Breaking
TRUAV attack in the Black Sea: Two ships were hitCNAI optical communication stocks suffered double selling pressure! The new limit-down ended, and investors wailed: they were all bruised and bruisedTRBreaking Bad actor RJ Mitte passed away at the age of 34PLGas was accumulating in the well. Night evacuation in LubliniecRUThree Ukrainian Armed Forces drones were shot down over the Smolensk regionPL"Thousands of calls." How do fraudsters extort money for fictitious treatment of loved ones?TRStorm and heavy shower warning from AKOM for IstanbulTRWhich roads will be closed in Ankara today? Roads closed to traffic on Tuesday, October 13, 2026TRUS citizens who filmed attacks in Saudi Arabia were detainedTRWhen is the last day to apply for KYK scholarship? How to apply for a scholarship from the Credit and Hostels Institution?TRUAV attack in the Black Sea: Two ships were hitCNAI optical communication stocks suffered double selling pressure! The new limit-down ended, and investors wailed: they were all bruised and bruisedTRBreaking Bad actor RJ Mitte passed away at the age of 34PLGas was accumulating in the well. Night evacuation in LubliniecRUThree Ukrainian Armed Forces drones were shot down over the Smolensk regionPL"Thousands of calls." How do fraudsters extort money for fictitious treatment of loved ones?TRStorm and heavy shower warning from AKOM for IstanbulTRWhich roads will be closed in Ankara today? Roads closed to traffic on Tuesday, October 13, 2026TRUS citizens who filmed attacks in Saudi Arabia were detainedTRWhen is the last day to apply for KYK scholarship? How to apply for a scholarship from the Credit and Hostels Institution?
Backराहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, क्या हैं इस राजनीति के मायने?
राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, क्या हैं इस राजनीति के मायने?
Developing
BBC हिंदी2 hours agoPolitics3 min readIndiaView translation

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, क्या हैं इस राजनीति के मायने?

Quick Look

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा था, लेकिन मुख्य न्यायाधीश ने मुलाकात से इनकार कर दिया, कहा कि संबंधित मामले सुप्रीम कोर्ट में पहले से विचाराधीन हैं और अलग से बैठक न्यायिक मर्यादा के अनुकूल नहीं होगी।

AI-generated summary

Why It Matters

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा था, लेकिन मुख्य न्यायाधीश ने मुलाकात से इनकार कर दिया।

Font size

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा था. लेकिन मुख्य न्यायाधीश ने मुलाक़ात से इनकार कर दिया.

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर कहा कि वे उनसे मिलकर चुनाव आयोग और कथित 'वोट चोरी' समेत कई मुद्दों पर अपनी चिंताएं उनके सामने रखना चाहते हैं.

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर मुलाक़ात का अनुरोध किया गया है, उनसे जुड़े मामले पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं. ऐसे मामलों पर अलग से बैठक करना न्यायिक मर्यादा के अनुकूल नहीं होगा.

तो सवाल यह है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता का मुख्य न्यायाधीश से मिलने का समय मांगना क्या एक सामान्य संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा था या इसे राजनीतिक क़दम के तौर पर देखा जाना चाहिए?

क़ानून क्या कहता है?

वरिष्ठ क़ानूनी विश्लेषक फ़ैज़ान मुस्तफ़ा ने बीबीसी हिंदी से बातचीत में कहा, "मुलाक़ात का समय मांगने के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने वीडियो में कहा कि हम किसी राजनीतिक पार्टी की हैसियत से नहीं, बल्कि नागरिक के तौर पर मिलेंगे. इसके बावजूद मुख्य न्यायाधीश ने जिन बातों को आधार मानकर मिलने से इनकार किया है, वह फ़ैसला बिल्कुल सही है."

फ़ैज़ान मुस्तफ़ा ज़ोर देकर कहते हैं कि एसआईआर का मामला इस समय मुख्य न्यायाधीश की बेंच के सामने है.

वह कहते हैं, "दिल्ली में हुई हिंसा, पुलिस के बल प्रयोग या अदालत की अवमानना से जुड़े मामलों पर आज (12 अक्टूबर) सुनवाई होनी है. ऐसे में एसआईआर से जुड़े इन मामलों में मुख्य न्यायाधीश का किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल से मिलना ठीक नहीं है."

फ़ैज़ान मुस्तफ़ा इस मामले को एक उदाहरण से समझाते हैं.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

वह कहते हैं, "अगर 140 करोड़ लोग भी सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करें और किसी एक व्यक्ति के अधिकार का उल्लंघन हो रहा हो तो सुप्रीम कोर्ट को यह नहीं देखना चाहिए कि संख्या बल किस तरफ़ है."

क्या मुलाक़ात का समय मांगना राजनीतिक क़दम था?

वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक विजय त्रिवेदी इसे पूरी तरह राजनीतिक क़दम मानते हैं.

