Breaking
BRFalta de manutenção e conservação da Casa do Povoador de Piracicaba gera reclamaçõesITEmergenza per Yael Trepy del Cagliari: in terapia intensiva dopo quasi annegamentoTRİran'a Ait Kamikaze İHA'lar IKBY Başbakanı Barzani'nin Ofisini Hedef AldıJP中国で話題の国産アニメ映画「牛来」、低品質が逆に人気を誘うINTLLake Powell Hits Record Low, Exacerbating Colorado River Basin CrisisESLegislador israelí de extrema derecha propone matar a 30-40 personas en Gaza cada nocheFRCollision de bateaux au large de Théoule-sur-Mer : 10 blessés et 1 disparuRUРоссийская армия продвигается в направлении Святогорска в ДНРARإيران تُتهِم بتصعيد خطير ضد الإقليم الكردي: الهجوم بالطائرات المسيرة وتصديق التحقيقاتINBangladesh Achieves Historic 9-Wicket Win Over Australia in Darwin TestBRFalta de manutenção e conservação da Casa do Povoador de Piracicaba gera reclamaçõesITEmergenza per Yael Trepy del Cagliari: in terapia intensiva dopo quasi annegamentoTRİran'a Ait Kamikaze İHA'lar IKBY Başbakanı Barzani'nin Ofisini Hedef AldıJP中国で話題の国産アニメ映画「牛来」、低品質が逆に人気を誘うINTLLake Powell Hits Record Low, Exacerbating Colorado River Basin CrisisESLegislador israelí de extrema derecha propone matar a 30-40 personas en Gaza cada nocheFRCollision de bateaux au large de Théoule-sur-Mer : 10 blessés et 1 disparuRUРоссийская армия продвигается в направлении Святогорска в ДНРARإيران تُتهِم بتصعيد خطير ضد الإقليم الكردي: الهجوم بالطائرات المسيرة وتصديق التحقيقاتINBangladesh Achieves Historic 9-Wicket Win Over Australia in Darwin Test
Newsgather
Backमध्य पूर्व संकट का असर: भारत में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में भारी उछाल
मध्य पूर्व संकट का असर: भारत में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में भारी उछाल
Urgent
BBC हिंदी5/25/2026Business1 min readIndia

मध्य पूर्व संकट का असर: भारत में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में भारी उछाल

Quick Look

मध्य पूर्व संकट के चलते भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में पिछले दो हफ्तों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर पार कर गया है, जबकि डीजल भी महंगा हुआ है।

AI-generated summary

Font size

प्रकाशित 4 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 2 मिनट

मध्य पूर्व के संकट की असल मार अब भारतीयों पर दिखने लगी है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले दो हफ्तों में चौथी बार पेट्रोल, डीज़ल के दाम बढ़ाए हैं.

पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों में यह 10 दिन के भीतर चौथी बढ़ोतरी है.

इस बढ़त के साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की क़ीमत 100 रुपए प्रति लीटर पार जा चुकी है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये 61 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. यानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102 रुपये 12 पैसे के भाव पर मिलेगा.

डीज़ल की कीमतों में भी प्रति लीटर 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. अब दिल्ली में डीज़ल का भाव 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर हो गया है.

दिल्ली के अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 2.87 रुपये बढ़कर 113.51 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं, जबकि मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर.

चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये 46 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और अब वहां पेट्रोल का भाव 107 रुपये 77 पैसे हो गया है.

इससे पहले भारत में शनिवार यानी 23 मई को भी पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

पेट्रोल 87 पैसे और डीज़ल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था.

गौरतलब है कि इस महीने सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीज़ल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. इसके बाद 19 मई को भी क़रीब 90 पैसे की दूसरी बढ़ोतरी हुई.

चार राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने घाटे की भरपाई के लिए तेल कीमतें बढ़ाने का एलान किया.

चुनाव खत्म होने के बाद सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीज़ल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. इसके कुछ ही दिन बाद पेट्रोल के दाम दो बार में 90 पैसे और 94 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई और आज यानी 25 मई को चौथी बार 2 रुपये 61 पैसे की बढ़ोतरी की गई है.

कुल मिलाकर चार बार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल के भाव प्रति लीटर 7 रुपये 41 पैसे बढ़ा चुकी हैं.

कुछ इसी तरह चार बार में तीन रुपये, 90 पैसे, 91 पैसे और 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी कर डीज़ल कीमतों में 7 रुपये 51 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

More on this topicपेट्रोल