Breaking
FRLyon: a man killed with a knife during a brawlUSCanadian poet who combines classical and modern wins Nobel Prize in LiteratureDEItaly: Meloni's new voting rights clears final hurdle in parliamentBRPharmacy is robbed and three employees are taken hostage in CampinasTRBreaking news...Russia hit a bus stop in Ukraine! There are many dead and injuredRUThe Ukrainian Armed Forces hit the Russian region 2,500 kilometers from the borderESGiorgia Meloni advances the electoral reform in the Italian ParliamentRURussian trash blogger convicted of making porn released from prisonRUThe price of Brent oil exceeded $105INTLBrent crude tops $105, oil gains as Middle East hostilities and potential escalation stoke supply worriesFRLyon: a man killed with a knife during a brawlUSCanadian poet who combines classical and modern wins Nobel Prize in LiteratureDEItaly: Meloni's new voting rights clears final hurdle in parliamentBRPharmacy is robbed and three employees are taken hostage in CampinasTRBreaking news...Russia hit a bus stop in Ukraine! There are many dead and injuredRUThe Ukrainian Armed Forces hit the Russian region 2,500 kilometers from the borderESGiorgia Meloni advances the electoral reform in the Italian ParliamentRURussian trash blogger convicted of making porn released from prisonRUThe price of Brent oil exceeded $105INTLBrent crude tops $105, oil gains as Middle East hostilities and potential escalation stoke supply worries
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|चीन से आने वाले सामान पर भारत की निर्भरता इतनी ज़्यादा कैसे बढ़ गई?
चीन से आने वाले सामान पर भारत की निर्भरता इतनी ज़्यादा कैसे बढ़ गई?
NEWS
BBC हिंदी·yesterday·Business·5 min read·🇮🇳India·

चीन से आने वाले सामान पर भारत की निर्भरता इतनी ज़्यादा कैसे बढ़ गई?

खिलौना उद्योग में मिली सफलता के बावजूद चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 112 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जिससे निर्भरता कम करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Quick Look

भारत ने खिलौना उद्योग में आयात शुल्क बढ़ाकर चीन पर निर्भरता कम की है, लेकिन कुल व्यापार घाटा बढ़कर 112 अरब डॉलर हो गया है। चीन से कच्चे माल और पुर्ज़ों का आयात लगातार बढ़ रहा है, जिससे कूटनीतिक सुधारों के बीच आर्थिक असंतुलन बना हुआ है।

AI-generated summary

Why It Matters

साल 2020 में गलवान घाटी की झड़पों के बाद भारत और चीन के संबंधों में कड़वाहट आई थी, जिसके बाद भारत ने कई चीनी उत्पादों और ऐप्स पर प्रतिबंध लगाए थे।

Font size

भारत में किसी खिलौने की दुकान पर जाइए. वहां बच्चे के लिए कोई पसंदीदा खिलौना ख़रीदते हुए आपको यह भी समझ आ सकता है कि भारत अपने ताक़तवर पड़ोसी चीन के साथ आर्थिक रिश्तों में संतुलन बनाने के लिए किस तरह जूझ रहा है.

छह साल पहले भारत ने विदेश से आने वाले खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था. इसका मक़सद देश में खिलौनों का उत्पादन बढ़ाना और ख़राब क्वालिटी के विदेशी खिलौनों को भारतीय बाज़ार से बाहर रखना था.

उस समय आयातित खिलौनों पर 20 फ़ीसदी शुल्क लगता था. इसे पहले बढ़ाकर 60 फ़ीसदी और फिर 70 फ़ीसदी कर दिया गया.

दुकानदारों और खिलौना बेचने वाली कंपनियों ने इसका कड़ा विरोध किया. उनका कहना था कि भारत की कंपनियां विदेशों में बने खिलौनों का मुक़ाबला कभी नहीं कर पाएंगी.

लेकिन आयात शुल्क बढ़ाने और क्वालिटी से जुड़े नियम सख़्त करने का असर हुआ.

कभी भारतीय खिलौना बाज़ार में चीन की 70% हिस्सेदारी थी

भारत में खिलौनों का आयात 2020 के क़रीब 30 करोड़ डॉलर से एक-तिहाई घटकर इस साल 10 करोड़ डॉलर रह गया.

इसी दौरान भारत से खिलौनों का निर्यात क़रीब 12.9 करोड़ डॉलर से बढ़कर 20 करोड़ डॉलर हो गया.

भारत खिलौनों के मामले में चीन पर अपनी निर्भरता काफ़ी कम करने में भी कामयाब रहा. एक समय भारत के खिलौना बाज़ार में चीन की हिस्सेदारी 70 फ़ीसदी थी.

हालांकि, खिलौना उद्योग उन गिने-चुने क्षेत्रों में शामिल है, जहां भारत को ऐसी सफलता मिली है.

चीन के साथ लगातार एकतरफ़ा होते जा रहे व्यापारिक रिश्तों को संतुलित करने की भारत की दूसरी कोशिशें बहुत कामयाब नहीं हुई हैं.

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि भारत और चीन के बीच व्यापार का यह असंतुलन अब दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक असंतुलनों में शामिल है.

साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्ते बुरी तरह बिगड़ गए थे.

इसके बाद दिल्ली ने चीन से आने वाले कई सामान पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया. इसका मतलब है कि ऐसे सस्ते विदेशी सामान पर अतिरिक्त शुल्क लगाया गया, जिनसे भारत के अपने उद्योगों को नुक़सान होने का ख़तरा था.

भारत ने टिकटॉक जैसे कई चीनी ऐप पर भी पाबंदी लगा दी.

लेकिन इन क़दमों के बावजूद चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा लगातार बढ़ता रहा.

साल 2020 में यह घाटा 44 अरब डॉलर था. इस साल यह बढ़कर 112 अरब डॉलर के चौंकाने वाले स्तर पर पहुंच गया.

वॉशिंगटन में एशिया सोसायटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के सेंटर फ़ॉर चाइना एनालिसिस से जुड़े केविन ज़ोंगझे ली ने बीबीसी से कहा, "जिस समय भारत और चीन के राजनीतिक, सुरक्षा और निवेश से जुड़े रिश्ते अपने सबसे निचले स्तर पर थे, उसी दौरान चीन पर भारत की आर्थिक निर्भरता लगातार बढ़ती गई."

इससे भी ज़्यादा चिंता की बात यह है कि इस दौरान चीन को होने वाला भारत का निर्यात महामारी से पहले के स्तर से भी नीचे रहा. दूसरी ओर, चीन से होने वाला आयात दोगुना हो गया.

दिल्ली स्थित ग्लोबल ट्रेड एंड रिसर्च इनिशिएटिव यानी जीटीआरआई के अजय श्रीवास्तव कहते हैं, "भारत उद्योगों के लिए जितना सामान आयात करता है, उसमें चीन की हिस्सेदारी अब 30 फ़ीसदी से ज़्यादा है. भारत 100 से ज़्यादा अहम उत्पादों के लिए चीन पर निर्भर है और यह असंतुलन लगातार बढ़ रहा है."

श्रीवास्तव के मुताबिक़, अगर आयात इसी तेज़ रफ़्तार से बढ़ता रहा तो दोनों देशों के बीच व्यापार घाटा 134 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है.

ऐसा हुआ तो भारत के उद्योगों पर दबाव बनाने की चीन की ताक़त और बढ़ जाएगी.

सितंबर में दिल्ली में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस मुद्दे पर बात की थी.

दोनों देशों के रिश्ते धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं. इसी बीच दोनों नेताओं ने व्यापार में मौजूद "बुनियादी असंतुलन और सप्लाई चेन से जुड़ी समस्याओं" को दूर करने का वादा किया.

