
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बीजेपी ने तुष्टीकरण का आरोप लगाया, कांग्रेस ने बचाव में कहा कि 'ईद' का अर्थ 'त्योहार' है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिवाली को 'ख़ुशियों की ईद' कहे जाने पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ गई है। बीजेपी ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे सांस्कृतिक सद्भाव का प्रतीक बताया है।
AI-generated summary
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7 नवंबर 2026 को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए इसे 'ख़ुशियों की ईद' कहा था।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दिवाली को 'ख़ुशियों की ईद' बताने वाला बयान राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है.
खड़गे के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और हिंदुओं की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है.
वहीं, कांग्रेस ने खड़गे का बचाव करते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं को 'ईद' शब्द का अर्थ ही नहीं पता है. कांग्रेस का कहना है कि खड़गे ने ईद शब्द का इस्तेमाल 'त्योहार' और 'ख़ुशियों के प्रतीक' के तौर पर किया था.
बीजेपी के साथ-साथ उसके कुछ सहयोगी दलों ने भी खड़गे के बयान की तीखी आलोचना की है, जबकि कांग्रेस के कुछ सहयोगी दलों ने खड़गे का बचाव करते हुए कहा है कि इसमें कुछ विवादित नहीं है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा था?
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार (7 नवंबर, 2026) को मीडिया से बातचीत के दौरान देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं.
इस दौरान उन्होंने कहा, "दीपावली की शुभकामनाएं सभी को देता हूं. यह हमारे हिंदुस्तान का बहुत बड़ा त्योहार है, जिसे सभी लोग मनाते हैं. इसका एक ही कारण है कि ख़ुशियों की एक ईद है."
खड़गे ने कहा, "बहुत दिनों तक चलने वाली ईद यही है. लोगों को सुख-शांति से रहने और अपने लोगों से मिलने के लिए यह एक अच्छा त्योहार है. देश में शांति रखना ज़रूरी है. जो लोग आपस में एक-दूसरे से लड़ रहे हैं या जिनके बीच ग़लतफ़हमियां हैं, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए. देश को बचाने और एकजुट रखने के लिए सभी लोग मन से काम करें."
बीजेपी ने खड़गे के बयान पर क्या कहा?
खड़गे के बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा. पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं करती और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राहुल गांधी और गांधी परिवार के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं.
उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "वे (खड़गे) तो बस राहुल गांधी और गांधी परिवार के एक स्पीकर हैं... खड़गे साहब, आपका असली चेहरा सामने आ गया है. आप इस देश में तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं. नेहरू ने देश को बांटा था और उसके बाद से आप तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं, हिंदुओं को बांटने की कोशिश करते हैं और मुसलमानों का तुष्टीकरण करते आए हैं."
गिरिराज सिंह ने कहा, "जब ग़ाज़ियाबाद में दिवाली को बर्बाद करने के इरादे से बम धमाका हुआ, उस पर आपकी ज़ुबान नहीं खुलेगी. हिंदुओं के त्योहारों पर आपकी ज़ुबान से अच्छे शब्द नहीं निकलेंगे."
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर 'हिंदू और सनातन विरोधी सोच' रखने का आरोप लगाया.
गौरव भाटिया ने कहा, "तुष्टीकरण की राजनीति करना, हिंदू अनुयायियों की भावनाओं का अनादर और अपमान करना अब कांग्रेस पार्टी का चरित्र बन गया है... हिंदू और सनातन विरोधी सोच जो राहुल गांधी और सोनिया गांधी की है, मल्लिकार्जुन खड़गे उसी सोच को अपने शब्दों से आगे बढ़ा रहे हैं."
भाटिया ने कहा कि जब देशभर में लोग दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे थे, तब खड़गे ने इसे 'ख़ुशियों की ईद' बता दिया. उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस अध्यक्ष को दिवाली कहने में इतनी परेशानी क्यों होती है.
वहीं, बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने भी खड़गे के बयान पर नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि अगर खड़गे के हाथ में होता तो वह दिवाली के दिन वोट बैंक की राजनीति के लिए 'ईद मुबारक' कह देते.
शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे का बस चलता तो वे दीपावली के दिन वोट की सियासत में, वोट बैंक के लालच में ईद मुबारक कह देते. पहली बार सुना है कि दीपावली के दिन भी वे इसे ईद बता रहे हैं. कांग्रेस वोट की सियासत कर रही है और सनातन धर्म के जितने भी त्योहार हैं, उन पर जब बेमन से बयान देते हैं, तो इस तरह के बयान निकलते हैं."
शिवसेना और जेडीयू नेताओं ने क्या कहा?
खड़गे की टिप्पणी पर शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि यह हर व्यक्ति की अपनी भावना पर निर्भर करता है कि वह किस त्योहार को किस नज़रिए से देखता है.
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "जाकी रही भावना जैसी, प्रभु देखे मूरत तिन तैसी. किसी को ईद में भी दिवाली दिखती है और किसी को दिवाली में ईद दिखती है. यह तो अपनी-अपनी भावना है."
आनंद दुबे ने कहा, "आप ज़रूर इफ़्तार पार्टी में जाते हैं, हम भी सबका सम्मान करते हैं, लेकिन दोनों त्योहार अलग हैं. दिवाली को दिवाली रहने दीजिए और ईद को ईद. दोनों का अपना-अपना महत्व और अपने-अपने अनुयायी हैं. लेकिन हैप्पी दिवाली तो कह दीजिए, शायद करोड़ों हिन्दू और सनातनियों को अच्छा लगता."
वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने खड़गे के बयान पर कहा कि उनके इस तरह के कई बयान पहले भी सामने आते रहे हैं.
उन्होंने कहा, "ईद भी भारत का सांस्कृतिक त्योहार है, उसमें लोग प्रेम की बात करते हैं. दीपावली प्रकाश का त्योहार है, जो प्रेम और सौहार्द का त्योहार है. दोनों त्योहारों के अलग-अलग अर्थ और तरीके रहे हैं. ऐसा वक्तव्य नहीं देना चाहिए."
कांग्रेस ने बीजेपी को दिया जवाब, कहा- डिक्शनरी में देख लें ईद का मतलब
बीजेपी की आलोचना के बाद कांग्रेस ने खड़गे का बचाव किया. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी नेताओं को ईद शब्द का अर्थ समझने के लिए डिक्शनरी या गूगल की मदद लेनी चाहिए.
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "क्या बीजेपी में किसी के घर में डिक्शनरी है? मुझे पूरा यक़ीन है कि उनके पास नहीं है. लेकिन उनके पास मोबाइल तो है. क्या वे गूगल पर देख सकते हैं कि ईद का मतलब क्या होता है? ईद का मतलब है 'त्योहार', दिवाली का 'त्योहार', होली का 'त्योहार'. खड़गे जी का भी यही मतलब था."
पवन खेड़ा ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोग इस शब्द का अर्थ नहीं समझ पा रहे हैं. उन्होंने बीजेपी को खड़गे और कांग्रेस के बयानों पर समय बर्बाद करने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी के साथ होने वाली बहस के लिए तैयार करने की सलाह भी दी.
इसके बाद पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हम दिवाली को 'ख़ुशियों की ईद' कहेंगे और ईद को 'ख़ुशियों की होली' कहेंगे. हम गंगा-जमुनी तहज़ीब से हैं. हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलेंगे."
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी खड़गे के बयान को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि ख़ुशी के मौक़े पर ईद का उदाहरण दिया जाता है.
रशीद अल्वी ने कहा, "जब ख़ुशी की बात आती है तो ईद से मिसाल दी जाती है. कोई बहुत दिन के बाद मिलता है, तब भी यही कहा जाता है कि क्या तुम ईद का चांद हो गए हो. ख़ुशी के दूसरे मायने ईद से लिए जाते हैं. अगर खड़गे साहब ने ये कहा है तो इसे एक सेकुलर आदमी ही बोल सकता है. बीजेपी और सांप्रदायिक लोगों से हम इस तरह की बात की उम्मीद कर भी नहीं सकते हैं. ईद और दिवाली दोनों ख़ुशियों के त्योहार है, लेकिन एक फ़र्क है कि ईद में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ाया नहीं जाता."
