
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को आकाशवाणी भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर चल रहे धरने से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी को किंग्सवे कैंप ले जाया गया। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न में अनियमितताएँ हुई हैं और चुनाव आयोग ने फ़ॉर्म-6 में एकतरफ़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म-6 को अवैध नहीं माना है।
AI-generated summary
विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की है। उनका आरोप है कि फ़ॉर्म-6 में एकतरफ़ा बदलाव किया गया है और मतदाता सूची में ग़ैरक़ानूनी संशोधन हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फ़ॉर्म-6 से जुड़े मामले की सुनवाई की और कहा कि संशोधित फ़ॉर्म-6 को मंज़ूर नहीं किया गया था।
प्रकाशित 6 अक्टूबर 2026, 12:07 IST
अपडेटेड 2 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 7 मिनट
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हटा दिया है.
मौक़े पर मौजूद बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा ने जानकारी दी है कि राहुल गांधी को हिरासत में लेकर किंग्सवे कैंप ले जाया गया.
कांग्रेस ने राहुल गांधी को 'जबरन' ले जाती पुलिस का वीडियो डालते हुए एक्स पर लिखा है, 'सब याद रखा जाएगा.'
इससे पहले कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया, "मोदी-शाह ने आकाशवाणी भवन में पुलिस भेज दी है, जो जबरन नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी और सांसदों को उठा रही है. मोदी पुलिसिया दमन के बल पर आवाज दबाना चाहते हैं, लेकिन याद रखें- अब ये हुंकार दबने वाली नहीं है, गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा."
चुनाव आयोग तक मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले कई घंटों से आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे हैं.
धरने पर बैठे राहुल गांधी ने अपने फ़ेसबुक पेज पर एक वीडियो डाला है जिसमें उनकी और प्रियंका गांधी की एक पुलिस अधिकारी से बातचीत होते दिख रही है.
पुलिस ने उन्हें वहां से हटने को कहा, लेकिन दोनों वहीं डटे रहे. विपक्षी नेताओं का धरना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर है.
पुलिस अधिकारी से राहुल गांधी कहते हैं, "मैं तो बस बैठा हूं.", जिस पर पुलिस अधिकारी उनसे कहते हैं, "सर, घर चले जाइए."
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
राहुल जवाब देते हैं, "क्या मैं सिर्फ़ घर जा सकता हूं. देश में कहीं और नहीं जा सकता. मैं राजनैतिक आदमी हूं. घर में नहीं बैठ सकता. आप एक जगह बता दो मैं जहां जाके बैठ जाऊं.
उनके साथ मौजूद प्रियंका गांधी ने कहा, "इस देश का कोई व्यक्ति अगर प्रोटेस्ट पर बैठना चाहता है तो उसे ऐसा करने का हक़ है. ये सामान्य प्रक्रिया है. आप उस संविधान के लिए लड़ रहे हैं. उन दो व्यक्तियों के लिए नहीं जो गद्दी पर बैठे हैं."
इससे पहले दोनों निर्वाचन आयोग मुख्यालय पहुंचने के लिए आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हुए.
पुलिस के रोके जाने के बावजूद दोनों नेता वहां पहुंचे.
राहुल गांधी ने कहा, "देश के साथ जो किया गया है, वह देशद्रोह है. चाहे प्रधानमंत्री मोदी हों, अमित शाह हों, आरएसएस प्रमुख हों या ज्ञानेश कुमार, किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा."
राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्तों से विपक्षी सांसदों की मुलाक़ात नहीं होने पर भी सवाल उठाया.
उन्होंने कहा, "300 से ज़्यादा विपक्षी सांसद आज संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर चुनाव आयुक्तों से मिलने पहुंचे. हम करोड़ों भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं. चुनाव आयुक्त हमसे मुलाक़ात क्यों नहीं कर रहे हैं? पुलिस हमें रोक क्यों रही है और धमका क्यों रही है?"
इससे पहले विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें नीति आयोग कार्यालय के सामने रोक दिया.
यह जगह नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के बीच उस रास्ते पर है, जो निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर जाता है. आगे जाने से रोके जाने के बाद विपक्षी सांसद सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन किया.
राहुल गांधी ने इससे पहले एक्स पर लिखा था, "ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो. अब इस्तीफ़ा देने का समय है."
प्रदर्शन में विपक्षी सांसदों के हाथों में आरएसएस की वर्दी में ज्ञानेश कुमार को दिखाने वाले कटआउट भी थे. उन्होंने "बीजेपी ही मुख्य चुनाव आयुक्त है", "वोट चोर, गद्दी छोड़" और "लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है" जैसे नारे लगाए.
शॉर्ट वीडियो देखिएशॉर्ट वीडियो देखिए
बीजेपी ने क्या कहा?
इंडिया ब्लॉक के मार्च और राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है.
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह मार्च कांग्रेस और उसके सहयोगियों की ओर से "अराजकता पैदा करने और राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने" की एक और कोशिश है. उन्होंने राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को गलत तरीके से पेश करने का आरोप भी लगाया.
पात्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म-6 को अवैध नहीं बताया है, बल्कि इस मामले में नोटिस जारी किया है और आगे इसकी जांच होगी. उन्होंने राहुल गांधी पर इस मुद्दे को लेकर देश में "भ्रम" पैदा करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, " एसआईआर का विरोध करके कांग्रेस 2.8 करोड़ मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में बनाए रखना चाहती है? क्या राहुल गांधी और सोनिया गांधी 'वोट चोरी' से सांसद बने? अगर एसआईआर अवैध है, तो क्या कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और हिमाचल की कांग्रेस सरकारें भी अवैध हैं?"
