Breaking
TRGalatasaray's first 11 has been announced!CN"Golden Bell 61" continues to update, "Morse's House of Everything" wins the Radio Drama AwardCNGolden Bell 61》Mi Kebai's breakup and Sun Chan's first appearance "Amazing state revealed" Canxiao talks about the benefits of being a sisterSASaudi Arabia executes five citizens convicted of ‘terrorism-related’ offencesCN45 countries released the first international vocational education standard "Beijing Agreement"CNAfter losing his father, he sang for the first time in one month! The ideal bastard can hit the big balls "his hands are sweating" and his sensibility speaks outITFamily in the woods, the children return to the Palmoli farmhouse after 11 monthsBRPink October: Santos, Praia Grande, Guarujá and Itanhaém hold D-Day with exams, actions and vaccinationTRAttention those without insurance! What should be done after damage? Here is the legal remedy for flood victims...CNWild elephant stampede leads to death and injury, Cambodia strengthens monitoring in Preah VihearTRGalatasaray's first 11 has been announced!CN"Golden Bell 61" continues to update, "Morse's House of Everything" wins the Radio Drama AwardCNGolden Bell 61》Mi Kebai's breakup and Sun Chan's first appearance "Amazing state revealed" Canxiao talks about the benefits of being a sisterSASaudi Arabia executes five citizens convicted of ‘terrorism-related’ offencesCN45 countries released the first international vocational education standard "Beijing Agreement"CNAfter losing his father, he sang for the first time in one month! The ideal bastard can hit the big balls "his hands are sweating" and his sensibility speaks outITFamily in the woods, the children return to the Palmoli farmhouse after 11 monthsBRPink October: Santos, Praia Grande, Guarujá and Itanhaém hold D-Day with exams, actions and vaccinationTRAttention those without insurance! What should be done after damage? Here is the legal remedy for flood victims...CNWild elephant stampede leads to death and injury, Cambodia strengthens monitoring in Preah Vihear
Backनेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर, बताया अपना अनुभव
नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर, बताया अपना अनुभव
Developing
BBC हिंदी2 hours agoPolitics5 min readIndiaView translation

नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर, बताया अपना अनुभव

दिल्ली पुलिस द्वारा 'लहरा दो तिरंगा मार्च' के दौरान हिरासत में ली गईं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया है।

Quick Look

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को 'लहरा दो तिरंगा मार्च' के दौरान हिरासत में लेने के बाद शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई के बाद विपक्ष के कई नेताओं ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

AI-generated summary

Why It Matters

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को 'लहरा दो तिरंगा मार्च' के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था।

Font size

प्रकाशित 17 अक्टूबर 2026, 06:43 IST

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह हिरासत से रिहा कर दिया गया.

नेहा बोरा को शुक्रवार शाम में दिल्ली पुलिस ने लहरा दो तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में ले लिया था.

हिरासत से बाहर आने की जानकारी नेहा ने अपने एक्स हैंडल से भी दी है.

नेहा ने लिखा है, ''मुझे रिहा कर दिया गया है. मैं चाहती हूं कि अभिजीत दीपके को रिहा किया जाए. साथ ही दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा करे. लोकतंत्र और संविधान के लिए लड़ने को अपराध नहीं बनाया जा सकता!''

इससे पहले देर रात तक उनके समर्थक दिल्ली पुलिस से पूछते रहे कि नेहा कहाँ हैं.

आधी रात बाद पता चला कि नेहा आरके पुरम पुलिस स्टेशन में हैं. नेहा के एक्स हैंडल से बताया गया है कि उन्हें आरके पुरम पुलिस स्टेशन में पाँच घंटे तक रखा गया.

हिरासत से बाहर आने का वीडियो नेहा समाचार एजेंसी एनएआई ने एक्स पर पोस्ट किया है.

इस वीडियो में दिख रहा कि उनके साथ चार-पाँच लोग हैं. शुरू में नेहा से कुछ प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा- क्या बोलूँ यार? इतना कहकर आगे बढ़ गईं.

आइसा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन का स्टूडेंट विंग है. सीपीआईएम(एल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने नेहा की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा है, ''नेहा फिर से आज़ाद हैं! घंटों तक अवैध रूप से अगवा कर हिरासत में रखने के बाद दिल्ली पुलिस को नेहा को फिर से रिहा करना पड़ा. यह हमारी क़ानूनी टीम की लगातार कोशिशों, सभी साथियों की सतर्कता, जागरूक नागरिक समाज और सक्रिय विपक्ष के प्रयासों की बदौलत संभव हुआ.''

