
नित्या रमन ने मौजूदा मेयर करेन बास को हराया, लॉस एंजेलिस के दो सबसे बड़े शहरों में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेतृत्व
लॉस एंजेलिस के मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नित्या रमन ने मौजूदा मेयर करेन बास को हरा दिया है। रमन भारतीय मूल की अर्बन प्लानर हैं और सिटी काउंसिल सदस्य हैं। बास ने सोशल मीडिया पर हार स्वीकार की। अगला मेयर 2027 सुपर बाउल और 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेज़बानी करेगा।
AI-generated summary
नित्या रमन भारतीय मूल की अर्बन प्लानर हैं जिन्होंने हार्वर्ड और एमआईटी से पढ़ाई की है। वह लॉस एंजेलिस सिटी काउंसिल में डिस्ट्रिक्ट 4 का प्रतिनिधित्व करती हैं और 2020 में पहली बार चुनी गई थीं। मार्च 2024 में दूसरी बार चुनी गईं। करेन बास पहले अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य रह चुकी थीं और अब तक कोई चुनाव नहीं हारी थीं। 2025 में लॉस एंजेलिस में लगी आग इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा थी।
डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नित्या रमन ने लॉस एंजेलिस के मेयर चुनाव में मौजूदा मेयर करेन बास को हरा दिया है. रमन की जीत ने कैलिफ़ोर्निया के राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान कर दिया है.
नित्या रमन ने चुनाव में एक कमज़ोर दावेदार के तौर पर शुरुआत की थी. उनके मुक़ाबले करेन बास एक कद्दावर नेता थीं, जो पहले अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य रह चुकी थीं. करेन बास ने अब तक कोई चुनाव नहीं हारा था.
रमन की तुलना अक्सर न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी से की जाती रही है. दोनों डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट हैं और प्रगतिशील एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरे थे.
न्यूयॉर्क के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट मेयर ममदानी से तुलना किए जाने पर रमन ने कहा, "वे इस समय अमेरिका के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं. मैं उनके साथ अपनी तुलना किए जाने से बहुत खुश हूं, क्योंकि वह संवाद करने और नेतृत्व करने में बेहद कुशल हैं. लेकिन मैं उनसे अलग हूं. मेरी अपनी अलग पहचान है."
रमन की जीत से यह तय हो गया है कि अमेरिका के दो सबसे बड़े शहरों का नेतृत्व अब डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट करेंगे.
इनमें ममदानी और एलेक्ज़ेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ जैसे अमेरिका के कुछ सबसे चर्चित नेता शामिल हैं.
लॉस एंजेलिस में डेमोक्रेटिक पार्टी का मेयर चुना जाना लगभग तय था. लेकिन अमेरिका के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले इस शहर में सवाल यह था कि मतदाता किस हद तक वामपंथी रुख़ अपनाने के लिए तैयार हैं.
डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता बास ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने रमन को फ़ोन कर अपनी हार स्वीकार कर ली है.
उन्होंने लिखा, "हालांकि, यह वह नतीजा नहीं है जिसकी हमने उम्मीद की थी, लेकिन लॉस एंजेलिस के लोगों ने अपना फ़ैसला सुना दिया है. इस शहर को आगे बढ़ाना हम सभी से लॉस एंजेलिस की मांग है. मैं लॉस एंजेलिस से प्यार करती हूं. मुझे लॉस एंजेलिस पर भरोसा है. और मैं यह सुनिश्चित करती रहूंगी कि बेहतर जीवन का वादा हम सभी के लिए पूरा हो."
नगर परिषद की सदस्य और भारतीय मूल की नित्या रमन ने बदलाव के एजेंडे के साथ चुनाव लड़ा था.
उन्होंने "टूटी हुई मौजूदा व्यवस्था और उन नेताओं को बदलने का वादा किया था, जिन्होंने बार-बार लोगों को निराश किया है."
भारतीय मूल की नित्या रमन पेशे से अर्बन प्लानर हैं. उन्होंने हार्वर्ड और एमआईटी से पढ़ाई की है.
वह एक वर्किंग मदर हैं जो लॉस एंजेलिस सिटी काउंसिल में डिस्ट्रिक्ट 4 का प्रतिनिधित्व करती हैं.
उन्होंने 2020 में सिटी काउंसिल का चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत हासिल की. इसके साथ ही वह सिटी काउंसिल में पहुंचने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी महिला और पहली दक्षिण एशियाई बनीं.
मार्च 2024 में वह भारी बहुमत से दूसरी बार इस पद के लिए चुनी गईं.
पद संभालने के बाद से रमन ने बेघर लोगों के लिए संवेदनशील और प्रभावी सेवाएं मुहैया कराने, अधिक किफ़ायती घर बनाने और शहर के जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तेज़ी से काम करने को प्राथमिकता दी है.
वह प्लानिंग एंड लैंड यूज़ मैनेजमेंट (पीएलयूएम) कमेटी की सदस्य हैं. इसके अलावा, वह होमलेसनेस एंड हेल्थ कमेटी, पब्लिक सेफ़्टी कमेटी और चार्टर रिव्यू के लिए गठित तदर्थ समिति की भी सदस्य हैं.
