Breaking
SACoalition intercepts Houthi ballistic missile north of Riyadh, tracks launch site in SanaaPLAir alarms and explosions in Kiev. Russia picked up Tu-160 bombersCNLionel Messi calls time on Argentina career, says not playing will be ‘deeply painful’RUKyiv was attacked by Iskander and Zircon missiles. The most powerful power plant in the region could come under attackITFootball, Messi plays his last match with Argentina: 'Proud of these 20 years'CNThe angry god of Japanese stocks is here! The Nikkei Index plummeted over 600 pointsRUMassive attack on Saudi ArabiaCN'You Are My Lady' Freddie Jackson dies at 70TRIn Yemen, Houthis targeted Aden International Airport with missiles and UAVsCNThe traffic on the national highway will begin tomorrow! High-tech Public Security Bureau announces road sections prone to traffic jamsSACoalition intercepts Houthi ballistic missile north of Riyadh, tracks launch site in SanaaPLAir alarms and explosions in Kiev. Russia picked up Tu-160 bombersCNLionel Messi calls time on Argentina career, says not playing will be ‘deeply painful’RUKyiv was attacked by Iskander and Zircon missiles. The most powerful power plant in the region could come under attackITFootball, Messi plays his last match with Argentina: 'Proud of these 20 years'CNThe angry god of Japanese stocks is here! The Nikkei Index plummeted over 600 pointsRUMassive attack on Saudi ArabiaCN'You Are My Lady' Freddie Jackson dies at 70TRIn Yemen, Houthis targeted Aden International Airport with missiles and UAVsCNThe traffic on the national highway will begin tomorrow! High-tech Public Security Bureau announces road sections prone to traffic jams
Backघातक इंजेक्शन के ज़रिए मृत्युदंड से बचने वाली अमेरिकी महिला को 'होश आया'
घातक इंजेक्शन के ज़रिए मृत्युदंड से बचने वाली अमेरिकी महिला को 'होश आया'
Developing
BBC हिंदी1 hour agoCrime2 min readIndiaView translation

घातक इंजेक्शन के ज़रिए मृत्युदंड से बचने वाली अमेरिकी महिला को 'होश आया'

Quick Look

अमेरिका में मौत की सज़ा पाने वाली क्रिस्टा पाइक को टेनेसी में घातक इंजेक्शन देने की दो नाकाम कोशिशों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कई दिनों तक बेहोश रहीं। अब वह होश में हैं और बोल रही हैं, जबकि उनके वकीलों और चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का बचना अभूतपूर्व है।

AI-generated summary

Why It Matters

क्रिस्टा पाइक को 1995 में 19 वर्षीय कोलीन स्लेमर की हत्या के लिए मौत की सज़ा सुनाई गई थी। वह और उसके तत्कालीन बॉयफ्रेंड टैडारिल शिप ने स्लेमर को पीटा, प्रताड़ित किया और मार डाला। दोनों की मुलाकात एक रोजगार प्रशिक्षण शिविर में हुई थी।

Font size

वकीलों ने कहा है कि अमेरिका में मौत की सज़ा पाने वाली क्रिस्टा पाइक अब "होश में हैं और बोल रही हैं."

पाइक को पिछले हफ़्ते जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिए मृत्युदंड देने की कोशिश नाकाम रहने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

पाइक के वकीलों ने कहा है कि उनकी 50 वर्षीय मुव्वकिल को अस्पताल में भी हथकड़ियों में रखा गया है.

पाइक को 1995 में कोलीन स्लेमर की हत्या के बाद मौत की सज़ा सुनाई गई थी. पिछले बुधवार को टेनेसी में उन्हें जानलेवा इंजेक्शन देने की दो कोशिशें नाकाम रहीं और वह बच गईं.

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां वह कई दिनों तक बेहोश रहीं. इस दौरान डॉक्टरों ने उनके शरीर से इंजेक्ट किए गए रसायन को बाहर निकाला.

विशेषज्ञों और उनकी कानूनी टीम का कहना है कि उनका इस तरह ठीक होना अभूतपूर्व है. माना जाता है कि वह जानलेवा इंजेक्शन से बचने वाली एकमात्र व्यक्ति हैं.

उनके वकीलों ने उनकी हालत में सुधार को "चिकित्सकीय रूप से अभूतपूर्व" बताया है. लेकिन उन्होंने कहा कि पाइक के पूरी तरह से ठीक होने की संभावना के बारे में फ़िलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है.

फोर्डहम लॉ स्कूल की क्रिमिनोलॉजिस्ट और प्रोफेसर डेबोरा डेनो ने कहा कि पाइक के होश में आने और बोलने से वह "पूरी तरह हैरान" हैं.

डेनो ने बीबीसी को बताया कि ऐसे सात अन्य मामले सामने आए हैं, जिनमें क़ैदी तय की गए मृत्युदंड से बच गए. लेकिन इन मामलों में क़ैदियों की नसों में कुछ भी इंजेक्ट कर पाना मुमकिन नहीं हुआ था.

उन्होंने कहा, "पाइक एकमात्र ऐसी व्यक्ति हैं, जिनके शरीर में किसी तरह का विषैला पदार्थ इंजेक्ट किया गया. मृत्युदंड की प्रक्रिया के तहत उन्हें जो कुछ करना था, उन्होंने सब किया और फिर भी यह काम नहीं कर पाया. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ."

क्रिस्टा पाइक को मृत्युदंड देने की नाकाम कोशिश में क्या हुआ और अब आगे क्या होगा?

अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि क्या वे पाइक को फिर से मृत्यदंज देने की कोशिश करेंगे. उन्होंने यह भी नहीं बताया है कि उन्हें पेंटोबार्बिटल रसायन का इंजेक्शन देने के बाद क्या गड़बड़ी हुई.

टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने इस साल के बाकी समय के लिए सभी मौत की सज़ाओं पर रोक लगा दी है. राज्य के जेल विभाग के प्रमुख ने कहा है कि वह इस्तीफ़ा देने जा रहे हैं.

पाइक 18 साल की थीं, जब उन्होंने अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड टैडारिल शिप के साथ मिलकर 19 साल की स्लेमर को पीटा, प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी. दोनों की मुलाक़ात मुश्किलों से जूझ रहे युवाओं के लिए चलाए जा रहे एक रोज़गार प्रशिक्षण शिविर में हुई थी.

पाइक के वकील बुधवार को नैशविल की एक अदालत में पेश होंगे. वे अदालत के बाहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे.

पाइक की बचाव टीम को सलाह देने वाले एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. जोएल ज़िवोट ने मंगलवार को कहा कि घातक इंजेक्शन से ठीक होने की संभावना कम होती है.

उन्होंने बीबीसी को बताया, "जिन लोगों को जानलेवा इंजेक्शन दिया जाता है, उनमें से ज्यादातर की मौत हो जाती है. दरअसल, क्रिस्टा को छोड़कर लगभग सभी की मौत हो हुई है. इसलिए, उनका बच जाना ... असामान्य है."

लेकिन उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत अनिश्चितता है.

ज़िवोट ने कहा कि पेंटोबार्बिटल की कितनी मात्रा पाइक के शरीर में पहुंची, इंजेक्शन के बाद उसके ख़ून में इसका स्तर क्या था और उसकी रिकवरी कैसी होगी...इन सब बातों के बारे में अभी कुछ जानकारी सामने नहीं आई है.

उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि पाइक के लिए सभी बड़े जोखिम टल गए हैं."

ज़िवोट ने पहले कहा था कि पिछले हफ्ते उन्हें दी गई पेंटोबार्बिटल की दो खुराकें इतनी पर्याप्त थीं कि अगर यह ब्लडस्ट्रीम में प्रवेश कर जाती, तो "उनकी निश्चित रूप से मौत हो जाती".

ज़िवोट ने कहा कि एक संभावित स्पष्टीकरण यह है कि पेंटोबार्बिटल पाइक के रक्तप्रवाह में प्रवेश करने के बजाय, उसकी त्वचा के नीचे के टिश्यू में फैल गया होगा.

ज़िवोट ने पिछले हफ़्ते कहा था कि पाइक को मस्तिष्क में गंभीर नुकसान होने की संभावना "बहुत अधिक" है. उनका यह भी मानना था कि उसकी स्थिति को पूरी तरह समझने और तंत्रिका संबंधी जांच करने में लगभग एक हफ़्ता लगेगा.

पाइक के वकीलों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि उनके मेडिकल हिस्ट्री और शारीरिक संरचना का मतलब यह है कि घातक इंजेक्शन के दौरान उन्हें "अनावश्यक" दर्द और पीड़ा का अनुभव हुआ होगा.

उनके मुताबिक पाइक को थ्रोम्बोसाइटोसिस है और उनकी नसें भी छोटी हैं.

ऐसे मामलों पर नज़र रखने वाले मृत्युदंड सूचना केंद्र के अनुसार साल 2022 में अमेरिका भर में दिए गए मृत्युदंड के एक तिहाई से अधिक मामलों में या तो गड़बड़ हुई थी या कोई न कोई दिक्कत आई थी.

घातक इंजेक्शन के मामलों में, ऐसी घटनाएं आमतौर पर नसों तक आईवी पहुंचने में कठिनाई के कारण होती हैं, हालांकि हर शख़्स के लिए इसके कारण अलग होते हैं.

मृत्युदंड सूचना केंद्र के मुताबिक उनके पास दर्ज सभी विफल मामले, घातक दवाएँ दिए जाने से पहले के हैं.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • क्रिस्टा पाइक के वकील नैशविल की अदालत में उनकी चिकित्सा स्थिति और मौत की सज़ा की वैधता पर बहस करेंगे

    Very likely · Within days

  • टेनेसी राज्य जेल विभाग के प्रमुख के इस्तीफे के बाद नया प्रमुख नियुक्त किया जाएगा

    Likely · Within weeks

Open Questions

  • क्या अधिकारी क्रिस्टा पाइक को फिर से मृत्युदंड देने की कोशिश करेंगे?
  • पेंटोबार्बिटल का इंजेक्शन देने में क्या गड़बड़ी हुई?
  • क्रिस्टा पाइक की लंबे समय तक स्वास्थ्य स्थिति क्या होगी?
  • टेनेसी में मौत की सज़ा पर रोक लगाने का निर्णय कितने समय तक रहेगा?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

The case of sexual exploitation of disabled people in South Korea shocked the country
Developing·

The case of sexual exploitation of disabled people in South Korea shocked the country

The case of sexual abuse of three intellectually disabled women by Kim, the director of Saekdongwon, a government care home located in South Korea's Incheon city, has come to light, in which the court has sentenced him to 15 years in prison, while the victims say that their words were not taken seriously in the investigation and this case has raised serious questions on the care system of the disabled in the country.

BBC हिंदी
3 min read
Delhi government modifies Addl DCP charge order after ACP Vivek Bhagat opts out amid harassment inquiry
Developing·

Delhi government modifies Addl DCP charge order after ACP Vivek Bhagat opts out amid harassment inquiry

The Delhi government revised an administrative order assigning additional duty charge of Addl DCP to 12 DANIPS officers after ACP Vivek Bhagat opted out pending a harassment inquiry. Bhagat, accused of sexually harassing a woman journalist during an October 3 protest, requested to step aside. The government confirmed the process began before allegations emerged and stressed the charge is temporary with no financial benefit or statutory duties.

Times of India
2 min read