लेकिन विशेषज्ञों ने बीबीसी से कहा कि भारत के उद्योग चीनी सामान पर इतने ज़्यादा निर्भर हो चुके हैं कि इस स्थिति को बदलना दिल्ली के लिए बेहद मुश्किल होगा.

इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि भारत अब चीन पर केवल तैयार सामान ख़रीदने के लिए निर्भर नहीं है.

भारत में सामान बनाने के लिए भी चीन से आने वाले पुर्ज़ों, मशीनों और कच्चे माल की ज़रूरत पड़ती है.

यह सही है कि भारत ने स्मार्टफ़ोन और सौर ऊर्जा से जुड़े तैयार उपकरणों के आयात पर अपनी निर्भरता कम की है.

अब दुनिया के एक-चौथाई से ज़्यादा आईफ़ोन भारत में बनाए जाते हैं.

लेकिन अजय श्रीवास्तव कहते हैं, "इसके बावजूद भारत में बड़े पैमाने पर उत्पादन का मतलब अब भी बाहर से आए पुर्ज़ों को जोड़ना है. इन पुर्ज़ों के लिए भारत आयात पर बहुत ज़्यादा निर्भर है, ख़ासकर चीन से होने वाले आयात पर."

औद्योगिक मशीनों, बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीज़ों, रसायनों, सोलर सेल और कारख़ानों में लगने वाले उपकरणों के मामले में भी यही स्थिति है.

थिंक टैंक ऑब्ज़र्वर रिसर्च फ़ाउंडेशन यानी ओआरएफ़ के मुताबिक़, चीन से भारत आने वाले सामान में इलेक्ट्रिकल मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की हिस्सेदारी अकेले 36 फ़ीसदी है.

इसके बाद मशीनों और दूसरे मशीनी उपकरणों की हिस्सेदारी 21.7 फ़ीसदी है.

ऑर्गेनिक केमिकल यानी कार्बनिक रसायनों और प्लास्टिक की हिस्सेदारी भी काफ़ी बड़ी है.

ओआरएफ़ के सेंटर फ़ॉर न्यू इकोनॉमिक डिप्लोमेसी से जुड़े सौम्य भौमिक कहते हैं कि अगर इन चीज़ों की सप्लाई रुकती है तो इसका असर केवल लोगों के इस्तेमाल वाले सामान पर नहीं पड़ेगा, बल्कि कारख़ानों में उत्पादन भी रुक सकता है.

उनके मुताबिक़, इससे पता चलता है कि भारत के लिए चीन से आने वाले पुर्ज़ों और कच्चे माल की जगह देश में बनी चीज़ों का इस्तेमाल करना कितना मुश्किल है.

चीन से भारत का आयात केवल पुर्ज़ों और कच्चे माल की बढ़ती ज़रूरत के कारण नहीं बढ़ रहा है. इसके पीछे अर्थव्यवस्था में हो रहे कुछ बड़े बदलाव भी हैं.

चीन के पास स्टील, सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों जैसे कई क्षेत्रों में अपनी ज़रूरत से कहीं ज़्यादा सामान बनाने की क्षमता है.

लेकिन चीन की अर्थव्यवस्था की रफ़्तार धीमी हो रही है. उसका घरेलू बाज़ार इस पूरे उत्पादन को नहीं खपा पा रहा है.

इसलिए चीन की कंपनियां अब दूसरे देशों के बाज़ारों की ओर ज़्यादा रुख़ कर रही हैं और वहां कम क़ीमत पर सामान बेच रही हैं.

अनुमान है कि लगातार दूसरे साल चीन का व्यापार सरप्लस एक लाख करोड़ डॉलर से ज़्यादा रहेगा. व्यापार सरप्लस का मतलब है कि कोई देश जितना सामान ख़रीदता है, उससे ज़्यादा सामान दूसरे देशों को बेचता है.

अजय श्रीवास्तव कहते हैं कि इनमें से बहुत सा सामान भारत आ रहा है.

इसकी एक वजह यह है कि भारत अपनी अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में तेज़ी से उत्पादन बढ़ा रहा है. इसके लिए उसे मशीनों, पुर्ज़ों और कच्चे माल की ज़रूरत है.

दूसरी वजह यह है कि पश्चिमी देश चीन से आने वाले सामान पर शुल्क और दूसरी पाबंदियां लगा रहे हैं.

दूसरी ओर, भारत की कंपनियों के लिए चीन के बाज़ार में अपनी जगह बनाना अब भी एक बड़ी चुनौती है.

कई मामलों में भारत चीन से पीछे

केविन ली कहते हैं, "भारतीय उत्पादों को चीन में कई तरह के शुल्क और दूसरी रुकावटों का सामना करना पड़ता है. इस वजह से भारतीय कंपनियों के लिए वहां बड़े पैमाने पर अपना निर्यात बढ़ाना मुश्किल हो जाता है."

वह कहते हैं, "अगर दोनों देशों के रिश्ते सामान्य होते रहे, लेकिन चीन के बाज़ार में भारत को भी बराबर पहुंच दिलाने के लिए गंभीर कोशिश नहीं की गई, तो राजनीतिक रिश्ते तो बेहतर हो सकते हैं, लेकिन चीन पर भारत की आर्थिक निर्भरता पहले जैसी ही बनी रहेगी."

अजय श्रीवास्तव के मुताबिक़, जिन आयातों से बचा जा सकता है उन्हें कम करने और निर्यात बढ़ाने का लंबे समय का रास्ता भारत में उत्पादन को मज़बूत करना है.

लेकिन इसके लिए हर उद्योग की ज़रूरत के मुताबिक़ अलग नीतियां बनानी होंगी. इसके साथ ही अर्थव्यवस्था की बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर करना होगा.

इनमें सस्ती बिजली, कम क़ीमत पर क़र्ज़, सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की बेहतर व्यवस्था और ऐसे नियम शामिल हैं, जो बार-बार न बदलें.

श्रीवास्तव कहते हैं कि इन मामलों में भारत अब भी पीछे है.

भारत ने हाल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफ़डीआई से जुड़े नियमों में भी कुछ ढील दी है.

इससे भारत में अपना निवेश बढ़ाने की इच्छा रखने वाली चीनी कंपनियों के लिए रास्ता खुल सकता है.

वह कहते हैं, "अगर किसी निवेश से केवल सामान बेचने का नेटवर्क बढ़ता है या चीन से आए पुर्ज़ों को भारत में जोड़कर उत्पाद तैयार किए जाते हैं, तो इससे आयात और बढ़ सकता है. चीन पर भारत की निर्भरता भी ज़्यादा हो सकती है."

दवा उद्योग ऐसा ही एक क्षेत्र हो सकता है क्योंकि चीन में बुज़ुर्गों की आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाला ख़र्च बढ़ रहा है.

लेकिन वह कहते हैं, "केवल कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में निर्यात के मौक़े तलाशकर 112 अरब डॉलर के व्यापार घाटे को कम नहीं किया जा सकता."

उनके मुताबिक़, सबसे बड़ा सवाल यह है कि दोनों देशों के रिश्ते सामान्य करने की कोशिशों के बीच क्या चीन अपने बाज़ार में भारत को ज़्यादा पहुंच देने के लिए तैयार है और क्या वह इस मामले में कुछ रियायत देगा.

अगर चीन ऐसा नहीं करता है, तो भारत को इस मुद्दे पर बातचीत के लिए दबाव बनाने का अपना कोई रास्ता तलाशना होगा.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • भारत और चीन के बीच व्यापार घाटा 134 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

    Likely · Within months

Open Questions

  • ?क्या चीन अपने बाज़ार में भारतीय उत्पादों को समान पहुंच देगा?
  • ?क्या भारत घरेलू स्तर पर कच्चे माल का उत्पादन बढ़ाने में सफल होगा?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

भारत ने खिलौना उद्योग में आयात शुल्क बढ़ाकर चीन पर निर्भरता कम की है, लेकिन कुल व्यापार घाटा बढ़कर 112 अरब डॉलर हो गया है। चीन से कच्चे माल और पुर्ज़ों का आयात लगातार बढ़ रहा है, जिससे कूटनीतिक सुधारों के बीच आर्थिक असंतुलन बना हुआ है।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Neutral
Emotional intensity
High
News value
Moderate
Global impact
National
Follow-up likelihood
Likely
Relevance window
Months

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Analysis
Source quality
Full
Published
yesterday

Related Stories

More on this topic
Amazon India layoffs: Retail, customer teams hit
Developing·4 hours ago

Amazon India layoffs: Retail, customer teams hit

Amazon conducted global layoffs affecting around 1,000 employees, with at least 100 job cuts in India, primarily in retail and customer service, according to sources cited by ET. The layoffs were disclosed a day after the launch of Amazon's Great Indian Festival sale on October 7. An Amazon spokesperson stated the company regularly reviews team structures to ensure alignment with business needs.

Economic Times
1 min read
Most GST refunds may be processed within 17 days
Developing·yesterday

Most GST refunds may be processed within 17 days

The GST Council plans to reduce the tax refund period to around 17 days, including a maximum 10 days for acknowledgement and seven days for processing, while also streamlining GST registration through automation and proposing trust-based cancellation and expanded input tax credit eligibility for various business-related services.

Times of India
2 min read
Tata Trusts Reject Senior Trustees' Objections to Tata Sons Restructuring Plan
Developing·2 days ago

Tata Trusts Reject Senior Trustees' Objections to Tata Sons Restructuring Plan

Tata Trusts trustees have dismissed objections from two senior trustees regarding a proposed restructuring of Tata Sons, stating that the Reserve Bank of India did not mandate a listing and that the plan does not threaten the trusts' charitable status, citing past resolutions supporting Tata Sons' unlisted position.

Economic Times
2 min read
Smartphone brands extend EMI tenures to 30 months to cushion consumers from rising prices
Developing·2 days ago

Smartphone brands extend EMI tenures to 30 months to cushion consumers from rising prices

Smartphone and consumer electronics manufacturers in India are extending EMI tenures to up to 30 months to counter sharp price increases and revive festive demand, with brands like Samsung, Xiaomi, and Vivo offering no-cost EMI schemes on entry-level to flagship models, absorbing financing costs to boost affordability.

Economic Times
2 min read
Canadian Couple Grows Aslan Organics from Hobby to $200,000 Revenue Farm
Developing·2 days ago

Canadian Couple Grows Aslan Organics from Hobby to $200,000 Revenue Farm

Shane and Emma Rozeveld, a Canadian couple, transformed their hobby gardening into Aslan Organics, a 50-acre Ontario farm generating over $200,000 in annual revenue. After starting in British Columbia in 2017 and relocating to Sarnia in 2021, they expanded through farmers' markets, online sales, farm shares, and wholesale, achieving consistent 30%+ yearly growth and surpassing the $200,000 threshold in 2025.

TOI World
2 min read
Rupee trades near 96 paise against US dollar mark
Business·3 days ago

Rupee trades near 96 paise against US dollar mark

The Indian rupee traded near the 96-per-dollar level on Monday, pressured by high crude oil prices, sustained foreign fund selling, and high import bills, even as BSE Sensex and NSE Nifty opened higher.

Times of India
2 min read
More on this topic
View translation
भारत
चीन
व्यापार घाटा
भारत
नikhil इनामदार
केविन ज़ोंगझे ली
अजय श्रीवास्तव
नरेंद्र मोदी
एशिया सोसायटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट
बीबीसी
ग्लोबल ट्रेड एंड रिसर्च इनिशिएटिव
ऑब्ज़र्वर रिसर्च फ़ाउंडेशन
मुंबई
चीन
गलवान घाटी
चीन
व्यापार घाटा
आयात शुल्क
आर्थिक निर्भरता
खिलौना उद्योग
भारत
भारत