एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग के दूसरे अफ़येर का दावा, कंपनी के शेयर में भारी गिरावट
कंपनी के बाजार मूल्य में आधा ट्रिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट, बोर्ड हुआंग को हटाने पर विचार कर सकता है
Quick Look
एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग पर दूसरे अफेयर के आरोपों के बाद कंपनी के शेयर आठ प्रतिशत गिर गए और बाजार मूल्य आधा ट्रिलियन डॉलर से अधिक घट गया। कंपनी ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है, जबकि बोर्ड उन्हें पद से हटाने पर विचार कर रहा है।
AI-generated summary
Why It Matters
एनवीडिया दुनिया की सबसे मूल्यवान शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी है, जिसकी कीमत करीब 4.5 ट्रिलियन डॉलर है। जेनसन हुआंग 1993 में कंपनी की सह-स्थापना करने के बाद से इसका नेतृत्व कर रहे हैं। कंपनी एआई टूल्स और लैंग्वेज मॉडल के लिए कंप्यूटर चिप्स बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के दूसरे अफेयर की खबरों के बीच गुरुवार को कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
बीबीसी बिजनेस रिपोर्टर ओसमंड चिया के अनुसार, कंपनी के बाजार मूल्य की वैल्युएशन आधा ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक घट गई है, जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी एएमडी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली।
कंपनी की एक कर्मचारी किंबर्ली पॉवेल के साथ उनके अफेयर की खबरें आने के बाद हुआंग का सीईओ बने रहना और मुश्किल लगने लगा है। किंबर्ली पॉवेल एनवीडिया के हेल्थकेयर की वाइस प्रेसिडेंट हैं।
बीबीसी नॉर्थ अमेरिका टेक्नोलॉजी रिपोर्टर लिली जमाली के अनुसार, हुआंग का दूसरा अफेयर कथित तौर पर 2007 से ही चल रहा था। हुआंग के खिलाफ कंपनी ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है।
शुरू में हुआंग का जिस महिला के साथ अफेयर होने की बात सामने आई थी, उन पर चीनी जासूस होने का आरोप लगा।
हुआंग ने अपनी पत्नी से बेवफाई करने की बात स्वीकार की है और बच्चों को पहुंची तकलीफ के लिए भी माफी मांगी है।
एपल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अमीर कंपनी एनवीडिया के शेयर आठ प्रतिशत तक गिर गए। एनवीडिया दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनियों में से एक है और उभरती हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के लिए हार्डवेयर बनाने में इसकी अहम भूमिका मानी जाती है। जेनसन हुआंग 30 साल से अधिक समय से कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं।
दूसरे अफेयर को नजरअंदाज करना मुश्किल
बीबीसी की यूएस टेक्नोलॉजी रिपोर्टर काली हेज के अनुसार, एनवीडिया का बोर्ड गुरुवार को जेनसेन हुआंग को पद से हटाने पर विचार करने के लिए बैठक करने वाला है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल और फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चिप बनाने वाली कंपनी अपने लंबे समय से सीईओ रहे हुआंग से जुड़े दो विवाहेतर संबंधों की खबरों का सामना कर रही है।
पहले अफेयर की खबर जितनी भी गंभीर लगती हो लेकिन टेक्नोलॉजी जगत इसे ऐसी बात माना गया जिससे हुआंग उबर सकते थे।
लेकिन दूसरे अफेयर की खबर को नजरअंदाज करना कंपनी बोर्ड के लिए मुश्किल होगा। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन खबर है कि कंपनी की ही एक कर्मचारी के साथ अफेयर को लेकर हुआंग पर आरोप लगे हैं।
टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री से जुड़े एक जानकार ने बुधवार को बीबीसी से कहा, "अब उनका बचना मुश्किल है।"
पहले मामले में हुआंग ने निजी तौर पर इस बात पर जोर दिया था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वह महिला संभवतः बीजिंग को सूचनाएं दे रही थी। सोमवार को उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी यही बात कही थी।
हुआंग को एनवीडिया की जबरदस्त सफलता का एक अहम हिस्सा माना जाता है। वह एनवीडिया के सहसंस्थापक हैं।
यह कंपनी उन कंप्यूटर चिप्स के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है, जिनकी जरूरत एआई टूल्स और लैंग्वेज मॉडल को चलाने के लिए होती है।
क्या हुआंग ने कंपनी की आचार संहिता तोड़ी?
बीबीसी बिजनेस रिपोर्टर ओसमंड चिया के अनुसार, एनवीडिया की आचार संहिता में कहा गया है कि कर्मचारियों को ऐसी स्थितियों से बचने की सलाह दी जाती है, जिनमें उनके काम से हितों का टकराव पैदा हो सकता है।
इसमें निजी संबंध भी शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि वह गलत आचरण की शिकायतों की तुरंत जांच करती है।
हुआंग ने पहले कंपनी की आचार संहिता से जुड़े एक नोट में कहा था कि कर्मचारियों से एनवीडिया के मूल्यों को बनाए रखने और नैतिक मानकों का पालन करने की उम्मीद की जाती है।
रविवार को कर्मचारियों को भेजे गए एक मेमो में उन्होंने विवाहेतर संबंध होने की बात स्वीकार की और उनसे माफी मांगी।
उन्होंने लिखा, "मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की. मेरे इस कदम से उन्हें और हमारे बच्चों को दुख पहुंचा. मैंने जो किया, उसका कोई बहाना नहीं है. मुझे इसका गहरा अफसोस है।"
हुआंग को एलन मस्क का 'ऑफर'
हुआंग के भविष्य पर चर्चा के बीच एलन मस्क ने कहा है कि उन्हें नौकरी देना "सम्मान की बात होगी।"
मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वित्तीय खबरें साझा करने वाले ज़ीरोहेज की एक पोस्ट के जवाब में यह लिखा।
एक दूसरी पोस्ट में एआई निवेशक गेविन बेकर ने कहा था कि एनवीडिया के बोर्ड को हुआंग को हटाने से पहले स्वतंत्र जांच के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। मस्क ने इस पर "100" वाला इमोजी पोस्ट किया।
हुआंग की अगुवाई में एनवीडिया ने 2025 के अंत में मस्क की एआई कंपनी एक्सएआई में दो अरब डॉलर तक निवेश करने पर सहमति दी थी।
अक्टूबर 2025 में सीएनबीसी से बातचीत में हुआंग ने कहा था, "मुझे सिर्फ इस बात का अफसोस है कि मैंने उन्हें और पैसे नहीं दिए।"
उन्होंने कहा था, "एलन जिन चीजों से जुड़े हैं, उनमें से लगभग हर चीज का आप भी हिस्सा बनना चाहेंगे।"
यह मामला इतना बड़ा क्यों है?