नित्या अपने पति वाली चंद्रशेखरन और जुड़वां बच्चों कर्ण और कावेरी के साथ शहर के सिल्वर लेक में रहती हैं.
उनके पति चंद्रशेखरन टीवी राइटर हैं. नित्या रमन ने अप्रैल 2023 में अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा था, "मेरे पति, जो मेरे बच्चों के बाद दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा इंसान हैं, टीवी राइटर हैं और राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका वेस्ट के सक्रिय सदस्य हैं. मैंने उन्हें और उनके साथियों को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आए बड़े बदलावों और उथल-पुथल का सामना करते देखा है. इस दौरान, इंडस्ट्री का मुनाफ़ा और प्रोडक्शन बजट बढ़ने के बावजूद राइटर्स की कमाई में गिरावट आई है."
नित्या रमन के वादे
उन्होंने बेघर लोगों की समस्या कम करने, शहर में आवास बढ़ाने, हॉलीवुड में लगातार हो रही छंटनी के बीच नौकरियां बचाने और इमिग्रेशन लागू करने की कार्रवाइयों से शहर के निवासियों की सुरक्षा का वादा किया था.
रमन ने शहर की कई अन्य समस्याओं को हल करने की भी बात कही थी. इनमें शहर को सुंदर बनाने के प्रयासों में मदद करना, सड़कों की मरम्मत करना और शहर की नाइटलाइफ़ को फिर से जीवंत करना शामिल था.
हालांकि, इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा 2025 में लॉस एंजेलिस में लगी आग थी. इस आग में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी और कई इलाक़े तबाह हो गए थे. इमरजेंसी के दौरान बास की अनुपस्थिति और आपदा से निपटने के शहर के तरीक़े को लेकर उन्हें कड़ी राजनीतिक आलोचना का सामना करना पड़ा था.
लॉस एंजेलिस का अगला मेयर 2027 में सुपर बाउल और 2028 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेज़बानी की ज़िम्मेदारी संभालेगा.
शुरुआत में रमन एक कमज़ोर दावेदार दिख रही थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें समर्थन मिलने लगा. ख़ासकर युवा मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ी. इस साल की शुरुआत में हुए प्राइमरी चुनाव में उन्होंने रियलिटी टीवी स्टार स्पेंसर प्रैट को पीछे छोड़ दिया था.
बास पर रमन की जीत से अमेरिका के दूसरे हिस्सों में भी मतदाताओं के रुझान की झलक मिलती है. देशभर में डेमोक्रेट्स को बड़ी जीत मिली है. इसमें वे इलाक़े भी शामिल हैं, जहां रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा रहा है और दशकों से उदारवादी नेताओं को जीत नहीं मिली थी.
वॉशिंगटन डीसी में भी डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जनीस लुईस जॉर्ज नई मेयर चुनी गई हैं. इससे अमेरिका के एक और बड़े शहर में प्रगतिशील नेतृत्व को बढ़ावा मिला है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में डेमोक्रेटिक पार्टी के वामपंथी धड़े के नेताओं की जीत के बारे में पूछा गया.
इस पर उन्होंने कहा, "अगर इतिहास को देखें, तो यह एक आपदा साबित होने वाला है."
ऐसे उम्मीदवार रिपब्लिकन पार्टी के हमलों का प्रमुख निशाना बन गए हैं.
AI outlook — possibilities, not facts
नित्या रमन लॉस एंजेलिस में 2027 सुपर बाउल और 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेज़बानी की ज़िम्मेदारी संभालेंगी।
Very likely · Within months
US President Donald Trump signed an executive order declaring the Oval Office a national monument under National Park Service management to prevent future presidents from making major changes, though the order does not block redecoration, furnishings changes, or routine operational and security modifications.
California Governor Gavin Newsom has moved to commute the death sentences of all 548 inmates on the state's death row to life without parole, but the California Supreme Court must approve clemency for 382 of them. The decision drew criticism from victims' groups and prosecutors while the ACLU welcomed it.
The BJP has accused the opposition of planning unrest after a Times Now Navbharat sting operation, 'Operation Regime Change,' alleged attempts to bypass democratic processes. Congress has demanded concrete evidence, asserting its commitment to democracy.
India's Centre told the Supreme Court it is considering a committee to review controversial UGC equity regulations that extended caste-based discrimination protections to OBCs alongside SCs and STs. The move follows protests by general category students and upper caste organisations demanding a rollback, and gives the government time to revisit the issue without committing to withdrawal or retention ahead of assembly elections, particularly in Uttar Pradesh.
Jammu & Kashmir Chief Minister Omar Abdullah will meet dissident National Conference legislators on Friday to address grievances after around 25 MLAs demanded replacement of all eight cabinet ministers and removal of political adviser Nasir Aslam Wani.
US Vice President JD Vance blamed the Iran war for Republican midterm losses and positioned himself for a 2028 presidential run, while Trump conceded the war hurt the party but said he would do it again. Internal GOP divisions over immigration, leadership, and the war are surfacing as Democrats celebrate their electoral sweep.