आरजेडी, टीएमसी और एनसीपी-एसपी ने ये कहा
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी बीजेपी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि 'ईद' शब्द को भी ख़ुशी के प्रतीक के तौर पर समझा जाना चाहिए.
मनोज झा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "आप सोचकर देखिए कि इस देश को कहां ले जाया गया. आम बातचीत में क्या हम अक्सर ऐसा नहीं कहते कि इतनी बड़ी ख़ुशी हो गई, आज तो दिवाली हो गई. जबकि असल दिवाली नहीं होती है. 'ईद' शब्द को प्रतीक के रूप में देखिए. इस देश को तो इन्होंने शुभकामना और मुबारकबाद में बांट दिया है. अगर कोई ग़लती से या सही से 'मुबारकबाद' शब्द का इस्तेमाल कर ले, तो तुरंत सवाल उठता है कि 'यह उर्दू शब्द कहां से आ गया?' मुझे लगता है कि बीजेपी को इस पर आत्म-चिंतन करने की ज़रूरत है कि आप कर क्या रहे हो?... इस देश की जो एक सोच और समझ थी उसे आप घटिया ढलान पर ले जा चुके हो."
एनसीपी-एसपी के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने खड़गे के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया को राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं.
क्रास्टो ने कहा, "हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी अपने त्योहार मनाते हैं और दूसरे धर्मों के लोग भी इन ख़ुशियों में शामिल होते हैं."
उन्होंने बीजेपी पर हर मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को धर्म के नाम पर बयानबाज़ी बंद करनी चाहिए.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता मजीद मेमन ने भी खड़गे के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ा देश है और इसका इतिहास काफ़ी पुराना है. यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों बड़े समुदाय रहते हैं और दिवाली तथा ईद देश के प्रमुख त्योहारों में शामिल हैं.
मजीद मेमन ने कहा, "बीजेपी नेताओं के लिए ऐसे बयानों पर टिप्पणी करना या उन्हें ग़लत बताना ठीक नहीं है. भारत एक बड़ा देश है और इसका इतिहास बहुत पुराना है. यहां दो बड़े समुदाय रहते हैं, जिनमें हिंदू समुदाय के बाद मुस्लिम समुदाय की बड़ी आबादी है. मुस्लिम आबादी बड़ी होने के कारण दिवाली और ईद दोनों ही भारत के बड़े त्योहार हैं. अगर मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे व्यक्ति ऐसा बयान देते हैं, तो इसमें बिल्कुल भी कुछ ग़लत नहीं है."
सीपीआई नेता डी राजा ने भी खड़गे के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया की आलोचना की.
उहोंने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, "खड़गे कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस के अध्यक्ष और वरिष्ठ राजनेता हैं. क्या बीजेपी को लगता है कि वह बिना सोचे-समझे कोई बयान देते हैं?"
BJP leader Rajeev Chandrasekhar criticized China's alleged use of honeytrapping to access technology following reports that Nvidia CEO Jensen Huang was targeted by an intelligence operation. China has denied the espionage allegations as baseless.

Former Prime Minister of Bangladesh Sheikh Hasina has applied to the Bangladesh High Commission in Delhi for a new passport and national identity card while in India. She is planning to return to the country in December even though she faces several serious legal cases.
The United States and Iran are exploring a Qatari-brokered diplomatic framework to prevent further conflict escalation, though deep divisions remain over Iran's nuclear program, US sanctions, and control of the Strait of Hormuz.
Congress leader Rahul Gandhi criticized PM Narendra Modi over his 'Dimagi Naxal' remarks and renewed his challenge for an open public debate on who is anti-national and controlled by foreign forces.
Bangladesh's chief prosecutor stated that former Prime Minister Sheikh Hasina has no intention of returning from India, dismissing her reported passport application and repatriation remarks as political posturing amid ongoing extradition requests.
Russia exploited violent riots in France to spread fake claims of migrant assaults and terror attacks via a covert network named Operation Overload, seeking to deepen social divisions and undermine President Emmanuel Macron, according to an internal EU assessment.