वह कहते हैं, "राहुल गांधी राजनीतिक तौर पर अपने आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं. उनका मुख्य न्यायाधीश से मिलने का समय मांगना निश्चित रूप से राजनीतिक क़दम है. ऐसा करके वह हर दिन इस आंदोलन को चर्चा में रखना चाहते हैं."

विजय त्रिवेदी कहते हैं, "दूसरी तरफ़, मुख्य न्यायाधीश इस तरह किसी से नहीं मिलते. न्यायपालिका का काम है कि उसके सामने जो मुद्दा आए, उस पर वह संवैधानिक दायरे में रहकर सुनवाई करे. मुख्य न्यायाधीश के सामने अपनी बात रखने का रास्ता केवल याचिका के ज़रिए है."

वह कहते हैं, "हमें इस फ़र्क़ को साफ़ तौर पर समझना चाहिए. मुख्य न्यायाधीश जनप्रतिनिधि नहीं हैं."

क्या न्यायपालिका और कार्यपालिका से जुड़ी पुरानी घटनाओं ने भरोसा कम किया है?

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

इस बारे में बात करते हुए वरिष्ठ क़ानूनी विश्लेषक फ़ैज़ान मुस्तफ़ा कहते हैं कि निश्चित रूप से पहले कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो नहीं होनी चाहिए थीं.

उनके मुताबिक़, "इसकी शुरुआत साल 2018 में हुई, जब तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर एक में ले गए थे. लोगों ने इसे अच्छी नज़र से नहीं देखा. बाद में जब रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया तो इसे और विवादास्पद माना गया."

इस बीच, वह एक दूसरी घटना का भी ज़िक्र करते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2024, बुधवार की शाम तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के दिल्ली स्थित आवास पर गणपति पूजा में शामिल हुए थे.

आज के संदर्भ में फ़ैज़ान मुस्तफ़ा कहते हैं, "यह कहना पूरी तरह सही नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के साथ है, लेकिन कई फ़ैसले इस तरफ़ इशारा करते हैं."

वह कहते हैं, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश के घर जाना और उसका वीडियो सार्वजनिक किया जाना सही नहीं था. वह वीडियो सार्वजनिक नहीं होना चाहिए था, क्योंकि इससे लोगों के मन में संदेह पैदा होता है."

क्या यह क़दम कांग्रेस के लिए ग़लत साबित हुआ?

वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी इस सवाल को मिले-जुले रूप में देखते हैं. वह कहते हैं कि इसके तीन पक्ष हैं.

वह कहते हैं, "पहला पक्ष सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश का है, जो केवल क़ानून के दायरे में रहकर अपना फ़र्ज़ निभा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकता है, लेकिन वह भी अदालत और क़ानून के दायरे में ही होगा."

"दूसरा पक्ष कांग्रेस का है. राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी दल ऐसी कोशिशों के ज़रिए इस आंदोलन को जीवित रखना चाहते हैं. किसी भी आंदोलन का एक हिस्सा यह होता है कि उसकी चर्चा बनी रहे. विपक्षी दल किसी न किसी तरह से यह काम करने की कोशिश कर रहे हैं. कभी कांग्रेस, कभी सीजेपी तो कभी आम आदमी पार्टी हर दिन कुछ न कुछ कर रही है."

"तीसरा पक्ष भारतीय जनता पार्टी का है. बीजेपी के अपने सवाल हैं. उसका कहना है कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं कर रहा है. इसके चलते बीजेपी को राहुल गांधी के ख़िलाफ़ यह रणनीति बनाने का मौक़ा मिल गया है कि विपक्ष देश की संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है."

बीजेपी ने इस मुद्दे पर क्या कहा?

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 12 अक्तूबर को हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की.

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को रोज़मर्रा की राजनीतिक लड़ाइयों से अलग रखा जाना चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी पर संवैधानिक सिद्धांतों और राजनीतिक गतिविधियों को आपस में मिलाने का आरोप लगाया.

बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने शाम सात बजे एक्स पर लिखा, "राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य चुनाव आयुक्त के बाद अब महाराजा राहुल गांधी जी ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का भी इस्तीफ़ा मांग लिया. सूत्रों के अनुसार इस इस्तीफ़े के बाद राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री, शरजील इमाम राष्ट्रपति, अभिजीत दीपके उपराष्ट्रपति, प्रियंका गांधी जी सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश तथा ख़ालिस्तानी पन्नू मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाएंगे. सोरोस अमेरिका में भारत के राजदूत होंगे."

विपक्ष के दूसरे नेताओं ने क्या कहा?

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मुख्य न्यायाधीश के मुलाक़ात से इनकार करने के फ़ैसले की आलोचना की.

राउत ने कहा कि विपक्ष कथित वोट चोरी और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंताएं मुख्य न्यायाधीश के सामने रखना चाहता था.

