
जेमिमा गोल्डस्मिथ ने रसेल ब्रांड पर मारपीट और ज़बरदस्ती का आरोप लगाया है, जो ब्रांड को बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामले में सज़ा सुनाए जाने के बाद सामने आया है।
रसेल ब्रांड की पूर्व गर्लफ्रेंड जेमिमा गोल्डस्मिथ ने उन पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। यह बयान ब्रांड को बलात्कार और यौन उत्पीड़न के लिए 10 साल 6 महीने की सज़ा सुनाए जाने के बाद आया है। गोल्डस्मिथ ने 2014 की एक हिंसक घटना का भी ज़िक्र किया है।
AI-generated summary
रसेल ब्रांड को 2009 में बलात्कार और तीन अन्य महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषी पाया गया। उन्हें 10 साल छह महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई है।
रसेल ब्रांड की पूर्व गर्लफ्रेंड जेमिमा गोल्डस्मिथ ने आरोप लगाया है कि जब वे दोनों साथ थे, तब ब्रांड ने उनके साथ "मारपीट की, ज़बरदस्ती की और दुर्व्यवहार किया।"
गोल्डस्मिथ ने 2014 के आसपास क़रीब एक साल तक ब्रांड को डेट किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में एक हिंसक घटना के दौरान उन्हें ब्रांड को अपने घर से बाहर निकलवाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी थी। हालांकि, उन्होंने उनके ख़िलाफ़ कोई मामला दर्ज नहीं कराया।
52 साल की गोल्डस्मिथ ने सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ब्रांड पर हुए मुक़दमे के दौरान सामने आईं साहसी महिलाओं को देखकर वह प्रभावित हुईं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की "ख़ुशी और राहत" है कि आख़िरकार ब्रांड को सज़ा मिली।
51 साल के ब्रांड को सोमवार को बलात्कार और यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराए जाने के बाद 10 साल छह महीने जेल की सज़ा सुनाई गई।
ब्रांड को 2009 में अपने घर पर एक महिला से बलात्कार करने और तीन अन्य महिलाओं के यौन उत्पीड़न के तीन मामलों में दोषी पाया गया।
सज़ा सुनाने के दौरान जज ने ब्रांड से कहा कि उन्हें महिलाओं के इस अधिकार की "ज़रा भी परवाह नहीं थी कि वे उसे मना कर सकती हैं।"
जज ने कहा कि ब्रांड को अपनी शोहरत की वजह से लगता था कि वह "जब चाहे और जैसे चाहे, वैसा कर सकते हैं।"
टीवी प्रोड्यूसर जेमिमा गोल्डस्मिथ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान ख़ान की पूर्व पत्नी हैं। वह दिवंगत अरबपति कारोबारी सर जेम्स गोल्डस्मिथ की बेटी और कंज़र्वेटिव सरकार में मंत्री रहे ज़ैक गोल्डस्मिथ की बहन भी हैं।
दो बच्चों की मां गोल्डस्मिथ ने कहा कि उन्होंने 2014 की कथित हिंसक घटना को लेकर क़ानूनी कार्रवाई नहीं करने का फ़ैसला किया था। उन्हें डर था कि मीडिया में इस मामले की चर्चा का उनके उस समय किशोर उम्र के बच्चों पर असर पड़ेगा।
सोमवार शाम को एक्स पर उन्होंने लिखा, "हालाँकि, इस मामले में मुझे जो तकलीफ़ हुई, वह उन महिलाओं के मुक़ाबले कुछ भी नहीं है, जिन्होंने अदालत में गवाही दी है और जिन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा है। यह मेरी ज़िंदगी का मुश्किल दौर था, जिसका मुझ पर लंबे समय तक असर रहा।"
गोल्डस्मिथ ने कहा कि 2014 के बाद से न तो उनकी ब्रांड से मुलाक़ात हुई है और न ही उनसे कोई बातचीत हुई है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि ब्रांड के ख़िलाफ़ आरोपों को सामने लाने वाले पत्रकारों की उन्होंने मदद की थी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ब्रांड उन पत्रकारों पर मुक़दमा करते, तो वह उनके दुर्व्यवहार के बारे में गवाही देने को तैयार थीं।
अपने बयान में उन्होंने अक्तूबर 2015 के एक अदालती आदेश का भी ज़िक्र किया।
इस आदेश के तहत सिल्विया बर्की नाम की एक महिला को उन्हें परेशान करने से रोका गया था। इसमें महिला को यह आरोप लगाने से भी रोका गया था कि ब्रांड ने एक साल पहले गोल्डस्मिथ के घर पर उनका यौन उत्पीड़न किया था।
गोल्डस्मिथ ने सोमवार को बताया कि बर्की 7 जून 2014 को उनके घर आई थीं। वह क़रीब 30 मिनट तक वहाँ रहीं। वह ब्रांड की मसाज करने आई थीं, लेकिन गोल्डस्मिथ के मुताबिक़, उनके पहुँचने के बाद मसाज नहीं हुई।
गोल्डस्मिथ ने कहा कि बाद में बर्की ने पुलिस को बताया था कि जब वह वहां से जा रही थीं, तब ब्रांड ने उनकी पीठ पर धक्का दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि गोल्डस्मिथ के कुत्ते ने उन पर हमला किया था।
हालांकि, ब्रांड की पूर्व गर्लफ्रेंड ने कहा कि उस मुलाक़ात के दौरान उन्हें कुछ भी ग़लत होता नहीं दिखा।
उन्होंने आगे कहा कि बर्की का बयान दर्ज करने और सीसीटीवी फ़ुटेज देखने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि इस मामले में ब्रांड के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई करने की ज़रूरत नहीं है।
गोल्डस्मिथ ने आरोप लगाया कि इसके बाद बर्की ने उन्हें कई आपत्तिजनक और धमकी भरे संदेश भेजे। इनमें यहूदी-विरोधी संदेश भी शामिल थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर गोल्डस्मिथ को लेकर कई झूठे और बेबुनियाद आरोप भी लगाए।