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एसआईआर को लेकर "भ्रामक, बेबुनियाद और असंगत" बातें कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, "ग़ैर-हाज़िर, अपने पते से शिफ़्ट कर गए लोगों, मृतकों और डुप्लीकेट वोटर्स को बगैर किसी जांच के वोटिंग के अधिकार देकर कांग्रेस किसको फ़ायदा पहुंचाना चाहती है?"
विपक्ष का आरोप क्या है?
विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसद मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न यानी एसआईआर में अनियमितताओं का आरोप लगा रहे हैं. उनकी मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और एसआईआर से जुड़े फैसलों की समीक्षा की है.
विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव और फ़ॉर्म-6 से जुड़े फैसलों में नियमों का पालन नहीं किया गया.
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में फ़ॉर्म-6 से जुड़े मामले की सुनवाई हुई थी. इसके बाद राहुल गांधी ने दावा किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फ़ॉर्म-6 में "ग़ैरक़ानूनी और एकतरफ़ा" बदलाव किया है. बीजेपी ने इस दावे को ख़ारिज किया है और कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म-6 को अवैध नहीं बताया है.
संसद से चुनाव आयोग तक मार्च
शॉर्ट वीडियो देखिए
इंडिया ब्लॉक के सांसद मंगलवार को संसद के मकर द्वार से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे.
मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और कई अन्य विपक्षी सांसद शामिल हुए.
मार्च को देखते हुए संसद, संसद मार्ग, आकाशवाणी भवन और निर्वाचन आयोग मुख्यालय के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. कई जगह बैरिकेड लगाए गए थे और रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवान भी तैनात किए गए थे.
पुलिस के रोके जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया. बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया.
विपक्ष ने यह प्रदर्शन 30 सितंबर को 19 विपक्षी दलों की बैठक के बाद तय किया था.
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 5 अक्तूबर को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फ़ॉर्म-6 को लेकर अहम टिप्पणी की.
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि फ़ॉर्म-6 में किया गया बदलाव सुप्रीम कोर्ट ने मंज़ूर नहीं किया था.
संशोधित फ़ॉर्म-6 में नए वोटर के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों से पूछा गया था कि उनका या उनके माता-पिता का नाम पिछली एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न) के बाद तैयार की गई वोटर लिस्ट में था या नहीं.
सीजेआई की यह टिप्पणी चुनाव आयोग के 26 सितंबर के एक प्रेस नोट में किए गए दावे से अलग है.
चुनाव आयोग ने 26 सितंबर के इस प्रेस नोट में कहा था, "एसआईआर के लिए फ़ॉर्म-6 के साथ लगाए गए डिक्लेरेशन को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है."
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
AI outlook — possibilities, not facts
सुप्रीम कोर्ट फ़ॉर्म-6 मामले में आगे की सुनवाई करेगा और संभावित रूप से निर्देश जारी कर सकता है।
Very likely · Within weeks
विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।
Likely · Within days

Congress MPs Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra are sitting on a dharna at Akashvani Bhawan demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. The opposition has alleged SIR irregularities in the voter list amid efforts by the police to remove them.

Opposition MPs, led by Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi, marched to the Election Commission headquarters to protest against alleged irregularities in the voter list. When stopped by the police, they sat on strike and were later taken into custody.

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi staged a protest outside the Election Commission headquarters to protest against irregularities in the Special Intensive Revision (SIR) of the voter list. Opposition MPs demanded the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, following which the police detained several leaders.

Opposition India Bloc MPs marched from Parliament to the Election Commission headquarters to protest against alleged vote theft and SIR of voter lists in Delhi. Police detained many MPs.

Opposition 'India' block MPs, led by Rahul and Priyanka Gandhi, marched from Parliament to the Election Commission headquarters to protest against vote theft and SIR of the voter list. When stopped by the police, the MPs staged a protest on the road.

MPs from the 'India' block, including Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi, marched from Parliament to the Election Commission to protest against vote theft and SIR of voter lists. After being stopped by the police, the leaders staged a protest on the road and demanded the resignation of the Chief Election Commissioner.