
ईरानी मीडिया ने अमेरिका में मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार को ट्रंप प्रशासन के भीतर आंतरिक कलह और ईरान नीति की विफलता के रूप में चित्रित किया है। विभिन्न समाचार पत्रों ने इसे व्हाइट हाउस में बढ़ते तनाव और सत्ता परिवर्तन के संकेत के रूप में देखा है।
AI-generated summary
अमेरिका में मिडटर्म चुनावों के नतीजों के बाद ईरानी मीडिया ने ट्रंप प्रशासन में आंतरिक मतभेदों और ईरान युद्ध नीति पर आलोचनात्मक कवरेज की है।
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के आए नतीजों को लेकर ईरान के अलग-अलग राजनीतिक विचारों वाले अख़बारों ने विस्तृत कवरेज की है। इन अख़बारों ने इसे 'अफ़रा-तफ़री, आपसी खींचतान और ईरान युद्ध को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाने की स्थिति' के रूप में दिखाया है।
हार्डलाइन अख़बारों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आसपास हो रहे बदलावों को 'अमेरिका में सत्ता परिवर्तन' का नाम दिया और इसे रिपब्लिकन पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेदों का सबूत बताया।
जबकि रिफ़ॉर्मिस्ट अख़बारों ने अमेरिकी प्रशासन के भीतर बढ़ती दरार को दिखाया। उनके मुताबिक़, प्रशासन में कुछ लोग ईरान से बातचीत के पक्ष में हैं, कुछ सैन्य कार्रवाई बढ़ाना चाहते हैं और कुछ आर्थिक दबाव जारी रखने के पक्ष में हैं।
ईरानी अख़बारों ने व्हाइट हाउस की चीफ़ ऑफ़ स्टाफ सूसी विल्स के पद छोड़ने और उनकी जगह हार्डलाइनर स्टीफन मिलर को ज़िम्मेदारी सौंपे जाने की ख़बरों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया।
इसके अलावा, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर बढ़ते दबाव और ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी सैन्य नेतृत्व की भूमिका पर उठ रहे सवालों को भी जगह दी गई।
अख़बारों ने सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर और जॉइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन की भूमिका पर उठे सवालों का भी ज़िक्र किया। वहीं, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, जिसमें उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए ईरान युद्ध को ज़िम्मेदार ठहराया था।
'व्हाइट हाउस में वॉर शुरू हो गया है'
कंजरवेटिव अख़बार 'केहान' ने लिखा कि "व्हाइट हाउस में वॉर शुरू हो गया है" और "एक के बाद एक अमेरिकी अधिकारी इस्तीफ़ा दे रहे" हैं।
अख़बार ने व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग में चल रहे माहौल को "बेहद तनावपूर्ण और ग़ुस्से से भरा" बताया। उसने इसे ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को ईरान की ओर से लगाए गए "ऐतिहासिक तमाचे" का असर बताया। यह इस बात को दिखाता है कि हार्डलाइनर गुट मानते हैं कि ईरान युद्ध की वजह से ही रिपब्लिकन पार्टी मिडटर्म इलेक्शन हारी।
अख़बार ने अमेरिकी न्याय विभाग में हुए कई इस्तीफ़ों का ज़िक्र किया। साथ ही, स्टीफन मिलर को बड़ी ज़िम्मेदारी दिए जाने का भी ज़िक्र किया। केहान अख़बार ने कहा कि मिलर पहले युद्ध के बड़े समर्थक थे, लेकिन अब ख़बरों के मुताबिक़ वह युद्ध ख़त्म करने की सलाह दे रहे हैं।
'ट्रंप ने अमेरिका में सत्ता परिवर्तन की राह पकड़ी'
सरकारी प्रसारक से जुड़े अख़बार 'जाम-ए-जम' ने अपनी ख़बर का टाइटल दिया, "मतभेदों की अफ़रा-तफ़री में व्हाइट हाउस"।
वहीं, हार्डलाइन अख़बार 'जवान' ने लिखा, "ट्रंप ने अमेरिका में सत्ता परिवर्तन की राह पकड़ी!"
ईरानी अख़बार ने अमेरिका की ओर से 'ईरान में सत्ता परिवर्तन' को लेकर दिए गए पुराने बयानों को उसी पर पलटवार के तौर पर इस्तेमाल किया।
'जवान' ने ट्रंप के उस बयान का भी ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने माना था कि चुनाव में हार के बाद उनकी टीम में बदलाव हो सकते हैं।
हार्डलाइन अख़बार 'वतन-ए-इमरोज़' ने वाशिंगटन में चल रही उस खींचतान का विश्लेषण किया, जिसमें युद्ध विरोधी रिपब्लिकन और युद्ध के समर्थक, दोनों ही ट्रंप की रणनीति को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। अख़बार ने कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलना प्रशासन की सबसे बड़ी प्रायरिटी बन गया है। इसका मक़सद ईंधन की क़ीमतें कम करना और लोगों का समर्थन वापस पाना है।
'ट्रंप के खेमे में फूट पड़ी'
कंजरवेटिव अख़बार 'आगाह' ने अपनी ख़बर का टाइटल दिया, "अपराधी के खाली हाथ"। अख़बार ने कहा कि युद्ध और चुनाव में हार, दोनों के नतीजे अब साफ़ दिखाई देने लगे हैं।
रिफ़ॉर्मिस्ट अख़बार 'अरमान-ए-मिल्ली' ने व्हाइट हाउस में "दरार" की बात कही। अख़बार के मुताबिक़, ईरान के साथ टकराव की क़ीमत चुकाने के कारण "ट्रंप के खेमे में फूट पड़ गई है"।
अख़बार ने प्रशासन के भीतर तीन अलग-अलग गुटों की पहचान की। पहले गुट का मानना है कि बातचीत के ज़रिए होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोला जाना चाहिए। दूसरा गुट नए सिरे से सैन्य कार्रवाई चाहता है, जबकि तीसरा गुट ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखने के पक्ष में है।
'ट्रंप ने कुछ भी नहीं सीखा'
रिफ़ॉर्मिस्ट अख़बार 'साजांदेगी' ने सवाल उठाया, "किसकी छुट्टी होगी?" अख़बार ने ईरान युद्ध को अमेरिका के अंदर एक राजनीतिक संकट के रूप में दिखाया। उसके मुताबिक़, इस संकट से हेगसेथ, वेंस और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ख़तरे में पड़ सकता है।
रिफ़ॉर्म्स का समर्थन करने वाले अख़बार 'शर्क' ने लिखा कि ईरान को लेकर नीतियों पर मतभेद के बीच मिलर को नई ज़िम्मेदारी दिए जाने से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या प्रशासन के अंदर वेंस का प्रभाव कम किया जा सकता है।
अंग्रेज़ी भाषा के अख़बार 'तेहरान टाइम्स' ने कहा कि मिडटर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप ने अपने ऐसे एजेंडे के 'हार्डलाइन' आर्किटेक्ट को बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, जिसे मतदाताओं ने नकार दिया था। यह अख़बार सरकारी संस्था इस्लामिक प्रोपेगेशन ऑर्गनाइज़ेशन से जुड़ा है।
अख़बार ने मिलर को हार्डलाइनर बताया, जिनकी नीतियों की वजह से मतदाता उनसे दूर हो गए थे। 'तेहरान टाइम्स' ने कहा कि मिलर को बड़ी ज़िम्मेदारी देकर ट्रंप ने दिखा दिया है कि उन्होंने "कुछ भी नहीं सीखा"।
An investigation by Bangladeshi newspaper Prothom Alo found over 150 Chinese nationals livestreaming from underprivileged neighbourhoods in Dhaka, falsely presenting them as everyday life in Delhi to audiences on China-based platforms such as WeChat and Douyin. Streamers reportedly misrepresented tin-roofed settlements along a canal in Uttara town as Delhi, made derogatory claims about residents, and promoted Chinese air conditioner brands. Local residents expressed anger over privacy violations, including streamers entering homes unannounced and filming into bathrooms. Police said they were aware of the filming but language barriers have hindered action.
Russia launched consecutive large-scale drone and missile strikes on Ukrainian energy infrastructure, causing widespread blackouts. Meanwhile, leaked data suggests Russian military deaths have surpassed 440,000 since the start of the conflict.

In June 2024, in the Netherlands, an elderly couple, Jan and Else, ended their lives under 'duo-euthanasia' (simultaneous euthanasia). Their only child, Bass, has shared his deeply emotional experience of this difficult decision and the loneliness that followed.
More than 150 Chinese nationals have spent months recording videos in Dhaka, Bangladesh slums, allegedly livestreaming and falsely presenting the locations as New Delhi to depict unhygienic living conditions.
China's foreign ministry rejected allegations of an espionage operation targeting Nvidia CEO Jensen Huang, calling the claims baseless smearing amid an independent board investigation into the matter.

Israeli President Isaac Herzog has entrusted the responsibility of forming the next government to Gadi Eisenkot. Arab media have given extensive coverage on this. Aizencott has the support of 67 MPs and has 28 days to form a coalition.