अमेरिका में सभी उड़ानें ठप, 9/11 के बाद देश में हवाई सेवाओं पर सबसे बड़ा असर
एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम में समस्या आई, गृह सुरक्षा मंत्री ने कहा - हमले का कोई संकेत नहीं
Quick Look
अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण देशभर में सभी उड़ानें रोक दी गईं। सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, एल3हैरिस द्वारा संचालित निजी कम्युनिकेशन नेटवर्क के अपडेट के बाद यह समस्या आई। गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि इस घटना के पीछे हमले का कोई संकेत नहीं है।
AI-generated summary
Why It Matters
अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण सभी उड़ानें रोक दी गईं। सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, एल3हैरिस द्वारा संचालित निजी कम्युनिकेशन नेटवर्क के अपडेट के बाद नेटवर्क रीबूट हुआ और क्रैश हो गया। 2023 में भी NOTAM सिस्टम में ख़राबी के कारण उड़ानों पर रोक लगाई गई थी।
अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में आई समस्या के कारण देशभर में उड़ानों को रोक दिया गया है.
अमेरिका में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के पूर्व प्रमुख का कहना है कि 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद से अमेरिका में उड़ानों का इतना व्यापक निलंबन कभी नहीं हुआ.
बीबीसी के अमेरिकी मीडिया पार्टनर सीबीएस न्यूज से बात करते हुए रॉबर्ट एल. सुमवाल्ट ने कहा, ''यह हैरान करने वाली बात है कि आज के दौर में भी ऐसा हो सकता है.''
अमेरिका की गृह सुरक्षा मंत्री ने कहा है कि इस घटना के पीछे अमेरिका पर किसी हमले का संकेत नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं.
मार्कवेन मुलिन ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए बार-बार कहा कि यह 'एक और 9/11' जैसी घटना नहीं है.
इससे पहले अमेरिकी विमानन अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी उड़ानों को रोकने का आदेश दिया था. उन्होंने इसे 'असाधारण हालात' बताया.
क्या है कारण
सीबीएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि नेटवर्क अपडेट के कारण कम्युनिकेशन सिस्टम में यह समस्या आई है.
सीबीएस को कई सूत्रों ने बताया है कि देशभर में विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगाने की जो तकनीकी ख़राबी वजह बनी है, वह अमेरिका के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम को जोड़ने वाले प्राइवेट कम्युनिकेशन नेटवर्क के अपडेट के कारण हुई.
सीबीएस के मुताबिक़, एल3हैरिस इस नेटवर्क का संचालन करती है. अपडेट के बाद नेटवर्क रीबूट हुआ और इसके बाद क्रैश हो गया.
एल3हैरिस अपनी वेबसाइट पर खुद को दुनिया के सबसे आधुनिक एयरस्पेस, हथियार प्रणालियों और कमांड एंड कंट्रोल प्लेटफ़ॉर्म के लिए कम्युनिकेशन सिस्टम उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी बताती है.
एल3हैरिस ने बीबीसी के कमेंट के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है.
2023 में भी हुआ था देशव्यापी असर
बीबीसी वेरिफ़ाई के जैक होर्टन के मुताबिक़ अमेरिका में विमानों की उड़ानों पर लगी रोक की तुलना पिछली घटनाओं से की जा रही है.
अमेरिका में देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने बार-बार कहा कि यह घटना 9/11 जैसी नहीं है.
बीबीसी वेरिफ़ाई ने क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी में एविएशन एंड एनवायरनमेंट के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर गाइ ग्रैटन से बात की.
उन्होंने कहा, "यह 9/11 के बाद की सबसे गंभीर घटना लग रही है, लेकिन स्पष्ट रूप से उस स्तर की नहीं है."
ऐसी ही घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर डॉक्टर ग्रैटन ने साल 2023 में अमेरिका में हुई उस घटना का जिक्र किया, जब नोटिस टू एयर मिशन्स (NOTAM) सिस्टम में ख़राबी के कारण उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी.
उन्होंने कहा, "वह स्थिति 1 घंटे 52 मिनट तक रही थी. इस दौरान क़रीब 9,500 उड़ानों में देरी हुई और लगभग 1,300 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं."
इस सिस्टम में ख़राबी के कारण हवाई यातायात से जुड़े सुरक्षा नोटिस जारी नहीं किए जा सके थे. सिस्टम के दोबारा चालू होने तक उड़ानों पर रोक लगी रही.
What to Watch
AI outlook — possibilities, not facts
एल3हैरिस नेटवर्क समस्या की जांच की जाएगी और उड़ानें दोबारा शुरू की जाएंगी।
Likely · Within hours
Open Questions
- नेटवर्क अपडेट के बाद क्रैश होने का वास्तविक कारण क्या था?
- उड़ानें कब तक दोबारा शुरू होंगी?
- इस तकनीकी खराबी से कितनी उड़ानें प्रभावित हुईं?