उन्होंने कहा कि देश के लोग मुख्य न्यायाधीश के इस फ़ैसले को याद रखेंगे.

राहुल गांधी और खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश से मिलने का समय कब मांगा था?

इससे पहले, नौ अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि विपक्ष सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएगा और मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेगा.

इससे पहले विपक्षी दलों के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ अपनी मांगों को लेकर संसद से विजय चौक तक मार्च किया था और राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा था.

इसके अगले दिन, यानी 10 अक्तूबर को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर 12 अक्तूबर को शाम चार से पांच बजे के बीच मुलाक़ात का समय मांगा.

मुख्य न्यायाधीश के जवाबी पत्र के मुताबिक़, विपक्ष के दोनों नेता मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों, कई छात्रों की कथित मनमानी गिरफ़्तारियों, मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और ट्रेनें रद्द होने समेत अन्य मामलों पर ज्ञापन देना चाहते थे.

कांग्रेस ने क्या कहा?

11 अक्तूबर को बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश से मिलने के अनुरोध की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि वह और राहुल गांधी मुख्य न्यायाधीश के सामने देश की स्थिति रखेंगे.

खड़गे ने कहा कि वे मुख्य न्यायाधीश से कोई मांग नहीं कर सकते, केवल अनुरोध कर सकते हैं.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर देश में अव्यवस्था पैदा करने का आरोप लगाया.

खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है और सरकार युवाओं के आंदोलन से डरी हुई है

मुख्य न्यायाधीश ने पत्र में क्या जवाब दिया?

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र का लिखित जवाब दिया.

इसमें उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर बातचीत के लिए समय मांगा गया है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं.

उनके मुताबिक़, लंबित मामलों पर इस तरह की बैठक करना संविधान के बुनियादी ढांचे से जुड़े शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत और स्थापित न्यायिक मर्यादा के अनुकूल नहीं होगा.

मुख्य न्यायाधीश ने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के पास पत्र में उठाए गए मुद्दों को प्रशासनिक स्तर पर हल करने का अधिकार नहीं है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • विपक्ष मुख्य न्यायाधीश से मिलने के बजाय सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की रणनीति अपनाएगा

    Likely · Within weeks

  • बीजेपी इस घटना को विपक्ष द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने के प्रयास के रूप में आगे बढ़ाएगी

    Very likely · Within days

Open Questions

  • क्या मुख्य न्यायाधीश का निर्णय भविष्य में विपक्ष और न्यायपालिका के संबंधों पर प्रभाव डालेगा?
  • क्या इस घटना से चुनाव आयोग की स्वायत्तता पर सवाल उठेंगे?
  • क्या विपक्ष इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए कोई वैकल्पिक रणनीति अपनाएगा?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

'Stop oligarchy’: Bernie Sanders turns Musk's India charge on him
Developing·

'Stop oligarchy’: Bernie Sanders turns Musk's India charge on him

US Senator Bernie Sanders criticized Elon Musk for spending $366 million to support Republicans in the upcoming midterm elections, citing Musk's $696 billion wealth increase since backing Trump's 2020 campaign and calling for an end to oligarchy. Musk's political spending includes $276 million since July, with $158 million through a super PAC backing Republican Senate candidates, according to The New York Times. The article also covers Musk's advocacy for Starlink's entry into India amid disputes with Mukesh Ambani over market competition.

Times of India
2 min read
'We are not happy': Trump likely to fire Greece ambassador after misconduct reports
Developing·

'We are not happy': Trump likely to fire Greece ambassador after misconduct reports

President Donald Trump said he is 'looking at' firing US Ambassador to Greece Kimberly Guilfoyle after reports alleged she engaged in improper and possibly illegal conduct, including threatening a Greek official, accepting improper gifts, and offering influence for payment of a large credit card bill. Guilfoyle's lawyers deny wrongdoing, claiming the money sought was for services predating her ambassadorship.

Times of India
2 min read
60% of 33 lakh who received SIR notices in Delhi are now verified
Developing·

60% of 33 lakh who received SIR notices in Delhi are now verified

Over 60% of the 3.3 million voters who received SIR notices in Delhi have been verified after the Election Commission simplified the verification process, allowing BLOs to collect documents at homes and correct minor issues without extensive documentation. The process, which began in September, aims to finalize the SIR roll by December 4, with resolution efforts continuing until November 30.

Times of India
2 min read
Rahul Gandhi venting electoral frustration through protests: BJP
Developing·

Rahul Gandhi venting electoral frustration through protests: BJP

BJP leaders accused Congress's 'visionless' leadership and Rahul Gandhi of causing the party's electoral losses, labeling Gandhi as unstable and anarchist for turning to street protests. They criticized his march and memorandum to the CJI as a threat to the judiciary, alleged foreign-backed hooliganism in protests, and defended BJP's constitutional record, contrasting it with Congress's actions during the Emergency.

Times of India
2 min read