
रावलपिंडी में एंकर राबिया अहसान की गोली लगने से मौत के बाद उनके पति को हिरासत में लिया गया था, लेकिन परिवार ने इसे हादसा बताते हुए मामला वापस लेने की बात कही है।
पाकिस्तान के रावलपिंडी में टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने उनके पति को हिरासत में लिया था, लेकिन परिवार ने इसे हादसा मानते हुए हत्या का मामला वापस लेने का निर्णय लिया है। पुलिस मामले की फॉरेंसिक जांच कर रही है।
AI-generated summary
राबिया अहसान रावलपिंडी में अपने घर पर मृत पाई गई थीं। उनके पति को पुलिस ने हिरासत में लिया था और शुरुआती जांच में पिस्तौल बरामद हुई थी।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी में एंकर राबिया अहसान की मौत के बाद उनके पति को दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। हालांकि, राबिया के परिवार ने उनके ख़िलाफ़ दर्ज हत्या का मामला वापस लेने का फ़ैसला किया है। जबकि पहले राबिया के ही भाई की शिकायत पर इसे हत्या के केस के तौर पर दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक़, 8 नवंबर को रावलपिंडी के गुलशनाबाद इलाक़े में राबिया अहसान का शव उनके घर से मिला था। उनकी गर्दन के निचले हिस्से में गोली लगी थी।
राबिया अहसान के भाई की शिकायत पर उनके पति के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक़, उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने घर के एक कमरे से पिस्तौल भी बरामद की थी।
पंजाब की सूचना मंत्री अज़मा बुखारी ने एक बयान में कहा कि जांच के दौरान राबिया अहसान के पति ने पुलिस को बताया था कि पिस्तौल से गोली ग़लती से चल गई थी।
वहीं, पुलिस ने इस मामले में हुए गिरफ़्तार राबिया अहसान के पति को सोमवार को संबंधित अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से उन्हें हिरासत में रखने की मांग की थी। अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत मंज़ूर कर दी है।
इस बीच, राबिया अहसान की नमाज़-ए-जनाज़ा जामिया मस्जिद गुलशनाबाद में अदा की गई।
राबिया अहसान के भाई ख़ुर्रम अहमद शिकायतकर्ता हैं, हालांकि अब उन्होंने बीबीसी को बताया कि उनके परिवार ने मामला वापस लेने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह, उनकी मां और बहन इस बात से सहमत हैं कि राबिया की मौत एक हादसा थी।
ख़ुर्रम ने बताया कि घटना के समय वह ख़ुद वहां मौजूद नहीं थे। हालांकि, उनकी मां और बहन उसी घर में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि घर में काम करने वाला व्यक्ति भी उस कमरे में मौजूद था।
ख़ुर्रम अहमद ने बताया, "अभियुक्त ने मुझे बताया कि वह अलमारी से कपड़े निकाल रहा था। वहां एक पिस्तौल रखी हुई थी और उसे अपने हाथ में पकड़े हुए था। तभी अचानक गोली चल गई, जो राबिया की गर्दन के पास लगी और उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई।"
उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह वहां पहुंचे, तो उनकी मां और बहन ने उन्हें बताया, "घटना से पहले पति-पत्नी दोनों कमरे में गए थे। इससे पहले वह उनके साथ आंगन में थे और दोनों के बीच कोई झगड़ा होता हुआ दिखाई नहीं दिया था।"
ख़ुर्रम अहमद ने कहा कि वह अभियुक्त को "बहुत अच्छी तरह" जानते हैं और वह एक "इज़्ज़तदार इंसान" हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ओवरसीज़ पाकिस्तानीज फ़ाउंडेशन में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर काम करते थे।
8 नवंबर को राबिया अहसान के भाई ख़ुर्रम की शिकायत पर सदर बेरूनी पुलिस स्टेशन में उनके घर पर हुई इस घटना को लेकर धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। एफ़आईआर के मुताबिक़, शिकायतकर्ता को फ़ोन पर बताया गया था कि राबिया अहसान को उनके पति ने गोली मार दी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मौसम बदलने के कारण अलमारी में गर्मियों के कपड़ों की जगह सर्दियों के कपड़े रखते समय कपड़ों के बीच से 30 बोर की एक पिस्तौल मिली थी। घर में मौजूद एक घरेलू कर्मचारी के शुरुआती बयान के मुताबिक़, गोली चलने के समय पति के हाथ में पिस्तौल थी।
शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक़, राबिया अहसान के गले के सामने वाले निचले हिस्से में गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत हुई। घटनास्थल से मिली 30 बोर की पिस्तौल का लाइसेंस नहीं था। घटना से जुड़े फ़ॉरेंसिक सबूत और सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।
41 साल की राबिया अहसान चैनल 92 से जुड़ी हुई थीं। वहां वह पत्रकार आमिर मतीन के साथ 'मुक़ाबिल' प्रोग्राम होस्ट करती थीं। पत्रकार फ़रीहा इदरीस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि राबिया अहसान की मौत की ख़बर सुनकर वह "बहुत हैरान और दुखी" हैं।
AI outlook — possibilities, not facts
फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अंतिम कानूनी कार्रवाई करेगी।
Likely · Within weeks
The White House was briefly locked down after a silver sedan crashed into a signpost near Lafayette Square in Washington DC. President Donald Trump was inside the residence during the incident; the driver's identity and motive remain under investigation.
British comedian Russell Brand was sentenced to 10 years and six months in prison after being convicted of raping one woman and sexually assaulting three others between 2004 and 2009 at Southwark Crown Court.
A 26-year-old Indian-origin woman, Navneet Kaur, was found shot dead at a home in Hounslow, west London. Rajat Jaswel, 31, has been charged with her murder and possession of a firearm.
A series of tragic incidents across India highlights the severe human cost of debt distress, where borrowers and their families faced intense pressure, harassment, and recovery demands over unpaid loans, leading to multiple deaths.
Electronics City police arrested Anitha and Madhusudhan Reddy for murdering 41-year-old Upendra and staging his death as a heart attack on October 12, 2026.
A 25-year-old man named Amit died and another was injured following a violent park brawl in Noida. The fight erupted after their scooter accidentally brushed against a bystander celebrating a birthday.