
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों को रोक दिया है, जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ़ और ऊर्जा आयात पर 500% शुल्क शामिल थे। इस कदम से चीन, भारत और तुर्की के साथ संभावित व्यापार टकराव टला है। ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंध रोकना राष्ट्रीय हित में है, जबकि कांग्रेस और सहयोगी देशों ने इसका विरोध किया है।
AI-generated summary
अमेरिकी कांग्रेस ने रूस के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए प्रतिबंधों वाला बिल पास किया था, जिसे ट्रंप ने सितंबर में कानून बनाया था। इन प्रतिबंधों में रूसी तेल खरीदने वाले शीर्ष पांच देशों पर 100% टैरिफ़ और ऊर्जा आयात पर 500% शुल्क शामिल थे, जिसकी समयसीमा 18 अक्टूबर को समाप्त हो रही थी।
प्रकाशित 3 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 4 मिनट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए रूस पर लगाए जाने वाले कई प्रतिबंधों को रोक दिया है.
इन प्रतिबंधों को हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस के युद्ध के लिए उसे दंडित करने के मक़सद से मंजूरी दी थी.
इस क़ानून के तहत ट्रंप को रूस से कच्चा तेल ख़रीदने वाले पाँच सबसे बड़े देशों से आने वाले सभी सामानों पर 100 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने के लिए 30 दिन का समय दिया गया था.
इसमें रूस की कई संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने और अमेरिका में रूस के ऊर्जा उत्पादों के सभी आयात पर 500 फ़ीसदी टैरिफ लगाने का प्रावधान भी था. इन प्रावधानों को लागू करने की एक महीने की समयसीमा 18 अक्टूबर को समाप्त होने वाली थी.
कहा जा रहा है कि इस क़ानून को लागू करने से छूट देकर ट्रंप ने रूस के ऊर्जा उत्पादों के सबसे बड़े ख़रीदारों चीन, भारत और तुर्की के साथ संभावित टकराव से भी बचने की कोशिश की है.
शुक्रवार रात जारी एक कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा कि कुछ प्रतिबंधों को रोकना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है. ट्रंप ने सितंबर में प्रतिबंधों से जुड़े बिल पर हस्ताक्षर कर उसे क़ानून बनाया था और ये प्रतिबंध रविवार से लागू होने वाले थे.
यह घटनाक्रम ट्रंप के उस बयान के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नवंबर में होने वाले मिटडर्म इलेक्शन से पहले अमेरिका में ऊर्जा की क़ीमतें कम करने के लिए अमेरिका रूस से डीज़ल आयात करेगा. इन चुनावों से तय होगा कि कांग्रेस में किस पार्टी का नियंत्रण रहेगा.
इस योजना ने सांसदों को चौंका दिया है और इसके ख़िलाफ़ दोनों प्रमुख पार्टियों के सांसदों ने विरोध जताया है.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
भारत को बड़ी राहत
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
भारत के लिए इस क़ानून को एक धमकी के तौर पर देखा जा रहा था. इससे ट्रंप का दबाव बनाने का प्रभाव बढ़ा था, ख़ासकर ऐसे समय में जब वह रूस के साथ व्यापारिक समझौतों की संभावनाएं भी तलाश रहे हैं.
अगस्त 2026 तक भारत, चीन के बाद रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा ख़रीदार था. ऐसे में संभावित अमेरिकी टैरिफ़ का सबसे ज़्यादा असर इन दोनों एशियाई देशों पर पड़ सकता है.
दिसंबर 2022 से अगस्त 2026 के बीच रूस के कुल कच्चे तेल निर्यात में चीन की हिस्सेदारी 50 फ़ीसदी जबकि भारत की हिस्सेदारी 37 फ़ीसदी थी.
भारत के विदेश मंत्रालय ने बिल पास होने के बाद तुरंत बयान जारी किया था. मंत्रालय ने कहा कि उसने अमेरिका के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है और इस बात पर ज़ोर दिया है कि इसका असर न केवल द्विपक्षीय संबंधों, बल्कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाज़ार पर भी पड़ सकता है.
जुलाई 2026 के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत के कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 51 फ़ीसदी से अधिक थी. ऐसे समय में जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से होकर तेल की आवाजाही बाधित है, 30 दिनों के भीतर रूसी तेल पर निर्भरता को बड़े पैमाने पर कम करना भारत के लिए मुश्किल हो सकता है.
अगर कोई अमेरिकी आयातक भारत से 20 डॉलर का कपड़ा ख़रीदता है, तो 100 फ़ीसदी टैरिफ़ से सीमा पर ही 20 डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगता.
इसके बाद घरेलू परिवहन, खुदरा मार्जिन और अन्य टैक्ट भी जुड़ते. अगर वही उत्पाद किसी दूसरे देश से काफ़ी कम टैरिफ़ पर मिल सकता है, तो भारत से महंगा सामान ख़रीदने का कोई कारण नहीं रहता.
भारत अमेरिका से अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है लेकिन यह इतना आसान नहीं है.
कहा जा रहा है कि फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट अमेरिकी बाज़ार की जगह नहीं ले सकते. लेकिन वे दूसरे बड़े बाज़ारों में प्रवेश की लागत कम कर सकते हैं.
सिर्फ़ टैरिफ़ में रियायतें इन बाज़ारों तक पहुँच सुनिश्चित नहीं करेंगी. भारतीय निर्यातकों को लॉजिस्टिक्स में निवेश करना होगा, तकनीकी और उत्पाद मानकों को पूरा करना होगा, अपने डिजाइन में बदलाव करना होगा और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार करने होंगे. यही वे क्षमताएं हैं, जिन्होंने उन्हें अमेरिकी बाज़ार में अपनी जगह बनाने में मदद की.
विशेषज्ञों का कहना है कि निर्यात बाज़ारों में विविधता लाने की भी एक सीमा है. अगर कोई कंपनी अमेरिका पर अपनी 60 फ़ीसदी निर्भरता घटाकर यूरोप पर 60 फ़ीसदी निर्भर हो जाती है, तो भौगोलिक रूप से तो उसने विविधता लाई है, लेकिन रणनीतिक रूप से नहीं. बाज़ारों में विविधता के साथ-साथ ग्राहकों के आधार को भी व्यापक बनाना होगा.'
अमेरिका में बढ़ेगा विरोध
अमेरिका के प्रतिबंध क़ानून का नाम दक्षिण कैरोलाइना के दिवंगत रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम पर रखा गया है. 11 जुलाई को निधन से पहले वह वॉशिंगटन में यूक्रेन के सबसे मुखर समर्थकों में से एक थे.
इस क़ानून का निशाना रूसी अर्थव्यवस्था है. इसके तहत ट्रंप को रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर 100 फ़ीसदी तक टैरिफ लगाने के व्यापक अधिकार दिए गए हैं. इनमें ख़ास तौर पर चीन और भारत शामिल हैं.
इसके अलावा, इस क़ानून में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूसी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के साथ-साथ रूस के उस 'शैडो फ्लीट' पर भी प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है, जिसमें शामिल टैंकरों का इस्तेमाल मौजूदा प्रतिबंधों से बचने के लिए किया जाता है.
गुरुवार को अमेरिकी सांसदों के दोनों प्रमुख दलों के 20 सदस्यों के एक समूह ने ट्रंप को पत्र लिखकर नए क़ानून का पालन करने की अपील की. यह क़ानून 18 अक्टूबर से लागू होने वाला था.
पिछले सप्ताह ट्रंप ने घोषणा की थी कि उन्होंने पुतिन से फोन पर बातचीत की है और मॉस्को से डीज़ल ख़रीदने पर सहमति जताई है.
अमेरिका के सहयोगी देशों ने इस क़दम की आलोचना की. उन्हें आशंका है कि इससे यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध में रूस को मदद मिल सकती है.
AI outlook — possibilities, not facts
भारत और चीन अपनी रूसी तेल आयात मात्रा को बनाए रखेंगे या बढ़ा सकते हैं
Likely · Within months
अमेरिका में कांग्रेस ट्रंप के निर्णय के खिलाफ कानूनी या विधायी कार्रवाई शुरू कर सकती है
Possible · Within weeks

US President Donald Trump has halted sanctions on Russia, which included 100% tariffs on countries that buy Russian oil and 500% tariffs on energy products. This move has avoided potential trade conflicts with China, India and Türkiye. Trump said it was in the national interest, while members of Congress opposed it.
US President Donald Trump and Indian Prime Minister Narendra Modi may meet on the sidelines of the ASEAN summit in Manila on November 16, following confirmation of Trump's attendance. The meeting could help break the deadlock in bilateral trade negotiations, with officials expressing confidence that a deal is near. The leaders last met at the G7 summit in France earlier this year.
Japan's earthquake early warning system triggered widespread alarm after erroneously issuing a magnitude-9.9 earthquake alert and predicting maximum intensity shindo 7, before being withdrawn eight minutes later following a calculation error by the JMA.
The Indian Embassy in Abu Dhabi and Consulate in Dubai warned Indian nationals in the UAE against fraudulent visa agencies collecting fees for overseas employment without delivering services.
Greek President Konstantinos Tasoulas has not planned an official farewell for outgoing U.S. Ambassador Kimberly Guilfoyle, whose abrupt resignation amid allegations of misconduct and pressure from the White House has left embassy staff relieved. Sources indicate she may attempt to force a ceremonial send-off despite her controversial departure.
India's Ambassador to the US, Vinay Mohan Kwatra, criticized Congresswoman Pramila Jayapal for calling India's electoral roll revisions 'anti-democratic.' Kwatra defended India's election integrity, while the Election Commission clarified the revision process.