Breaking
BRMotorcycle with false license plate is seized during traffic inspection in Porto AlegreCNThe Phillies rely on Boom to defeat the Warriors and tie the series at 1-1BRStatue of 'Cama da Velha' is hit by fire on Praia do Itararé, in São VicenteDEU.S. Supreme Court lifts stay of execution of Christa Pike in TennesseeBRMexican tourist dies after falling off the hood of a car while trying to stop thieves from escaping in RioKRBusan KCC vs Changwon LG, 2026-2027 KCC professional basketball opening matchBRHaddad proposes anti-faction agency to combat Red Command infiltration in São Paulo citiesBRCandidates for the Tocantins government take walks in Palmas and Paraíso do TocantinsBRg1 publishes page with all candidates for senator for Bahia and allows search by different criteriaDECharlotte Knobloch warns against anti-Semitism from left and rightBRMotorcycle with false license plate is seized during traffic inspection in Porto AlegreCNThe Phillies rely on Boom to defeat the Warriors and tie the series at 1-1BRStatue of 'Cama da Velha' is hit by fire on Praia do Itararé, in São VicenteDEU.S. Supreme Court lifts stay of execution of Christa Pike in TennesseeBRMexican tourist dies after falling off the hood of a car while trying to stop thieves from escaping in RioKRBusan KCC vs Changwon LG, 2026-2027 KCC professional basketball opening matchBRHaddad proposes anti-faction agency to combat Red Command infiltration in São Paulo citiesBRCandidates for the Tocantins government take walks in Palmas and Paraíso do TocantinsBRg1 publishes page with all candidates for senator for Bahia and allows search by different criteriaDECharlotte Knobloch warns against anti-Semitism from left and right
Backइंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव, केजरीवाल और स्टालिन अनुपस्थित, बीजेपी ने उठाए एकता पर सवाल
इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव, केजरीवाल और स्टालिन अनुपस्थित, बीजेपी ने उठाए एकता पर सवाल
Developing
BBC हिंदी7 hours agoPolitics3 min readIndiaView translation

इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव, केजरीवाल और स्टालिन अनुपस्थित, बीजेपी ने उठाए एकता पर सवाल

Quick Look

बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई जिसमें 19 पार्टियों के नेता शामिल हुए लेकिन अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और एमके स्टालिन जैसे प्रमुख नेता अनुपस्थित रहे। बैठक में लोकतंत्र बचाने के लिए छह प्रमुख फैसले लिए गए, जिनमें 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तरीय 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' और एक नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली शामिल है। बीजेपी ने गठबंधन की एकता पर सवाल उठाए जबकि सपा और कांग्रेस नेताओं ने गैरमौजूदगी के पीछे व्यस्तता का हवाला देकर एकजुटता का दावा किया।

AI-generated summary

Why It Matters

इंडिया गठबंधन विपक्षी दलों का एक गठबंधन है जो भारतीय जनता पार्टी के शासन के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है। हाल के महीनों में चुनावी प्रक्रिया और संस्थानों की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।

Font size

प्रकाशित 4 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 7 मिनट

बुधवार को विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक हुई. इसमें 19 पार्टियों के नेता शामिल हुए. हालांकि, गठबंधन के अहम घटक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता बैठक में मौजूद नहीं थे.

अखिलेश यादव लखनऊ में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपनी पार्टी के दो उम्मीदवारों के नामांकन में मौजूद रहे. उनकी जगह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए.

अखिलेश यादव के अलावा, डीएमके नेता एमके स्टालिन और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी बैठक में शामिल नहीं हुए.

बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर 'इंडिया' ब्लॉक की एकता पर सवाल उठाए हैं.

अखिलेश की गैरमौजूदगी पर बोले सपा नेता

हालांकि, अखिलेश की गैरमौजूदगी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता महिबुल्लाह नदवी ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन मज़बूत है.

उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी ने हमारे प्रतिनिधिमंडल से दो लोगों, हरेंद्र मलिक जी और मुझे, के नाम भेजे थे. चूंकि उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं, हमारी पार्टी के नेता अखिलेश यादव जी वहां व्यस्त थे. इसलिए चर्चा के बाद उन्होंने अपने यहां नहीं आ पाने की वजह बताई और हम दोनों को यहां भेजा. इससे पता चलता है कि पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है."

इस बैठक को लेकर बीजेपी ने इंडिया गठबंधन में एकजुटता पर सवाल उठाए. केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने सवाल किया कि 'उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं, अखिलेश यादव कहां थे?'

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत कई शीर्ष नेता मौजूद थे. इसमें दो से आक्टूबर के बीच पूरे देश में 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकालने समेत कई अहम फ़ैसले किए गए और गठबंधन में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गई.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

ग़ौरतलब है कि चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने भी दो अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है. सीजेपी की मुंबई और दिल्ली में प्रदर्शन की योजना है.

इंडिया गठबंधन में क्या फ़ैसले लिए गए?

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में इंडिया गठबंधन की मीटिंग में सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ'ब्रायन, कल्याण बनर्जी, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती, जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह, सीपीआई-एमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कपिल सिब्बल समेत कई नेता मौजूद थे.

इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की. इसमें लिए गए अहम फ़ैसलों के बारे में खड़गे ने जानकारी दी.

कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया गठबंधन की बैठक में मुख्य रूप से छह फ़ैसले लिए गए-

2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ज़िला स्तरीय 'सेव डेमोक्रेसी मार्च'.

6 अक्तूबर को विपक्षी पार्टियों के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे.

विपक्षी पार्टियों के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ़्ते में भारत की राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे.