''पुलिस की ऐसी ग़ैर-ज़िम्मेदाराना, अराजक, प्रतिशोधपूर्ण और क्रूर हरकतें लोगों के प्रतिरोध को कमज़ोर करने के बजाय और मज़बूत, एकजुट और दृढ़ बनाएंगी.''

नेहा बोरा और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर की शाम हिरासत में लिया गया था.

हिरासत में लिए जाने से पहले दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक को एक नोटिस दिया था और उनसे रैली में शामिल नहीं होने के लिए कहा था.

नोटिस में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा का हवाला दिया गया था.

अभिजीत दीपके शनिवार शाम 'लहारा दो तिरंगा मार्च' स्थल के लिए निकले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

इस दौरान अभिजीत पुलिस से पूछते दिखे कि उन्होंने किस क़ानून का उल्लंघन किया है.

उन्होंने कहा, "मैंने अभी किस क़ानून का उल्लंघन किया है? मैं अकेला हूँ."

विपक्ष के नेताओं ने पूछा नेहा कहाँ हैं?

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमके स्टालिन और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं ने पूछा कि दिल्ली पुलिस ये बताए कि दीपके और बोरा को कहाँ रखा गया है.

हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन सवालों का जवाब अब तक नहीं दिया है.

विपक्ष के कुछ नेताओं ने इसे अघोषित इमरजेंसी क़रार दिया.

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ''नेहा बोरा कहाँ हैं? इसकी कहीं कोई ख़बर नहीं है. एक लड़की को रात में डिटेन करके कहाँ ले जाया गया है, पुलिस इसकी जानकारी दे. राष्ट्रीय महिला आयोग तत्काल इस अति संवेदनशील प्रकरण का संज्ञान ले. नेहा बोरा को तुरंत रिहा किया जाए!''

ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा था, "राष्ट्रीय झंडा थामने के लिए अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया है. ज़रा इस बात पर गौर कीजिए. आज़ाद भारत में हमारे युवाओं को शांतिपूर्ण ढंग से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए हिरासत में लिया जा रहा है."

उन्होंने कहा था, '' ये अघोषित आपातकाल है. असहमति से डरने वाली सरकार अब एक पूरी पीढ़ी को चुप कराने के लिए डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है. यह एक फासीवादी शासन का आचरण है. ये सरकार ऐसी आवाज़ को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, जिसे वो नियंत्रित नहीं कर सकती.''

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा, "यह खुली तानाशाही के अलावा कुछ नहीं है. क्या तिरंगा फहराना अपराध है? अभिजीत की गिरफ़्तारी दिखाती है कि मोदी जी उनसे कितना डरते हैं."

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी सवाल उठाया कि अभिजीत दीपके और नेहा बोरा कहां हैं?

उन्होंने एक्स पर लिखा, "उनके ठिकाने की जानकारी दिए बिना उन्हें हिरासत में रखना खुले तौर पर ग़ैर-क़ानूनी और बेहद अमानवीय है. केंद्र सरकार को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को दबाना बंद करना चाहिए. आंदोलन को कुचलने की हर कोशिश उसे और मज़बूत ही करेगी."

जेएनयूएसयू की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा, "पहले हम पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन गए थे और अब मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन आए हैं. हमें सिर्फ़ गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करानी थी क्योंकि हमें अभी पता चला कि नेहा आरके पुरम में हैं और हमारा एक प्रतिनिधिमंडल वहां भी गया है."

उन्होंने कहा, '' हम अभी तक अभिजीत का ठिकाना नहीं ढूंढ पा रहे; जहाँ भी जाते हैं, वे किसी और पुलिस स्टेशन का नाम बता देते हैं. यह बहुत ग़लत है. और एक बात, आप लड़कियों को हिरासत में ले रहे हैं. सात बजे के बाद उन्हें हिरासत में लेकर रखना ग़ैर-क़ानूनी है."

Open Questions

  • अभिजीत दीपके को वर्तमान में कहाँ रखा गया है?
  • पुलिस ने हिरासत के दौरान नियमों का पालन क्यों नहीं किया?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

More on this topicनेहा बोरा