बीबीसी नॉर्थ अमेरिका संवाददाता शाइमा खलील के अनुसार, आम लोगों को शायद इस बात का अंदाजा न हो कि दुनिया भर के नेताओं के साथ उठने-बैठने वाले टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गज जेनसन हुआंग कितने प्रभावशाली हैं और कंपनी में उनकी कितनी अहम भूमिका है।
हालांकि, कुछ लोग उन्हें उनकी चमड़े की जैकेट से पहचान सकते हैं।
लेकिन कई लोगों का पैसा पेंशन और निवेश फंड के जरिए एनवीडिया में लगा हुआ है। अक्सर उन्हें इसका एहसास भी नहीं होता। ऐसे में कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट का असर उनकी बचत पर भी पड़ सकता है।
हुआंग को पद से हटाए जाने की संभावना से जुड़ी खबरों के बाद आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में एनवीडिया के शेयर करीब 8 फीसदी गिर गए। जबकि एनवीडिया के शेयरों में 21% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इसके अलावा, इसका असर पूरे एआई उद्योग पर भी पड़ सकता है। एआई सिस्टम बनाने पर भारी रकम खर्च करने वाली कंपनियां एनवीडिया की चिप्स पर निर्भर हैं। वे चिप्स की आपूर्ति, नए उत्पादों और पहले किए गए वादों को पूरा करने को लेकर भरोसा चाहेंगी।
एनवीडिया के इंजीनियर, उसकी तकनीक और विशेषज्ञता कंपनी के पास बनी रहेगी। लेकिन कंपनी और पूरे उद्योग में हुआंग जैसा प्रभाव रखने वाले व्यक्ति की जगह किसी दूसरे को लाना एक बड़ी चुनौती होगी।
वित्तीय स्थिरता के बीच एनवीडिया की प्रतिद्वंद्वी कंपनी एएमडी को फिलहाल फायदा मिलता दिख रहा है। एएमडी ग्राफिक्स प्रोसेसर और बड़े डेटा सेंटरों के लिए एआई चिप्स के बाजार में एनवीडिया को टक्कर देती है। हालांकि, एएमडी का आकार अब भी एनवीडिया के मुकाबले काफी छोटा है।
जेन्सेन हुआंग कौन हैं?
बीबीसी बिजनेस रिपोर्टर ओसमंड चिया के मुताबिक, हुआंग ने 1993 में एक युवा इंजीनियर के रूप में एनवीडिया की सह-स्थापना की थी।
एआई उद्योग के तेजी से बढ़ने के साथ उन्होंने कंपनी को कई ट्रिलियन डॉलर की सेमीकंडक्टर कंपनी बना दिया।
हुआंग एआई की क्षमता को शुरुआती दौर में ही समझ गए थे। उन्होंने अपनी कंपनी के वीडियो गेम चिप्स के कारोबार को एआई के विकास के लिए जरूरी सेमीकंडक्टर बनाने की दिशा में मोड़ दिया।
हुआंग एनवीडिया का सार्वजनिक चेहरा रहे हैं और उनके प्रशंसकों के बीच उनकी लोकप्रियता किसी रॉकस्टार से कम नहीं है।
ताइवान में उनके प्रशंसक उन्हें 'डैडी हुआंग' कहते हैं। वहीं, कुछ लोग उनकी तुलना टेक्नोलॉजी जगत की 'टेलर स्विफ्ट' से करते हैं।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 145 अरब डॉलर है।
एनवीडिया की प्रतिद्वंद्वी कंपनी एएमडी की सीईओ लिसा सु, हुआंग की दूर की रिश्तेदार हैं। दोनों का जन्म ताइवान में हुआ था।
एनवीडिया इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
एनवीडिया दुनिया की सबसे मूल्यवान शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी है। इसकी कीमत करीब 4.5 ट्रिलियन डॉलर (भारत की कुल जीडीपी करीब चार ट्रिलियन) है। यह एडवांस कंप्यूटर चिप्स बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है।
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूजरूम की ओर से प्रकाशित।
What to Watch
AI outlook — possibilities, not facts
एनवीडिया बोर्ड जेनसन हुआंग को पद से हटाने पर निर्णय ले सकता है
Likely · Within days
स्वतंत्र जांच के नतीजों का इंतजार किया जाएगा
Very likely · Within weeks
Open Questions
- स्वतंत्र जांच के नतीजे कब तक आएंगे?
- क्या बोर्ड जेनसन हुआंग को पद से हटाएगा?
- पहले अफेयर में शामिल महिला के चीनी जासूस होने के आरोप की पुष्टि हुई या नहीं?
- हुआंग के हटने की स्थिति में एनवीडिया का नया सीईओ कौन होगा?