इंडिया गठबंधन पांच बड़ी रैलियां आयोजित करेगा.

एक नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी, जिसमें 'वोट चोरी' से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा.

इंडिया गठबंधन की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर से जुड़े सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 'जो लोग भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं, उन्हें सज़ा दी जाएगी. इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि वे कितने वरिष्ठ हैं या वे कौन हैं.'

उन्होंने कहा, "भारतीय लोकतंत्र देश के किसी भी व्यक्ति से बड़ा है. सभी पार्टियों की राय है कि हिंदुस्तान के जो लोकतांत्रिक सिस्टम है, उस पर बीजेपी, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार ने आक्रमण किया है. और हम इसे यूं ही नहीं जाने देने वाले हैं. सभी विपक्षी नेता भारतीय लोकतंत्र के सामूहिक रक्षक हैं. एक साथ काम करना हमारे लिए सम्मान की बात है और हमें विश्वास है कि अगले कुछ महीनों में देश में हम कुछ गंभीर बदलाव ले आएंगे."

राहुल गांधी ने कहा, "कमरे में यह भावना भी है कि विपक्ष भारत के लोगों के बीच यह बात पहुंचाने में काफ़ी सफल रहा है कि चुनावों में चोरी होती है, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है. ख़ासकर युवाओं के बीच विरोध की एक नई भावना पैदा हुई है कि भारत में जो कुछ हो रहा है, वह ग़लत है और इसे रोका जाना चाहिए."

बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "असल में चुनाव आयोग के अंदर दो-तीन लोग सिर्फ़ मोहरे हैं, जबकि अमित शाह और नरेंद्र मोदी उन्हें कठपुतली की तरह चला रहे हैं."

उन्होंने आगे कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ने की बात कही.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा दिए गए नए नाम ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की.

उन्होंने कहा, "वोट चोरी करके बीजेपी मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार में जीती और बंगाल में लूट की. हम सुप्रीम कोर्ट भी जा चुके हैं और सभी दरवाज़े खटखटा चुके हैं."

ममता बनर्जी ने कहा, "आइए लोकतंत्र को बचाएं और लोगों की सुरक्षा और वोटिंग के अधिकारों को सुरक्षित करें. ये हमारे संवैधानिक अधिकार हैं. लोगों के प्रति हमारी यह ज़िम्मेदारी है."

"अगर लोग वोट नहीं दे पा रहे हैं, अगर उनके वोट लूटे जा रहे हैं या उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है, तो देश किस ओर जाएगा? इसलिए, हमारी गुज़ारिश है. यह हमारी मांग है."

नेताओं की गैरमौजूदगी पर बीजेपी ने उठाए सवाल

दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कांग्रेस और गठबंधन की आलोचना की.

इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "बैठक से पहले ही गठबंधन बिखरा हुआ दिखा. यूपी में चुनाव होने वाले हैं, अखिलेश यादव कहां थे? अगर मुद्दा इतना अहम है तो अखिलेश यादव वहां क्यों नहीं थे?"

उन्होंने कहा, "डीएमके प्रमुख स्टालिन, जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन और आप के अरविंद केजरीवाल भी नदारद थे. वहीं उद्धव ठाकरे भी वहां नहीं पहुंचे और वर्चुअली जुड़े."

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन राहुल गांधी को अपना नेता मानने को तैयार नहीं है.

हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि हेमंत सोरेन और उद्धव ठाकरे ऑनलाइन जुड़े थे और उन्होंने अपनी बात रखी.

केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन को देश की कोई वास्तविक चिंता नहीं है.

उन्होंने कहा, "इंडिया गठबंधन की अब कोई प्रासंगिकता नहीं रह गई है. यह मूल रूप से राहुल गांधी को आगे बढ़ाने और उनकी छवि बनाने का माध्यम बन गया है. यहां तक कि पूरी कांग्रेस पार्टी की बात भी नहीं है, बल्कि ख़ास तौर पर राहुल गांधी की बात है. उनका पूरा ध्यान राहुल गांधी को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रासंगिक बनाए रखने पर है. गठबंधन की कई पार्टियां अब इससे अलग हो रही हैं. जो पार्टियां अभी इसमें बनी हुई हैं, वे भी आख़िरकार इस बात को समझ जाएंगी."

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, "उन्हें सत्ता की भूख है और जब कोई अधिकार का भूखा होता है तो वह बहुत आक्रामक होता है. लेकिन इसका हल हम नहीं दे सकते. इसका हल है जनता का दिल जीतना."

"सबसे दुर्भाग्य और हैरानी की बात है कि वो डेमोक्रेसी के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने इमरजेंसी में डेमोक्रेसी को पूरी तरह तबाह किया था. और अभी एक ही परिवार के तीन लोग संसद में हैं. यह वंशवाद है. ये लोग बात करेंगे लोकतंत्र के बारे में?"

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • इंडिया गठबंधन एक नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित करेगा जिसमें 'वोट चोरी' के मुद्दे उठाए जाएंगे।

    Very likely · Within weeks

  • विपक्षी पार्टियों के सांसद 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे।

    Very likely · Within weeks

  • विपक्षी नेता अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भारत की राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे।

    Likely · Within weeks

Open Questions

  • क्या अखिलेश यादव की गैरमौजूदगी का समाजवादी पार्टी के गठबंधन में प्रतिबद्धता पर कोई असर पड़ेगा?
  • क्या 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' जनता के बीच पर्याप्त समर्थन हासिल कर पाएगा?
  • क्या राष्ट्रपति से मिलने की मांग पर कोई कार्रवाई होगी?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories