearing, upholding the district court's dismissal.

TOI World
3 min read
West Virginia town sues to save 12 historic buildings from park demolition
Law·2 days ago

West Virginia town sues to save 12 historic buildings from park demolition

The Town of Thurmond and the New River Gorge Historical Society have sued the National Park Service in federal court to stop the planned demolition of 12 buildings inside New River Gorge National Park and Preserve, alleging violations of three federal laws and a 2025 preservation agreement, with demolition crews expected to arrive on 30 November.

TOI World
3 min read
LA landlord accused of fake ICE scare targeting Latino tenants, ordered to pay $7.65 million
Law·2 days ago

LA landlord accused of fake ICE scare targeting Latino tenants, ordered to pay $7.65 million

A Los Angeles jury awarded Andrew and Brigid Elrod $7.65 million after finding K3 Holdings liable for tenant harassment and retaliation at their Koreatown apartment building. Evidence included testimony that the company's principal suggested employees wear fake ICE uniforms to frighten Latino tenants into leaving, along with internal messages about using construction displacement to pressure buyouts. The verdict was 11-1, delivered Friday by a Los Angeles Superior Court jury.

Times of India
4 min read
Court allows redevelopment protecting tenancy rights
Law·3 days ago

Court allows redevelopment protecting tenancy rights

The Maharashtra State Co-operative Appellate Court has dismissed Ms Narayan's appeal to stop her housing society's redevelopment in Malabar Hills, ruling that a single member cannot block a majority-approved redevelopment plan. However, the court ordered the society to secure her tenancy rights over a contested 10-foot passage and studio pending the outcome of a separate Small Causes Court appeal.

Economic Times
4 min read
More on this topic
सुप्रीम कोर्ट
अवमानना
मदुरै
सुप्रीम कोर्ट
विजयानंद अरुमुगम
नारायणन तिरुपति
रामसुप्पु
गोपाल शंकरनारायणन
बीबीसी तमिल
मद्रास हाई कोर्ट
बीजेपी
मदुरै
तिरुपरनकुंद्रम
तमिलनाडु
बेंगलुरु
अवमानना
मदुरै
तिरुपरनकुंद्रम
कार्तिगई दीपम
बीजेपी
तमिलनाडु
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट