
सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की शनिवार को अमृतसर के लुहारका रोड पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर जांच शुरू की है, जबकि राजनीतिक दलों ने पंजाब में क़ानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।
AI-generated summary
पंजाब में पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर्स को धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी मनजीत कौर और कंचन कुमारी जैसी हस्तियों पर हमले हुए हैं, जिनकी जांच अभी भी चल रही है।
प्रकाशित 3 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 6 मिनट
सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की शनिवार को अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में उन्हें सड़क पर घायल अवस्था में दिखाया गया है.
पुलिस ने बताया कि हमले में मैड संधू बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर होने के अलावा, मैड संधू कुछ फ़िल्मों में भी नज़र आ चुके थे.
पुलिस ने क्या कहा?
अमृतसर कमिश्नरेट के डीसीपी (जांच) प्रभजोत सिंह विर्क ने समाचार एजेंसी एएनआई को घटना की जानकारी देते हुए कहा, "सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर मैड संधू की लुहारका रोड पर दो गोलियां लगने से मौत हो गई है. जांच अभी शुरुआती दौर में है. फ़िलहाल हम इतना ही कह सकते हैं कि हमें कुछ सुराग मिले हैं और हम इस मामले को जल्द ही सुलझा लेंगे."
उन्होंने कहा "अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उससे पता चलता है कि दो गोलियां चलाई गईं. हमने उनके परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं, एफ़आईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है."
इससे पहले, अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी सिटी 2 ने बताया कि यह हमला शाम क़रीब छह बजे लुहारका रोड इलाके में हुआ.
उन्होंने कहा, "दो मोटरसाइकिल सवारों ने मीडिया इन्फ़्लुएंसर मैड संधू पर गोली चलाई और मौके से फ़रार हो गए. हमले के बाद, मैड संधू गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई."
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
विपक्षी दलों ने सरकार पर उठाए सवाल
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
इस घटना के बाद कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने राज्य में क़ानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं.
भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि अमृतसर में दिन दहाड़े मैड संधू की हत्या होना बेहद दुखद और हृदयविदारक है.
उन्होंने कहा, "इस घटना ने एक बार फिर 'आप' सरकार की कमियों को उजागर कर दिया है और यह साबित कर दिया है कि पंजाब को अपराधियों और माफ़ियाओं के हवाले कर दिया गया है."
"पंजाब के युवा सुरक्षित नहीं हैं और पूरे राज्य में भय और आतंक का माहौल है, हर दिन हत्याएं हो रही हैं! गुरुदोखी भगवंत मान ने अपनी राजनीतिक विफलताओं के कारण हमारे समृद्ध पंजाब को 'अपराध की राजधानी' में बदल दिया है."
उन्होंने कहा, "जनता निश्चित रूप से इस अराजकता के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराएगी!"
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील जयवीर शेरगिल ने अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर लिखा, "पंजाब में एक और दिन, एक और हत्या!"
उन्होंने लिखा, "अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई! सवाल सीधा सा है- आप सरकार को जगाने के लिए और कितने लोगों की मौत होनी बाकी है?"
अमृतसर से कांग्रेस नेता और सांसद गुरजीत औजला ने एक्स पर लिखा, "यह सिर्फ़ मैड संधू की हत्या नहीं है, बल्कि क़ानून और व्यवस्था की भी हत्या है!"
उन्होंने आगे लिखा, "उन्हें बार-बार दी गई कथित धमकियों को तब तक नज़रअंदाज़ किया गया जब तक बहुत देर नहीं हो गई. मैं तत्काल गिरफ़्तारियों, पुलिस की पिछली लापरवाही की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग करता हूं. लुहारका रोड पर रहने वाले तीन लाख निवासियों और स्कूलों के लिए पुलिस स्टेशन, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा की भी ज़रूरत है."
कौन थे मैड संधू?
मैड संधू एक पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट थे.
उनके इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर 2 लाख से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं. प्रोफ़ाइल के अनुसार, वह खुद को मेकअप आर्टिस्ट, एंटरप्रेन्योर, कलाकार और इन्फ़्लुएंसर बताते हैं.
वह एलजीबीटीक्यू प्लस कम्युनिटी से जुड़े हुए हैं और इस बारे में खुलकर अपने विचार रखते थे. उन्होंने कई इंटरव्यू में अपनी चुनौतियों और लोगों की ओर से उन्हें दिए गए अपार प्रेम के बारे में बताया है.
कुछ महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित निहंग को मैड संधू को धमकी देते हुए देखा गया था.
संधू ने एलजीबीटीक्यू प्लस कम्युनिटी के बारे में एक पॉडकास्ट में कहा, "यह कोई मानसिक विकार नहीं है."
उन्होंने कहा था, "पहले प्रेम विवाह या अंतरजातीय विवाह नहीं होते थे, लेकिन अब लोगों ने इन्हें स्वीकार कर लिया है और धीरे-धीरे लोग इसे भी स्वीकार कर लेंगे."
उन्होंने कहा था, "मैं जैसा हूँ वैसा ही हूँ."
मैड संधू रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे थे
बीबीसी के सहयोगी संवाददाता रविंदर सिंह रॉबिन ने बताया कि मैड संधू का पूरा नाम मधुसूदन संधू था और वह पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी के बेटे थे.
वह अपने फ़ॉलोअर्स के बीच मेकअप, फ़ैशन और पहचान से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करते थे.
अमृतसर के रहने वाले मैड संधू ने फ़ैशन और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनिंग में काम शुरू किया और ऑनलाइन फ़ैन फ़ॉलोइंग हासिल की थी.
इंस्टाग्राम पर उनके क़रीब 2.26 लाख फ़ॉलोअर्स हैं और उन्होंने पंजाबी फ़िल्म 'ओये भोले ओये' में भी काम किया था.
उन्होंने 'मेन्स लेन यूनिसेक्स सैलून' शुरू किया था और साथ ही ब्यूटी ट्रेनिंग भी दी थी, जिससे उनकी रचनात्मक रुचियां एक पेशे में बदल गई थीं.
मीडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में संधू ने मेकअप और फ़ैशन के प्रति अपने बचपन के जुनून, अपनी मां के प्रोत्साहन और घर के बाहर के लोगों की ओर से उपहास का ज़िक्र किया था.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान उन्हें अधिक स्वीकार्यता मिली और बाद में उन्हें अपने करियर में परिवार से मदद मिली.
समलैंगिक होने के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने अनुभवों के बारे में बात करना जारी रखा था.
सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर्स को मिल रही धमकियां
कुछ समय से पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर्स को धमकियों या उन पर हमलों की कई ख़बरें आ रही हैं .
खरार क्षेत्र की सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर मनजीत कौर की 26 अगस्त, 2026 को पीजीआई में मौत हो गया. वह एक मेकअप आर्टिस्ट थीं और सोशल मीडिया पर मेकअप और गानों से जुड़े वीडियो बनाकर शेयर करती थीं.
परिवार के अनुसार, मनजीत का चंडीगढ़ से अपहरण कर उसे ज़िंदा जला दिया गया था, जिसके बाद वह पिछले दो महीनों से अस्पताल में भर्ती था.
ऐसा ही एक मामला 11 जून, 2025 को भी सामने आया. लुधियाना की कंचन कुमारी उर्फ़ 'कमल कौर भाभी' का शव बठिंडा के भुचोन कलां क़स्बे में आदेश अस्पताल के पार्किंग स्थल में खड़ी एक गाड़ी से बरामद किया गया.
इस मामले में पुलिस ने अमृतपाल सिंह मेहरोन के दो सहयोगियों को गिरफ़्तार किया था, जबकि पुलिस ने कहा था कि अमृतपाल सिंह मेहरोन फ़रार हो गया है.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
AI outlook — possibilities, not facts
पुलिस जल्द ही हमलावरों की पहचान करके गिरफ़्तार करेगी
Likely · Within weeks
पंजाब सरकार पर क़ानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दबाव बढ़ेगा
Very likely · Within days
Hamam al-Hammami, the flydubai co-pilot accused of attacking Flight 1073 to Tel Aviv, told investigators in Saudi Arabia that he wanted to deliberately crash the plane and was unafraid of death, according to the Wall Street Journal.
Delhi Police detained around 150 protesters demanding removal of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar and transferred complaints from three female journalists alleging sexual harassment during an October 3 protest to the Crime Branch for investigation, amid ongoing demonstrations and scrutiny of police conduct.
Japanese police arrested 20-year-old US Marine Davin Ballard on suspicion of murdering and robbing 39-year-old Anna Yagi in Naha, Okinawa. The incident has prompted diplomatic protests from Japan's foreign ministry and renewed tensions over US military presence in the region.
Pune Rural police filed a 5,053-page chargesheet alleging that Siya Goyal, Chetan Chaudhary, and Ritesh Hange conspired to murder Ketan Agarwal at Lohagad Fort after studying online reports about the 2025 death of Mansi Govindpurkar, whose body was found near the fort; the accused allegedly researched methods to conceal evidence and stage the death as an accident.

During the protest at Jantar Mantar in Delhi on Saturday, a female journalist accused ACP Vivek Bhagat of sexual assault, FIR was not registered after filing the complaint, CJP and Rahul Gandhi questioned the working style of the police.

During the protest at Jantar Mantar in Delhi, a female journalist accused ACP Vivek Bhagat of sexual assault, alleging that he hit her on the chest and pushed her. CJP and Rahul Gandhi accused the police of not registering the FIR and protecting the accused officer.