गोल्डस्मिथ ने कहा कि इसके बाद उन्होंने ब्रांड के वकील के सुझाव पर अदालत से एक आदेश लेने की सहमति दी। इसका मक़सद बर्की को उन्हें परेशान करने से रोकना था।
उन्होंने सोमवार को कहा कि हाल में मीडिया में इस अदालती आदेश की ख़बरें आने के बाद उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग और गालियों का सामना करना पड़ रहा है।
द संडे टाइम्स की मुख्य संवाददाता रोज़ामंड उर्विन ने बीबीसी को बताया कि 2023 में ब्रांड को लेकर हुई मीडिया जांच के दौरान गोल्डस्मिथ ने उनकी काफ़ी मदद की थी।
उर्विन ने कहा, "मैंने देखा है कि उन्हें ऑनलाइन किस तरह की गालियां दी जा रही हैं। मैंने लोगों को यह बताने की कोशिश भी की कि इस कहानी का एक हिस्सा उनकी समझ से कहीं ज़्यादा पेचीदा है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं चाहती हूं कि लोग याद रखें कि सामने आकर अपनी बात कहने वाली महिलाएं बहुत हिम्मत दिखाती हैं। गोल्डस्मिथ ने आज रात भी ऐसा ही किया है। उन्होंने बेहद हिम्मत के साथ बताया है कि रसेल ब्रांड ने उनके साथ कैसा बर्ताव किया था।"
ब्रांड को सज़ा सुनाए जाने से पहले अदालत में उन महिलाओं के बयान पढ़े गए, जिन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इन बयानों में महिलाओं ने बताया कि इस घटना का उन पर क्या असर पड़ा।
उनमें से एक महिला ने कहा कि इस घटना के बाद वह कई साल तक परेशान और सदमे में रहीं। उन्होंने कहा, "मेरे मन में ख़ुद के लिए कोई इज़्ज़त नहीं बची थी। मुझे लगता था कि मैं अंदर से टूट चुकी हूं। मुझे डर लगता था कि कहीं मेरे किसी बर्ताव को ग़लत संकेत न समझ लिया जाए।"
जिस महिला के साथ बलात्कार के मामले में ब्रांड को दोषी पाया गया, उसने कहा कि इस घटना का सदमा उन्हें हर दिन झेलना पड़ता है।
सोमवार को सज़ा सुनाए जाने के बाद लंदन की वैंड्सवर्थ जेल पहुंचती एक वैन देखी गई। माना जा रहा है कि इस वैन में ब्रांड सवार थे।
नियमों के मुताबिक़, कुछ गंभीर हिंसक और यौन अपराधों में चार साल या उससे ज़्यादा की सज़ा पाने वाले क़ैदियों को अपनी सज़ा का दो-तिहाई हिस्सा पूरा करने के बाद रिहा किया जा सकता है। ब्रांड के मामले में यह अवधि सात साल होगी।
रिहाई के बाद उन्हें अपनी सज़ा की बाकी अवधि कुछ शर्तों के साथ जेल से बाहर बितानी पड़ सकती है। इन शर्तों में इलेक्ट्रॉनिक टैग पहनना भी शामिल हो सकता है।
ब्रांड को 2004 से 2009 के बीच चार महिलाओं से जुड़े आरोपों में दोषी पाया गया। साउथवार्क क्राउन कोर्ट में चार हफ़्ते तक चली सुनवाई के बाद यह फ़ैसला आया।
हालांकि, उन्हें बलात्कार के दो और यौन उत्पीड़न की कोशिश के एक मामले में बरी कर दिया गया।
Sonni Mason, dressed as Batman at a fancy-dress party, chased a suspected handbag thief through Norwich after a woman's bag was snatched outside a nightclub. After the suspect discarded the bag, Mason climbed a high flint wall around Norwich Cathedral to retrieve it and returned it with all contents intact. Norfolk Police confirmed the incident occurred on Saturday, September 19.
Alberto Alonso Alencastro, 25, was arrested in Mexico and returned to San Joaquin County for the February kidnapping and murder of Avtar Singh, 57, a Sikh temple volunteer abducted from a gurdwara in Tracy, California. Investigators believe Singh was mistaken for a Canadian man linked to a stolen cargo trailer. Two other suspects remain at large.
A former Circle K manager in Scottsdale, Arizona, bought an unpaid lottery ticket left behind by a customer for $10 after clocking out; it was worth nearly $12.8 million. Circle K sued to determine ownership, and a Maricopa County Superior Court judge has allowed the case to move forward while the Arizona Lottery holds the prize.
A Utah judge has scheduled the trial of Tyler Robinson, accused of assassinating conservative activist Charlie Kirk, to begin June 21, 2028, with 105 days allotted for proceedings. Robinson, 23, has pleaded not guilty to aggravated murder and could face the death penalty if convicted. The Kirk family expressed disappointment, calling the date a delay.
The White House was briefly locked down after a silver sedan crashed into a signpost near Lafayette Square in Washington DC. President Donald Trump was inside the residence during the incident; the driver's identity and motive remain under investigation.
British comedian Russell Brand was sentenced to 10 years and six months in prison after being convicted of raping one woman and sexually assaulting three others between 2004 and 2009 at Southwark Crown Court.